TOP News: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में भाजपा ने रचा इतिहास; बंगाल-असम दौरे पर PM; कोहरे-शीतलहर ने बढ़ाई परेशानी

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव में भाजपा ने 29 महानगरपालिकाओं में से 23 में जीत दर्ज कर इतिहास रचा और मुंबई में ठाकरे परिवार का दशकों का शासन खत्म हो गया। प्रधानमंत्री मोदी बंगाल और असम के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे, जहां वह हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और भूमि पूजन करेंगे। वहीं, उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी जारी है। भारत-कनाडा संबंधों में खटास के बीच कनाडा ने अपने नागरिकों के लिए नई यात्रा एडवाइजरी जारी की। उधर, ईरान में विरोध प्रदर्शनों के कारण भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे और सरकार ने सहायता प्रदान की। अमेरिका ने दावा किया उसके दबाव के कारण ईरान ने 800 लोगों की फांसी रद्द कर दी, जिससे तनाव कुछ कम हुआ। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की। यूपी में अंगीठी से उत्पन्न धुएं के कारण दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि माता-पिता गंभीर हैं। देश में टाइफाइड बीमारी गंभीर स्वास्थ्य संकट बनकर उभरी, 49 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। खेल जगत की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग में आरसीबी ने गुजरात को 32 रन से हराया और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज हो गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Protests: प्रदर्शनों के बीच स्वदेश लौटे भारतीय, बोले- वहां स्थिति बहुत खराब; केंद्र सरकार का जताया आभार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एक अन्य भारतीय ने कहा, वहां स्थिति सामान्य थी और हम सुरक्षित अपने घर लौट आए। ईरान में नेटवर्क की समस्या थी। मैं वहां काम के लिए गया था। एक और भारतीय ने बताया, हम वहां एक महीने के लिए गए थे। लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में ही हमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब हम बाहर जाते थे, तो प्रदर्शनकारी कार के सामने आ जाते थे। वे थोड़ी बाधा पैदा करते थे। इंटरनेट बंद था, इसलिए हम अपने परिवार से कुछ नहीं कह पा रहे थे, इसलिए थोड़ा चिंता हुई। हम दूतावास से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। ये भी पढ़ें: तेहरान से लौटे एक अन्य भारतीय के परिवार के सदस्य ने कहा, मेरी पत्नी की चाची ईरान यात्रा पर गई थीं। ईरान हमेशा से भारत का अच्छा मित्र रहा है और हम मोदी सरकार पर बहुत भरोसा करते हैं, जिसने लगातार समर्थन किया। हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं, जिसकी वजह से यह संभव हो पाया। हम बहुत खुश हैं कि हमारे परिवार का सदस्य भारत लौट रहा है। अपनों का इंतजार कर रहे परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा, मेरी भाभी आज ईरान से लौट रही हैं। ईरान में युद्ध जैसी स्थिति थी और इंटरनेट नहीं था। हम उनसे किसी भी माध्यम से संपर्क नहीं कर पाए। हम चिंतित थे। हम बहुत खुश हैं कि वह सुरक्षित भारत लौट रही हैं। हम भारत सरकार का धन्यवाद करते हैं कि इस कठिन समय में उनके लौटने की व्यवस्था की। एक अन्य भारतीय ने कहा, वहां स्थिति सामान्य थी और हम सुरक्षित अपने घर लौट आए। ईरान में नेटवर्क की समस्या थी। मैं वहां काम के लिए गया था। एक और भारतीय ने बताया, हम वहां एक महीने के लिए गए थे। लेकिन पिछले एक-दो हफ्तों में ही हमें समस्याओं का सामना करना पड़ा। जब हम बाहर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सूची से गायब और नए मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान...मिलेगा मौका; जानें अपडेट

प्रदेश में गायब मिले मतदाताओं और नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों के लिए चुनाव आयोग खास मौके लेकर आया है। इसके लिए तीन विशेष अभियान तिथियां 18 जनवरी (रविवार), 31 जनवरी (शनिवार) और 1 फरवरी (रविवार) तय की गई हैं। इनमें वे मतदाता भी अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं, जो अनुपस्थित मिलने पर मसौदा मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। नवदीप रिणवा ने कही ये बात… साथ ही 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग भी अपना नाम 6 मार्च को आने वाली फाइनल सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन विशेष अभियान तिथियों के दौरान प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सहायक स्टाफ उपस्थित रहेंगे। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन विशेष अभियान तिथियां तय की गई हैं। एक चौथी विशेष अभियान तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर पर सुविधानुसार तय करेंगे। रिणवा ने बताया कि बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूची होगी। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी शामिल होगी। इसके अलावा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी आवश्यक फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Rafale Jets: केंद्र से 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मिली मंजूरी, सीसीएस में लगेगी अंतिम मोहर

सरकारी सूत्रों ने बताया कि रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता वाले रक्षा खरीद बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में इस आशय का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। यह प्रस्ताव अब रक्षा अधिग्रहण परिषद के पास जाएगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके बाद लागत पर बातचीत होगी और अंततः इस सौदे को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से अंतिम मंजूरी लेनी होगी।सूत्रों का कहना है कि भारत और फ्रांस इस अहम रक्षा समझौते को फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की प्रस्तावित मुलाकात के दौरान अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे भारत-फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। 114 नए राफेल विमानों की खरीद से भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता, तकनीकी बढ़त और रणनीतिक ताकत में उल्लेखनीय इजाफा होगा। खासकर मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह सौदा भारत की रक्षा तैयारियों को और मजबूत करेगा।भारत सरकार जिस राफेल लड़ाकू विमान डील पर काम कर रही है, उसकी कुल लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये (लगभग 36 अरब डॉलर) बताई जा रही है। यह सौदा अब तक का भारत का सबसे बड़ा रक्षा सौदा माना जा रहा है। इसके तहत कुल 114 राफेल विमान खरीदे जाएंगे। इनमें से 12 से 18 विमान फ्रांस से सीधे तैयार हालत में भारत लाए जाएंगे, जबकि बाकी विमानों का निर्माण भारत में होगा।इस डील में ‘मेक इन इंडिया’ पर भी खास जोर दिया गया है। शुरुआती दौर में विमानों में करीब 30 प्रतिशत स्वदेशी उपकरण और सामग्री इस्तेमाल होगी, जिसे आगे बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक करने की योजना है। आमतौर पर ऐसे सौदों में 50–60 प्रतिशत स्वदेशी हिस्सेदारी की शर्त होती है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।भारत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

X Down: फिर ठप हुआ एक्स, हफ्ते में दूसरी बार थमी इस सोशल मीडिया प्लेफॉर्म की रफ्तार; बढ़ी यूजर्स की परेशानी

दुनिया के बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर बड़ा तकनीकी संकट देखने को मिला है। पहले ट्विटर के नाम से पहचाना जाने वाला यह प्लेटफॉर्म एक हफ्ते के भीतर दूसरी बार डाउन हो गया। शुक्रवार रात हजारों यूजर्स अचानक एक्स का इस्तेमाल नहीं कर पाए। इस आउटेज ने डिजिटल दुनिया में हलचल मचा दी और लोगों के रोजमर्रा के ऑनलाइन काम ठप हो गए। लॉग-इन करने पर पूरी तरह खाली होम स्क्रीन दिखी। किसी भी तरह की पोस्ट या अपडेट नजर नहीं आई। मोबाइल एप और डेस्कटॉप वेबसाइट दोनों प्रभावित रहे। बार-बार रिफ्रेश करने पर भी समस्या दूर नहीं हुई। कुछ यूजर्स को एरर मैसेज भी दिखाई दिए। आउटेज की वजह अब तक क्यों साफ नहीं? भारतीय समय के अनुसार रात करीब 8.30 बजे यूजर्स ने एक्स पर लॉग-इन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सामान्य फीड की जगह खाली स्क्रीन दिखाई दी। कई लोग अकाउंट में प्रवेश ही नहीं कर पाए। कुछ यूजर्स लॉग-इन तो हो गए, लेकिन कोई पोस्ट नजर नहीं आई। देखते ही देखते यह समस्या पूरी दुनिया में फैल गई और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग एक्स के डाउन होने की बात करने लगे।भारतीय समय के अनुसार रात करीब 8.30 बजे यूजर्स ने एक्स पर लॉग-इन करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें सामान्य फीड की जगह खाली स्क्रीन दिखाई दी। कई लोग अकाउंट में प्रवेश ही नहीं कर पाए। कुछ यूजर्स लॉग-इन तो हो गए, लेकिन कोई पोस्ट नजर नहीं आई। देखते ही देखते यह समस्या पूरी दुनिया में फैल गई और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग एक्स के डाउन होने की बात करने लगे।यह आउटेज पहले की तुलना में ज्यादा गंभीर माना जा रहा है। सिर्फ एक देश या क्षेत्र नहीं, बल्कि कई देशों के यूजर्स इससे प्रभावित हुए। एक्स का इस्तेमाल करने वाले आम य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Rafale Jets: केंद्र से 114 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद को मिली मंजूरी, सीसीएस में लगेगी अंतिम मोहर

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह प्रस्ताव अब रक्षा अधिग्रहण परिषद के पास जाएगा, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। इसके बाद लागत पर बातचीत होगी और अंततः इस सौदे को कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी से अंतिम मंजूरी लेनी होगी।सूत्रों का कहना है कि भारत और फ्रांस इस अहम रक्षा समझौते को फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की प्रस्तावित मुलाकात के दौरान अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इससे भारत-फ्रांस के बीच रक्षा सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। 114 नए राफेल विमानों की खरीद से भारतीय वायुसेना की मारक क्षमता, तकनीकी बढ़त और रणनीतिक ताकत में उल्लेखनीय इजाफा होगा। खासकर मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों के बीच यह सौदा भारत की रक्षा तैयारियों को और मजबूत करेगा।भारत सरकार जिस राफेल लड़ाकू विमान डील पर काम कर रही है, उसकी कुल लागत करीब 3.25 लाख करोड़ रुपये (लगभग 36 अरब डॉलर) बताई जा रही है। यह सौदा अब तक का भारत का सबसे बड़ा रक्षा सौदा माना जा रहा है। इसके तहत कुल 114 राफेल विमान खरीदे जाएंगे। इनमें से 12 से 18 विमान फ्रांस से सीधे तैयार हालत में भारत लाए जाएंगे, जबकि बाकी विमानों का निर्माण भारत में होगा।इस डील में ‘मेक इन इंडिया’ पर भी खास जोर दिया गया है। शुरुआती दौर में विमानों में करीब 30 प्रतिशत स्वदेशी उपकरण और सामग्री इस्तेमाल होगी, जिसे आगे बढ़ाकर 60 प्रतिशत तक करने की योजना है। आमतौर पर ऐसे सौदों में 50–60 प्रतिशत स्वदेशी हिस्सेदारी की शर्त होती है, जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।भारत चाहता है कि इन राफेल विमानों में भारतीय हथियार और सिस्टम लगाए जाएं, हालांकि विमानों के सॉफ्टवेयर के सोर्स कोड फ्रांस के पास ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: 'बंगाल की घटना पर संविधान की रक्षा करने की बात करने वाले मौन क्यों?', रविशंकर प्रसाद का विपक्ष पर तंज

पटना साहिब के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बर्बरतापूर्वक ईडी के अधिकारियों को जांच के क्रम में रोकने की कोशिश की गई, उसकी सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उससे गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि कोर्ट में सरकार की ओर से बताया गया कि आईपैक कंपनी के पास कोयला घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग के 20 करोड़ रुपये जमा करने का संदेहास्पद सबूत मिले थे, इस कारण जांच जरूरी थी। यह घोटाला करीब तीन हजार करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि इस सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में ईडी ने स्पष्ट रूप से बताया है कि वहाँ हम क्यों गए थे? जांच के क्रम में वहाँ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंच गईं और एक फाइल लेकर निकल गईं। वहाँ पुलिस के बड़े अधिकारी भी पहुंचे और फाइल लेकर भागते नजर आए, यह हास्यास्पद दृश्य सभी ने देखा। वहाँ डीजीपी भी साथ थे।उन्होंने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय में सुनवाई रोकने के लिए टीएमसी के लीगल सेल द्वारा यह सूचना दी गई कि सभी लोग आ जाओ। यह बात भी सुप्रीम कोर्ट को बताई गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ईडी की यह छापेमारी ममता बनर्जी के आवास, दफ्तर, टीएमसी के कार्यालय या किसी नेता के घर पर नहीं हो रही थी, यह छापेमारी आईपैक कंपनी के कार्यालय में हो रही थी। आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हुआ कि एक मुख्यमंत्री भागते हुए पहुंची और भ्रष्टाचार की जांच कर रही एजेंसी से फाइल छीन ले।चारा घोटाला की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय कभी भी पटना के सीबीआई के दफ्तर पर हमला नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सूची से गायब और नए मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान...मिलेगा मौका; जानें अपडेट

प्रदेश में गायब मिले मतदाताओं और नए मतदाता बनने के इच्छुक लोगों के लिए चुनाव आयोग खास मौके लेकर आया है। इसके लिए तीन विशेष अभियान तिथियां 18 जनवरी (रविवार), 31 जनवरी (शनिवार) और 1 फरवरी (रविवार) तय की गई हैं। इनमें वे मतदाता भी अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं, जो अनुपस्थित मिलने पर मसौदा मतदाता सूची से बाहर कर दिए गए हैं। नवदीप रिणवा ने कही ये बात… साथ ही 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोग भी अपना नाम 6 मार्च को आने वाली फाइनल सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन विशेष अभियान तिथियों के दौरान प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और सहायक स्टाफ उपस्थित रहेंगे। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में मतदाताओं की सुविधा के लिए तीन विशेष अभियान तिथियां तय की गई हैं। एक चौथी विशेष अभियान तिथि जिला निर्वाचन अधिकारी अपने स्तर पर सुविधानुसार तय करेंगे। रिणवा ने बताया कि बीएलओ के पास 6 जनवरी को प्रकाशित मसौदा मतदाता सूची, गणना अवधि के दौरान अप्राप्त श्रेणी में चिह्नित मतदाताओं की सूची होगी। इसमें अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृतक व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भी शामिल होगी। इसके अलावा दावे एवं आपत्तियों से संबंधित सभी आवश्यक फार्म-6 (घोषणा-पत्र सहित), 6ए, 7 एवं 8 (घोषणा-पत्र सहित) पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk

सट्टेबाजी के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई: 242 वेबसाइट्स ब्लॉक, अब तक 7,800 से ज्यादा पर गिरी गाज

सरकार का कहना है कि अब तक कुल 7,800 से ज्यादा अवैध सट्टेबाजी और जुए से जुड़ी वेबसाइट्स को बंद किया जा चुका है। खास बात यह है कि ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू होने के बाद इन प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई की रफ्तार काफी तेज हुई है।सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम यूजर्स, खासकर युवाओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, वित्तीय नुकसान और लत जैसी समस्याओं से बचाना है। अवैध प्लेटफॉर्म्स पर नियंत्रण के लिए टेक्नोलॉजी और कानून दोनों का सहारा लिया जा रहा है।सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में भी ऐसे प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए से जुड़े किसी भी गैरकानूनी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: विदेश मंत्रालय बोला- ईरान में करीब 9,000 भारतीय नागरिक फंसे, स्थिति पर सरकार की कड़ी नजर

उन्होंने बताया कि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए भारत सरकार ने दो-तीन एडवाइजरी जारी की हैं। इन एडवाइजरी के माध्यम से भारत में रह रहे नागरिकों को फिलहाल ईरान की यात्रा न करने की सलाह दी गई है। वहीं, ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे उपलब्ध साधनों का उपयोग कर सुरक्षित रूप से देश छोड़ने की कोशिश करें। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने ईरानी विदेश मंत्री के साथ बातचीत की, जिसमें हाल की घटनाओं पर चर्चा हुई।रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार ईरान की स्थिति पर लगातार और करीबी नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और भलाई सर्वोच्च प्राथमिकता है और सरकार उनकी मदद के लिए हर जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।शक्सगाम घाटी को लेकर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भारत की स्थिति पहले ही स्पष्ट की जा चुकी है और इससे संबंधित टिप्पणियां पहले जारी की जा चुकी हैं। चाबहार पोर्ट के संबंध में उन्होंने बताया कि अमेरिका ने 28 अक्तूबर 2025 को सशर्त प्रतिबंधों पर मार्गदर्शन पत्र जारी किया था, जो 26 अप्रैल 2026 तक वैध है। भारत इस व्यवस्था पर अमेरिका के साथ लगातार काम कर रहा है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने म्यांमार चुनावों पर कहा कि भारत ने हमेशा निष्पक्ष और समावेशी चुनावों की आवश्यकता को दोहराया है, जिसमें सभी हितधारक शामिल हों। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, म्यांमार में अब तक दो चरणों के चुनाव हो चुके हैं और आगे भी अन्य चरण आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि भारत से कुछ लोग म्यांमार गए हैं, लेकिन वे निजी यात्रा के रूप में गए हैं और उनका कोई सरकारी प्रतिनिधित्व नहीं है।फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर प्रवक्ता ने कह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 2 min · National Desk