Iran Unrest: 'ईरान को तुरंत छोड़ दें, जरूरी कागजात साथ रखें'; MEA की भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी

ईरान में पिछले दो सप्ताह के अधिक समय से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत सरकार ने ईरान में बदलती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी है। ईरान में ये विरोध प्रदर्शन पिछले महीने के आखिर में तब शुरू हुए थे, जब ईरानी मुद्रा रियाल रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद ये आंदोलन धीरे-धीरे देश के सभी 31 प्रांतों में फैल गया। शुरुआत में आर्थिक मुद्दों को लेकर शुरू हुए ये प्रदर्शन अब राजनीतिक बदलाव की मांग में बदल चुके हैं। दूतावास ने सोशल मीडिया पर जारी एक सलाह में कहा, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों (छात्रों, तीर्थयात्रियों, व्यापारियों और पर्यटकों) को वाणिज्यिक उड़ानों सहित उपलब्ध किसी भी परिवहन साधनों का उपयोग करके ईरान छोड़ने की सलाह दी जाती है।सरकार ने दोहराया है कि ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन या अशांत क्षेत्रों से दूर रहने, स्थानीय हालात पर नजर बनाए रखने और ईरान स्थित भारतीय दूतावास के नियमित संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने यात्रा और इमिग्रेशन से जुड़े दस्तावेज, जैसे पासपोर्ट और पहचान पत्र, हर समय अपने पास सुरक्षित और तैयार रखें।विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की सहायता या जानकारी के लिए भारतीय नागरिक तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सकते हैं। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले 5 जनवरी को जारी एडवाइजरी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

US-Greenland Conflict: 'अमेरिकी नियंत्रण से कम कुछ भी नामंजूर', ग्रीनलैंड पर ट्रंप की दो टूक; NATO पर भी बयान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट की जा रही है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड पर नजर है, जिससे ग्रीनलैंड पर कब्जे को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ चुका है। इस बीच एक बार फिर ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपनी मंशा जाहिर की है। बुधवार (14 जनवरी) को ट्रंप ने साफ कहा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कंट्रोल न होना अस्वीकार्य है। ट्रंप का यह बयान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के डेनिश और ग्रीनलैंड के अधिकारियों के साथ बातचीत करने से कुछ घंटे पहले आया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

महाराष्ट्र महानगर पालिकाओं की पूरी कहानी: कब कौन सी महानगर पालिका अस्तिव में आई, कितनी आबादी पर इनका असर?

पांच अलग-अलग श्रेणियों में बंटी है 29 महानगर पालिकाएं महाराष्ट्र की महानगर पालिकाओं को पांच श्रेणियों में बांटा गया है। इनमें ए+, ए, बी, सी और डी श्रेणियां शामिल हैं। देश की सबसे बड़ी महानगर पलिका बीएमसी A+ श्रेणी में है। वहीं, नागपुर और पुणे महानगर पालिकाएं ए श्रेणी में शामिल हैं। बी श्रेणी में तीन महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें नासिक, ठाणे और पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगर पालिकाएं शामिल हैं। सी श्रेणी में चार महानगर पालिकाओं को रखा गया है। इनमें ठाणे जिले की कल्याण डोंबिवली और नवी मुंबई महानगर पालिकाएं, पालघर जिले की वसई विरार महानगर पालिका और छत्रपति संभाजीनगर जिले की छत्रपति संभाजीनगर महानगर पालिका शामिल हैं। अन्य 19 महानगर पालिकाओं को डी श्रेणी में रखा गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में आरोपी को जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलटा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सुप्रीम कोर्ट ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख रहे महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में एक आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है। आरोपी आद्या प्रसाद तिवारी महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में मुख्य आरोपी है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि अभी सुनवाई पूरी होने में समय लगेगा और आरोपी को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal ED Raids Row: ईडी ने की सुनवाई टालने की अपील, TMC ने कलकत्ता हाईकोर्ट से मांगी डेटा की सुरक्षा

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के वकील कल्याण बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय की सुनवाई टालने की अपील पर आपत्ति जताई। दरअसल, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हाई कोर्ट में अपनी याचिका में मुख्यमंत्री को भी एक पक्ष बनाया है। ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने जस्टिस सुव्रा घोष की बेंच के सामने कहा कि एजेंसी हाई कोर्ट में मामलों को टालने की मांग कर रही है, क्योंकि उसने इसी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। उन्होंने कहा कि जब कोई मामला सुप्रीम कोर्ट में पेंडिंग हो, तो हाई कोर्ट को उस पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए।इससे पहले इस मामले की सुनवाई तय तारीख पर नहीं हो सकी थी, क्योंकि अदालत परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसके चलते 9 जनवरी को अदालत ने सुनवाई को स्थगित कर दिया था।9 जनवरी को ईडी ने अपनी याचिका में दावा किया है कि इस घटना में राज्य के सर्वोच्च राजनीतिक नेतृत्व की सीधी भागीदारी थी और पुलिस बल का दुरुपयोग किया गया। एजेंसी ने अदालत से आग्रह किया है कि वह सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने और मुख्यमंत्री सहित सभी संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच करने का निर्देश दे। एजेंसी ने कहा कि सीबीआई की जांच जरूरी है, क्योंकि कलकत्ता हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट दोनों ने लगातार यह माना है कि जहां राज्य में ऊंचे और शक्तिशाली लोग संज्ञेय अपराधों को करने में शामिल होते हैं, वहां जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी जानी चाहिए।ईडी ने सर्च वाली जगहों से अवैध रूप से और जबरदस्ती ले जाए गए सभी डिजिटल उपकरणों, इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, स्टोरेज मीडिया और दस्तावेजों को तत्काल जब्त करने, सील करने, फोरेंसिक संरक्षण और ईडी की कानूनी हिरासत में वापस करने की भी मांग की थी।इस मामले को लेकर टीएमसी न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

Makar Sankranti Images: देशभर में मकर संक्रांति-पोंगल की धूम, यहां देखें प्रयागराज से गंगासागर तक उल्लास

1 of 8 मकर संक्रांति - फोटो : PTI Link Copied makar sankranti 2026 Images : आज मकर संक्रांति और पोंगल का पर्व मनाया जा रहा है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोंगल पर्व के लिए दक्षिण भारत में हैं तो वहीं मकर संक्रांति का उल्लास पूरे देश में देखने को मिल रहा है। संगम नगरी प्रयागराज से लेकर हरिद्वार की हरकी पौड़ी तक में गंगा स्नान और आस्था की डुबकी लगाकर लोगों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व की शुरुआत की। उत्तर भारत में मकर संक्रांति, दक्षिण में पोंगल, पूर्व में गंगासागर मेला और पश्चिम में पतंगों से सजा आसमान पूरे देश में इस पर्व की रौनक बढ़ा देता है। प्रयागराज के संगम पर डुबकी लगाते श्रद्धालु हों या तमिलनाडु में नई फसल का स्वागत करते किसान, हर तस्वीर में एक साझा भाव है। तस्वीरों में देखें प्रयागराज से हरिद्वार तक, मकर संक्रांति और दक्षिण के पोंगल की धूम। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 मोदी ने मनाया पोंगल - फोटो : PTI पीएम मोदी ने मनाया पोंगल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में पोंगल का पर्व मनाया। तमिल संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन जीवित सभ्यताओं में से एक है। पोंगल अब वैश्विक पर्व बन चुका है, जिसे दुनिया भर में तमिल समुदाय मनाता है। उनकी ये तस्वीरें संदेश देती हैं कि यह पर्व किसानों की मेहनत और धरती-सूर्य के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है। प्रकृति संरक्षण पर जोर, मिट्टी की सेहत, जल संरक्षण, संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग और गौ सेवा का संदेश दिया। 3 of 8 प्रयागराज संगम स्नान - फोटो : PTI प्रयागराज आज प्रयागराज में संगम तट पर आस्था का सैलाब देखने को मिला। यहां गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम में श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय

ICC Rankings: रोहित से छिना ताज, चार साल बाद फिर शीर्ष पर कोहली; इस खास सूची में शामिल होने वाले पहले भारतीय विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वनडे में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में कोहली ने रोहित को पीछे छोड़ दिया है और वह नंबर एक स्थान पर आ गए हैं। रोहित तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल हैं। दिलचस्प बात यह है कि कोहली और मिचेल के बीच महज एक रैटिंग अंक का फासला है। कोहली 785 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, मिचेल के 784 अंक हैं। 𝗡𝘂𝗺𝗯𝗲𝗿 𝗢𝗡𝗘 👑 Congratulations to Virat Kohli - the Number One Batter in ICC Men’s ODI Rankings 👏👏#TeamIndia | @imVkohli pic.twitter.com/yTWjSQlNb7 — BCCI (@BCCI) January 14, 2026 53 महीने बाद फिर नंबर एक बने विराट कोहली 53 महीने बाद वनडे में फिर नंबर एक बल्लेबाज बने। 37 वर्षीय कोहली जुलाई 2021 के बाद रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। कोहली पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आखिरी वनडे में नाबाद 74 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने पिछली चार पारियों में 135, 102, 65 और 93 रन बनाए हैं। कोहली की यह पारी न्यूजीलैंड के 300 रन के लक्ष्य को वडोदरा में सफलतापूर्वक पार करने में अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: दूसरे वनडे में भारत की धीमी शुरुआत, रोहित-गिल क्रीज पर; न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

01:52 PM, 14-Jan-2026 Live Score IND vs NZ: भारत की धीमी शुरुआत दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धीमी शुरुआत की है। भारत ने पांच ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने धीमी शुरुआत की है। भारत ने पांच ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 10 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। 01:31 PM, 14-Jan-2026 Live Score IND vs NZ: भारत की पारी शुरू न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत के लिए रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने आए हैं। 01:04 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, जेडन लेनॉक्स। शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर) रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जकाी फोक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

WPI: थोक महंगाई दर आठ महीने के उच्चतम स्तर पर, दिसंबर में 0.83% हुई; विनिर्माण और खाद्य कीमतों में तेजी का असर

भारत की थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित मुद्रास्फीति में दिसंबर 2025 के दौरान उल्लेखनीय उछाल दर्ज किया गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक मुद्रास्फीति दिसंबर में बढ़कर 0.83% पर पहुंच गई, जो पिछले आठ महीनों का उच्चतम स्तर है। यह वृद्धि नवंबर में दर्ज किए गए 0.32% के संकुचन (Contraction) के बाद आई है, जो बाजार विशेषज्ञों की 0.30% की उम्मीदों से काफी अधिक है। दिसंबर में थोक मुद्रास्फीति के सकारात्मक क्षेत्र में आने का मुख्य कारण विनिर्माण, खनिजों और खाद्य उत्पादों की कीमतों में हुआ बदलाव है। सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,• विनिर्मित उत्पाद: इस श्रेणी में मुद्रास्फीति नवंबर के 1.33% से बढ़कर दिसंबर में 1.82% हो गई। इसमें मशीनरी, उपकरण, कपड़ा और अन्य विनिर्माण क्षेत्रों का प्रमुख योगदान रहा।• खाद्य मुद्रास्फीति: नवंबर में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 2.60% की गिरावट देखी गई थी, लेकिन दिसंबर में यह शून्य (0.00%) पर स्थिर रही, जिससे समग्र सूचकांक को समर्थन मिला।• प्राथमिक वस्तुएं: प्राथमिक वस्तुओं की मुद्रास्फीति दर नवंबर के -2.93% से सुधरकर दिसंबर में 0.21% पर पहुंच गई।खाद्य क्षेत्र में ‘डिफ्लेशन’ (कीमतों में गिरावट) के कम होने से मुद्रास्फीति पर दबाव बढ़ा है। हालांकि सब्जियों की कीमतों में साल-दर-साल आधार पर 3.5% की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह नवंबर में हुई 20.23% की भारी गिरावट की तुलना में काफी कम है। प्याज की कीमतों में गिरावट जारी रही, लेकिन इसकी गति 64.70% (नवंबर) से घटकर 54.40% (दिसंबर) रह गई। आलू की कीमतों में 38.21% और दालों में 13.88% का संकुचन देखा गया। दूसरी ओर, दूध की कीमतों में 3.23% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई।थोक के साथ-साथ खुदरा मुद्रास …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने उतरेगा भारत, सुंदर की जगह किसे मिलेगा मौका?

12:43 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत 1-0 से आगे भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि उसके दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत पहले से पूर्व चोटिल हुए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। वहीं, वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की वजह से आयुष बदोनी को वनडे टीम में जगह मिली थी। अब यह देखना होगा कि बदोनी दूसरे वनडे से डेब्यू कर पाते हैं या नहीं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। भारत ने वडोदरा में खेले गए पहले मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली थी और अब उसकी नजरें दूसरे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि उसके दो खिलाड़ी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऋषभ पंत पहले से पूर्व चोटिल हुए थे और उनकी जगह ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया था। वहीं, वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने की वजह से आयुष बदोनी को वनडे टीम में जगह मिली थी। अब यह देखना होगा कि बदोनी दूसरे वनडे से डेब्यू कर पाते हैं या नहीं। 12:43 PM, 14-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: कोहली की फॉर्म बरकरार भारत के लिए सबसे ज्यादा राहत की बात स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म में होना है। कोहली दक्षिण अफ्रीका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लय में नजर आए। कोहली पहले वनडे मैच में शतक लगाने से चूक गए, लेकिन उनकी पारी ने भा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 14, 2026 · 2 min · National Desk