Iran Protest: निर्वासित युवराज की अपील के बाद ईरान में प्रदर्शन शुरू, तेहरान में सरकार ने बंद किया इंटरनेट

मध्य पूर्व के देश ईरान में एक बार फिर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। राजधानी तेहरान में गुरुवार रात अचानक विरोध प्रदर्शन भड़क उठे। यह प्रदर्शन देश के निर्वासित युवराज की अपील के बाद सामने आए, जिसके तुरंत बाद इंटरनेट और फोन सेवाएं भी बंद कर दी गईं। गुरुवार रात लोगों ने अपने घरों की छतों से नारे लगाए और कई इलाकों में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। यह अपील ईरान के निर्वासित क्राउन प्रिंस रेजा पहलवी ने की थी। चश्मदीदों के मुताबिक, प्रदर्शन शुरू होते ही इंटरनेट सेवा और टेलीफोन लाइनें काट दी गईं, जिससे देश का बाहरी दुनिया से संपर्क लगभग टूट गया।यह प्रदर्शन इस बात की पहली बड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं कि क्या ईरान की जनता निर्वासित युवराज की अपील से प्रभावित हो सकती है। रज़ा पहलवी के पिता, ईरान के आखिरी शाह, 1979 की इस्लामिक क्रांति से ठीक पहले देश छोड़कर चले गए थे। इन प्रदर्शनों में शाह के समर्थन में भी नारे लगे, जो कभी मौत की सजा तक का कारण बन सकते थे। यह नाराजगी ईरान की बिगड़ती अर्थव्यवस्था से जुड़ी बताई जा रही है।बुधवार से शुरू हुए ये प्रदर्शन राजधानी तक सीमित नहीं रहे। देश के कई शहरों और कस्बों में बाजार और बाज़ार बंद रहे। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में व्यापारियों ने कामकाज ठप रखा। मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, अब तक कम से कम 39 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,260 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। बढ़ते विरोध से सरकार और सर्वोच्च नेता खामेनेई पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।फिलहाल ये प्रदर्शन किसी एक नेता के नेतृत्व में नहीं चल रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि ईरान में पहले भी विरोध आंदोलनों को एक मजबूत विकल्प के अभाव में दबा दिया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने अब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

आज का शब्द: निर्वाण और महादेवी वर्मा की कविता- पागल रे शलभ अनजान !

आज का शब्द: निर्वाण और महादेवी वर्मा की कविता- पागल रे शलभ अनजान ! ‘हिंदी हैं हम’ शब्द शृंखला में आज का शब्द है- निर्वाण, जिसका अर्थ है- बुझना, ठंडा होना, न रह जाना, समाप्ति, मृत्यु। प्रस्तुत है महादेवी वर्मा की कविता- पागल रे शलभ अनजान! शेषयामा यामिनी मेरा निकट निर्वाण! पागल रे शलभ अनजान! तिमिर में बुझ खो रहे विद्युत् भरे निश्वास मेरे, नि:स्व होंगे प्राण मेरा शून्य उर होगा सवेरे; राख हो उड़ जायगी यह अग्निमय पहचान! रात-सी नीरव व्यथा तम-सी अगम कहानी, फेरते हैं दृग सुनहले आँसुओं का क्षणिक पानी, श्याम कर देगी इसे छू प्रात की मुस्कान! श्रान्त नभ बेसुध धरा जब सो रहा है विश्व अलसित, एक ज्वाला से दुकेला जल रहा उर स्नेह पुलकित, प्रथम स्पन्दन में प्रथम पग धर बढ़ा अवसान! स्वर्ण की जलती तुला आलोक का व्यवसाय उज्जवल, धूम-रेखा ने लिखा पर यह ज्वलित इतिहास धूमिल, ढूँढती झँझा मुझे ले मृत्यु का वरदान! कर मुझे इँगित बता किसने तुझे यह पथ दिखाया, तिमिर में अज्ञातदेशी क्यों मुझे तू खोज पाया! अग्निपंथी मैं तुझे दूँ कौन-सा प्रतिदान? हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें। 5 hours ago …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

JNU: 'जेएनयू राष्ट्रवादी विश्वविद्यालय', नारेबाजी विवाद पर वाइस चांसलर बोलीं- कुछ पागल इसे परिभाषित नहीं करते

जेएनयू परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में वाइस चांसलर शांतिश्री धुलिपुडी पंडित ने कहा, ‘हर विश्वविद्यालय में पागल रहते हैं और ये पागल इस विश्वविद्यालय को परिभाषित नहीं करते। सेना, वायुसेना, नौसेना और आईएमए, डीआरडी के अधिकारी, सब इस यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। यहां के सकारात्मक पक्ष पर ध्यान दें। यहां गरीब बच्चे आते हैं पढ़ने के लिए, 10 और 15 रुपये फीस है यहां पर। हम किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करते और हम भारत की सबसे राष्ट्रवादी यूनिवर्सिटी हैं।’ उन्होंने कहा, ‘नारेबाजी विवाद के बाद 24 घंटे के भीतर जेएनयू में सब कुछ ठीक था और शांति थी। हर संस्थान में अराजक तत्व होते हैं, लेकिन वे संस्थान के मूल्यों को नहीं दर्शाते।‘गौरतलब है कि बीते सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगे की साजिश रचने के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद सोमवार रात में कथित तौर पर छात्रों के एक समूह ने परिसर के अंदर पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित नारेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 352 (शांति भंग करने), 353(1) समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी से मंगलवार को वसंत कुंज उत्तरी पुलिस थाने में शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई हुई। पुलिस ने कहा कि जेएनयू प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई की मांग के बाद मामला दर्ज किया गया, जिसने नारों को अत्यधिक आपत्तिजनक, उत्तेजक और भड़काऊ बताया था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

घना कोहरा बना मुसीबत: पटना नहीं उतर सकी इंडिगो की उड़ान, वापस दिल्ली लौटी; हवाई के साथ रेल यातायात भी बेहाल

उत्तर भारत में जारी घने कोहरे ने हवाई और रेल यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। इसी कड़ी में गुरुवार आठ जनवरी की रात दिल्ली से पटना जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा। मौसम की मार के चलते यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी, वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित होने का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली के टर्मिनल एक से रात नौ बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 6549 तय समय से करीब आधे घंटे की देरी से रात 9.30 बजे उड़ान भर सकी। यात्रियों को पहले ही जानकारी दी गई थी कि पटना हवाई अड्डे पर कम दृश्यता की आशंका है, इसलिए एहतियातन विमान में अतिरिक्त ईंधन भरा गया है। यह फैसला बाद में अहम साबित हुआ। पटना के आसमान में बिगड़े हालात रात करीब साढ़े दस बजे जब विमान पटना के ऊपर पहुंचा, तब दृश्यता सिर्फ 600 मीटर रह गई थी। यह सुरक्षित लैंडिंग के लिए पर्याप्त नहीं मानी जाती। पायलट ने विमान को कुछ समय तक करीब 13 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ाते हुए हालात सुधरने का इंतजार किया, लेकिन कोहरा और घना होता चला गया। दृश्यता में सुधार नहीं होने पर यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए विमान को वापस दिल्ली लाने का फैसला किया गया। यात्रियों की परेशानी बढ़ी आधी रात को विमान के दिल्ली लौटने से यात्रियों को भारी असुविधा हुई। कई यात्री पटना में जरूरी कामों के लिए जा रहे थे। अचानक यात्रा अधूरी रह जाने से उन्हें अगली उड़ानों की जानकारी लेने और नए इंतजाम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच नाराजगी भी देखने को मिली। रेल यातायात भी प्रभावित घने कोहरे का असर सिर्फ हवाई सेवाओं तक सीमित नहीं रहा। रेल यातायात भी लगातार प्रभावित हो रहा है। कई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

तुर्कमान गेट बवाल में नए खुलासे: घर छोड़कर भागे पत्थरबाज, मीडिया इंफ्लुएंसर मास्टरमाइंड; व्हाट्सएप बना हथियार

1 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा की पहचान पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तार लोगों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद शामिल हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स व्हाट्सएप ऑडियो संदेशों से फैली मस्जिद तोड़ने की अफवाह : पुलिस फैज-ए-इलाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने में कई व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित भ्रामक ऑडियो संदेशों की अहम भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलत सूचनाओं को रोकने के लिए काफी कदम उठाए थे। कई ग्रुपों पर इन अफवाह का खंडन भी किया गया। इससे भीड़ के आकार को सीमित करने और व्यापक स्तर पर लोगों के जुटने से रोकने में कुछ हद तक मदद भी मिली। 3 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप को कड़ी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से ठीक पहले किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि अफवाहें पूर्व नियोजित थीं या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद तोड़ने की भ्रामक सूचना जारी होने का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसीपी और एसएचओ ने अमन समिति के सदस्यों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई

T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर आईसीसी को दूसरी बार पत्र लिखा है। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और क्रिकेट की वैश्विक संस्था से टी20 विश्व कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को ग्रुप चरण के अपने चार मैच भारत में खेलने हैं। इसमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में खेला जाना है। मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर हुआ विवाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप को लेकर राग अलपाना शुरू कर दिया है। बीसीबी ने सुरक्षा को बहाना बनाया है और अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग की है। बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं से कराया अवगत सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल से बातचीत के बाद बीसीबी ने एक बार फिर आईसीसी को पत्र भेजा है। आईसीसी सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई

T20 World Cup: बीसीबी ने दूसरी बार आईसीसी को लिखा पत्र, विश्व कप के अपने मैच श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने गुरुवार को आधिकारिक तौर पर आईसीसी को दूसरी बार पत्र लिखा है। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा पर चिंता जाहिर की और क्रिकेट की वैश्विक संस्था से टी20 विश्व कप में अपने मुकाबले श्रीलंका में कराने की मांग दोहराई। टी20 विश्व कप की शुरुआत सात फरवरी से होनी है और बांग्लादेश को ग्रुप चरण के अपने चार मैच भारत में खेलने हैं। इसमें से तीन कोलकाता में और एक मुंबई में खेला जाना है। मुस्तफिजुर को आईपीएल से बाहर करने पर हुआ विवाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को निर्देश दिया था कि वह बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दे। इसके बाद से ही बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप को लेकर राग अलपाना शुरू कर दिया है। बीसीबी ने सुरक्षा को बहाना बनाया है और अपने मैच श्रीलंका में खेलने की मांग की है। बीसीबी ने सुरक्षा चिंताओं से कराया अवगत सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल से बातचीत के बाद बीसीबी ने एक बार फिर आईसीसी को पत्र भेजा है। आईसीसी सुरक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

India-Bangladesh Tensions: बांग्लादेश ने नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला में वीजा सेवाएं रोकीं'; सुरक्षा का दिया

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने गुरुवार को सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में स्थित अपने प्रमुख मिशनों में वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया है। इसमें नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला स्थित मिशन शामिल हैं। विदेश मामलों के सलाहकार एम तौहीद हुसैन ने बताया कि उन्होंने भारत में स्थित बांग्लादेश के तीन मिशनों को फिलहाल वीजा सेवाएं बंद रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, यह एक सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। हुसैन के बयान ऐसे समय आए हैं, जब कोलकाता स्थित बांग्लादेश के उप उच्चायोग ने रातोंरात वीजा सेवाओं को सीमित कर दिया गया था।इससे पहले नई दिल्ली और अगरतला में भी इसी तरह के कदम उठाए गए थे। हालांकि इन प्रतिबंधों के दायरे से बिजनेस और वर्क वीजा को बाहर रखा गया है। बांग्लादेश के मुंबई और चेन्नई स्थित राजनयिक मिशनों में फिलहाल वीजा सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं। बता दें कि जुलाई-अगस्त 2024 में छात्र-नेतृत्व वाले हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना की आवामी लीग सरकार के हटने के बाद से ढाका-नई दिल्ली संबंधों में तनाव बना हुआ है।इस बीच, हुसैन ने बताया कि बांग्लादेश अमेरिका की ओर से हाल में लागू वीजा बॉन्ड शर्त से छूट के लिए कूटनीतिक प्रयास करेगा। उन्होंने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक बताया, हालांकि कहा कि यह कदम केवल बांग्लादेश तक सीमित नहीं है। एक अन्य सवाल पर उन्होंने पाकिस्तान के जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान की संभावित खरीद को लेकर कहा कि बातचीत चल रही है और अंतिम निर्णय होने पर जानकारी दी जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

तुर्कमान गेट बवाल में नए खुलासे: घर छोड़कर भागे पत्थरबाज, मीडिया इंफ्लुएंसर मास्टरमाइंड; व्हाट्सएप बना हथियार

1 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied मध्य दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित दरगाह फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है जबकि 50 से ज्यादा की पहचान पुलिस ने कर ली है। गिरफ्तार लोगों में अफान, आदिल, शाहनवाज, हमजा, अतहर और उबैद शामिल हैं। एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 9 Delhi Turkman Gate - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स व्हाट्सएप ऑडियो संदेशों से फैली मस्जिद तोड़ने की अफवाह : पुलिस फैज-ए-इलाही मस्जिद तोड़ने की अफवाह फैलाने और हिंसा भड़काने में कई व्हाट्सएप समूहों में प्रसारित भ्रामक ऑडियो संदेशों की अहम भूमिका सामने आई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने गलत सूचनाओं को रोकने के लिए काफी कदम उठाए थे। कई ग्रुपों पर इन अफवाह का खंडन भी किया गया। इससे भीड़ के आकार को सीमित करने और व्यापक स्तर पर लोगों के जुटने से रोकने में कुछ हद तक मदद भी मिली। 3 of 9 दिल्ली में मस्जिद के पास बुलडोजर एक्शन के बाद बवाल के बाद मलबा और तैनात सुरक्षाबल - फोटो : एएनआई चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब चार से पांच व्हाट्सएप ग्रुप को कड़ी निगरानी में रखा गया है। अधिकारियों ने कहा कि घटना से ठीक पहले किसी नए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए जाने के संकेत नहीं मिले हैं, हालांकि यह जांच का विषय है कि अफवाहें पूर्व नियोजित थीं या नहीं। अधिकारी ने बताया कि मस्जिद तोड़ने की भ्रामक सूचना जारी होने का पता चलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। एसीपी और एसएचओ ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk

बजट 1 या 2 फरवरी को: 1 को रविवार होने से बढ़ी आशंका, संसदीय समिति के प्रस्ताव के बाद अंतिम फैसले पर सबकी नजर

केंद्रीय बजट 2026 की तारीख को लेकर अटकलें जारी हैं। इस वर्ष 1 फरवरी को रविवार पड़ रहा है, जिसके चलते यह चर्चा जोरों पर थी कि क्या सरकार बजट पेश करने की तारीख में कोई बदलाव करेगी। हालांकि, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीपीए) की हालिया बैठक से मिले संकेतों के अनुसार, सरकार रविवार को ही बजट पेश करने की परंपरा कायम रख सकती है। बुधवार को हुई कैबिनेट समिति की बैठक में संसद के बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से करने और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इन तारीखों पर अंतिम निर्णय लिया जाना अभी बाकी है और जल्द ही इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है। रविवार के बावजूद तारीख बदलने की संभावना कम बजट की तारीख को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह स्पष्ट होता दिख रहा है कि सरकार वित्तीय अनुशासन और निश्चितता को प्राथमिकता दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस बात की पूरी संभावना है कि सरकार वित्तीय प्रक्रियाओं में निश्चितता बनाए रखने के लिए केंद्रीय बजट पेश करने की तारीख नहीं बदलेगी, भले ही उस दिन रविवार हो। इससे पहले की बात करें तो मोदी सरकार ने साल 2017 में दशकों पुरानी परंपरा को बदलते हुए बजट पेश करने की तारीख 28 फरवरी से बदलकर 1 फरवरी कर दी थी। तब से यह सिलसिला लगातार जारी है। सरकार का मानना है कि बजट को पहले पेश करने से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से ही धन का आवंटन और व्यय सुचारू रूप से शुरू हो सकता है। केद्रीय बजट पेश करने का समय कब बदला गया? पहले देश का केंद्रीय बजट सदन में शाम पांच बजे से पेश किया जाता था। शाम पांच बजे बजट पेश करने का कारण यह था कि उस समय ब्रिटेन में 11.30 बज रहे होते थे। ब्रिटिश सरकार की तरफ से शुरू की गई परंपरा को आजादी के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 8, 2026 · 2 min · National Desk