Bihar Politics: राजभवन मार्च पर राजद नेताओं के साथ निकले तेजस्वी यादव, पूछा- गोलीकांड पर चुप क्यों हैं सीएम

बिहार में छात्र आंदोलनों और पेपर लीक के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव आज अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राजभवन मार्च पर निकले हैं। पांच किलोमीटर इस राजभवन मार्च में राजद के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत सभी वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता शामि हैं। पटना के जेपी गोलंबर पर राजद नेता एकत्र हुए यहां से राजभवन की ओर आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तेजस्वी और राजद नेताओं को रोक लिया। सभी नेता यहीं डटे हुए हैं। इधर, तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने छात्रों, युवाओं और आम लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की। तेजस्वी ने छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से हुई फायरिंग के मामले में जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित करने और पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 से गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन में छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और गोलीबारी की गई। उनके मुताबिक सीवान में तीन लोगों को गोली लगी और उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में हुआ। उन्होंने सवाल उठाया कि आरोपी जवान के पास AK-47 कैसे पहुंची, हथियार किस यूनिट या शस्त्रागार से जारी हुआ और इसे जारी करने का आदेश किस अधिकारी ने दिया। उन्होंने हथियारों की पूरी कमांड चेन की भूमिका सार्वजनिक करने की मांग की।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि आरोपी सिपाही किस यूनिट में तैनात था और क्या वह जिला पुलिस, एसपी की सुरक्षा, STF या किसी विशेष इकाई से जुड़ा था। उन्होंने पूछा कि भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

UP: जौहर ट्रस्ट से संबंधित 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच

प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर से संबंधित चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली स्थित 10 परिसरों पर छापेमारी की। ये जांच सरकारी ठेका निधियों के निजी ठेकेदारों के माध्यम से कथित डायवर्जन और उनके बाद के उपयोग से संबंधित है, जिसमें विश्वविद्यालय/ट्रस्ट की परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए उपयोग भी शामिल है।जांच में कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच वित्तीय लेन-देन भी सामने आए हैं। ठेकेदारों ने कथित रूप से सरकारी ठेकों से लाभ उठाकर ट्रस्ट/विश्वविद्यालय की ओर धन डायवर्ट किया, जिसमें पर्याप्त दान और निर्माण कार्य शामिल हैं।ये छापेमारी अपराध की आय, वित्तीय रिकॉर्ड, दस्तावेज तथा सरकारी निधियों के डायवर्जन और उपयोग से संबंधित डिजिटल साक्ष्यों की जांच के लिए की गई है।इसके पहले, जौहर यूनिवर्सिटी के 40 में से 38 भवनों को ध्वस्त करने के रामपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के आदेश पर मुरादाबाद के कमिश्नर एवं आरडीए के अध्यक्ष आंजनेय कुमार सिंह ने रोक लगा दी थी। आरडीए के उपाध्यक्ष एवं रामपुर के डीएम अजय कुमार द्विवेदी के स्तर से बिना नक्शा पास हुए बने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन और जौहर ट्रस्ट ने प्राधिकरण अध्यक्ष एवं कमिश्नर के न्यायालय में अपील दाखिल की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: पांचवें दिन का खेल शुरू; भारत को जीत के लिए चाहिए छह विकेट, श्रीलंका को 280+ रन की दरकार

09:51 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: पांचवें दिन का खेल शुरू पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 90+ रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 280+ रन की दरकार है। वहीं, भारत को जीत के लिए छह विकेट चाहिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं। पांचवें दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट गंवाकर 90+ रन बना लिए हैं। उन्हें जीत के लिए अभी भी 280+ रन की दरकार है। वहीं, भारत को जीत के लिए छह विकेट चाहिए। कप्तान धनंजय डिसिल्वा और सोनल दिनुषा क्रीज पर हैं। 09:20 AM, 19-Aug-2026 IND vs SL Live: गॉल में बढ़िया पिच तैयार की गई क्यूरेटर को श्रेय देना होगा कि उन्होंने गॉल में एक शानदार और संतुलित पिच तैयार की है। यहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला है। बल्लेबाजों को भी सफलता मिली है। दो शतकवीरों (पडिक्कल और सोनल दिनुषा) और चार अर्धशतकवीरों (राहुल, जुरेल, डिकवेला और पंत) का प्रदर्शन इसका सबूत है। वहीं गेंदबाजों के लिए भी पिच पर पर्याप्त मदद रही है। तेज और सीम गेंदबाजों के साथ-साथ स्पिनरों को भी फायदा मिला है। पहली दो पारियों में स्पिनरों ने 20 में से 15 विकेट अपने नाम किए। हालांकि, चौथे दिन तेज गेंदबाजों ने शानदार जज्बे के साथ गेंदबाजी की और गिरे 14 विकेटों में से आठ विकेट अपने नाम किए। क्यूरेटर को श्रेय देना होगा कि उन्होंने गॉल में एक शानदार और संतुलित पिच तैयार की है। यहां बल्ले और गेंद के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिला है। बल्लेबाजों को भी सफलता मिली है। दो शतकवीरों (पडिक्कल और सोनल दिनुषा) और चार अर्धशतकवीरों (राहुल, जुरेल, डिकवेला और पंत) का प्रदर्शन इसका सबूत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Batwara 1947 VS Awarapan 2: 100 करोड़ क्लब में शामिल 'आवारापन 2', जानें 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन

1 of 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें सनी देओल की अदाकारी वाली फिल्म ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थीं। ओपनिंग डे से ही ‘आवारापन 2’ कमाई के मामले में आगे है। वहीं, ‘बंटवारा 1947’ का कलेक्शन गुजरते दिन के साथ कम होता जा रहा है। जानिए मंगलवार को दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है? 2 of 4 आवारापन 2 मूवी रिव्यू - फोटो : अमर उजाला 3 of 4 फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को शुरुआत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला। मगर वीकएंड के बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। ओपनिंग डे पर ‘बंटवारा 1947’ ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन यानी रविवार को इसकी कमाई 7.25 करोड़ रुपये रही थी। चौथे दिन ‘बंटवारा 1947’ का कारोबार दो करोड़ रुपये रहा था। पांचवें दिन इसने 2.25 करोड़ रुपये कमाए। ‘बंटवारा 1947’ का कुल कलेक्शन 30.75 करोड़ रुपये हो चुका है। 4 of 4 ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ - फोटो : इंस्टाग्राम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Earthquake: चंबा और कांगड़ा में भूकंप के झटके, भरमौर में एक घंटे में तीन बार कांपी धरती, घरों से बाहर आए लोग

Earthquake: चंबा और कांगड़ा में भूकंप के झटके, भरमौर में एक घंटे में तीन बार कांपी धरती, घरों से बाहर आए लोग राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चंबा के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार शाम 6:54 बजे पहला झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र करेरी के पास 5 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद भरमौर में शाम 7:40 बजे और 7:43 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 45 मिनट बाद, कांगड़ा जिले में भी मध्यम तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया। कांगड़ा में आए भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही घरों में रखा सामान हिलने लगा। लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए और कुछ देर तक बाहर ही रहे। एडीएम चंबा अमित मेहरा ने बताया कि जिले में कोई हताहत या नुकसान नहीं हुआ है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, चंबा के भरमौर क्षेत्र में मंगलवार शाम 6:54 बजे पहला झटका आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 दर्ज की गई। इसका केंद्र करेरी के पास 5 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद भरमौर में शाम 7:40 बजे और 7:43 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। लगभग 45 मिनट बाद, कांगड़ा जिले में भी मध्यम तीव्रता का एक और भूकंप दर्ज किया गया।कांगड़ा में आए भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर थी। भूकंप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम: देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, हिमाचल में चूना पत्थर खान ढही, तीन मजदूर दबे; IMD ने क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मंगलवार को बारिश और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी बारिश के दौरान पहाड़ों से आए मलबे से एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से एक दो वर्षीय बच्चे और वृद्धा की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष की तलाश जारी है। वहीं एक महिला को सुरक्षित बचा लिया गया। तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बही यूनिवर्सिटी के छात्र बीच नदी में फंसे राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के चलते सिरमौर में चूना पत्थर की खान ढह गई, जिसमें तीन मजदूर दब गए, जबकि लाहौल-स्पीति में तीन जगह बादल फटने से कई सड़कें बह गईं, जिससे नीलकंठ यात्रा पर निकले श्रद्धालु और किसानों के वाहन फंस गए हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को देहरादून और बागेश्वर में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।देहरादून में भारी बारिश के चलते स्वारना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से ट्रेकिंग पर गए यूपीईएस यूनिवर्सिटी के छह छात्र बीच नदी में फंस गए। एसडीआरएफ टीम करीब छह किमी मुश्किल रास्तों को तय कर मौके पर पहुंची और रस्सों के सहारे सभी छात्रों को सुरक्षित उफनती नदी से बाहर निकाला। मौसम विभाग ने राजस्थान में बुधवार को जयपुर समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन बारिश जारी रहेगी, 20-23 अगस्त तक जयपुर-भरतपुर संभाग प्रभावित होंगे। इससे पहले मंगलवार को प्रदेश के करौली, सवाई माधोपुर, कोटा, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर और सिरोही में हल्की बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में सिरोही, चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, बारां, सलूंबर और बांसवाड़ा में 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

World Photography Day: काका ने मंगवाईं 300 कॉपियां, बिग बी की फोटो बनी यादगार; प्रदीप चंद्रा ने साझा किए अनुभव

1 of 7 फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने खींची चर्चित सितारों की यादगार तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें वरिष्ठ फोटोग्राफर प्रदीप चंद्रा ने भारतीय सिनेमा के करीब पांच पीढ़ियों को बेहद करीब से अपने कैमरे में कैद किया है। अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, दिलीप कुमार, वहीदा रहमान और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के साथ बिताए उनके कई पल आज भी उनकी यादों में वैसे ही सुरक्षित हैं। विश्व फोटोग्राफी दिवस के मौके पर प्रदीप चंद्रा ने अमर उजाला से अपने कैमरे के पीछे के यादगार किस्से साझा किए। पढ़िए ये किस्से खुद उनकी जुबानी… 2 of 7 राजेश खन्ना - फोटो : फोटो क्रेडिट- Pradeep Chandra राजेश खन्ना ने मांगीं 300 कॉपियां ‘मैं महबूब स्टूडियो में था। वहां राजेश खन्ना बैठे हुए थे। उनके पास गया और उनसे पूछा कि क्या मैं उनकी कुछ तस्वीरें खींच सकता हूं। उन्होंने तुरंत हां कर दी। मैंने तस्वीरें खींचीं। जब उन्होंने देखीं तो उन्हें बहुत पसंद आईं। एक खास तस्वीर उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसकी 300 कॉपियां मांगीं। वह उन्हें अपने फैन मेल के लिए इस्तेमाल करना चाहते थे। इतने बड़े स्टार की 300 कॉपियां मांगने की बात अपने आप में याद रह जाने वाली थी।’ 3 of 7 दिलीप कुमार की तस्वीरें - फोटो : फोटो क्रेडिट-Pradeep Chandra दिलीप कुमार ने खुद मांगी अपनी तस्वीर ‘एक दिन वीटी स्टेशन पर एक खास डिब्बे के बाहर थोड़ी भीड़ देखी। मैंने कैमरा निकाला और अंदर चला गया। दिलीप साहब और सायरा जी एक परिवार से बात कर रह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; झारखंड की 44 परीक्षाएं रद्द; पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन गिरफ्तार

देश और दुनिया से जुड़ी कई अहम खबरों मौसम, सुरक्षा, राजनीति, शिक्षा, कानून और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर हलचल रही। उत्तर भारत में भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित हुआ। देहरादून में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया, जबकि हिमाचल में चूना पत्थर की खान ढहने से तीन मजदूरों के दबने की खबर सामने आई। झारखंड में सरकार ने 44 भर्ती परीक्षाएं रद्द कर दीं। इनमें जेपीएससी और टीडीपीएल से जुड़ी पुरानी परीक्षाएं भी शामिल हैं। परीक्षा विवाद के बीच सफल अभ्यर्थियों का विरोध भी जारी है। इसी राज्य में अम्रपाली-मगध क्षेत्र में जबरन वसूली के मामले में एनआईए अदालत ने 12 दोषियों को सजा सुनाई। दिल्ली में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन समेत छह लोगों को दिल्ली जल बोर्ड के टेंडर में कथित अनियमितताओं के मामले में एसीबी ने गिरफ्तार किया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भी अपनी परीक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। 600 विशेषज्ञों को हटाकर नई टीम बनाई जा रही है और प्रश्नपत्रों की जांच के लिए चार स्तरीय व्यवस्था लागू होगी। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े दो कर्मचारियों को हटाकर परिसर में प्रवेश पर रोक लगाई गई। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर ईरान से यूएई की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का दावा किया गया। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान और ओमान के बीच बातचीत के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान को बमबारी की धमकी दी है। भारत ने फलस्तीन के लिए दो-राज्य समाधान के समर्थन को दोहराया और गाजा की स्थिति पर चिंता जताई। तमिलनाडु सरकार ने तीसरे बच्चे के जन्म पर सरकारी महिला कर्मचारियों को 365 दिन की मातृत्व छुट्टी देने का फैसला किया। महाराष्ट्र में धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 28 अगस्त से लागू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 2 min · National Desk

Red Fort Blast: जसीर बिलाल वानी की जमानत याचिका खारिज, एनआईए ने आरोपी को बताया है वारदात का मुख्य साजिशकर्ता

दिल्ली हाईकोर्ट ने 2025 के लाल किला बम ब्लास्ट मामले में आरोपी जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की डिफॉल्ट जमानत याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। जस्टिस प्रतिभा एम. सिंह और जस्टिस विकास महाजन की डिवीजन बेंच ने ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर उसकी अपील भी खारिज कर दी। डिफॉल्ट जमानत उस स्थिति में मिलती है, जब जांच एजेंसी निर्धारित कानूनी अवधि में जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल नहीं करती। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग निवासी वानी (20) को 10 नवंबर, 2025 को लाल किला क्षेत्र में हुए कार बम ब्लास्ट का सक्रिय साजिशकर्ता बताया है। वानी ने डॉ. उमर-उन-नबी के साथ मिलकर आतंकी मॉड्यूल को तकनीकी सहायता दी। एजेंसी का आरोप है कि उसने ड्रोन में बदलाव करने और रॉकेट बनाने का प्रयास भी किया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk

Srinagar: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर आज कश्मीर दौरे पर, LG मनोज सिन्हा और CM उमर अब्दुल्ला से करेंगे भेंट

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर पदभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अपने पहले दौरे पर बुधवार को कश्मीर पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्रीनगर प्रवास के दौरान गोर की मुलाकात उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से होने का कार्यक्रम है। वे लद्दाख भी जा सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्व में भी अमेरिकी राजनयिक कश्मीर का दौरा कर विभिन्न राजनीतिक और गैर-राजनीतिक समूहों से बातचीत करते रहे हैं। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भी एक अमेरिकी राजनयिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने कश्मीर दौरे के दौरान कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी।यह जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का उनका पहला हाई-लेवल राजनयिक दौरा होगा. तुर्की-सऊदी रक्षा समझौते और इस क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के कारण उनके इस दौरे को लेकर कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, क्योंकि वे दक्षिण और मध्य एशिया के लिए वाशिंगटन के विशेष दूत भी हैं।राजदूत के बुधवार दोपहर श्रीनगर पहुंचने और गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना होने की उम्मीद है। दोनों देशों की मौजूदा सरकारों के बीच भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के और मजबूत होने के संदर्भ में भी यह दौरा महत्वपूर्ण है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 19, 2026 · 1 min · National Desk