पाकिस्तान की सेना ने डिस्कवरी की डॉक्यू सीरीज ‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसमें दिखाए गए घटनाक्रम को ‘बेहद नाटकीय’, बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया और एकतरफा बताया है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को सैन्य सफलता के रूप में पेश किए जाने पर आपत्ति जताई। यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है, जब डॉक्यू सीरीज में भारत के वरिष्ठ राजनीतिक और सैन्य नेताओं ने ऑपरेशन और उसके उद्देश्यों को लेकर विस्तार से बात की है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। चार दिन तक चला सैन्य टकराव 10 मई को दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद थम गया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें