क्या ट्रंप देंगे ईरान को एक और मौका? चार अरब देशों के दखल से बदला अमेरिकी राष्ट्रपति का फैसला; जानिए अपडेट्स

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं चार अरब देशों ने इस हफ्ते अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए सक्रिय रूप से कूटनीति की। इन देशों को आशंका थी कि अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है, जिससे पूरे क्षेत्र असर पड़ सकता था। एक खाड़ी देश के अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ: सात दिन में तीसरी साजिश नाकाम...सेना ने बरसाईं गोलियां; वापस पीओके भागा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हालांकि, ड्रोन देखे जाने की इस घटना की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसे प्रयास किए गए हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम किया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, दिडवार तेड़वां क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन को कुछ मिनटों के लिए देखा गया। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में लौट गया। क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन पर गोलाबारी की। इस घटना से सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 16, 2026 · 1 min · National Desk

पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ: सात दिन में तीसरी साजिश नाकाम...सेना ने बरसाईं गोलियां; वापस पीओके भागा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं हालांकि, ड्रोन देखे जाने की इस घटना की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसे प्रयास किए गए हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम किया है। नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, दिडवार तेड़वां क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन को कुछ मिनटों के लिए देखा गया। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में लौट गया। क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन पर गोलाबारी की। इस घटना से सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

अखिलेश बोले: चुनाव की घोषणा होते ही गायब हो जाएगा भाजपा का बुलडोजर, जनता भाजपा को भेजेगी डिटेंशन सेंटर

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है और जैसे-जैसे कमजोर होती है, उतनी ही ज्यादा साम्प्रदायिक हो जाती है। उन्होंने भाजपा नेताओं को “आरोपजीवी” बताते हुए कहा कि उनका काम सिर्फ समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाना है। भाजपा को उन्होंने पूंजीवादी पार्टी करार देते हुए कहा कि यह पार्टी केवल पूंजीपतियों के मुनाफे के लिए काम करती है और बैंकों के कर्ज दिलवाने तक सीमित है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा का बुलडोजर गायब हो जाएगा, क्योंकि यह सब दिखावा है। 2027 में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने दावा किया कि सपा सरकार के कार्यकाल में विकास के बड़े काम हुए। 2027 में सरकार बनने पर किसानों, युवाओं, गरीबों और महिलाओं के हित में ठोस कदम उठाए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार होगा, गरीबों को मुफ्त इलाज मिलेगा और महिलाओं को हर साल 40 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा सरकार बनाने में महिलाओं की निर्णायक भूमिका होगी। कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदाता सूची में हर पात्र मतदाता का नाम जुड़वाने के लिए फार्म-6 भरवाएं और 6 फरवरी से पहले नए एवं छूटे मतदाताओं के नाम जोड़ने का काम तेज करें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

Maharashtra Civic Polls: क्या उंगलियों से हटाई गई स्याही? वायरल वीडियो के बाद विवाद तेज; आयोग ने दिया ये जवाब

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों पर एक तरफ जहां मतदान जारी है। वहीं दूसरी ओर अब नगर निगम चुनावों के दौरान वोट डालने के बाद उंगली पर लगाई जा रही स्याही को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मंत्री और शिंदे गुट के शिवसेना नेता संजय शिरसाट ने गुरुवार को दावा किया कि यह स्याही आसानी से मिट रही है, जिससे फर्जी मतदान की आशंका पैदा हो सकती है। संजय शिरसाट ने अपने परिवार के साथ वोट डालने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उंगली पर लगाई जा रही मार्कर पेन की स्याही आसानी से हटाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से कुछ जगहों पर दोबारा वोट डाले जाने की संभावना हो सकती है। उन्होंने मतदान अधिकारियों और पोलिंग एजेंटों से इस पर कड़ी नजर रखने की अपील की। बता दें कि गुरुवार को महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों में चुनाव कराए जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि मतदाता की अंगुली पर लगाई गई इंडलेबल इंक को मिटाने या पोलिंग के दौरान भ्रम फैलाने का प्रयास करना चुनावी गड़बड़ी माना जाएगा। राज्य चुनाव आयोग ने मतदाताओं और सभी दलों को साफ-साफ चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करना गंभीर अपराध है और किसी भी परिस्थिति में दोबारा वोटिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी। ये भी पढ़ें:- Bengal: बंगाल में सिंगूर मुद्दे को भुनाने की कोशिश में भाजपा, पीएम मोदी की रैली से बड़ा संदेश देने की तैयारी इससे पहले राज्य के निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने कहा था कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन वीडियो की जांच की जा रही है, जिनमें लोग वोट डालने के बाद अपनी उंगली से स्याही हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई वी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालेगी सरकार, कल से शुरू हो सकता है वतन वापसी का अभियान

ईरान में पिछले 15 दिनों से जारी हिंसा और विरोध प्रदर्शनों के चलते स्थिति बेहद ही भयावह हो गई है। भारत सरकार ईरान में फंसे नागरिकों को निकालने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार ने नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से अभियान शुरू कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, विदेश मंत्रालय ईरान में मौजूदा अस्थिर स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और उन भारतीय नागरिकों की घर वापसी की सुविधा प्रदान करने के लिए व्यापक तैयारियां कर रहा है जो भारत लौटने के इच्छुक हैं। ईरान में बीते 15 दिनों से हिंसा का दौर जारी ईरान में पिछले 15 दिनों से विरोध प्रदर्शनों और हिंसा का सिलसिला जारी है, जिसने वहां की आंतरिक स्थिति को अत्यंत गंभीर बना दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, सुरक्षा की दृष्टि से स्थिति अब भयावह स्तर तक पहुंच गई है। इससे वहां रह रहे विदेशी नागरिकों, विशेषकर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इस उभरती हुई परिस्थिति को देखते हुए, केंद्र सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर अपने नागरिकों को वहां से निकालने की योजना को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मिशन की रूपरेखा और विदेश मंत्रालय की भूमिका आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ईरान में फंसे नागरिकों को वापस लाने के लिए शुक्रवार से एक विशेष अभियान की शुरुआत कर सकती है। विदेश मंत्रालय वर्तमान में उन नागरिकों का डेटा और विवरण जुटाने और व्यवस्था करने की प्रक्रिया में है जो वर्तमान परिस्थितियों के कारण भारत वापस आने की इच्छा रखते हैं। ईरान में कैसे शुरू हुआ संकट का दौरान? ईरान में अस्थिरता का यह दौर पिछले महीने के अंत में ईरानी मुद्रा ‘रियाल’ की कीमतों में भारी गिरावट क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

मासूम की मांग: CM योगी ने बच्चे से पूछा क्या चाहिए? नन्हा मेहमान बोला- चिप्स चाहिए..., सामने आया मजेदार वीडियो

गोरखपुर सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक कुर्सी पर बैठे हैं। इसी बीच एक नन्हा बच्चा उनके पास पुहंचता है। योगी बच्चे को देखते हुए हंसते हुए बात करते हैं। बच्चे से पूछते हैं कि और क्या चाहिए बताओ? इसी बीच बच्चे ने सीएम योगी के कान में बोला, मुझे चिप्स चाहिए..इतना सुनते ही सीएम योगी खिलखिलाकर हंस पड़े। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वहां, मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। इस दौरान बच्चा टकटकी लगाए सभी की तरफ देखते रहता है। योगी फिर बच्चे के लिए चिप्स मंगवाने के लिए बोलते हैं। 14 सेकंड के वीडियो का चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। वहां, मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। इस दौरान बच्चा टकटकी लगाए सभी की तरफ देखते रहता है। योगी फिर बच्चे के लिए चिप्स मंगवाने के लिए बोलते हैं। 14 सेकंड के वीडियो का चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। नेपाल राजपरिवार की तरफ से भेजी गई खिचड़ी भी श्रद्धापूर्वक अर्पित की गई इससे पहले, मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार ब्रह्म मुहूर्त में चार बजे शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार आस्था की पवित्र खिचड़ी चढ़ाई और लोकमंगल की कामना की। सीएम योगी के बाद नाथ योगियों, साधु संतों ने भी बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर पूजा अर्चना की। इसके साथ मंदिर के गर्भगृह के कपाट को आमजन के लिए खोल दिया गया। खिचड़ी चढ़ाने के लिए मंदिर में आस्था का सैलाब नजर आया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

BCB: खिलाड़ियों की मांग के आगे झुका बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, नजमुल इस्लाम को पद से हटाया; जानें पूरा मामला

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अपने खिलाड़ियों की मांग के आगे झुक गया और उसने नजमुल इस्लाम को बोर्ड के वित्तीय समिति के अध्यक्ष पद से हटा दिया है। नजमुल को लेकर बांग्लादेश के खिलाड़ियों में काफी रोष था और क्रिकेट वेलफेयर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश (CWAB) ने नजमुल के इस्तीफे तक देश में क्रिकेट का बहिष्कार करने की मांग कर दी थी। विवाद बढ़ता देख बीसीबी ने नजमुल को हटा दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 1 min · National Desk

India-US Deal: भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत तेज, टैरिफ के बावजूद सरकार ने दिए बड़ी डील के संकेत

दुनिया में जारी व्यापारिक तनाव के बीच भारत और अमेरिका एक व्यापक व्यापार समझौते की दिशा में अपने प्रयासों को तेज कर रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा हे कि दोनों देश सक्रिय रूप से व्यापार वार्ता कर रहे हैं और एक सकारात्मक नतीजे की उम्मीद है। सरकार की ओर से यह एलान ऐसे समय पर किया गया है जब भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। टैरिफ के निर्यात पर असर के बारे में क्या बोले वाणिज्य सचिव? वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को साफ किया कि अमेरिका की ओर से लगाए गए ऊंचे टैरिफ के बावजूद, अमेरिका को होने वाले भारतीय निर्यात में सकारात्मक वृद्धि हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह इजाफा भारतीय उत्पादों की वैश्विक प्रतिस्पर्धा और अमेरिकी बाजार में उनकी बढ़ती मांग के बारे में बताता है। वाणिज्य सचिव ने कहा, “दोनों पक्ष (व्यापार वार्ता में) लगे हुए हैं… और दोनों पक्षों को लगता है कि एक व्यापार समझौता संभव है”। कितना जरूरी है भारत-अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता? इस व्यापारिक सौदे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महीने ही इस दिशा में उच्च स्तरीय संवाद हुआ है। दिसंबर में केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीर के बीच एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक बाधाओं को दूर करना और द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए रोडमैप तैयार करना था। यह वार्ता केवल टैरिफ कटौती तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें बाजार पहुंच, सेवाओं का व्यापार और निवेश नियमों के सरलीकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk

Jharkhand News: कथित मारपीट मामले की जांच में ED कार्यालय पहुंची रांची पुलिस, राजनीतिक आरोपों के बीच बढ़ी हलचल

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के साथ कथित मारपीट की शिकायत की जांच के सिलसिले में गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक टीम यहां स्थित ईडी के जोनल कार्यालय पहुंची। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई दर्ज शिकायत के आधार पर की जा रही है। जानकारी के अनुसार, राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एक पूर्व कर्मचारी ने 12 जनवरी को रांची के एयरपोर्ट थाना में आवेदन दिया था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि कथित जलापूर्ति घोटाले से जुड़े एक मामले में पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों ने उसके साथ मारपीट की।सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम में डीएसपी रैंक के अधिकारी के साथ एयरपोर्ट थाना प्रभारी भी शामिल हैं। पुलिस टीम ईडी कार्यालय में मौजूद तथ्यों की जांच कर रही है। हालांकि, इस पूरे मामले पर रांची पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।गोपनीयता की शर्त पर रांची पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मारपीट के आरोपों के मद्देनजर ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पश्चिम बंगाल पुलिस और ईडी अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी थी। उस दौरान ईडी ने राजनीतिक परामर्श फर्म आई-पैक के कार्यालय और उसके प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर छापामारी की थी, जिसमें जबरन प्रवेश और दस्तावेज चोरी के आरोप लगे थे।मामले की गंभीरता को देखते हुए ईडी कार्यालय के आसपास केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।इस बीच झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पुलिस की इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 15, 2026 · 2 min · National Desk