Gig Workers: 10 मिनट डिलीवरी का दावा खत्म, लेकिन दबाव अभी भी बरकरार; गिग वर्कर्स बोले- जमीनी हकीकत नहीं बदली

क्विक कॉमर्स कंपनियों द्वारा ग्राहकों के लिए 10 मिनट में डिलीवरी के वादे को हटाने की कथित घोषणा का असर गिग वर्कर्स की जिंदगी पर फिलहाल बहुत कम दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में काम कर रहे डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि कमाई अब भी ज्यादा डिलीवरी करने पर ही निर्भर है, इसलिए तेज काम करने का दबाव जस का तस बना हुआ है। बीते साल क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या पर गिग वर्कर्स ने हड़ताल कर यह मुद्दा उठाया था कि उनसे असुरक्षित तरीके से काम कराया जा रहा है, जबकि दुर्घटना की स्थिति में न तो पुख्ता सुरक्षा है और न ही स्थायी आय की गारंटी। डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि उन्हें 10 मिनट डिलीवरी ब्रांडिंग हटाने को लेकर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है। एक एजेंट ने कहा अगर ऐसा होता भी है, तो हमारे लिए बहुत कम बदलेगा। अच्छा है कि हमारी आवाज सुनी जा रही है, लेकिन यह काफी नहीं है। एक अन्य डिलीवरी पार्टनर ने कहा कि संघर्ष अभी शुरू हुआ है। सरकार सुन रही है, यह अच्छी बात है। लेकिन जब तक सुरक्षित और तय भुगतान व्यवस्था नहीं बनेगी, तब तक हमारी लड़ाई खत्म नहीं होगी। अमेजन इंडिया वर्कर्स यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने इस कदम का स्वागत किया, लेकिन कहा कि इससे बिजनेस मॉडल नहीं बदलता। उन्होंने कहा अब भी न तो न्यूनतम वेतन है, न बीमा और न ही सुरक्षा। ऊंची रेटिंग और इंसेंटिव के लालच में वर्कर्स 10–12 घंटे काम करने को मजबूर हैं। डिलीवरी एजेंट्स का कहना है कि न्यूनतम वेतन तय नहीं है और प्रति डिलीवरी भुगतान बेहद कम है। ऐसे में उन्हें प्लेटफॉर्म द्वारा दिए जाने वाले इंसेंटिव पर निर्भर रहना पड़ता है, जो न तो स्थायी होते हैं और न ही पारदर्शी। कई एजेंट्स ने पहचान उजागर न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

क्या हैं बीएमसी चुनाव?: जानें मुंबई, महाराष्ट्र और देश के लिए यह कितने अहम, कैसे होता है मतदान और मुद्दे क्या

बृहन्मुंबई नगर निगम, जिसे बीएमसी के तौर पर भी जाना जाता है के चुनाव करीब चार साल के अंतराल के बाद फिर होने वाले हैं। 15 जनवरी (गुरुवार) को बीएमसी चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके जरिए उस परिषद का चुनाव होगा, जो कि भारत की वाणिज्यिक राजधानी मुंबई के हर दिन के कामकाज और लंबी अवधि के विकास कार्यों के लिए जिम्मेदार होगी। मजेदार बात यह है कि बीएमसी के चुनावों के लिए राजनीतिक दल उसी तरह तैयारी में जुटे हैं, जिस तरह किसी संसदीय चुनाव या विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां होती हैं। फिर चाहे शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के साथ आने की बात हो या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पवार गुटों में करीबी की बात। बीएमसी चुनाव करीब आते ही कई राजनीतिक घटनाक्रम घटे हैं, जो कि राष्ट्रीय स्तर पर भी जबरदस्त अहमियत रखते हैं। क्या है बीएमसी के चुनावों की प्रक्रिया? बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव की प्रक्रिया काफी व्यवस्थित और विस्तृत है। 1. कहां-कहां होते हैं चुनाव? मुंबई को 24 प्रशासनिक वार्डों- ए से टी तक में बांटा गया है। इन प्रशासनिक वार्डों को आगे 227 छोटे चुनावी वार्डों में बांटा किया गया है। हर चुनावी वार्ड से एक पार्षद चुना जाता है, जो नगर निगम के सदन में उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है। 2. क्या है आरक्षण की व्यवस्था? बीएमसी में सामान्य श्रेणी की 113 सीटें हैं। इसके अलावा कुल 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पिछड़े वर्ग (ओबीसी) की महिलाएं भी शामिल हैं। 3. चुनाव की अवधि और योग्यता ये चुनाव हर पांच साल में आयोजित किए जाते हैं। बीएमसी का पिछला चुनाव 2017 में हुआ था। इस लिहाज से अगले टर्म का चुनाव 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: पोंगल पर केंद्रीय राज्यमंत्री एल मुरुगन के घर पहुंचे पीएम मोदी; गौ सेवा भी की

#WATCH | Delhi: Prime Minister Narendra Modi arrives at the residence of Union Minister L Murugan for Pongal celebrations. pic.twitter.com/jpPpoIuJhb — ANI (@ANI) January 14, 2026 इससे पहले पीएम मोदी ने नागरिकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी और उनके सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा ‘संक्रांति का यह पावन पर्व देश के विभिन्न हिस्सों में स्थानीय रीति-रिवाजों और परंपराओं के अनुसार मनाया जाता है। मैं भगवान सूर्य से सभी के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूँ। उत्तरायण में सूर्य देव के आशीर्वाद से सभी पाप नष्ट होते हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest LIVE: ईरान में अब तक 2571 लोगों की मौत; आज हो सकती है खामेनेई के विरोधी इरफान सुल्तानी को फांसी

10:26 AM, 14-Jan-2026 इरफान सुल्तानी को आज हो सकती है फांसी ईरानी सरकार ने पहले प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा के बाद पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत दी जाने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को आज ही फांसी दी जा सकती है। ईरानी सरकार ने पहले प्रदर्शनकारियों को मौत की सजा देने की घोषणा की थी। अब इस घोषणा के बाद पहली बार किसी प्रदर्शनकारी को सजा-ए-मौत दी जाने जा रही है। सरकार ने 26 वर्षीय इरफान सुल्तानी को फांसी पर लटकाने का फैसला किया है। मानवाधिकार संगठनों के अनुसार, इरफान को आज ही फांसी दी जा सकती है। 09:52 AM, 14-Jan-2026 अमेरिका ने व्यापारिक देशों को टैरिफ की धमकी दी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव और बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सच्चे देशभक्त भी बताया है। दूसरी ओर, रूस ने अमेरिका की इस नीति की आलोचना की है। रूस का कहना है कि ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देना और सैन्य धमकियां देना कबूल नहीं किया जा सकता। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर दबाव और बढ़ा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी देश ईरान के साथ व्यापार करेगा, उस पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। ट्रंप ने ईरान में प्रदर्शन कर रहे लोगों को सच्चे देशभक्त भी बताया है। दूसरी ओर, रूस ने अमेरिका की इस नीति की आलोचना की है। रूस का कहना है कि ईरान के आंतरिक मामलों में दखल देना और सैन्य धमकियां देना कबूल नहीं किया जा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गलन-ठिठुरन की चपेट में प्रदेश, न्यूनतम तापमान ने बनाया रिकॉर्ड; ये शहर रहे हिल स्टेशन जैसे ठंडे

मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच राजधानी का न्यूनतम तापमान मंगलवार को 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, इस सीजन में राजधानी में दर्ज यह सबसे कम न्यूनतम तापमान है। हालांकि, दिन में खिली धूप की वजह से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं महसूस नहीं हुई। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। दो दिन बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ में इस सीजन का यह सबसे न्यूनतम तापमान रहा, लेकिन इससे पहले के वर्षों में इससे भी कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एक-दो दिन रात बेहद सर्द और दिन में खिली धूप देखने को मिल सकती है। बृहस्पतिवार देर शाम या शुक्रवार से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने लगेगी। यह क्रम 5-6 दिन तक जारी रहेगा। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 16 जनवरी से सुबह घने कोहरे के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 18 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन लखनऊ में इसका प्रभाव शायद ही पड़े। यदि लखनऊ तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हुआ तो 20 जनवरी के बाद बूंदाबांदी या हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

अंडर-19 विश्व कप: कहां होंगे मैच और कौन-कौन खेलेगा? शेड्यूल से लेकर 16 टीमों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें

अंडर-19 विश्व कप: कहां होंगे मैच और कौन-कौन खेलेगा? शेड्यूल से लेकर 16 टीमों से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईसीसी अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 का 16वां संस्करण इस बार दो अफ्रीकी देशों, जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होने जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 15 जनवरी से होगी और फाइनल छह फरवरी को खेला जाएगा। यह मंच दुनिया को ऐसे कई खिलाड़ी देता रहा है जो बाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े सितारे बनते हैं। कितनी टीमों में किसकी दावेदारी? पिछला संस्करण 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत सबसे ज्यादा बार पांच यह खिताब जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया कुल मिलाकर चार बार चैंपियन रह चुका है। वहीं, पाकिस्तान दो बार और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। इस बार 16 टीमें फिर से खिताब की लड़ाई में होंगी और युवा खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। पिछला संस्करण 2024 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था। वहीं, भारत सबसे ज्यादा बार पांच यह खिताब जीत चुका है। ऑस्ट्रेलिया कुल मिलाकर चार बार चैंपियन रह चुका है। वहीं, पाकिस्तान दो बार और वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड ने एक-एक बार यह खिताब जीता है। इस बार 16 टीमें फिर से खिताब की लड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protests LIVE: ईरान में हिंसक प्रदर्शन जारी, मौतों का आंकड़ा 2571 पार; ट्रंप की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

09:01 AM, 14-Jan-2026 कतर ने शांति की अपील की ईरान में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कतर ने हालात को शांत करने की कोशिशों का समर्थन किया है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के सुरक्षा अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोहा तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान की सभी कोशिशों के साथ खड़ा है। ईरान में जारी अशांति और विरोध प्रदर्शनों के बीच मध्य पूर्व में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कतर ने हालात को शांत करने की कोशिशों का समर्थन किया है। कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी ने ईरान के सुरक्षा अधिकारियों से फोन पर बातचीत के बाद कहा कि दोहा तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान की सभी कोशिशों के साथ खड़ा है। 08:31 AM, 14-Jan-2026 ट्रंप की चेतावनी: प्रदर्शनकारियों को फांसी दी तो अमेरिका करेगा कड़ी कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मदद आ रही है’ और उन्होंने ईरान में रह रहे अमेरिकियों को तुरंत देश छोड़ने की सलाह दी है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान ने प्रदर्शनकारियों को फांसी दी, तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि यह कार्रवाई किस तरह की होगी। ट्रंप ने कहा अगर उन्हें फांसी दी गई, तो आप कुछ ऐसा देखेंगे, जो अब तक नहीं देखा गया। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव और पूर्व संसद अध्यक्ष अली लारीजानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी किया। उन्होंने ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर सीधा आरोप लगाया। लारीजानी ने लिखा हम ईरान के लोगों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Noida: एक करोड़ शिक्षक सीखेंगे एक और भारतीय भाषा, डिजिटल और ओपन लर्निंग मॉडल पर आधारित होगा विशेष कोर्स

देशभर के करीब एक करोड़ शिक्षक अब एक और भारतीय भाषा सीख सकेंगे। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) एक और भारतीय भाषा सीखें नाम से विशेष कोर्स लॉन्च करने जा रहा है। यह कोर्स शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर तैयार किया जा रहा है। इस कोर्स में संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी 22 भारतीय भाषाओं को सम्मिलित किया गया है। इसके प्रथम चरण में 12 भारतीय भाषाओं के पाठ्यक्रम विकसित किए जा रहे हैं जबकि द्वितीय चरण में शेष 10 भारतीय भाषाओं को भी इसमें शामिल किया जाएगा।एनआईओएस की ओर से पाठ्यक्रम का ढांचा, अध्ययन सामग्री और कार्यान्वयन रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोर्स का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय भाषाओं और विविध सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ना है ताकि वे विद्यार्थियों में भाषाई सहिष्णुता, सांस्कृतिक समझ और राष्ट्रीय एकता की भावना विकसित कर सकें। इस कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले शिक्षकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।एनआईओएस की ओर से कोर्स की संरचना इस तरह तैयार की जा रही है कि शिक्षक मातृभाषा के माध्यम से दूसरी भारतीय भाषा सीख सकें। इससे भाषा सीखने की प्रक्रिया सरल, सहज और अधिक प्रभावी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि मातृभाषा के सहारे नई भाषा सीखने से उच्चारण, समझ और सांस्कृतिक संदर्भों को आत्मसात करना आसान हो जाता है।यह कोर्स विशेष रूप से शिक्षकों, प्रशिक्षकों और शैक्षिक संस्थानों से जुड़े शिक्षाविदों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में कार्यरत शिक्षक इस कार्यक्रम के माध्यम से न सिर्फ दूसरी भारतीय भाषा सीखेंगे बल्कि उसे कक्षा-कक्ष में भी प्रभावी रूप से प्रयोग कर सकेंगे। इससे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: कोहरे की चपेट में उत्तर भारत, मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना; शीतलहर को लेकर दिल्ली में रेड अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पूरे एनसीआर में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन पूरी तरह जकड़ लिया है। पूरा उत्तर भारत कोहरे की चपेट में है। बीती सुबह दिल्ली में बीते तीन साल में सबसे सर्द रही, जब न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंडी हवाओं, घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की कंपकंपी बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड ने रिकॉर्ड के करीब तापमान दर्ज कराया। हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नारनौल में 1.8 डिग्री रहा। राजस्थान के करौली में दो डिग्री, अलवर में 3.2 और पिलानी में 5.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में एसबीएस नगर में पारा जीरो डिग्री तक पहुंच गया। चंडीगढ़ में सीजन की सबसे सर्द रात रही, जहां तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद और पूरे उत्तर भारत में तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है। नोएडा में न्यूनतम तापमान दो डिग्री और गाजियाबाद में 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हुआ। राजधानी में लगातार तीसरे दिन शीतलहर की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा।मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से 16 से 18 जनवरी के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है। निचले हिमालयी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि चंबा जिले में तीव्र शीतलहर की चेतावनी दी गई है।हिमाचल के ऊंचाई वाले जनजातीय क्षेत्रों में ठंड चरम पर है। लाहौल-स्पीति जिले के ताबो में न्यूनतम तापमान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: शीतलहर को लेकर दिल्ली में अलर्ट, ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड के PM की दिक्कत बढ़ने वाली; पढ़ें सुर्खियां

देश और दुनिया में बुधवार को कई बड़ी और अहम घटनाएं सुर्खियों में रहीं। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीते तीन साल में दिल्ली की यह सबसे सर्द सुबह रही, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शीतलहर और कोहरे को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहीं मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर बड़ा बयान देकर डेनमार्क और ग्रीनलैंड नेतृत्व के साथ तनाव बढ़ा दिया है। साथ ही ईरान में जारी प्रदर्शनों पर उन्होंने कहा कि वह लोगों को मारे जाते नहीं, बल्कि आज़ाद देखना चाहते हैं। ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति को भी सही ठहराते हुए दावा किया कि इससे अमेरिका का व्यापार घाटा तेजी से कम हुआ है। पर्यावरण के मोर्चे पर चिंता बढ़ी है। 2025 को दुनिया का तीसरा सबसे गर्म साल बताया गया है और वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सीमा पार करने के करीब है। वहीं भारत के लिए राहत की खबर यह रही कि देश में बाघों की संख्या 3,682 पहुंच गई है और मृत्यु दर में कमी आई है। आर्थिक क्षेत्र में जीएसटी 2.0 से ऑटो उद्योग को बड़ा बूस्ट मिला है और 2025 में यात्री वाहन बिक्री ने रिकॉर्ड बनाया है। विदेश नीति में भारत-कनाडा संबंधों में भी सुधार के संकेत दिखे हैं, क्योंकि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे की तैयारी चल रही है। इसके अलावा यूपी में कोडीन कफ सिरप तस्करी के मामले में आरोपियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। आइए देश-दुनिया की अहम खबरें पर एक नजर डालते हैं… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk