TMC Protests: बंगाल में ED की कार्रवाई का दिल्ली तक विरोध, हाईकोर्ट में सुनवाई टली; सीएम ममता का मार्च शुरू

02:59 PM, 09-Jan-2026 ममता बनर्जी ने ईडी के खिलाफ रैली की अगुवाई के लिए पहुंचीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में उस स्थल पर पहुंचीं, जहां से वह ईडी के आई-पैक रेड के खिलाफ मार्च की अगुवाई की। VIDEO | Kolkata: West Bengal CM Mamata Banerjee leads protest rally against ED raids on I-PAC. #KolkataNews #BengalPolitics (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2BCSkxDD1G — Press Trust of India (@PTI_News) January 9, 2026 बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता में उस स्थल पर पहुंचीं, जहां से वह ईडी के आई-पैक रेड के खिलाफ मार्च की अगुवाई की। 02:54 PM, 09-Jan-2026 कलकत्ता हाईकोर्ट में सुनवाई टली कलकत्ता हाईकोर्ट में ईडी रेड से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान भारी भीड़ और जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इसी कारण अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया। Calcutta High Court adjourns hearing on petitions filed in connection with ED raids at I-PAC office in Kolkata to 14th January. — ANI (@ANI) January 9, 2026 कलकत्ता हाईकोर्ट में ईडी रेड से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान भारी भीड़ और जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इसी कारण अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया। 02:53 PM, 09-Jan-2026 कुछ ही देर में सीएम ममता बनर्जी निकालेंगी मार्च #WATCH | Kolkata | TMC Chairperson and West Bengal CM Mamata Banerjee will lead a rally today against the Enforcement Directorate following the raid on I-PAC yesterday Visuals from the 8B bus stand, Jadavpur pic.twitter.com/BkJ3x3fcT0 — ANI (@ANI) January 9, 2026 01:43 PM, 09-Jan-2026 ईडी अधिकारियों को धमकाने का आ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'आवारा कुत्ते' मामले में तीसरे दिन भी सुनवाई; अवैध प्रजनन-आयात और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे उठे

अभिषेक सिंघवी ने अदालत से दखल न देने की अपील की इस दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने अदालत से इस मामले में दखल न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून और नियम पहले से मौजूद हैं, इसलिए अदालत को हस्तक्षेप करने की आवश्यकता नहीं है। सिंघवी ने यह भी कहा कि जब संसद जानबूझकर दखल नहीं देती, तो अदालत को भी इसमें नहीं जाना चाहिए। सिंघवी ने आगे बताया कि एमीकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) कानून के अच्छे जानकार होते हैं लेकिन किसी विशेष विषय के विशेषज्ञ नहीं। ऐसे मामलों में डोमेन एक्सपर्ट्स जैसे पशु, पर्यावरण या स्वास्थ्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया जाना चाहिए। अवैध प्रजनन और विदेशी कुत्तों का अवैध आयात अवारा कुत्तों के मामले की सुनवाई के दौरान, महालक्ष्मी पावनी ने बड़े पैमाने पर अवैध प्रजनन और विदेशी कुत्तों के अवैध आयात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिट बुल और हस्की नस्ल के कुत्तों को सड़कों पर छोड़ा जा रहा है। हालांकि, न्यायालय ने कहा कि यह मामला स्ट्री डॉग्स (अवारा कुत्तों) के मुद्दे से संबंधित नहीं है। कृपया उन मुद्दों पर ध्यान दें जिनसे हम निपट रहे हैं। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कानून में उपलब्ध उपायों का पालन किया जाना चाहिए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में 63 नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक करोड़ से ज्यादा का था इनाम, 18 महिलाएं भी शामिल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लोन वर्राटू अभियान के तहत आज 63 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 18 महिला नक्सली भी शामिल हैं। यह घटना राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है। आत्मसमर्पण करने वालों में पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के सचिव मोहन कड़ती भी शामिल है, जिसने अपनी पत्नी के साथ आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों पर कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित था, जो उनकी नक्सली गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है। इस बड़े पैमाने पर हुए आत्मसमर्पण से नक्सलियों के संगठन को बड़ा झटका लगा है।यह आत्मसमर्पण केवल छत्तीसगढ़ प्रदेश के नक्सलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के बाहर के भी नक्सली शामिल हैं। यह इस बात का संकेत देता है कि राज्य की पुलिस और सुरक्षा बल नक्सलवाद के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं और नक्सलियों के प्रभाव को कम करने में सफल हो रहे हैं। लोन वर्राटू (घर वापसी) अभियान के तहत नक्सलियों को मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास सफल हो रहे हैं, जिससे क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।सुरक्षा बलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे सघन अभियान, नक्सलियों के विरुद्ध मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने और उन्हें आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को सरकार की पुनर्वास नीतियों के तहत मुख्यधारा में एकीकृत करने और उन्हें बेहतर जीवन जीने के अवसर प्रदान करने की व्यवस्था की जाएगी। इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा की स्थिति में सुधार की उम्मीद है और विकास कार्य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal ED Raids: भाजपा ने ईडी की कार्रवाई पर TMC को घेरा, पूछा- क्यों घबरा रहीं सीएम ममता? लगाए ये बड़े आरोप

#WATCH | Delhi | BJP MP Ravi Shankar Prasad says, “What happened in Bengal yesterday has never happened before in independent India. The entire action of the CM Mamata Banerjee is not only unethical, irresponsible, and unconstitutional, but she has put the entire democratic… pic.twitter.com/aJv7JKfiJH — ANI (@ANI) January 9, 2026 भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘बंगाल में जो हुआ, वह आजाद भारत में पहले कभी नहीं हुआ। सीएम ममता बनर्जी का पूरा काम न सिर्फ अनैतिक, गैर-जिम्मेदाराना और असंवैधानिक है, बल्कि उन्होंने पूरी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को शर्मसार कर दिया है।’ भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल में कोई जांच नहीं होने देती हैं। ममता बनर्जी पर ईडी के अधिकारियों को भी धमकाने का आरोप लगाया।रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक वर्तमान मुख्यमंत्री, एक प्राइवेट प्रॉपर्टी में घुसकर जहां ईडी के द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की कार्रवाई चल रही है, वहां जाती हैं और धमकाती हैं। पेपर छीनकर करके वहां से चली जाती। भाजपा सांसद ने कहा कि ईडी की रेड एक निजी कंपनी पर थी, जो कि कोयला घोटाले से जुड़ी थी।भाजपा ने ममता बनर्जी को घेरते हुए सवाल किया कि इस मामले में ममता बनर्जी क्यों घबराईं हुई हैं? ममता बनर्जी का रवैया अर्मयादित है। वो इस जांच के खिलाफ क्या छिपाना चाहती हैं। भाजपा ने आगे कहा कि कार्रवाई के दौरान ममता बनर्जी दस्तावेज उठाकर ले गईं।गौरतलब है कि गुरुवार (08 जनवरी) को ईडी की टीम ने राजनीतिक परामर्श फर्म आईपैक आईपैक (I-PAC) के कोलकाता स्थित ऑफिस और कंपनी प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान खुद सीएम ममता बनर्जी वहां पहुंची थी। इसी के साथ उन्होंने ईडी पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, कहा-लोगों की जिंदगी की तबाह; लगाए सिलसिलेवार आरोप

देश भर में “भ्रष्ट” जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की ज़िंदगी तबाह कर दी है। भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का ज़हर BJP की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है। इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मज़दूर और मध्यमवर्ग की ज़िंदगी सिर्फ़ आंकड़ा है और “विकास” के… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 9, 2026 कांग्रेस सांसद ने शुक्रवार को अपने बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में ‘भ्रष्ट’ जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारों ने जनता की जिंदगी तबाह कर दी है। राहुल गांधी ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के साथ सत्ता का दुरुपयोग और अहंकार का जहर भाजपा की राजनीति में ऊपर से नीचे तक फैल चुका है।राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘इनके सिस्टम में गरीब, असहाय, मजदूर और मध्यमवर्ग की जिंदगी सिर्फ आंकड़ा है और ‘विकास’ के नाम पर वसूली-तंत्र चल रहा है। उत्तराखंड में अंकिता भंडारी की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया - लेकिन सवाल आज भी वही है: सत्ता का संरक्षण भाजपा के किस वीआईपी को बचा रहा है? कानून सबके लिए बराबर कब होगा?‘उन्होंने यूपी और इंदौर का मुद्दा उठाते हुए लिखा, ‘उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड में भी पूरा देश देख चुका है कि सत्ता के गुरूर में अपराधियों को कैसे बचाया गया और पीड़िता को न्याय के लिए कितनी कीमत चुकानी पड़ी। इंदौर में जहरीला पानी पीकर मौतें हों या गुजरात-हरियाणा-दिल्ली तक ‘काले पानी’ और दूषित सप्लाई की शिकायतें - हर तरफ बीमारियों का डर है।‘हालिया अरावली पर्वत माला को लेकर उपजे विवाद पर कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘राजस्थान की अरावली हो या प्राकृतिक संसाधन - जहां-जहां अरबपतियों का लालच और स्वार्थ पहुंचा, वहां-वहां नियमों को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Turkman Gate Violence: व्हाट्सएप ऑडियो संदेशों से फैली मस्जिद तोड़ने की अफवाह, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा

1 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन - फोटो : पीटीआई दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि तुर्कमान गेट के पास स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने में कई व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित भ्रामक ऑडियो संदेशों की अहम भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलत सूचनाओं को रोकने के लिए काफी कदम उठाए थे। कई ग्रुपों पर इन अफवाह का खंडन भी किया गया। इससे भीड़ के आकार को सीमित करने और व्यापक स्तर पर लोगों के जुटने से रोकने में कुछ हद तक मदद भी मिली। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा - फोटो : एएनआई एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप को कड़ी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से ठीक पहले किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि अफवाहें पूर्व नियोजित थीं या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद तोड़ने की भ्रामक सूचना जारी होने का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसीपी और एसएचओ ने अमन समिति के सदस्यों, समुदाय के वरिष्ठों और धार्मिक नेताओं से संपर्क कर स्पष्ट किया कि मस्जिद को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं धर्मगुरुओं से बातचीत कर आशंकाएं दूर कीं। 3 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई मौलवियों के साथ बैठक की थी… एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मध्य जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निधिन वल्सन ने अभियान से कुछ दिन पहले 120 से अधिक मौलवियों के साथ बैठक की थी और साफ तौर पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

मां के सामने बेटे की बेरहमी से हत्या: 35 मिनट तक तड़पता रहा बेटा...बदमाश करते रहे मनमानी, दशहत में जमी रही मां

1 जनवरी को खुलासा हुआ था कि 12 सितंबर 2025 को बहालगढ़ में मिला अधजला शव बागपत उत्तर प्रदेश के गांव निवाड़ा निवासी आस मोहम्मद का था। मुठभेड़ के बाद हत्या का एक आरोपी समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था तो उसके भाई साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन आस मोहम्मद के राठधना निवासी सौतेले ससुर राजेश ने सचिवालय पहुंचकर जहर पी लिया था। आत्महत्या की कोशिश के बाद से वह अस्पताल में उपचाराधीन था। वीरवार को पुलिस ने समीर और राजेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा समीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने वाली आस मोहम्मद की पत्नी शबाना और उसकी सास हलीमा को भी पुलिस पकड़ चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदला, गलन वाली ठंड के बीच हुई बूंदाबांदी, जानें आज कितना एक्यूआई

देश के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। राजधानी एकबार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बीते दो दिन से दिल्ली में शीतलहर की स्थिति बनी थी। वहीं, शुक्रवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने अचानक करवट ली। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में सुबह के समय हल्की बारिश देखने को मिली, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम और भी ठंडा हो गया। इस बारिश ने लोगों को सर्दी का अहसास और भी गहरा कर दिया है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया। दिन का अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई। शाम और रात के समय हल्की धुंध छा सकती है।आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में 10 से 12 जनवरी के बीच भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। इन दिनों सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 15 से 18 डिग्री और न्यूनतम 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 13 और 14 जनवरी को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन दिनों भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है। तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी है, खासकर वाहन चालकों को कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की स्थिति में सतर्क रहने को कहा गया है।बारिश के इस दौर का एक महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रभाव दिल्ली के वायु प्रदूषण में कमी के रूप में देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 318 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Alert: चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, दिल्ली-एनसीआर में हल्के कोहरे के बीच बूंदाबांदी

Weather Alert: चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, दिल्ली-एनसीआर में हल्के कोहरे के बीच बूंदाबांदी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह जकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिर गया, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नलों का पानी जम गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। वहीं, दिल्ली में हल्के कोहरे के बीच सुबह-सुबह बूंदाबांदी भी देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बुधवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री, पुलवामा में माइनस 6.8, शोपियां में माइनस 7.8, पहलगाम में माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते डल झील समेत कई जलस्रोतों के किनारे जमने लगे हैं। कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड कश्मीर घाटी में ठंड का असर सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं। लद्दाख के द्रास में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: दिल्ली में बारिश, बंगाल के राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी; ईरान में प्रदर्शन के बीच इंटरनेट बंद

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश और दुनिया में एक साथ कई बड़ी और संवेदनशील घटनाएं सामने आई हैं। सबसे पहले मौसम की बात करें तो देश के बड़े हिस्से में सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जिससे जल स्रोत और नलों का पानी जम गया है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिरा, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे ने सड़क, रेल और हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से आई है, जहां राज्यपाल सीवी आनंद बोस को ईमेल के जरिए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद राजभवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी इसकी जानकारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। निर्वासित युवराज की अपील के बाद राजधानी तेहरान समेत कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए, जिसके बाद सरकार ने इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद कर दीं। दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान के चलते जुमे की नमाज को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और कई रास्ते बंद हैं। वहीं घने कोहरे के कारण दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान वापस लौट आई, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। आर्थिक मोर्चे पर एआई के दौर के बावजूद टेक कंपनियों में छंटनी जारी है। 2025 में छंटनी 20 फीसदी कम जरूर हुई, लेकिन संकट बना हुआ है। भारत-जर्मनी के बीच 72 हजार करोड़ रुपये के पनडुब्बी सौदे की तैयारी, सरकारी ठेकों में चीनी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk