प्रदूषण पर प्रहार: CAQM ने दिए NCR में 16 प्रदूषणकारी औद्योगिक इकाइयों को बंद करने के आदेश, उल्लंघन पर चेताया

निरीक्षण के दौरान पता चला कि इन इकाइयों ने संचालन की सहमति (सीटीओ) और स्थापना की अनुमति (सीटीई) के बिना काम किया, वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण (एपीसीडी) नहीं लगाए या उन्हें ठीक से नहीं चलाया, प्रतिबंधित ईंधन का इस्तेमाल किया, ग्रेप की रोक अवधि में भी संचालन जारी रखा, डीजल जनरेटर सेट के नियमों की अनदेखी की तथा औद्योगिक प्रक्रियाओं से खुला धुआं और उत्सर्जन किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

बजट 2026: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से होगा शुरू, राष्ट्रपति ने दी मंजूरी; दो चरणों में चलेगी कार्यवाही

भारत सरकार की सिफारिश पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के बजट सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने की मंजूरी दे दी है। यह सत्र 28 जनवरी 2026 को शुरू होगा और 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। बजट सत्र का पहला चरण 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा, और संसद 9 मार्च 2026 को फिर से एकत्रित होगी, जो सार्थक बहस और जन-केंद्रित शासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बजट कब पेश होगा? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2026 के संसदीय बजट सत्र के कार्यक्रम को औपचारिक मंजूरी दे दी है। सरकार की सिफारिश पर लिए गए इस निर्णय के अनुसार, संसद का आगामी बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026 तक चलेगा। यह सत्र देश के आगामी वित्तीय वर्ष (2026-27) के लिए आर्थिक खाका तैयार करने दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। आम तौर पर हर वर्ष वित्त मंत्री 1 जनवरी को बजट पेश करतीं हैं। इस बार 1 फरवरी को रविवार है। इसलिए इस बार बजट कब पेश होगा? इसे लेकर अटकलें लग रही थींं। हालांकि, बजट सत्र के कार्यक्रम को देखकर यह तय माना जा रहा है कि इस बार भी बजट 1 फरवरी को ही पेश होगा। हालांकि माना जा रहा है संसदीय कार्यप्रणाली को सुव्यवस्थित रखने और सार्थक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए इस बार के बजट सत्र को दो चरणों में विभाजित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार शेड्यूल इस प्रकार रहेगा- पहला चरण: सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को होगी। यह चरण लगभग दो सप्ताह तक चलेगा और 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा. सत्र की शुरुआत 28 जनवरी 2026 को होगी। यह चरण लगभग दो सप्ताह तक चलेगा और 13 फरवरी 2026 को समाप्त होगा. अवकाश : पहले चरण की समाप्ति के बाद संसद की कार्यवाही में विराम रहेगा। इस दौरान संसदीय समि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Bus Accident: सिरमौर के हरिपुरधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में 12 लोगों की मौत; 45 यात्री थे सवार

एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद राहत बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को उपचार के लिए हायर संगड़ाह, ददाहू और नाहन लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दुर्घटना पर सरकार की ओर से शोक जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से लाए जा रहे मरीजों के उपचार के लेकर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कुछ लोग राजगढ़, व ददाहू में रेफर किए गए हैं। मेडिकल कालेज में तैयारियां उपचार के लिए पूरी कर दी हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हरिपुरधार में बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर प्राप्त हुई है। इस हृदयविदारक घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुख की घड़ी में उन्होंने अपने आगामी सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। वह इस समय पालमपुर से हरिपुरधार के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर मानवता के नाते अपना दायित्व निभाएं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास एक निजी बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

'कोयला घोटाले का पैसा कौन खाता है?': ममता बोलीं- मेरे पास पेन ड्राइव में सारे सबूत, शुभेंदु से लेकर शाह तक..

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने राजधानी कोलकाता में विरोध रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई मुझे राजनीतिक रूप से निशाना बनाने की कोशिश करता है, तो मैं राजनीतिक रूप से और मजबूत हो जाती हूं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

Jana Nayagan: 21 जनवरी तक अटकी 'जन नायकन' की रिलीज, CBFC की अपील पर मद्रास हाईकाेट ने पिछले आदेश पर लगाई रोक

अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ का मामला फिर उलझ गया है। एक ओर जहां शुक्रवार सुबह मद्रास हाईकोर्ट के सिंगल जज ने केस की सुनवाई में सीबीएफसी को निर्देश जारी किए थे कि जल्द से जल्द इस फिल्म का सेंसर सार्टिफिकेट जारी किया जाए। वहीं अब देर शाम कोर्ट ने सेंसर बोर्ड की याचिका पर सुनवाई करते हुए सिंगल जज के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने अब इस मामले की सुनवाई पोंगल की छुट्टियों के बाद 21 जनवरी के लिए तय की है। ऐसे में इस फिल्म की रिलीज तब तक के लिए तो टल ही गई है। Chennai | Indra Dhanra,j Joint coordinator for state legal wing, TVK says, “…We filed a petition on 6th January as there was no certification given. The matter was postponed and today the order was pronounced. The writ petition has been allowed by the MHC…If the movie is not… https://t.co/NUrtdxS0kf pic.twitter.com/zK56bXtLLY — ANI (@ANI) January 9, 2026 #WATCH | Tamil Nadu | Fans of TVK Chief and Actor Vijay celebrate in Tiruchirappalli after the Madras High Court directs the CBFC to issue a U/A 16+ certificate for the actor’s film Jana Nayagan pic.twitter.com/bnqHqobmc6 — ANI (@ANI) January 9, 2026 #WATCH | Chennai, Tamil Nadu | TVK legal wing advocates celebrate outside the High Court after the Court directs the CBFC to issue a U/A 16+ certificate for the TVK Chief and actor Vijay’s film Jana Nayagan pic.twitter.com/Ve9ZGG8Q9M — ANI (@ANI) January 9, 2026 इससे पहले शुक्रवार सुबह, मद्रास हाई कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को आदेश दिया कि फिल्ममेकर्स द्वारा बदलाव किए जाने के ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

MEA: 'PM-ट्रंप के बीच 2025 में आठ बार बात हुई...', ल्यूटनिक के दावे पर विदेश मंत्रालय ने क्यों कही यह बात?

भारत और अमेरिका के रिश्ते में टैरिफ को लेकर चल रही तल्खियों के बीच विदेश मंत्रालय ने गरुवार को अपना रुख साफ किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत की है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब भारत और अमेरिका के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) और टैरिफ मुद्दों को लेकर तनातनी चल रही थी। एमईए के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रिफिंग में कहा कि भारत और अमेरिका 13 फरवरी 2025 से दो-पक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद कई दौर की बैठकें भी हुईं और कई बार दोनों पक्ष समझौते के करीब भी पहुंचे। जायसवाल ने कहा कि रिपोर्ट्स में इन चर्चाओं को गलत तरीके से पेश किया गया है।जायसावल ने आगे कहा कि पीएम मोदी और ट्रंप ने 2025 में आठ बार फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के व्यापक सहयोग और व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं का आपसी रिश्ता मित्रवत और सम्मानजनक रहा है। जायसवाल ने यह भी कहा कि भारत संतुलित और सभी के लिए लाभकारी व्यापार समझौते के लिए इच्छुक है और आगे इसे पूरा करने का प्रयास जारी रखेगा। क्या कहा अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने बता दें कि जायसवाल का यह बयान ऐसे समय में आया दजब इससे पहले अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक ने दावा किया था कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौता इसलिए नहीं हो पाया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन नहीं किया। ल्यूटनिक ने कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से अनुरोध किया था कि वह ट्रंप से बात करें ताकि समझौता पूरा हो सके। हालांकि, भारत असहज था और इसलिए मोदी ने कॉल नहीं किया। इस दौरान ल् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: तनाव के बीच खामेनेई ने जनता को किया संबोधित, ट्रंप को भी लिया आड़े हाथ; बोले- घमंडी का होगा पतन

ईरान में इन दिनों हालात काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। देशभर में सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच शुक्रवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का एक भाषण सरकारी टीवी पर दिखाया गया, जिसमें उन्होंने देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों पर बात की। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तीखा हमला बोला। खामेनेई ने ट्रंप को घमंडी बताते हुए कहा कि एक दिन उनका भी पतन होगा। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा कि इस्लामिक गणराज्य ईरान हजारों शहीदों के बलिदान से बना है और यह देश कभी भी साजिश रचने वालों के सामने झुकने वाला नहीं है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सरकार विरोधी ताकतें चाहे जितनी कोशिश कर लें, ईरान अपने रास्ते से पीछे नहीं हटेगा। खामेनेई ने जनता को दिया संदेश इस दौरान तेहरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए खामेनेई ने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारी अमेरिका के राष्ट्रपति को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे ट्रंप को खुश करना चाहते हैं। अगर ट्रंप को किसी देश को चलाना आता, तो पहले अपने देश को ठीक से चलाते। खामेनेई ने यह भी कहा कि अमेरिका के अंदर खुद कई गंभीर समस्याएं हैं, लेकिन इसके बावजूद वह दूसरे देशों के मामलों में दखल देता है। खामेनेई का यह अचानक दिया गया भाषण इस बात का संकेत है कि ईरानी सरकार इन प्रदर्शनों को लेकर काफी चिंतित है। सरकार ने हालात को काबू में रखने के लिए देश में इंटरनेट और बाहरी दुनिया से फोन संपर्क बंद कर दिया है, ताकि लोग आपस में और विदेशों से संपर्क न कर सकें। बता दें कि गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक ईरान के कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर आए। ये प्रदर्शन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

Sirmour Bus Accident: सिरमौर जिले के हरिपुरधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, आठ लोगों की मौके पर ही मौत; कई घायल

सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में आठ के करीब लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 30 से 35 लोग सवार थे। एसपी सिरमौर, निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। सिरमौर जिले के हरिपुरधार में शुक्रवार दोपहर बाद एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। घटना के बाद राहत बचाव कार्य जारी है। गंभीर रूप से घायल पांच मरीजों को उपचार के लिए हायर संगड़ाह, ददाहू और नाहन लाया जा रहा है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उधर, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान दुर्घटना पर सरकार की ओर से शोक जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से लाए जा रहे मरीजों के उपचार के लेकर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हरिपुरधार में बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर प्राप्त हुई है। इस हृदयविदारक घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुख की घड़ी में उन्होंने अपने आगामी सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। वह इस समय पालमपुर से हरिपुरधार के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कठिन समय में हम सभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: भारतीय टीम में चुने गए खिलाड़ियों का विजय हजारे में कैसा रहा प्रदर्शन? देखें पूरा रिपोर्ट कार्ड

टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने विजय हजारे में सिर्फ दो मैच खेले, लेकिन फॉर्म टेस्टिंग में वह फेल साबित हुए। हिमाचल के खिलाफ 24 और पंजाब के खिलाफ 15 रन उनकी बैटिंग का हिस्सा रहे। वहीं, तिलक वर्मा ने चंडीगढ़ के खिलाफ शानदार 109 रन जड़े और फिर बंगाल के खिलाफ 34 रन बनाकर निरंतरता दिखाई। तिलक की स्थिरता भारत के मिडिल ऑर्डर के लिए राहतभरी खबर है। हालांकि, वह चोटिल हो गए हैं और टी20 विश्व कप में उनके खेलने पर संशय है। विजय हजारे में लगी चोट की वजह से उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 1 min · National Desk

अंकिता हत्याकांड: कल राजधानी में निकाला जाएगा मशाल जुलूस, 11 को प्रदेश बंद... विभिन्न संगठनों ने बनाई रणनीति

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी के नाम का खुलासा करने और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग के लिए विभिन्न संगठनों ने आंदोलन की रणनीति बनाई है। इसके तहत 10 जनवरी को गांधी पार्क से मशाल जुलूस और 11 जनवरी को प्रदेश बंद का आह्वान किया गया है। बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए महिला मंच की अध्यक्ष कमला पंत ने कहा कि जब तक मामले में कथित वीआईपी के नाम का खुलासा नहीं किया जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश में भी वीआईपी के विषय में कोट किया गया है और अंकिता व उसके मित्र के बीच की बातचीत में भी इसका जिक्र सामने आया है। ऐसे में सरकार को वीआईपी का नाम सार्वजनिक करना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच करानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मामले में प्रतिदिन नए घटनाक्रम सामने आ रहे हैं, लेकिन सरकार प्रभावशाली लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।वनंतरा में साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई, यह किसने और किनके कहने पर किया, इसका भी खुलासा होना चाहिए। वहीं, मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने मुख्यमंत्री पर मामले को भटकाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री का यह कहना कि अगर माता-पिता चाहेंगे तो सीबीआई जांच होगी, केवल टालने वाला बयान है।अंकिता के अभिभावकों को देहरादून बुलाकर मुलाकात मुख्यमंत्री ने इवेंट बना दिया। वहीं, अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक दल या संगठन की नहीं, बल्कि जनता की साझा लड़ाई है। सरकार ने बेटे को नौकरी देने और अंकिता के नाम पर नर्सिंग कॉलेज खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक ये वादे पूरे नहीं हुए। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व सदस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 9, 2026 · 2 min · National Desk