PM Modi Singur Rally: 'बंगाल बदलाव के लिए तैयार', पीएम ने क्यों कहा 100 साल में भी नहीं हुआ होगा इतना काम?

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी। बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में जितना विकास कार्य हुआ है, शायद पिछले 100 साल में भी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास सबसे जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल अब जंगलराज को बदलने के लिए तैयार है। हमारी सरकार घुसपैठिओं पर कड़ी कार्रवाई करेगी। ये गरीबों का हक खा रहे हैं। यही घुसपैठिए टीएमसी के पक्के वोटर हैं। इसीलिए ये घुसपैठियों को बचा रहे हैं, उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि कल वह मालदा में थे और आज हुगली के सिंगूर में जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को विकास का इंजन बनाया जाए। बीते दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करते हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। पीएम मोदी ने बालागढ़ में बनने वाले एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

सिंगूर की रैली में क्या बोले पीएम मोदी?: रेल कनेक्टिविटी पर कहा- शायद 100 साल में भी इतना काम नहीं हुआ होगा

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को असम दौरे के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचे। कोलकाता आगमन के साथ ही उन्होंने हुगली जिले के सिंगूर में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सिंगूर में रैली को संबोधित किया। उन्होंने सिंगूर रैली में कहा कि बीते 24 घंटे पश्चिम बंगाल और देश के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। पश्चिम बंगाल से देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू की गई है। बंगाल को करीब आधा दर्जन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें मिली हैं। तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें दिल्ली, तमिलनाडु और काशी को जोड़ेंगी। बालागढ़ में बनने वाला एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम हुगली क्षेत्र के लिए नए अवसर खोलेगा। उन्होंने दावा किया कि इतने कम समय में जितना विकास कार्य हुआ है, शायद पिछले 100 साल में भी नहीं हुआ होगा। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास सबसे जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कल वह मालदा में थे और आज हुगली के सिंगूर में जनता के बीच आने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को विकास का इंजन बनाया जाए। बीते दो दिनों के कार्यक्रम इसी संकल्प को मजबूत करते हैं। पीएम ने कहा कि बंगाल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी ताकत से काम कर रही है। पीएम मोदी ने बालागढ़ में बनने वाले एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना हुगली और आसपास के इलाकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेगी। इससे कोलकाता शहर में ट्रैफिक और लॉजिस्टिक दबाव कम होगा और कारोबार को गति मिलेगी। ये भी पढ़ें- पहली बार भाजपा को मेयर बनाने का मौका, शिंदे की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: ट्रंप से मिला धोखा! ईरान में प्रदर्शनकारियों ने जताई निराशा, बोले- हमें उम्मीद थी, मदद आएगी

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान कई लोगों को उम्मीद थी कि इस बार दुनिया का सबसे ताकतवर देश उनका साथ देगा। जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरानी सुरक्षाबल प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाते हैं तो वह उनकी मदद करेंगे, तो कई लोगों ने इस बयान को सच मान लिया। 38 वर्षीय सियावश शिरजाद भी उन्हीं में से एक थे। वह एक पिता थे और पहले भी कई आंदोलनों को हिंसा में बदलते देख चुके थे। परिवार ने उन्हें घर में रहने की सलाह दी, लेकिन ट्रंप के बयान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार हालात बदलेंगे। जनवरी की शुरुआत में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ ही दिनों में इंटरनेट बंद कर दिया गया और ईरान दुनिया से कट गया। 8 जनवरी को तेहरान में एक प्रदर्शन के दौरान सियावश को गोली लगी और कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। उनके पीछे 12 साल का बेटा रह गया। उनके एक रिश्तेदार ने नाम न बताने की शर्त पर कहा वह आखिरी पल तक यही मानते रहे कि ट्रंप की मदद आएगी। हमने मना किया था, लेकिन वह बोले ट्रंप ने समर्थन दिया है, मैं जाऊंगा। ट्रंप ने की थी प्रदर्शन जारी रखने की अपील इसके बाद ट्रंप ने एक बार फिर ईरानियों से प्रदर्शन जारी रखने और संस्थानों पर कब्जा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मदद रास्ते में है। लेकिन सिर्फ एक दिन बाद ही उन्होंने अपना रुख बदल लिया और कहा कि ईरानी अधिकारियों ने भरोसा दिया है कि किसी को फांसी नहीं दी जाएगी। इस बयान के बाद ईरान में प्रदर्शनकारियों के बीच मायूसी और डर और गहरा गया। तेहरान की सड़कों पर सन्नाटा छा गया, जबकि हथियारबंद सुरक्षाबल गश्त करते नजर आए। राजधानी से बाहर कुछ इलाकों में विरोध जारी रहा, लेकिन इंटरनेट बंद होने के कारण सही जानकारी मिलना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi in Assam: 'भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद', बोले पीएम मोदी; एलिवेटेड कॉरिडोर का किया भूमिपूजन

जनसभा को भी संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा आज फिर काजीरंगा आने का सौभाग्य मिला है। ऐसे में मुझे अपनी पिछली यात्रा याद आना बहुत स्वाभाविक है। दो वर्ष पहले काजीरंगा में बिताए गए पल मेरे जीवन के बहुत खास अनुभवों में शामिल हैं। मुझे काजीरंगा नेशनल पार्क में रात्रि विश्राम का अवसर मिला था और अगले दिन एलिफेंट सफारी के दौरान मैंने इस क्षेत्र की सुंदरता को बहुत करीब से महसूस किया था। मुझे हमेशा असम आकर एक अलग ही खुशी मिलती है। उन्होंने कहा ‘मैं पूरे देश के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को बधाई देता हूं। कल से मैं देख रहा हूं कि बोड़ो परंपरा का यह शानदार नृत्य सोशल मीडिया पर कितना लोकप्रिय हो गया है।’ VIDEO | Assam: Prime Minister Narendra Modi spotted several young artists holding up hand-drawn portraits and sketches of him. After noticing them, PM Modi paused his speech and said, “Here, some friends have come holding pictures and are standing like this, they will get… pic.twitter.com/NdfZvGJjCb— Press Trust of India (@PTI_News) January 18, 2026 ‘यहां कुछ दोस्त चित्र लेकर आए हैं और ऐसे खड़े हैं, उन्हें थकान होगी। कृपया इन्हें भेज दें; मैं अब इन्हें ले लूंगा। अगर पीछे आपका पता लिखा है, तो मेरा पत्र जरूर आप तक पहुंचेगा। संबोधन दोबारा शुरू करते हुए कहा ‘आज भाजपा पूरे देश में लोगों की पहली पसंद बन गई है। बीते एक-डेढ़ वर्षों से भाजपा पर देश का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में बिहार में चुनाव हुए, वहां 20 वर्ष बाद भी जनता ने भाजपा को रिकॉर्ड वोट दिए हैं और रिकॉर्ड सीटें जिताई हैं। दो दिन पहले ही महाराष्ट्र के बड़े शहरों में मेयर और पार्षदों के चुनाव परिणाम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

US: ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अमेरिका से भिड़ने के मूड में यूरोप? व्यापार समझौते पर बातचीत रोकी; तेवर किए सख्त

यूरोपियन पीपल्स पार्टी के उपाध्यक्ष सीगफ्राइड मुरेसान ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, हमें पिछली जुलाई में शुरू हुए अमेरिका-यूरोपीय संघ व्यापार समझौते को जल्द पूरा करना था, जिससे अमेरिका से यूरोप आने वाले सामान पर टैरिफ घटकर शून्य प्रतिशत हो जाता। हालांकि हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए, व्यापार समझौते को पूरा होने के लिए अभी और इंतजार करना होगा।’ मुरेसान ने आगे लिखा, ‘अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार समझौते से स्थिरता ही एकमात्र फायदा होता। अब राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा आज कई यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा से वह स्थिरता भी खत्म हो गई है। इसलिए फिलहाल उस व्यापार समझौते पर बातचीत रोकना ही ठीक है।’ अमेरिका और यूरोप के 27 देशों के बीच विभिन्न टैरिफ और व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू हुई थी। हालांकि ग्रीनलैंड के मुद्दे पर अमेरिका की धमकी और उस पर यूरोपीय देशों के अड़ियल रुख ने हालात को बिगाड़ दिया है। इस बीच जर्मनी, स्वीडन, फ्रांस, नॉर्वे, नीदरलैंड और फिनलैंड जैसे देशों ने ग्रीनलैंड में अपने सैन्य कर्मियों को तैनात किया है। हालांकि ये तैनाती अभी थोड़ी संख्या में है। अमेरिका की धमकी के बाद डेनमार्क ने भी ग्रीनलैंड में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ा दी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की जिद नाटो के पतन का कारण बन सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेनमार्क और अन्य यूरोपीय देशों को ग्रीनलैंड के मुद्दे पर समर्थन न देने पर टैरिफ लगाने की धमकी दी है। ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ग्रीनलैंड पर अमेरिका का कब्जा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम है। ट्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

बीएमसी चुनाव: 'मुंबईवासियों की उम्मीदें पूरी करना बड़ी जिम्मेदारी'; सीएम उमर ने भाजपा की जीत पर दी प्रतिक्रिया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब मुंबई के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग और बीएमसी के अनुसार भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की भाजपा को कुल 11,79,273 वोट यानी 21.58% वोट शेयर मिला जीतने वाले उम्मीदवारों में भाजपा का वोट शेयर 45.22% रहा भाजपा बीएमसी की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा की सहयोगी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 29 सीटें जीतीं भाजपा-शिवसेना (शिंदे) गठबंधन बना बीएमसी का सबसे बड़ा ब्लॉक शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट)-मनसे गठबंधन को कुल 71 सीटें कांग्रेस ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की एआईएमआईएम को 8 सीटें मिलीं एनसीपी ने 3 सीटें जीतीं समाजवादी पार्टी को 2 सीटें एनसीपी (शरद पवार गुट) को 1 सीट मिली उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लंबे समय बाद बीएमसी चुनाव हुए हैं और हर चुनाव में किसी की जीत होती है तो किसी की हार। उन्होंने कहा कि इस बार सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली भाजपा पर अब यह जिम्मेदारी है कि वह मुंबईवासियों की अपेक्षाओं को पूरा करे।मुख्यमंत्री ने मुंबई में हुए बुनियादी ढांचे के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने खुद कभी मुंबई में तीन साल तक रहकर शहर को करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि पहले यह कल्पना करना भी मुश्किल था कि कोस्टल रोड जैसी बड़ी परियोजना बनेगी, लेकिन आज यह हकीकत है। अगर इसी तरह के और विकास कार्य किए जाते हैं तो इसका सीधा फायदा मुंबई के नागरिकों को मिलेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Greenland: 'बिना लड़े नहीं छोड़ेंगे...', ग्रीनलैंड में सड़कों पर उतरे लोग; ट्रंप की धमकी पर भड़के मैक्रों

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ग्रीनलैंड के साथ ही डेनमार्क के शहरों में भी सड़कों पर उतरे लोग प्रदर्शनकारियों ने सिटी सेंटर से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च निकाला। इस मार्च की अहमियत को इस बात से समझा जा सकता है कि इस मार्च में पूरी राजधानी की करीब एक तिहाई जनता शामिल हुई। साथ ही डेनमार्क के कोपेनहेगन और अन्य शहरों में भी ऐसे ही विरोध प्रदर्शन हुए। ट्रंप की धमकी- कोई समझौता नहीं किया जाएगा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकी तेज कर दी है और अब उन्होंने उन देशों पर टैरिफ लगाने की बात कही है, जो अमेरिका के ग्रीनलैंड पर कब्जे का समर्थन नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि अगर कोई देश अमेरिका की ग्रीनलैंड को नियंत्रित करने की योजना का समर्थन नहीं करता, तो उस पर टैरिफ लगाया जा सकता है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड की जरूरत है और इस मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ट्रंप के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। फ्रांस के सख्त तेवर- यूरोप की संप्रभुता से कोई समझौता नहीं होगा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर दी गई टैरिफ धमकियों पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। मैक्रों ने साफ शब्दों में कहा कि यूक्रेन, ग्रीनलैंड या दुनिया के किसी भी हिस्से में किसी भी प्रकार की धमकी या दबाव फ्रांस को अपने सिद्धांतों से पीछे हटने पर मजबूर नहीं कर सकता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि यूरोप की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं होगा और यदि टैरिफ लगाए जाते हैं तो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Magh Mela Snan Live: मौनी अमावस्या आज, श्रद्धालु लगा रहे हैं संगम में आस्था की डुबकी; बढ़ने लगे आस्थावान

07:12 AM, 18-Jan-2026 यूपी एटीएस की मोबाइल गश्ती टीमें सक्रिय #WATCH | Prayagraj, UP: High-security arrangements have been made by the administration, with UP ATS mobile patrol squads monitoring the Magh Mela area as large numbers of devotees arrive at the Sangam Ghat to take a holy dip on the occasion of Mauni Amavasya. pic.twitter.com/Z8gruapOEv — ANI (@ANI) January 18, 2026 माघ मेले के लिए उत्तर प्रदेश प्रशासन द्वारा उच्च सुरक्षा व्यवस्था की गई है और यूपी एटीएस की मोबाइल गश्ती टीमें मेला क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं। मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम घाट पर पवित्र स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। 06:54 AM, 18-Jan-2026 श्रद्धालु कर रहे हैं सरयू नदी में पवित्र स्नान मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में पवित्र स्नान करते हैं। #WATCH | Ayodhya, UP | Devotees in large numbers take a holy dip in the Saryu river on the occasion of Mauni Amavasya. pic.twitter.com/QJ7wwJQBRk — ANI (@ANI) January 18, 2026 मौनी अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सरयू नदी में पवित्र स्नान करते हैं। 06:50 AM, 18-Jan-2026 आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज मणिकर्णिका घाट पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के संबंध में AIनिर्मित तस्वीरें और भ्रामक जानकारी फैलाने के आरोप में चौक पुलिस स्टेशन में आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। Varanasi, Uttar Pradesh | Cases have been registered at the Chowk police station against eight individuals for spreading AI-generated images and misleading information regarding the beautification work at Manika …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: मौनी अमावस्या पर आस्था का सैलाब, ग्रीनलैंड पर तकरार-ट्रंप का टैरिफ वार; अभी कोहरे से राहत नहीं

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है। वहीं, ईरान में हिंसक विरोध प्रदर्शन और हजारों मौतों के बीच सर्वोच्च नेता खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को ‘अपराधी’ करार दिया। उधर, ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण के मुद्दे को लेकर यूरोपीय संघ के आठ सदस्य देशों पर अगले महीने से दस फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की है। यूरोपीय संघ ने इसका सख्त विरोध किया है। इसी बीच, ईरान से लौटकर कश्मीरी छात्र श्रीनगर पहुंचे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर साढ़े तीन करोड़ श्रद्धालु स्नान करेंगे। सुरक्षा के लिए पुलिस ने मजबूत निगरानी व्यवस्था की है। बीएमसी में चार दशक बाद भाजपा का पहला महापौर बनाने का मामला जटिल हो गया है। इधर, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे में सीरीज का निर्णायक मुकाबला होगा। सोने की बढ़ती कीमतों ने भारतीय परिवारों की संपत्ति में अभूतपूर्व वृद्धि की है, जिससे उनकी आर्थिक ताकत बढ़ी है। कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में पक्षपात और नफरत की खुलकर आलोचना की। उधर, विश्व पुस्तक मेले के अंतिम दिन पाठकों की भारी भीड़ और किताबों पर 20-40 प्रतिशत की छूट ने साहित्य प्रेमियों को आकर्षित किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: उत्तर भारत में घने कोहरे से परिवहन सेवाएं प्रभावित, कई राज्यों में शीतलहर; 50 से अधिक ट्रेनें लेट

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी और भीषण शीतलहर के बीच कोहरे का कहर जारी है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई स्थानों पर शनिवार सुबह अत्यंत घना कोहरा छाया रहा और कुछ जगहों पर दृश्यता शून्य रह गई। इसका असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर पड़ा। दिल्ली से आने-जाने वाली 50 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुई, जिनमें राजधानी और शताब्दी भी शामिल हैं। कई उड़ानों में भी देरी हुई। सड़क पर वाहन रेंगते रहे और उत्तर प्रदेश और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की टक्कर हो गई, जिसमें 17 लोगों की जान चली गई। अभी कम से कम छह दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 18, 2026 · 1 min · National Desk