रोड शो के दौरान असम की विविध सांस्कृतिक पहचान सामने आई। खासतौर पर बोडो संस्कृति की झलकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानमंत्री ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच आगे बढ़े। समर्थकों में प्रधानमंत्री को देखने और उनका स्वागत करने का उत्साह साफ दिखा।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम की संस्कृति और पहचान का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुसपैठ को बढ़ावा मिला और बोडोलैंड को जानबूझकर देश की मुख्यधारा से अलग रखा गया।प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के प्रयासों से आज बोडो समाज के युवा आगे बढ़ रहे हैं और असम के सांस्कृतिक दूत बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को घुसपैठिए पसंद हैं क्योंकि वे उसका वोट बैंक बनते हैं। भाजपा सरकार असम की जमीन और मूल निवासियों के अधिकारों की रक्षा कर रही है।प्रधानमंत्री दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। इस दौरान करीब 7,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की जानी है। रोड शो के बाद प्रधानमंत्री सरुसजाई स्टेडियम पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक बोडो सांस्कृतिक कार्यक्रम बागुरुम्बा द्वौ में भाग लिया। पीएम ने कहा कि असम की संस्कृति भारत की ताकत है और भाजपा इसे सम्मान देने का काम कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
PM Modi in Assam Photos: पीएम के असम दौरे पर चार किलोमीटर तक मोदी-मोदी की गूंज, दिखी बोडो संस्कृति की झलकियां
रोड शो के दौरान असम की विविध सांस्कृतिक पहचान सामने आई। खासतौर पर बोडो संस्कृति की झलकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रधानमंत्री ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और जगह-जगह पुष्प वर्षा के बीच आगे बढ़े। समर्थकों में प्रधानमंत्री को देखने और उनका स्वागत करने का उत्साह साफ दिखा।प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दशकों तक असम की संस्कृति और पहचान का सम्मान नहीं किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में घुसपैठ को बढ़ावा मिला और बोडोलैंड को