Startup Day: 'भारत की स्टार्टअप क्रांति भविष्य का आधार', जानिए पीएम मोदी ने नेशनल स्टार्टअप डे पर क्या कहा

नई दिल्ली: भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम पिछले एक दशक में एक सीमित विचार से निकलकर राष्ट्र निर्माण के सबसे बड़े स्तंभ के रूप में उभरा है। ‘नेशनल स्टार्टअप डे’ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस विकास यात्रा को नए और विकसित होते भारत के भविष्य का आधार बताया है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि आज के स्टार्टअप फाउंडर्स और इनोवेटर्स का समूह वास्तव में भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर पेश कर रहा है। स्टार्टअप डे पर और क्या-क्या बोले पीएम मोदी- आज हम स्टार्टअप इंडिया के 10 साल पूरे होने का माइलस्टोन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 10 साल की ये जर्नी सिर्फ एक सरकारी योजना के सफल होने की कहानी नहीं है, ये आप जैसे हजारों-लाखों सपनों की जर्नी है। ये कितने ही सपनों के साकार होने की यात्रा है। आप याद कीजिए, 10 साल पहले हालत क्या थे… इंडिविजुअल एफर्ट और इनोवेशन के लिए गुंजाइश ही नहीं थी। हमने उन परिस्थितियों को चैलेंज किया, हमने स्टार्टअप इंडिया लॉन्च किया और हमने युवाओं को खुला आसमान दिया, और आज नतीजा हमारे सामने है। सिर्फ 10 साल में स्टार्टअप इंडिया मिशन क्रांति बन चुका है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है।" प्रधानमंत्री ने स्टार्टअप आंदोलन की विनम्र शुरुआत को याद करते हुए बताया कि लगभग 10 साल पहले, इस कार्यक्रम की नींव विज्ञान भवन में रखी गई थी। उस समय यह पहल बहुत छोटी थी और इसमें भाग लेने वाले नौजवानों की संख्या महज 500 से 700 के बीच थी।पीएम मोदी ने कहा, “आज इस परिदृश्य में आया बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। स्टार्टअप्स की बढ़ती संख्या और उनके विस्तार ने आयोजन स्थल को विज्ञान भवन से भारत मंडपम तक पहुँचा दिया है। प्रधानमंत्री के अनुसार, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

बीएमसी चुनाव परिणाम: भाजपा ने निकाय चुनाव के जनादेश पर खुशी जताई, शिवाजी की सेना के आगे बढ़ने से की तुलना

महाराष्ट्र में बृह्नमुंबई महानगरपालिका समेत 20 नगर निकायों में चुनाव संपन्न कराए जाने के बाद आज जनादेश आया। भाजपा नेताओं के मुताबिक ये ऐतिहासिक चुनाव परिणाम हैं। पार्टी की उल्लेखनीय सफलता पर भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, पहले बिहार में हमें सफलता मिली। त्रिवेदी ने कहा कि इसके बाद केरल में भी भाजपा को कामयाबी मिली। अब महाराष्ट्र के नगर निगम में ये अभूतपूर्व सफलता निश्चित रूप से भविष्य के लिए शुभ संकेत है। नकारात्मक राजनीति करने वाले लोगों को राज्य की जनता के करारा जवाब दिया है।भाजपा सांसद ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की भाषा में कहते हैं जय-जय महाराष्ट्र माझा। आज महाराष्ट्र की जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, इसके लिए विनम्रता से आभार… ये छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि है… जैसे शिवाजी की चतुरंगिणी सेना मन में उमंग धारण करके चलती थी, वैसे ही देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा आगे बढ़ रही है।भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन के शनदार प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता बहुत समझदार है। पहाड़ से सागर तक, भारत का कोई भी हिस्सा हो, जनता हर जगह कांग्रेस पार्टी और इंडी गठबंधन को सजा दे रही है। राहुल जी, आईना साफ मत करिए। आईना साफ करने से मुंह पर लगे कालिख के निशान मिट नहीं सकते।चुघ ने आगे कहा कि आप हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि आपके काले कारनामों पर देश और महाराष्ट्र की जनता वोट की चोट से सजा दे रही है। ये बहुत बड़ी विजय है। ये विजय यात्रा 26 मई, 2014 से चल रही है। आज 11 साल आठ महीने हो गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand Police-ED Row: झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- ईडी के दफ्तर पर पुलिस की छापेमारी प्रथम दृष्टया पूर्व नियोजित

झारखंड हाईकोर्ट ने केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के कार्यालय में हुई पुलिस छापेमारी को लेकर गंभीर टिप्पणी की है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार से निर्देश दिए हैं कि ईडी कार्यालय की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ, बीएसएफ या कोई अन्य अर्धसैनिक बल तैनात किया जाए। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: 'जनता को भ्रमित कर रहा चुनाव आयोग', शुरुआती रुझानों पर राहुल गांधी ने साधा निशाना

एक तरफ महाराष्ट्र में बीएमसी समेत 29 निगमों को लेकर चल रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर अब लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जनता को गुमराह कर रहा है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट में कुछ अखबारों का स्क्रीनशॉट साझा किया। इसमें गुरुवार को नगर निगम चुनाव के मतदान के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जा रही स्याही मिटाने के मामले को उठाया।राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र में भरोसे की गिरावट बताया। साथ ही कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जनता को भ्रमित करना हमारे लोकतंत्र में भरोसे की कमी का कारण है। उन्होंने अंत में जोर देते हुए रहा कि वोट चोरी एक देश विरोधी काम है।बता दें कि बीते गुरुवार बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर मतदान के बाद उंगली पर लगी स्याही को मिटाने के दावे और वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज हुई, चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण भी दिया। सबसे पहले इस मामले में राज्य के मंत्री और शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने गुरुवार को दावा किया था कि यह स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी मतदान की आशंका पैदा हो सकती है।इसके बाद महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने को स्पष्ट किया था कि मतदाता की अंगुली पर लगाई गई इंडलेबल इंक को मिटाने या पोलिंग के दौरान भ्रम फैलाने का प्रयास करना चुनावी गड़बड़ी माना जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं और सभी दलों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

School Closed: शीत लहर का कहर जारी, इस जिले में फिर बढ़ीं छुट्टियां, अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

दो दिन का अवकाश और बढ़ाया गया जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राहुल पंवार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि ठंड और गलन को देखते हुए स्कूलों में अवकाश को दो दिन और बढ़ा दिया गया है। यह आदेश सभी संबद्ध बोर्डों के स्कूलों पर लागू होगा। पहले 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था, जिसे अब बढ़ाकर 17 जनवरी तक कर दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

ममता कालिया और अरमबम ओंगबी मेमचौबी को मिला अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'

सर्वोच्च ‘आकाशदीप’ अलंकरण हिंदी और अन्य भारतीय भाषा के एक-एक साहित्य मनीषी को अर्पित किया जाता है। ‘आकाशदीप’ अलंकरण में पांच-पांच लाख रुपये की राशि, प्रशस्ति पत्र और प्रतीक के रूप में गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं। अमर उजाला शब्द सम्मान शीघ्र ही एक समारोह में अर्पित किए जाएंगे। अपने विपुल लेखन से उत्तर-औपनिवेशिक वैचारिकी और स्त्री अस्मिता के लिए मणिपुरी में विलक्षण योगदान देने वाली अरमबम ओंगबी मेमचौबी का मूल नाम डॉ. थौनोजाम चानू इबेमहल है। 1 जनवरी, 1957 को जन्मी और मैतेई पुराकथाओं पर खास काम करने वाली अरमबम ओंगबी मेमचौबी समकालीन मणिपुरी सृजन परिदृश्य की सशक्त आवाज हैं।हिंदी के सर्वोच्च अलंकरण ‘आकाशदीप’ के लिए चयनित, 2 नवंबर, 1940 को जन्मी ममता कालिया ने स्त्रीवाद की आरम्भिक हलचलों के बीच अपने लेखन से नई लकीर खींची और एक दर्जन से अधिक उल्लेखनीय कृतियां दी हैं। वह मध्यवर्ग की जटिलताओं और स्त्री की पहचान के संघर्ष को सशक्त स्वर देने के लिए जानी जाती हैं।ममता कालिया ने कहा कि एक संघर्षधर्मी के लिए यह अनूठी और बहुमूल्य अनुभूति है। वहीं, अरमबम ओंगबी मेमचौबी ने कहा कि हिंदी ने मणिपुरी आवाज को अपने साथ शामिल कर सम्मान को अविस्मरणीय बना दिया है।वर्ष 2024 में प्रकाशित श्रेष्ठ हिंदी कृतियों के लिए भी शब्द सम्मान की घोषणा कर दी गई है। ये सम्मान सविता सिंह, नाइश हसन, शहादत, सुजाता शिवेन और मनीष यादव को दिया गया है। इन सम्मानों में एक-एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र और गंगा प्रतिमा सम्मिलित हैं।कविता वर्ग में सविता सिंह के संग्रह ‘वासना एक नदी का नाम है’, कथेतर वर्ग में नाइश हसन की कृति ‘मुताह’ तथा कथा वर्ग में शहादत के संग्रह ‘कर्फ्यू की रात’मनीष यादव की कृति ‘सुधारगृह की म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Venezuela: तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलेगा वेनेजुएला, क्या अमेरिकी दबाव में लिया फैसला?

निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद वेनेजुएला में अब एक नए युग की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। दरअसल वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गुरुवार को मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पहली बार देश को संबोधित किया। इस संबोधन में रोड्रिगेज ने देश के तेल उद्योग को विदेशी निवेशकों के लिए खोलने का संकेत दिया। डेल्सी रोड्रिगेज के इस संबोधन में वेनेजुएला पर अमेरिकी दबाव की झलक साफ दिखाई दी। एक दिन पहले ही वेनेजुएला की कार्यवाहक सरकार ने मादुरो सरकार में गिरफ्तार कैदियों को रिहा किया। अमेरिका ने 3 जनवरी को वेनेजुएला के खिलाफ ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व चलाया। इस ऑपरेशन में अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को अमेरिका ले जाया गया। मादुरो अभी अमेरिका की हिरासत में हैं और वहां मुकदमे का सामना कर रहे हैं। वहीं मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेल्सी रोड्रिगेज को वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

BMC Election Result Live: बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 निगमों पर नतीजे आज, मतगणना 10 बजे से होगा शुरू;

08:44 AM, 16-Jan-2026 ठाकरे परिवार के एकजुटता से बढ़ी ताकत- आनंद दुबे बीएमसी चुनावों को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने कहा कि ठाकरे परिवार के एकजुट होने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले नतीजे उनके पक्ष में होंगे और पार्टी चुनाव में अच्छे प्रदर्शन करेगी। 08:42 AM, 16-Jan-2026 AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान बोले- एग्जिट पोल परिणाम नहीं बताते महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि अभी जो सर्वे या एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं, वे सटीक परिणाम नहीं बताते। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल में कई बार अलग नतीजे दिखाए जाते रहे हैं और अंत में असली परिणाम कुछ और ही निकलता है। वारिस पठान ने बताया कि कल मतगणना होगी और कल शाम तक सभी नतीजे स्पष्ट हो जाएंगे कि कौन जीता और कौन हारा। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता ने उन्हें अपने वोटों से आशीर्वाद दिया है और पार्टी इस चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी। 08:38 AM, 16-Jan-2026 बीएमसी के लिए 23 निर्धारित केंद्रों पर शुरू होगा मतगणना मुंबई में बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे से 23 निर्धारित केंद्रों पर शुरू हो जाएगी। नगर आयुक्त और जिला चुनाव अधिकारी भूषण गागरानी ने बताया कि मतगणना पूरी तरह से चुनाव आयोग द्वारा जारी नियमों और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार की जाएगी। बीएमसी ने बताया कि 227 वार्डों के लिए 23 रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। प्रत्येक रिटर्निंग ऑफिसर के अंतर्गत काउंटिंग केंद्र और स्ट्रांग रूम तैयार किए गए हैं, जिन्हें लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग से अनुमोदन भी मिला है। 07:56 AM, 16-Jan-2026 सायन कोलीवाड़ा स्थित बीएमसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजे आज, कड़ाके की ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत; मचाडो ने ट्रंप को दिया नोबेल

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के नतीजे आज घोषित होंगे, जिसमें बृहन्मुंबई नगर निगम समेत 29 महानगरपालिकाओं की राजनीतिक दिशा तय होगी। वहीं उत्तर और पूर्वी भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी का अलर्ट जारी किया है, जिससे शीतलहर और घना कोहरा जारी रहेगा। उधर, वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतीकात्मक रूप से अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया। व्हाइट हाउस ने कहा कि ईरान में ट्रंप प्रशासन की चेतावनी के बाद 800 फांसी की रोक लगी और कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार हैं। ग्रीनलैंड को लेकर व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका ग्रीनलैंड का अधिग्रहण करे। वहीं, भारत में जनगणना का पहला चरण एक अप्रैल से शुरू होगा, जिसमें 18 भाषाओं में 32 लाख से ज्यादा निर्देश पुस्तिकाएं वितरित की जाएंगी। ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की निकासी उड़ान आज रवाना होगी। दिल्ली में जाम कम करने के लिए पहली बार राइट-लेफ्ट पार्किंग ट्रायल शुरू किया गया। अब गर्भ में पल रहे बच्चों के लिए भी स्वास्थ्य बीमा की सुविधा शुरू की गई है। उधर, महिला प्रीमियर लीग में यूपी वारियर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर पहली जीत हासिल की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

Srinagar: ईरान ने खोला हवाई क्षेत्र, आज आएगी पहली निकासी उड़ान; फंसे भारतीय छात्रों को लाने की प्रक्रिया तेज

बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने अपने हवाई क्षेत्र को नागरिक उड़ानों के लिए दोबारा खोल दिया है। इसी के साथ वहां फंसे भारतीय छात्रों की निकासी प्रक्रिया तेज हो गई है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अनुसार तेहरान से दिल्ली के लिए पहली निकासी उड़ान शुक्रवार को रवाना होने वाली है। सभी छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk