TOP News: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल पीएम मोदी

पिछले 24 घंटों में देश और दुनिया से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं ने सुर्खियां बटोरी हैं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एनसीआर समेत कई राज्यों में शीतलहर, घना कोहरा और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं, जबकि दक्षिण और तटीय इलाकों में भारी वर्षा और समुद्री उथल-पुथल की चेतावनी दी गई है। गुजरात में नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में भाग लिया और वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन की शुरुआत की। धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने आस्था और विकास के संदेश को जोड़ा। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका ने सीरिया में ISIS के ठिकानों पर फिर हवाई हमले किए। वहीं अमेरिकी अदालत ने डाक मतदान से जुड़े आदेश पर रोक लगाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कानूनी झटका दिया। भारत ने सूचना युद्ध के तहत एक और पाकिस्तानी चैनल को ब्लॉक कर सख्त संदेश दिया है। उधर, ईरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की चेतावनियों के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी हैं। देश के भीतर साइबर अपराध, सुरक्षा और रणनीति भी चर्चा में रहे। अजीत डोभाल के बयान और भारतीय सेना की पाकिस्तान को लेकर सख्त चेतावनी ने सुरक्षा बहस को और तेज कर दिया है। देश-दुनिया की अहम खबरों को जानने के लिए पेज पर बने रहें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

आर-पार की लड़ाई के मूड में ईरानी जनता: दो हफ्ते बाद भी नहीं थमी बगावत? खामेनेई की चेतावनी के बावजूद विरोध जारी

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन अब दो हफ्तों के करीब पहुंच चुके हैं और हालात लगातार सख्त होते जा रहे हैं। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद हैं, सुरक्षा बलों की कार्रवाई तेज है और सरकार ने खुले तौर पर कड़ा संदेश दे दिया है। इसके बावजूद राजधानी तेहरान समेत कई शहरों में लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। बढ़ती मौतों और गिरफ्तारियों के बीच सवाल यह है कि क्या यह आंदोलन दबेगा या और उग्र होगा। सरकार ने देश को बाहरी दुनिया से लगभग काट दिया है। गुरुवार से इंटरनेट और अंतरराष्ट्रीय फोन सेवाएं बंद हैं। विदेशी मीडिया की मौजूदगी न के बराबर है। सरकारी और अर्ध-सरकारी मीडिया ही सीमित जानकारी बाहर भेज पा रहे हैं। ईरान में यह विरोध दिसंबर के अंत में शुरू हुआ। शुरुआत आर्थिक संकट से हुई, लेकिन अब यह सीधे सत्ता को चुनौती दे रहा है। ईरानी रियाल की कीमत ऐतिहासिक गिरावट के साथ एक डॉलर के मुकाबले 14 लाख तक पहुंच गई। महंगाई, बेरोजगारी और प्रतिबंधों से त्रस्त लोग सड़कों पर उतरे। धीरे-धीरे नारों का रुख आर्थिक मांगों से हटकर राजनीतिक बदलाव की ओर हो गया। सरकार मान रही है कि प्रदर्शन जारी हैं, लेकिन उसे विदेशी साजिश बताकर कार्रवाई को सही ठहरा रही है।ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के संकेतों के बाद सरकार ने खुली चेतावनी दी है। अटॉर्नी जनरल मोहम्मद मोवाहेदी आजाद ने प्रदर्शनकारियों को खुदा का दुश्मन बताया। इस आरोप में मौत की सजा तक का प्रावधान है। सरकारी टीवी पर कहा गया कि कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।अभियोजकों को तेजी से आरोप पत्र दाखिल करने के आदेश दिए गए हैं। यह संदेश बताता है कि सरकार किसी भी कीमत पर नियंत्रण बनाए रखना चाहती है। इसके बावजूद सत्यापित वीडियो सामने आए हैं। उत्तरी तेहरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi In Gujarat Photos: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री मोदी, कल वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन

PM Modi In Gujarat Photos: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री मोदी, कल वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन विस्तार Follow Us सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महादेव का जलाभिषेक करने के बाद ड्रोन शो के भी साक्षी बने। उन्होंने हाथों में त्रिशूल धारण कर हर-हर महादेव का जयघोष भी किया। पीएम मोदी रविवार को राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित विशेष मंत्र जाप में भी भाग लिया। बता दें कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, पहले हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ गुजरात पहुंचने पर स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने अपने मनोभाव सोशल मीडिया पर भी साझा किए। उन्होंने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।’ प्रधानमंत्री ने हार्दिक स्वागत के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा, यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है। पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकजुट हुआ है। मंदिर के न्यास की बैठक में कई विषयों पर मंथन पीएम मोदी ने गुजरात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi In Gujarat Photos: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री मोदी, कल वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महादेव का जलाभिषेक करने के बाद ड्रोन शो के भी साक्षी बने। उन्होंने हाथों में त्रिशूल धारण कर हर-हर महादेव का जयघोष भी किया। पीएम मोदी रविवार को राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन का शुभारंभ भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित विशेष मंत्र जाप में भी भाग लिया। बता दें कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में कई धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, पहले हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ गुजरात पहुंचने पर स्वागत से अभिभूत पीएम मोदी ने अपने मनोभाव सोशल मीडिया पर भी साझा किए। उन्होंने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, ‘सोमनाथ में आकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जो हमारी सभ्यतागत साहस का गौरवशाली प्रतीक है।’ प्रधानमंत्री ने हार्दिक स्वागत के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा, यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हो रही है। पूरा देश 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले की एक हजारवीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकजुट हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 1 min · National Desk

UP: इस जिले में स्कूल के बाद अब सरकारी दफ्तर भी रहेंगे बंद, दो दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित; DM ने दिए आदेश

धूप ने दी ठंड से राहत प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शनिवार को तापमान में 3-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। खिली धूप ने ठंड से राहत दी और कोहरे का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी इसी तरह का खुशगवार मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि सोमवार से एक बार फिर तापमान में कमी के साथ सर्दी दस्तक देगी और अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं घना कोहरा रहा तो बाकी जगहों पर भोर में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही जल्द ही कोहरे का असर कम हो गया और तेज धूप ने ठंड से काफी राहत दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 1 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: क्यों मनाया जा रहा है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, विश्लेषकों ने समझाई इसके पीछे की सियासत

सोमनाथ, संभल और कोलकाता इस हफ्ते चर्चा में रहे। एक ओर जहां चुनावी साल में बंगाल की राजधानी में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। वहीं, सोमनाथ में विंध्वंस के हजार साल पूरे होने पर मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर भी सियासत हो रही है। वहीं, संभल में बुलडोजर एक्शन भी इस हफ्ते सुर्खियों में रहा। इस हफ्त खबरों के खिलाड़ी में इन सभी सुर्खियों पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री, राकेश शुक्ल, अजय सेतिया, अनुराग वर्मा और हर्षवर्धन त्रिपाठी मौजूद रहे। हर्षवर्धन त्रिपाठी: नेहरू जी को कोई ला नहीं रहा है, नेहरू जी आ जा रहे हैं। जब कोई यह कहता है कि भाजपा सोमनाथ में स्वाभिमान पर्व क्यों मना रही है। इसे समझना होगा, भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। इस वैभवशाली इतिहास में मंदिरों की बड़ी भूमिका थी। जो लोग सरदार पटेल और नेहरू को भिन्न करने की कोशिश करते हैं, ये सही नहीं है। नरेंद्र मोदी प्रचार से प्रधानमंत्री के तौर पर सोमनाथ के द्वार पर नजर आए हैं। उनकी कंसिस्टेंसी में कोई फर्क नहीं आया है। अजय सेतिया: लालकृष्ण आडवाणी ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की एक यात्रा निकाली। आज हम इस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के उदय को देख रहे हैं। 1990 के बाद देश पूरी तरह बदल चुका है। भारतवर्ष की अवधारणा हमेशा से रही है। इसी सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के उदय की वजह से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमें दिखाई दे रहा है। ये कहना कि हम केवल अंग्रेजों के गुलाम रहे, मुगलों के गुलाम नहीं रहे, इसे बदला जा रहा है। अनुराग वर्मा: जो समाजवाद की अवधारणा इस देश में बनाई गई उसे मुस्लिम तुष्टिकरण से जोड़कर देखा गया। हमारे इतिहास को विदेश में बैठे विदेशियों के हिसाब से बताया गया। आज की सरकार अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Gujarat Visit: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री मोदी, ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और दर्शन-पूजन किया

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गृहराज्य पहुंचने पर प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत इससे पहले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को सड़कों के किनारों पर खड़े देखा गया। #WATCH | Gujarat | People gather on both sides of the road to welcome PM Narendra Modi on his arrival in Somnath. Source: DD pic.twitter.com/JWHg2jjE63 — ANI (@ANI) January 10, 2026 क्या है सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, पीएम मोदी ने खुद साझा की थीं स्मृतियां इससे पहले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में हिस्सा लेने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री के स्वागत में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को सड़कों के किनारों पर खड़े देखा गया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री का आज गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले।बता दें कि देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ महादेव का उल्लेख किया जाता है। इसकी स्थापना के 1000 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार और मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया है। इसके तहत कई धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित ड्रोन शो के भी साक्षी बनेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

कपसाड़ कांड: अपहृत दलित युवती रूबी हरिद्वार से बरामद, आरोपी पारस सोम को भी किया गया गिरफ्तार

चंद्रशेखर आजाद को गांव जाने से रोका गया शाम को आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद गाजियाबाद से निकलकर बाइक पर बैठकर किसी तरह काशी टोल पर पहुंचे तो वहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। उनके साथ धक्कामुक्की हुई और तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ धरना-प्रदर्शन किया। वहीं विधायक अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को भी सिवाया टोल प्लाजा पर रोक लिया गया। उनकी भी पुलिस से कहासुनी हुई। इनके अलावा पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, सांसद तनुज पूनिया को काशी टोल पर रोक दिया गया। इन्होंने तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन किया। दूसरी ओर पूर्व विधायक संगीत सोम और भाजपा नेता सुनील भराला ने गांव में सुनीता के परिजनों से मिलकर उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 1 min · National Desk

चंद्रशेखर की पुलिस से बहस: अफसर ने मेरठ जाने से रोका तो बोले- हाथ मत लगा दिओ, दिमाख खराब है?; देखें Video

1 of 5 पुलिस और चंद्रशेखर के बीच जमकर हुई खींचतान और बहस - फोटो : अमर उजाला दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। मामला शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे का है। दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 महिला पुलिस अफसर और चंद्रशेखर के बीच हुई गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला जमकर हुई खींचतान भीम आर्मी प्रमुख का काफिला जब यूपी गेट पहुंचा तब गाड़ी रोकने पर चंद्रशेखर आजाद कार से निकलकर पैदल मेरठ की तरफ बढ़ने लगे। बेरिकेडिंग हटाने पर जब इंदिरापुरम थाना प्रभारी रविंद्र गौतम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तब हंगामा शुरू हो गया। यहां तक कि फोर्स और भीम आर्मी प्रमुख के बीच खींचतान भी हुई। 3 of 5 दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला पुलिस को चकमा देकर हुए फरार करीब 30 मिनट तक यही हंगामा चलता रहा। जमकर बहसबाजी और खींचतान व समझाइश भी चंद्रशेखर आजाद को नहीं रोक पाई। पुलिस के मना करने पर भी नगीना सांसद जब पैदल आगे बढ़े तभी पुलिस को चकमा देकर डिवाइडर लांघकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे (डीएमई) पर पहुंचे और किसी गाड़ी में बैठकर निकल गए। यातायात के चलते पुलिस भी उन्हें जल्द नहीं पकड़ पाई। इसके बाद तीन थाना प्रभारी फोर्स के साथ भोजपुर बॉर्डर पर पहुंचे। 4 of 5 कार में बैठे असपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला सामने आए हंगामे के वीडियो पुलिस और चंद्रशेखर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा बंगाल बनाम ईडी विवाद: पहले ममता सरकार ने दाखिल किया कैविएट, अब एजेंसी ने भी लगाए आरोप

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आई-पैक के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी ने एक नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। राज्य सरकार ने इसे चुनावी समय में विपक्ष को निशाना बनाने की कार्रवाई बताया है, जबकि दूसरी ओर ईडी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ईडी ने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल सरकार उसकी जांच और तलाशी अभियान में दखल दे रही है और काम में बाधा डाल रही है। सुप्रीम कोर्ट में ईडी की तरफ से दायर याचिका में बताया गया है कि गुरुवार को जब एजेंसी ने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के मुख्यालय और कोलकाता में उसके निदेशक प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान चलाया, तब राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से रुकावटें डाली गईं। ऐसे में ईडी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि उसे निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के अपनी जांच करने की अनुमति दी जाए। साथ ही एजेंसी ने यह भी कहा है कि किसी भी राज्य सरकार को केंद्रीय जांच एजेंसियों के काम में हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है।बता दें कि इससे पहले ममता बनर्जी सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दाखिल कर दिया है। इस कैविएट में बंगाल सरकार ने अनुरोध किया है कि सुप्रीम कोर्ट कोई आदेश पारित करने से पहले उसका पक्ष सुने। सूत्रों के मुताबिक, ईडी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जाने की संभावना पर विचार कर रही है। एजेंसी मौजूदा कानूनी विकल्पों को अंतिम रूप देने से पहले सभी संभावनाओं पर गौर कर रही है। बता दें कि कैविएट उन मामलों में दाखिल किया जाता है ताकि अदालत किसी पक्ष की सुनवाई के बिना कोई निर्णय न ले सके।गुरुवार को ईडी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 10, 2026 · 2 min · National Desk