1 of 5 पुलिस और चंद्रशेखर के बीच जमकर हुई खींचतान और बहस - फोटो : अमर उजाला दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। मामला शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे का है। दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 महिला पुलिस अफसर और चंद्रशेखर के बीच हुई गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला जमकर हुई खींचतान भीम आर्मी प्रमुख का काफिला जब यूपी गेट पहुंचा तब गाड़ी रोकने पर चंद्रशेखर आजाद कार से निकलकर पैदल मेरठ की तरफ बढ़ने लगे। बेरिकेडिंग हटाने पर जब इंदिरापुरम थाना प्रभारी रविंद्र गौतम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तब हंगामा शुरू हो गया। यहां तक कि फोर्स और भीम आर्मी प्रमुख के बीच खींचतान भी हुई। 3 of 5 दिल्ली-मेरठ हाइवे पर लगा भीषण जाम - फोटो : अमर उजाला पुलिस को चकमा देकर हुए फरार करीब 30 मिनट तक यही हंगामा चलता रहा। जमकर बहसबाजी और खींचतान व समझाइश भी चंद्रशेखर आजाद को नहीं रोक पाई। पुलिस के मना करने पर भी नगीना सांसद जब पैदल आगे बढ़े तभी पुलिस को चकमा देकर डिवाइडर लांघकर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे (डीएमई) पर पहुंचे और किसी गाड़ी में बैठकर निकल गए। यातायात के चलते पुलिस भी उन्हें जल्द नहीं पकड़ पाई। इसके बाद तीन थाना प्रभारी फोर्स के साथ भोजपुर बॉर्डर पर पहुंचे। 4 of 5 कार में बैठे असपा प्रमुख चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला सामने आए हंगामे के वीडियो पुलिस और चंद्रशेखर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
चंद्रशेखर की पुलिस से बहस: अफसर ने मेरठ जाने से रोका तो बोले- हाथ मत लगा दिओ, दिमाख खराब है?; देखें Video
1 of 5 पुलिस और चंद्रशेखर के बीच जमकर हुई खींचतान और बहस - फोटो : अमर उजाला दिल्ली से मेरठ जा रहे आजाद समाज पार्टी प्रमुख व नगीना लोकसभा से सांसद चंद्रशेखर आजाद को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) नौ पर पुलिस ने रोका तो बवाल हो गया। मामला शनिवार की दोपहर करीब 3:45 बजे का है। दिल्ली हवाईअड्डे से चंद्र शेखर आजाद मेरठ के सरधना थानाक्षेत्र के कपसाड़ गांव जा रहे थे। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तब इंदिरापुरम, खोड़ा और कौशांबी ने फोर्स के साथ यूपी गेट पर बेरिकेडिंग कर दी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 महिला पुलिस अ