Weather Alert: चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, दिल्ली-एनसीआर में हल्के कोहरे के बीच बूंदाबांदी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह जकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिर गया, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नलों का पानी जम गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। वहीं, दिल्ली में हल्के कोहरे के बीच सुबह-सुबह बूंदाबांदी भी देखने को मिली। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बुधवार को इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से काफी नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री, पुलवामा में माइनस 6.8, शोपियां में माइनस 7.8, पहलगाम में माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते डल झील समेत कई जलस्रोतों के किनारे जमने लगे हैं। कश्मीर और लद्दाख में कड़ाके की ठंड कश्मीर घाटी में ठंड का असर सिर्फ शहरों तक सीमित नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में हालात और भी गंभीर हैं। लद्दाख के द्रास में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Weather Alert: चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, दिल्ली-एनसीआर में हल्के कोहरे के बीच बूंदाबांदी
Weather Alert: चरम पर सर्दी का सितम! पहाड़ों में जल स्रोत जमे, दिल्ली-एनसीआर में हल्के कोहरे के बीच बूंदाबांदी विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश के बड़े हिस्से में सर्दी ने जनजीवन को बुरी तरह जकड़ लिया है। पहाड़ी राज्यों में तापमान तेजी से गिरा है, जबकि मैदानी इलाकों में घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जम्मू-कश्मीर में एक ही रात में तापमान साढ़े पांच डिग्री तक गिर गया, वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में नलों का पानी जम गया। मौसम विभाग ने साफ किया है कि फिलहाल ठंड से राहत