धूप ने दी ठंड से राहत प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शनिवार को तापमान में 3-6 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। खिली धूप ने ठंड से राहत दी और कोहरे का असर भी कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी इसी तरह का खुशगवार मौसम रहने के आसार हैं। हालांकि सोमवार से एक बार फिर तापमान में कमी के साथ सर्दी दस्तक देगी और अगले कुछ दिनों तक सर्दी का असर बना रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को सुबह तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं घना कोहरा रहा तो बाकी जगहों पर भोर में हल्का से मध्यम कोहरा रहा। दिन चढ़ने के साथ ही जल्द ही कोहरे का असर कम हो गया और तेज धूप ने ठंड से काफी राहत दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें