07:53 PM, 21-Jan-2026 ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का किया दावा अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कि मैंने एक वर्ष में दुनिया में आठ युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने कहा कि युक्रेन में भी एक खूनी युद्ध जारी है। वे इसे भी रुकवाएंगे। 07:50 PM, 21-Jan-2026 वैश्विक सुरक्षा के लिए अमेरिका के पास ग्रीनलैंड का होना जरूरी: डोनाल्ड ट्रंप दावोस में ट्रंप ने कहा, “ग्रीनलैंड एक विशाल, लगभग पूरी तरह से निर्जन और अविकसित क्षेत्र है, जो अमेरिका, रूस और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्थान पर असुरक्षित रूप से स्थित है।” उनका कहना है कि दुर्लभ पृथ्वी धातुओं के बढ़ते महत्व के साथ ही इसका महत्व और भी बढ़ गया है। उन्होंने कहा, “हमें इसकी जरूरत इस वजह से नहीं है, हमें इसकी जरूरत रणनीतिक राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है।” उन्होंने आगे दावा किया कि यह उत्तरी अमेरिका का हिस्सा है और इसलिए हमारा क्षेत्र है। इसलिए यह अमेरिका का एक प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा हित है। 07:47 PM, 21-Jan-2026 ट्रंप ने ग्रीनलैंड विवाद पर डेनमार्क को एहसान फरामोश बताया दावोस में डोनाल्ड ट्रंप ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना की भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि वहां अमेरिका की पिछली रक्षात्मक भूमिका आज उस पर नियंत्रण करने के उनके के प्रयास को उचित ठहराती है। ट्रंप ने कहा “हमने ग्रीनलैंड को बचाया और अपने दुश्मनों को हमारे गोलार्ध में पैर जमाने से सफलतापूर्वक रोका।” अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि युद्ध के बाद, हमने ग्रीनलैंड को डेनमार्क को वापस दे दिया। ऐसा करना कितनी बड़ी मूर्खता थी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
WEF 2026 Davos LIVE: दावोस में ट्रंप के बोल- ग्रीनलैंड को अमेरिका के सिवाय दुनिया का कोई और देश बचा नहीं सकता
07:53 PM, 21-Jan-2026 ट्रंप ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्ष रुकवाने का किया दावा अपने संबोधन के दौरान ट्रंप ने एक बार फिर मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष को रुकवाने का दावा किया। उन्होंने कि मैंने एक वर्ष में दुनिया में आठ युद्ध रुकवाए हैं। ट्रंप ने कहा कि युक्रेन में भी एक खूनी युद्ध जारी है। वे इसे भी रुकवाएंगे। 07:50 PM, 21-Jan-2026 वैश्विक सुरक्षा के लिए अमेरिका के पास ग्रीनलैंड का होना जरूरी: डोनाल्ड ट्रंप दावोस में ट्रंप ने कहा, "ग्रीनलैंड एक विशाल, लगभग पूरी तरह से निर्जन