• 1 जनवरी को खुलासा हुआ था कि 12 सितंबर 2025 को बहालगढ़ में मिला अधजला शव बागपत उत्तर प्रदेश के गांव निवाड़ा निवासी आस मोहम्मद का था। मुठभेड़ के बाद हत्या का एक आरोपी समीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया था तो उसके भाई साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। अगले दिन आस मोहम्मद के राठधना निवासी सौतेले ससुर राजेश ने सचिवालय पहुंचकर जहर पी लिया था। आत्महत्या की कोशिश के बाद से वह अस्पताल में उपचाराधीन था। वीरवार को पुलिस ने समीर और राजेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा समीर के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने वाली आस मोहम्मद की पत्नी शबाना और उसकी सास हलीमा को भी पुलिस पकड़ चुकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें