कश्मीर पर अमेरिका का बदला रुख!: सीएम उमर से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर- ट्रैवल एडवाइजरी पर करेंगे विचार

सुरक्षा में सुधार को लेकर अमेरिका ने दिए संकेत अमेरिकी राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बेहतर होती रहीं तो अमेरिका की यात्रा सलाह में बदलाव की संभावना बन सकती है। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां मौजूद संभावनाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी पर्यटक यहां आना पसंद कर सकते हैं। उमर अब्दुल्ला से हुई अहम बैठक श्रीनगर पहुंचने के बाद सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उमर अब्दुल्ला ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बातचीत में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के साथ किस तरह सहयोग बढ़ा सकता है। पुराने मुद्दों को बातचीत से सुलझाने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े कुछ पुराने और विरासत में मिले मुद्दे हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच आने वाले वर्षों में संबंध और मजबूत होंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी और इसमें अमेरिकी राजदूत तथा वॉशिंगटन के साथ-साथ नई दिल्ली में भारत सरकार के स्तर पर भी चर्चा होगी। दो दिवसीय दौरे पर हैं अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। अपने दौरे के अगले चरण में वह गुरुवार को लद्दाख जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हुई बैठक सौहार्दपूर्ण रही और दोनों पक्ष आगे भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Kangana Ranaut: 'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने मत देखो', रामदेव पर कंगना ने क्यों की ऐसी टिप्पणी? जानें मामला

कंगना की टिप्पणी पर योग गुरु ने क्या कहा था? बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा लीक मामले को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया था। सीजेपी प्रोटेस्ट में कुछ युवाओं ने अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया था। इसे लेकर कंगना ने जेन-जी यानी जनरेशन-जेड को ‘गटर जनरेशन’ कहा था। सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। बाबा रामदेव ने भी कंगना की इस टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, ‘उनकी क्वालिफिकेशन क्या है? उनका बचपन कैसा रहा है? उनकी जवानी कैसी रही? उनके पहले के कारनामे कैसे रहे हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात नहीं करना चाहता।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: सजा-ए-मौत का तरीका बदलने वाली याचिका क्यों हुई खारिज, दुनिया में मृत्युदंड के कैसे-कैसे तरीके?

मौत की सजा देने की प्रक्रिया बीएनएसएस की धारा 393(5) के मुताबिक, मौत की सजा के आदेश में दोषी को गर्दन से तब तक फांसी देने का निर्देश होता है, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए। यानी भारत में कानून में निर्धारित तरीका फांसी है। यही वह प्रावधान है जिसे मौजूदा याचिका में चुनौती दी गई थी। भारत में मौत की सजा का इतिहास कितना पुराना है? भारत में मौत की सजा का इतिहास काफी पुराना है। विधि आयोग की 35वीं रिपोर्ट, 1967 के अनुसार, अलग-अलग दौर में अपराधों और उन्हें दी जाने वाली सजाओं के नियम बदलते रहे हैं। मुगल काल में क्या नियम था? मुस्लिम आपराधिक कानून में हत्या को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया था। जानबूझकर की गई हत्या को गंभीर अपराध माना जाता था और कुछ परिस्थितियों में इसके लिए मौत की सजा का प्रावधान था। हत्या के मामलों में मृतक के परिजनों की भूमिका भी महत्वपूर्ण थी। अगर मृतक के करीबी रिश्तेदार हत्यारे को माफ कर देते थे और खून के बदले मिलने वाले मुआवजे यानी दियत को स्वीकार कर लेते थे, तो मौत की सजा से बचने की स्थिति बन सकती थी। मौत की सजा केवल हत्या तक सीमित नहीं थी। कुछ अन्य गंभीर अपराधों में भी मृत्युदंड का प्रावधान था। इनमें कुछ परिस्थितियों में बार-बार चोरी और ऐसी डकैती जिसमें हत्या भी हुई हो, शामिल थे। ब्रिटिश शासन आया तो क्या बदला? ब्रिटिश शासन की शुरुआत के बाद मुस्लिम आपराधिक कानून को तुरंत पूरी तरह नहीं बदला गया। शुरुआती दौर में ब्रिटिश प्रशासन ने इसमें सीमित हस्तक्षेप की नीति अपनाई और कुछ बदलाव किए। 1772 में डकैती रोकने के लिए एक प्रावधान किया गया था, जिसके तहत डकैतों को उनके गांव में फांसी देने की व्यवस्था की गई थी। हालांकि, डकैतों के परिवार और गांव वालों को दी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs PAK Live Score: हॉकी विश्व कप का महामुकाबला आज, भारत की नजर पाकिस्तान को रौंदने पर; क्या होगा हैंडशेक?

04:53 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: हैंडशेक को लेकर क्या है रुख? क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है। क्रिकेट में हाल के मुकाबलों में भारतीय टीम ने मैच से पहले और बाद की पारंपरिक हैंडशेक प्रक्रिया से दूरी बनाई है। हालांकि, हॉकी में स्थिति अलग रही है। हॉकी इंडिया ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि वह क्रिकेट की राह पर नहीं चलेगा और ओलंपिक चार्टर तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा। हालांकि, हाल ही में एफआईएच प्रो लीग के मुकाबलों और जूनियर स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों को मैच से पहले हाई-फाइव करते देखा गया है। 04:52 PM, 19-Aug-2026 IND vs PAK Live Score: क्या होगा हैंडशेक? भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं, यह सवाल भी मुकाबले से पहले सुर्खियों में है। दोनों देशों की टीमें हॉकी विश्वकप के अहम मुकाबले में दूसरे दौर में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच हॉकी मुकाबला शुरू होने से पहले इस बार सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही चर्चा में नहीं है। दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक होगा या नहीं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Operation Sindoor: भारत से मिली हार पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान, 'ऑपरेशन सिंदूर' की डॉक्यू सीरीज से तिलमिलाया

पाकिस्तान की सेना ने डिस्कवरी की डॉक्यू सीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसमें दिखाए गए घटनाक्रम को ‘बेहद नाटकीय’, बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और एकतरफा बताया है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सैन्य सफलता के रूप में पेश किए जाने पर आपत्ति जताई। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब डॉक्यू सीरीज में भारत के वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेताओं ने ऑपरेशन और उसके उद्देश्यों को लेकर विस्तार से बात की है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिन तक चला सैन्य टकराव 10 मई को दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद थम गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई

पटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। ‘सरकार डर गई है, हम जेल से नहीं डरते’ तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार डर गई है। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर छात्रों के मुद्दे पर मार्च निकाल रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार, बेरोजगारी खत्म करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। तेजस्वी ने साफ कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार की कार्रवाई से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। ‘वाटर कैनन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा’ मार्च के दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन के इस्तेमाल पर भी तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि वाटर कैनन चलाने या इस तरह की दूसरी कार्रवाई करने से आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

संगमनगरी में उफनाई आफत: स्कूल, अस्पताल, दफ्तर, थाने और कोर्ट सब जगह पानी-पानी; कई जगह पांच फीट तक जलभराव; फोटो

1 of 20 prayagraj flood - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें प्रयागराज। यह है देश की प्रमुख पर्यटन नगरी…। यहां हर वर्ष लाखों लोग पवित्र नदियों के संगम में डुबकी लगाने आते हैं। शहर घूमते हैं और यहां की प्रतिष्ठा पूरे देश में पहुंचाते हैं। यहां गंगा और यमुना जैसी दो विशाल नदियां उफान के बाद भी खामोशी से बहती रहती हैं, लेकिन विडंबना देखिए… शहर के नाले-नालियां दो दिन की बारिश नहीं झेल पाते। जिस शहर में विकास के नाम पर हजारों करोड़ रुपये स्वाहा हो गए, वहां के लोगों का जीवन इन दिनों नर्क जैसा है। नाले-नालियों और सीबर का पानी उफनाकर इनके घरों में भर गया है। गृहस्थी खराब होने से महिलाओं के आंसू थम नहीं रहे हैं। सांप-बिच्छू-कनखजूर आंखों के सामने उतरा रहे हैं। करंट फैलने के डर से बिजली काट दी गई है। डर के मारे बच्चों में चीख-पुकार मची है। भूख-प्यास लगने के बाद भी खत्म जैसी हो गई है। लाचारी ये है कि आंगन में भरा पानी बाहर सड़क पर फेंक नहीं सकते, क्योंकि पूरे इलाके की सड़कों और गलियों में पहले से ही चार-पांच फीट पानी भरा है। यह दर्द सिर्फ कुछ मोहल्लों तक सीमित नहीं है। स्कूल, अस्पताल, दफ्तर, थाने, कोर्ट-कचहरी, बाजार हर जगह तो पानी भरा है। 2 of 20 लगातार हुई तेज बारिश के कारण नगर निगम परिसर में हुआ जल भराव - फोटो : अमर उजाला स्कूल बंद हो गए हैं। अस्पतालों में मरीजों का पहुंचना कठिन हो गया है। बाजार जब तब खुल रहे हैं। सड़कों पर ऑटो, ई-रिक्शा मिलना मुश्किल हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

'टारगेट किलिंग' का पाकिस्तानी मास्टरमाइंड बेनकाब: कश्मीर में संभाली थी आतंकी कमान, लश्कर कमांडर पर वारंट जारी

जम्मू के स्पेशल जज (एनआईए) प्रेम सागर ने एनआईए के मुख्य जांच अधिकारी, डिप्टी एसपी अमित शर्मा की उस अर्जी को मंजूर कर लिया है, जिसमें बीएनएसएस की धारा 75 के तहत इस फरार आतंकी कमांडर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की मांग की गई थी। यह कार्रवाई एनआईए बनाम मोहम्मद नकीब भट और अन्य मामले में की गई है। यह मामला तब शुरू हुआ जब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के पांडच स्थित गूजर टेंट के पास नाका चेकिंग के दौरान एक स्थानीय रजिस्ट्रेशन वाली मोटरसाइकिल को रोका। मोटरसाइकिल सवार की पहचान फजल हक कॉलोनी (बटपोरा, श्रीनगर) निवासी मोहम्मद नकीब भट के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक चीनी ग्रेनेड और 15 कारतूस बरामद किए गए। वह इन हथियारों और गोला-बारूद को अपने पास रखने की कोई वैध वजह नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने जकूरा पुलिस स्टेशन में यूएपीए की धारा 23, आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट की धारा 4 के तहत एफआईआर दर्ज की। एनआईए के आधिकारिक केस रिकॉर्ड में भी उसकी पहचान जकूरा पुलिस नाका इंटरसेप्शन से हुई। नकीब भट के साथ ही आदिल राशिद भट और गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ मामा पर आतंकवादियों को आश्रय और भोजन सहित लॉजिस्टिक मदद देने का आरोप है। इसके बाद जांच में पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल्ला उर्फ अबू हुरैरा और उस्मान उर्फ खुबैब को गिरफ्तार किया गया जिन्हें अधिकारियों ने लंबे समय से सक्रिय विदेशी आतंकवादी बताया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: छात्रों के प्रदर्शन पर रोक वाला आदेश वापस, कॉलेज शिक्षा विभाग ने क्यों बदला फैसला?

मंगलवार को कॉलेज शिक्षा की संयुक्त निदेशक सिंथिया सेल्वी पी ने इस संबंध में आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त 2026 को जारी विभाग का पिछला आदेश वापस ले लिया गया है। यह आदेश तमिलनाडु के सभी सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजा गया है। तमिलनाडु के कॉलेज शिक्षा विभाग ने अपना पहले का आदेश वापस ले लिया है। इस आदेश में सरकारी कला और विज्ञान कॉलेजों के छात्रों और युवाओं को विरोध-प्रदर्शन और आंदोलनों में शामिल होने से रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs SL Live Score: पांचवें दिन लंच तक श्रीलंका 175/6, जीत के लिए 197 रन की दरकार; भारत को चाहिए चार विकेट

12:03 PM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: लंच ब्रेक श्रीलंका ने पांचवें दिन लंच ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 65 रन और केशारा नुवांथा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने आज चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 33 औवर में 91 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए। श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला है, और उसे अभी जीत के लिए 197 रन और बनाने हैं। वहीं, भारत गॉल टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर है। श्रीलंका के जो दो विकेट आज गिरे उनमें कप्तान धनंजय डिसिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट शामिल हैं। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ 95 रन की साझेदारी निभाई। वह 151 गेंद में सात चौके की मदद से 59 रन बनाकर आउट हुए। जबकि डिकवेला ने 10 रन बनाए। भारत की ओर से मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट लिए हैं। इसके अलावा मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट लिया है। श्रीलंका ने पांचवें दिन लंच ब्रेक तक अपनी दूसरी पारी में छह विकेट पर 175 रन बना लिए हैं। फिलहाल सोनल दिनुषा 65 रन और केशारा नुवांथा आठ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 19 रन की साझेदारी हो चुकी है। श्रीलंका ने आज चार विकेट पर 84 रन से आगे खेलना शुरू किया और 33 औवर में 91 रन जोड़े और दो विकेट गंवाए। श्रीलंका को 372 रन का लक्ष्य मिला है, और उसे अभी जीत के लिए 197 रन और बनाने हैं। वहीं, भारत गॉल टेस्ट जीतने से चार विकेट दूर है।श्रीलंका के जो दो विकेट आज गिरे उनमें कप्तान धनंजय डिसिल्वा और निरोशन डिकवेला के विकेट शामिल हैं। धनंजय ने सोनल दिनुषा के साथ 95 रन की साझेदारी निभाई। वह 151 गेंद में सात चौके क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk