Prayagraj Magh Mela : आज मौनी अमावस्या स्नान पर जल, थल और नभ से रहेगी पुलिस की निगरानी

मौनी अमावस्या पर आज साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में स्नान करने का अनुमान है। इसे देखते हुए मेला पुलिस सक्रिय हो गई है। सुरक्षा के मद्देनजर मेला पुलिस क्षेत्र में जल, थल और नभ से निगरानी करेगी। इस संबंध में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। संवेदनशील पॉइंट्स पर नजर रखे जाने के साथ ड्रोन और जल पुलिस को सक्रिय किया गया है। मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के सकुशल स्नान को लेकर मेला क्षेत्र स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार ने पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया। पुलिस अधीक्षक माघ मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सभी मार्गाें से स्नान घाट तक आने-जाने वाले रास्तों पर प्रवेश व निकासी द्वार को साइनेज से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया गया है। वहीं, अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग व्यवस्था व डायवर्जन पॉइंट्स पर पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।भीड़ नियंत्रण के लिए बताया गया कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रियल-टाइम डेंसिटी मॉनिटरिंग की जा रही है। आवश्यकता पड़ने पर पूर्व निर्धारित क्राउड मैनेजमेंट योजना लागू कर भीड़ को वैकल्पिक मार्गों व घाटों की ओर नियंत्रित किया जाएगा। वहीं, अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा ने आपात स्थिति में त्वरित समन्वय के लिए वायरलेस से व्यवस्था को प्रभावी रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में रस्सी व बैरिकेडिंग के अलावा वाहन खराब होने पर रिकवरी क्रेन को सक्रिय रखने के लिए कहा है।मेला क्षेत्र में भीड़ बढ़ने की स्थिति में भंडारे व प्रसाद वितरण को अस्थायी रूप से बंद कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। वहीं, अग् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Srinagar: संकटग्रस्त ईरान से 30 से अधिक कश्मीरी छात्रों की घर वापसी, परिजनों ने ली राहत की सांस; आज और लौटेंगे

अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को करीब तीस से अधिक छात्र ईरान से कश्मीर घाटी लौट आए। रविवार को और छात्रों के लौटने की उम्मीद है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चे सुरक्षित घर पहुंचे हैं इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कोई नहीं है। बड़गाम जिले के मागाम की जोहा सैयदा वापस लौटी हैं। पिता सैयद अख्तर ने बताया कि बेटी जोहा तेहरान यूनिवर्सिटी की छात्रा है। शुक्रवार को ईरान से निकली थी और आज वह सुरक्षित श्रीनगर पहुंची है। उनके वापसी में कई छात्र संगठनों और एक्स स्टूडेंट्स ने अच्छी भूमिका निभाई है। वे समय-समय पर हमें अपडेट देते रहे हैं। वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं लेकिन उनिवेर्सित्य प्रबंधन ने उनकी अच्छे से देखभाल की और लगातार अपडेट मिलते रहे। ज्यादा परेशानी तब हुई जब इंटरनेट बंद हुआ। कई छात्र खुद लौटे हैं।जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि तीस से ज्यादा कश्मीरी छात्र ईरान से सुरक्षित भारत लौट आए हैं। एक ग्रुप शिराज से शारजाह और फिर दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से आया। दूसरी फ्लाइट सीधे तेहरान से दिल्ली के लिए थी। तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने छात्रों को एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की।खुएहामी ने कहा कि सभी छात्रों ने अपने खर्च पर यात्रा की और इन दोनों फ्लाइट्स में काफी संख्या में तीर्थयात्री भी सवार थे। छात्र सुरक्षित रूप से घरों को लौट गए हैं। उम्मीद है कि आज और छात्र आएंगे क्योंकि उन्होंने कॉमर्शियल फ्लाइट्स बुक कर ली हैं। तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने जेकेएसए को बताया है कि भारत सरकार का औपचारिक निकासी अभियान अभी भी रुका हुआ है। दूतावास छात्रों के सीधे संपर्क में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Indians Stranded In Iran: ईरानी सुरक्षाबलों की हिरासत में हैं 16 भारतीय, क्या तेहरान देगा काउंसलर एक्सेस?

दूतावास के अनुसार, 14 दिसंबर को बंदर अब्बास स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ईरान सरकार को पत्र लिखकर क्रू से मिलने की अनुमति मांगी थी। इसके बाद से यह मांग कई बार दोहराई गई। इसके लिए राजनयिक पत्राचार किया गया और बंदर अब्बास व तेहरान में बैठकों का आयोजन हुआ। इन बैठकों में राजदूत स्तर की बातचीत भी शामिल रही।दूतावास ने कहा कि यह मामला ईरान की न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही, काउंसलर एक्सेस जल्दी देने और कानूनी प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया जा रहा है। दूतावास ने कहा कि ईरानी अधिकारियों से क्रू को भारत में अपने परिवारों से बात करने की अनुमति देने का भी अनुरोध किया गया था।बंदर अब्बास स्थित वाणिज्य दूतावास ने 15 दिसंबर को संयुक्त अरब अमीरात की उस कंपनी से संपर्क किया, जो जहाज की मालिक है। दूतावास कंपनी के ईरान स्थित एजेंटों के संपर्क में भी है ताकि जहाज को भोजन, पानी और ईंधन मिलता रहे और क्रू के लिए ईरानी अदालतों में कानूनी मदद की व्यवस्था हो सके।दूतावास ने बताया कि जब जहाज पर भोजन और पानी कम होने की सूचना मिली, तो जनवरी की शुरुआत में ईरानी नौसेना से मदद लेकर आपात आपूर्ति की व्यवस्था की गई। इसके अलावा, दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास भी जहाज मालिक कंपनी पर कानूनी सहायता और नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने का दबाव बना रहा है।गौरतलब है कि ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने 8 दिसंबर 2025 को यूएई के दिब्बा पोर्ट के पास जहाज को रोका। ईरानी अधिकारियों ने जहाज पर 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की तस्करी का आरोप लगाया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in Assam Photos: पीएम के असम दौरे पर चार किलोमीटर तक मोदी-मोदी की गूंज, दिखी बोडो संस्कृति की झलकियां

रोड शो के दौरान असम की विविध सांस्कृतिक पहचान सामने आई। खासतौर पर बोडो संस्कृति की झलकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानमंत्री ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच आगे बढ़े। समर्थकों में प्रधानमंत्री को देखने और उनका स्वागत करने का उत्साह साफ दिखा।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम की संस्कृति और पहचान का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुसपैठ को बढ़ावा मिला और बोडोलैंड को जानबूझकर देश की मुख्यधारा से अलग रखा गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज बोडो समाज के युवा आगे बढ़ रहे हैं और असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं क्योंकि वे उसका वोट बैंक बनते हैं। भाजपा सरकार असम की जमीन और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।प्रधानमंत्री दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। इस दौरान करीब 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जानी है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री सरुसजाई स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा द्वौ में भाग लिया। पीएम ने कहा कि असम की संस्कृति भारत की ताकत है और भाजपा इसे सम्मान देने का काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Trump New Tariffs: ट्रंप बोले- ग्रीनलैंड की सुरक्षा अहम, एक फरवरी से डेनमार्क समेत आठ देशों पर लगेगा 10% टैरिफ

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में घोषणा की कि अगले महीने से डेनमार्क, नॉर्वे, स्वीडन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और फिनलैंड से उनके देश भेजे जाने वाले सामानों पर दस फीसदी आयात शुल्क (टैरिफ) लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25 फीसदी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह टैरिफ तब तक लागू रहेगा, जब तक ग्रीनलैंड की पूर्ण खरीद को लेकर कोई समझौता नहीं हो जाता। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs BAN U19 Highlights: भारत ने 18 रन से जीता मैच, बांग्लादेश को आखिरी ओवर में दी मात; विहान का शानदार कैच

09:59 PM, 17-Jan-2026 भारत ने 18 रन से जीता मुकाबला भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 48.4 ओवर में 238 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम को बारिश के कारण डीएलएस प्रणाली के जरिये 29 ओवर में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम 28.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिजुल हकीम ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने चार विकेट लिए जबकि खिलान पटेल ने दो सफलाएं अपने नाम कीं। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया। भारत और बांग्लादेश के बीच शनिवार को खेले गए अंडर-19 विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आयुष म्हात्रे की अगुवाई वाली टीम ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की। बारिश से प्रभावित मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिज्ञान कुंडू और वैभव सूर्यवंशी की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 48.4 ओवर में 238 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम को बारिश के कारण डीएलएस प्रणाली के जरिये 29 ओवर में 165 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। टीम 28.3 ओवर में 146 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिजुल हकीम ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से विहान मल्होत्रा ने चार विकेट लिए जबकि खिलान पटेल ने दो सफलाएं अपने नाम कीं। इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने एक-एक विकेट हासिल किया। 09:00 PM, 17-Jan-2026 IND vs BAN U19 Worl …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

SIR in UP: पुरुषों की तुलना में घट गए महिला वोटर, शादी के बाद भी दोनों जगहों पर थे लाखों महिलाओं के नाम

उत्तर प्रदेश में महिला मतदाताओं की संख्या में 21 लाख से ज्यादा की कमी आई है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान प्रति हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओं की संख्या 877 से घटकर 824 रह गई है। शहरी क्षेत्रों में 28 प्रतिशत तो ग्रामीण क्षेत्रों में 15.23 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। 6 जनवरी को जारी मसौदा मतदाता सूची में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की संख्या 1.20 करोड़ अधिक है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू, कई इलाकों में खतरनाक हुई हवा; AQI पहुंचा 400 के पार

ग्रैप को पहली बार 2017 में पर्यावरण और वन मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किया गया था। यह योजना सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत गठित एनवायरनमेंट पॉल्यूशन (प्रिवेंशन एंड कंट्रोल) अथॉरिटी के माध्यम से लागू की जाती है।दिल्ली में प्रदूषण गंभीर स्तर (एक्यूआई 401-450) के बीच दर्ज किया गया, जिसके बाद पूरे एनसीआर में स्टेज तीन लागू हो गया।स्टेज 1: खराब (एक्यूआई 201-300)स्टेज 2: बहुत खराब (एक्यूआई 301-400)स्टेज 3: गंभीर (एक्यूआई 401-450)स्टेज 4: गंभीर प्लस (एक्यूआई 450 से ऊपर)स्टेज 3 हटने के साथ ही सख्त उपायों में ढील दी गई है।नवंबर 2025 में CAQM ने प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप नियमों को और सख्त किया था।अब कई प्रतिबंध पहले की तुलना में पहले ही स्टेज पर लागू हो जाते हैं।जो उपाय पहले स्टेज II (AQI 201-300) में लागू होते थे, वे अब स्टेज I में ही लागू हो रहे हैं।स्टेज III (AQI 301-400) के कुछ उपायों को स्टेज II में शिफ्ट किया गयावहीं, जो पाबंदियां पहले सिर्फ स्टेज IV (गंभीर+) में थीं, वे अब स्टेज III में लागू की जा रही हैं।यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण से निपटने के लिए अधिक आक्रामक रणनीति को दर्शाता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 1 min · National Desk

DGCA का कड़ा प्रहार: इंडिगो पर 22.20 करोड़ रुपये का जुर्माना, दिसंबर संकट पर शीर्ष प्रबंधन पर गिरी गाज

भारतीय विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (InterGlobe Aviation) के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। दिसंबर 2025 में बड़े पैमाने पर उड़ानों के रद्द होने और देरी के मामले में नियामक ने एयरलाइन पर 22.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया है। एयरलाइन को डीजीसीए के पक्ष में बैंक गारंटी देने को कहा गया है। डीजीसीए ने इंडिगो पर न केवल वित्तीय दंड लगाया है, बल्कि एयरलाइन के शीर्ष प्रबंधन को कड़ी फटकार भी लगाई है। इसमें सीईओ को चेतावनी और एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष को परिचालन जिम्मेदारी से हटाने का निर्देश शामिल है। संकट का कारण: ‘ओवर-ऑप्टिमाइजेशन’ और तैयारियों की कमी यह कार्रवाई 3 से 5 दिसंबर 2025 के बीच इंडिगो की उड़ानों में आई भारी बाधा के बाद की गई है। इस दौरान एयरलाइन की 2,507 उड़ानें रद्द हुईं और 1,852 उड़ानों में देरी हुई, जिससे हवाई अड्डों पर 3 लाख से अधिक यात्री फंस गए थे। डीजीसीए द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच समिति ने पाया कि यह संकट संसाधनों के ‘ओवर-ऑप्टिमाइजेशन’ (अत्यधिक उपयोग) का परिणाम था। रिपोर्ट के अनुसार, एयरलाइन ने क्रू और विमानों के उपयोग को अधिकतम करने के चक्कर में बफर मार्जिन (सुरक्षात्मक समय सीमा) को खत्म कर दिया था। इसके अलावा, सिस्टम सॉफ्टवेयर में कमियां और विनियामक तैयारियों (Regulatory preparedness) का अभाव भी इस अव्यवस्था के प्रमुख कारण माने गए। कुल 22.20 करोड़ रुपये के जुर्माने में दो प्रमुख घटक शामिल हैं- प्रणालीगत उल्लंघन: नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (CARs) के उल्लंघन के लिए 1.80 करोड़ रुपये का एकमुश्त जुर्माना। एफडीटएल मानदंडों का उल्लंघन: संशोधित उड़ान कर्तव्य समय सीमा (FDTL) मानदंडों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: इन्फ्लुएंसर्स के लिए कितना मुश्किल ट्रोलर्स को झेलना, क्या सेंसरशिप जरूरी? देखें पॉडकास्ट

Amar Ujala Batras: इन्फ्लुएंसर्स के लिए कितना मुश्किल ट्रोलर्स को झेलना, क्या सेंसरशिप जरूरी? देखें पॉडकास्ट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं। अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई आधुनिक दुनिया में संपर्क और मनोरंजन का एक अहम साधन बन चुके सोशल मीडिया और इसकी सामग्री तैयार करने वाले लोगों की जिंदगी पर, जिन्हें आम भाषा में इन्फ्लुएंसर कहा जाता है। लोकप्रिय एंकर और पत्रकार नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते इसी मुद्दे पर बात की और जाना कि आखिर इन्फ्लुएंसर्स के लिए आज का समय कैसा है और उन्हें लोकप्रियता को जिम्मेदारी के साथ संभालने के अलावा और किन चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नीति पांडे और रेखा मल्होत्रा शामिल रहीं। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- आमतौर पर लोग किस तरह की रील देखना पसंद करते हैं और खुद इन्फ्लुएंसर्स क्या देखना पसंद करते हैं? क्या सोच कर इन्फ्लुएंसर बनने का सोचा और क्यों? इसके अलावा सोशल मीडिया की दुनिया में कंटेंट को भरोसे से देखने वालों के लिए इन् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 17, 2026 · 2 min · National Desk