पटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जेल जाने से डरने वाले नहीं हैं और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे। ‘सरकार डर गई है, हम जेल से नहीं डरते’ तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार डर गई है। उन्होंने दावा किया कि आरजेडी शांतिपूर्ण तरीके से तिरंगा लेकर छात्रों के मुद्दे पर मार्च निकाल रही थी, लेकिन पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक मुद्दे तक सीमित नहीं है, बल्कि छात्रों के अधिकार, बेरोजगारी खत्म करने, पेपर लीक रोकने और परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए है। तेजस्वी ने साफ कहा कि वह पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की आवाज उठाते रहेंगे और सरकार की कार्रवाई से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। ‘वाटर कैनन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा’ मार्च के दौरान पुलिस की ओर से वाटर कैनन के इस्तेमाल पर भी तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आदेश पर हो रही है। तेजस्वी ने कहा कि वाटर कैनन चलाने या इस तरह की दूसरी कार्रवाई करने से आंदोलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Bihar: राजभवन मार्च के दौरान हिरासत के बाद छोड़े गए तेजस्वी, बोले- जेल से नहीं डरते, जारी रहेगी हमारी लड़ाई
पटना में छात्रों के मुद्दे, पेपर लीक, बेरोजगारी और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता की मांग को लेकर निकला आरजेडी का राजभवन मार्च हंगामे में बदल गया। पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया था। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेजस्वी या