अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को करीब तीस से अधिक छात्र ईरान से कश्मीर घाटी लौट आए। रविवार को और छात्रों के लौटने की उम्मीद है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चे सुरक्षित घर पहुंचे हैं इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कोई नहीं है। बड़गाम जिले के मागाम की जोहा सैयदा वापस लौटी हैं। पिता सैयद अख्तर ने बताया कि बेटी जोहा तेहरान यूनिवर्सिटी की छात्रा है। शुक्रवार को ईरान से निकली थी और आज वह सुरक्षित श्रीनगर पहुंची है। उनके वापसी में कई छात्र संगठनों और एक्स स्टूडेंट्स ने अच्छी भूमिका निभाई है। वे समय-समय पर हमें अपडेट देते रहे हैं। वहां हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं लेकिन उनिवेर्सित्य प्रबंधन ने उनकी अच्छे से देखभाल की और लगातार अपडेट मिलते रहे। ज्यादा परेशानी तब हुई जब इंटरनेट बंद हुआ। कई छात्र खुद लौटे हैं।जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन (जेकेएसए) के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने बताया कि तीस से ज्यादा कश्मीरी छात्र ईरान से सुरक्षित भारत लौट आए हैं। एक ग्रुप शिराज से शारजाह और फिर दिल्ली के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट से आया। दूसरी फ्लाइट सीधे तेहरान से दिल्ली के लिए थी। तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने छात्रों को एयरपोर्ट तक पहुंचाने में मदद की।खुएहामी ने कहा कि सभी छात्रों ने अपने खर्च पर यात्रा की और इन दोनों फ्लाइट्स में काफी संख्या में तीर्थयात्री भी सवार थे। छात्र सुरक्षित रूप से घरों को लौट गए हैं। उम्मीद है कि आज और छात्र आएंगे क्योंकि उन्होंने कॉमर्शियल फ्लाइट्स बुक कर ली हैं। तेहरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने जेकेएसए को बताया है कि भारत सरकार का औपचारिक निकासी अभियान अभी भी रुका हुआ है। दूतावास छात्रों के सीधे संपर्क में है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Srinagar: संकटग्रस्त ईरान से 30 से अधिक कश्मीरी छात्रों की घर वापसी, परिजनों ने ली राहत की सांस; आज और लौटेंगे
अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को करीब तीस से अधिक छात्र ईरान से कश्मीर घाटी लौट आए। रविवार को और छात्रों के लौटने की उम्मीद है। वहीं अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चे सुरक्षित घर पहुंचे हैं इससे बड़ी खुशी हमारे लिए कोई नहीं है। बड़गाम जिले के मागाम की जोहा सैयदा वापस लौटी हैं। पिता सैयद अख्तर ने बताया कि बेटी जोहा तेहरान यूनिवर्सिटी की छात्रा है। शुक्रवार को ईरान से निकली थी और आज वह सुरक्षित श्रीनगर पहुंची है। उनके वापसी में कई छात्र संगठनों और एक्स स्टूडेंट्स ने अच्छी भूमिका निभाई ह