यूपी: प्रदेश में कल से शुरू हो सकता है बारिश और ओले का दौर, इन जिलों के लिए जारी हुई चेतावनी; जानिए अलर्ट

यूपी में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं, जिसका असर बाद में पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आगामी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर शाम या रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक व्यापक बारिश होने की संभावना है। 24 जनवरी को बारिश में कमी आने के बाद 25 जनवरी को मौसम शुष्क हो जाने की संभावना है। इसके दृष्टिगत 22 से 24 जनवरी के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की तात्कालिक वृद्धि होने और उसके बाद के 48 घंटों के दौरान इतनी ही वृद्धि होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 26 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश का अगला दौर शुरू होकर 27 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने और क्रमिक बढ़ोतरी के साथ अगले एक-दो दिनों तक जारी रहने की संभावना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ: भारतीय टीम ने जीता पहला टी20 मुकाबला, 190 रन ही बना सकी न्यूजीलैंड; अभिषेक के बाद शिवम-वरुण चमके

1 of 4 भारतीय टीम - फोटो : PTI Link Copied IND vs NZ Highlights : भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता अपने नाम की। भारत ने 48 रन से न्यूजीलैंड को पहले टी20 मुकाबले में हराकर पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली। बुधवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 190 रन ही बना पाई। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने 78 रनों की पारी खेली। वहीं, भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे ने दो-दो विकेट लिए जबक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

'भारत के साथ अच्छी डील होगी..': ट्रंप ने दावोस में PM मोदी को बताया शानदार नेता, व्यापार समझौते पर कही यह बात

संबोधन के बात बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मेरे मन में बहुत सम्मान है। वह बेहतरीन शख्स है और मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बेहतरीन ट्रेड डील होने जा रही है। वहीं ट्रंप ने अपने इस दावे को फिर दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के बीच युद्ध को रोका, जैसा कि उन्होंने कई अन्य युद्धों के साथ किया था। इससे पहले, पिछले साल 10 मई से लेकर अब तक कम से कम 80 से अधिक बार भारत और पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय खुद को दिया है। सबसे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद दोनों पड़ोसी देशों ने पूर्ण और तत्काल युद्धविराम पर सहमति जताई है। हालांकि, भारत ने लगातार किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप से इन्कार किया है।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, मेरे राष्ट्रपति शी और राष्ट्रपति पुतिन के साथ हमेशा बहुत अच्छे संबंध रहे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी एक शानदार इंसान हैं। उन्होंने जो किया है, वह कमाल का है। हर कोई उनका बहुत सम्मान करता है। कोविड की वजह से इसमें बहुत अधिक रुकावट आई। मैं इसे चीन वायरस कहता था, लेकिन उन्होंने कहा, क्या आपको लगता है कि आप कोई दूसरा नाम इस्तेमाल कर सकते हैं और मैंने ऐसा करने का फैसला किया क्योंकि इस बात पर हमें कोई दिक्कत क्यों होनी चाहिए?डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं अब एक साल से इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) पर काम कर रहा हूं, इस दौरान मैंने आठ और युद्ध सुलझाए, जिसमें भारत-पाकिस्तान भी शामिल है। व्लादिमीर पुतिन ने मुझे फोन किया..उन्होंने कहा, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि आपने आर्मेनिया-अजरबैजान के संघर्ष को सुलझा दिया। वे 35 वर्षों से भिड़ रहे थे। मैंने एक दिन में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Trump In WEF: 'डेनमार्क एहसान फरामोश', दावोस में ट्रंप बोले- दुनिया की सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड पर कब्जा जरूरी

अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है और लोग अच्छा कर रहे हैं। घरेलू नीतिगत फैसलों को लेकर पहले जो आशंकाएं जताई गई थीं, वे गलत साबित हुईं। फैसलों से न तो मंदी आई और न ही महंगाई बढ़ी। विशेषज्ञों की भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं। यूरोप से लौटने वाले दोस्त कहते हैं कि वे अब यूरोप को पहचान नहीं पाते। यूरोप सही दिशा में नहीं जा रहा है। यूरोप से प्यार करते हैं, लेकिन हालात चिंताजनक हैं। दुनिया के कुछ हिस्से हमारी आंखों के सामने बर्बाद हो रहे हैं और वहां के नेता कुछ नहीं कर रहे। अमेरिका की सीमाएं सुरक्षित हैं। लोग मुझसे खुश हैं और मेरी नीतियों से संतुष्ट हैं। #WATCH | US President Donald Trump arrives in Davos, Switzerland, to attend World Economic Forum 2026. (Video Source: US Network Pool/Reuters) pic.twitter.com/m1uaussrBc — ANI (@ANI) January 21, 2026 उन्होंने डेनमार्क को एहसान फरामोश करार देते हुए कहा कि अमेरिका दशकों से यूरोप और नाटो की सुरक्षा करता आया है, लेकिन बदले में उसे सम्मान नहीं मिला। ट्रंप ने दावा किया कि वैश्विक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण जरूरी है। आइए बिंदुवार तरीके से समझते हैं, ट्रंप ने भाषण के दौरान क्या-क्या कहा।ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड की भौगोलिक स्थिति अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। उनके मुताबिक यह इलाका मिसाइल चेतावनी प्रणाली और आर्कटिक क्षेत्र की निगरानी के लिहाज से रणनीतिक है। उन्होंने बिना ठोस सबूत यह भी कहा कि वहां रूसी और चीनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ही इस विशाल बर्फीले भूभाग की सही तरीके से रक्षा कर सकता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी20 स्कोर, मेहमानों को दिया 239 का लक्ष्य

08:54 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा टी20 अंतरराष्ट्रीय स्कोर अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। अभिषेक शर्मा (84) और रिंकू सिंह (44*) की तूफानी पारियों की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 239 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट पर 238 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का इस टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 234/4 का स्कोर बनाया था। 08:36 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को सातवां झटका अक्षर पटेल पांच रन बनाकर आउट हो गए। अब रिंकू का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर सात विकेट पर 211 रन है। अक्षर पटेल पांच रन बनाकर आउट हो गए। अब रिंकू का साथ देने अर्शदीप सिंह आए हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर सात विकेट पर 211 रन है। 08:34 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत के 200 रन पूरे भारत के 200 रन पूरे हो गए। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल मौजूद हैं। भारत के 200 रन पूरे हो गए। फिलहाल क्रीज पर रिंकू सिंह और अक्षर पटेल मौजूद हैं। 08:25 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: हार्दिक पांड्या 25 बनाकर आउट हार्दिक पांड्या 25 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें जैकब डफी ने पवेलियन की राह दिखाई। अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs NZ Live Score: अभिषेक का पचासा, सूर्यकुमार के साथ 70+ रन की साझेदारी; भारत का स्कोर 100 के पार

07:58 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत को तीसरा झटका भारत को तीसरा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को रॉबिन्सन के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार और अभिषेक के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 130/3 है। भारत को तीसरा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव को रॉबिन्सन के हाथों कैच कराया। वह 22 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे। सूर्यकुमार और अभिषेक के बीच तीसरे विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी हुई। अब क्रीज पर हार्दिक पांड्या आए हैं। 11 ओवर के बाद स्कोर 130/3 है। 07:41 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा का पचासा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 96/2 है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 22 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपना सातवां अर्धशतक पूरा किया। वह तीसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। आठ ओवर के बाद स्कोर 96/2 है। 07:29 PM, 21-Jan-2026 IND vs NZ Live Score: भारत के 50 रन पूरे पांच ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर अभिषेक शर्मा 24 और सूर्यकुमार यादव नौ रन बनाकर मौजूद हैं। पांच ओवर का खेल पूरा हो चुका है और भारत ने दो विकेट पर 54 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

WEF 2026 Davos LIVE: दावोस में ट्रंप के बोल- ग्रीनलैंड को अमेरिका के सिवाय दुनिया का कोई और देश बचा नहीं सकता

07:53 PM, 21-Jan-2026 ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का किया दावा अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कि मैंने एक वर्ष में दुनिया में आठ युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने कहा कि युक्रेन में भी एक खूनी युद्ध जारी है। वे इसे भी रुकवाएंगे। 07:50 PM, 21-Jan-2026 वैश्विक सुरक्षा के लिए अमेरिका के पास ग्रीनलैंड का होना जरूरी: डोनाल्ड ट्रंप दावोस में ट्रंप ने कहा, “ग्रीनलैंड एक विशाल, लगभग पूरी तरह से निर्जन और अविकसित क्षेत्र है, जो अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान पर असुरक्षित रूप से स्थित है।” उनका कहना है कि दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के बढ़ते महत्व के साथ ही इसका महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा, “हमें इसकी जरूरत इस वजह से नहीं है, हमें इसकी जरूरत रणनीतिक राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है।” उन्होंने आगे दावा किया कि यह उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है और इसलिए हमारा क्षेत्र है। इसलिए यह अमेरिका का एक प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा हित है। 07:47 PM, 21-Jan-2026 ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद पर डेनमार्क को एहसान फरामोश बताया दावोस में डोनाल्ड ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अमेरिका की पिछली रक्षात्मक भूमिका आज उस पर नियंत्रण करने के उनके के प्रयास को उचित ठहराती है। ट्रंप ने कहा “हमने ग्रीनलैंड को बचाया और अपने दुश्मनों को हमारे गोलार्ध में पैर जमाने से सफलतापूर्वक रोका।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध के बाद, हमने ग्रीनलैंड को डेनमार्क को वापस दे दिया। ऐसा करना कितनी बड़ी मूर्खता थी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

आखिर क्यों सर्राफा बाजार बेकाबू?: ₹1.60 लाख के करीब सोना और ₹3.34 लाख पार चांदी; जानें तेजी की असली वजह

भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक ऐसा ऐतिहासिक मोड़ आया जिसने निवेशकों और आम आदमी, दोनों को हैरत में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय दबाव और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच, सोने की कीमतें ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को छूने के लिए बेताब हैं, वहीं चांदी ने ₹3.34 लाख प्रति किलो का सर्वकालिक रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भू-राजनीतिक तनाव और रुपये की कमजोरी के चलते निवेशकों का रुझान तेजी से बुलियन की ओर बढ़ा है, जिससे कीमतों में यह अभूतपूर्व उछाल आया है। कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ उछाल: क्या कहते हैं आंकड़े? ‘ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन’ के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को बाजार में भारी खरीदारी देखी गई। सोना: 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 6,500 रुपये (4.24%) की छलांग लगाकर 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गौरतलब है कि मंगलवार को ही इसने पहली बार 1.5 लाख का स्तर पार किया था। चांदी: चांदी की चमक और तेज हो गई है। लगातार नौवें दिन तेजी दिखाते हुए यह 11,300 रुपये महंगी होकर 3,34,300 रुपये प्रति किलोग्राम (कर सहित) के स्तर पर पहुंच गई। क्या है सर्राफा बाजार में लगातार तेजी का करण? कीमतों में इस विस्फोट के पीछे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों कारण जिम्मेदार हैं। आइए इस बारे में जानें। 1. रुपये की कमजोरी और सप्लाई का संकट एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार, घरेलू बाजार में टाइट सप्लाई और मजबूत निवेश मांग के कारण कीमतें अंतरराष्ट्रीय दरों की तुलना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

Engineer Death Case: इंजीनियर युवराज की मौत मामले में एक्शन, पुलिस ने आरोपी बिल्डर अभय को कोर्ट में किया पेश

सेक्टर-150 में पानी से भरे गड्ढे में कार सहित डूबने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की दुखद मृत्यु के मामले में मुख्यमंत्री के आदेश पर गठित तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपना काम शुरू कर दिया है। एसआईटी ने नोएडा प्राधिकरण का दौरा कर जांच शुरू की और अब घटनास्थल का मुआयना करने के लिए रवाना हो गई है। इस मामले में नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने एमजेड विजटाउन के मालिक बिल्डर अभय कुमार को गिरफ्तार किया। इस गंभीर मामले की जांच का नेतृत्व एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर करेंगे। उनके साथ मंडलायुक्त मेरठ और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के चीफ इंजीनियर को भी एसआईटी में शामिल किया गया है। जांच टीम को हादसे के कारणों, संबंधित विभागों की भूमिका, लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के उपायों पर विस्तृत पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। एसआईटी से पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तलब की गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल सेक्टर-150 में भारी जलभराव के दौरान सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार एक पानी से भरे गड्ढे या अंडरपास में फंस गई थी, जिसके परिणामस्वरूप कार सहित उनकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन, विकास प्राधिकरण और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जल निकासी व्यवस्था, सड़क निर्माण की गुणवत्ता, चेतावनी संकेतों की कमी और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं की कार्यक्षमता भी जांच के दायरे में होगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk

'अवैध खनन से ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई असंभव': अरावली मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, पुराना आदेश बरकरार

सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कहा है कि इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति पहुंच सकती है। इस मुद्दे पर सख्त रुख अपनाते हुए अदालत ने अरावली क्षेत्र में खनन और उससे जुड़े सभी पहलुओं की व्यापक जांच के लिए एक विशेषज्ञ समिति गठित करने का फैसला किया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने कहा कि अरावली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में अवैध खनन केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी गंभीर खतरा है। अदालत ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी और एमिकस क्यूरी के. परमेश्वर को निर्देश दिए हैं कि वे चार सप्ताह के भीतर खनन से संबंधित मामलों में विशेषज्ञता रखने वाले पर्यावरणविदों और वैज्ञानिकों के नाम सुझाएं, ताकि एक उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया जा सके। यह समिति सुप्रीम कोर्ट की निगरानी और मार्गदर्शन में कार्य करेगी।सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि अरावली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में अवैध खनन की गतिविधियां सामने आ रही हैं। इस पर राजस्थान सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के.एम. नटराज ने अदालत को आश्वस्त किया कि राज्य में किसी भी तरह का अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा।इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने अरावली पहाड़ियों और श्रेणियों की एक समान परिभाषा को लेकर 20 नवंबर को दिए गए अपने आदेश को फिलहाल स्थगित रखने का निर्णय भी बरकरार रखा है। अदालत ने इससे पहले कहा था कि नई परिभाषा में कुछ गंभीर अस्पष्टताएं हैं, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है।उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में फैली अरावली पर्वतमा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 21, 2026 · 2 min · National Desk