अमेरिका की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है और लोग अच्छा कर रहे हैं। घरेलू नीतिगत फैसलों को लेकर पहले जो आशंकाएं जताई गई थीं, वे गलत साबित हुईं। फैसलों से न तो मंदी आई और न ही महंगाई बढ़ी। विशेषज्ञों की भविष्यवाणियां गलत साबित हुईं। यूरोप से लौटने वाले दोस्त कहते हैं कि वे अब यूरोप को पहचान नहीं पाते। यूरोप सही दिशा में नहीं जा रहा है। यूरोप से प्यार करते हैं, लेकिन हालात चिंताजनक हैं। दुनिया के कुछ हिस्से हमारी आंखों के सामने बर्बाद हो रहे हैं और वहां के नेता कुछ नहीं कर रहे। अमेरिका की सीमाएं सुरक्षित हैं। लोग मुझसे खुश हैं और मेरी नीतियों से संतुष्ट हैं। #WATCH | US President Donald Trump arrives in Davos, Switzerland, to attend World Economic Forum 2026. (Video Source: US Network Pool/Reuters) pic.twitter.com/m1uaussrBc — ANI (@ANI) January 21, 2026 उन्होंने डेनमार्क को एहसान फरामोश करार देते हुए कहा कि अमेरिका दशकों से यूरोप और नाटो की सुरक्षा करता आया है, लेकिन बदले में उसे सम्मान नहीं मिला। ट्रंप ने दावा किया कि वैश्विक और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ग्रीनलैंड पर अमेरिका का नियंत्रण जरूरी है। आइए बिंदुवार तरीके से समझते हैं, ट्रंप ने भाषण के दौरान क्या-क्या कहा।ट्रंप ने कहा कि ग्रीनलैंड की भौगोलिक स्थिति अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। उनके मुताबिक यह इलाका मिसाइल चेतावनी प्रणाली और आर्कटिक क्षेत्र की निगरानी के लिहाज से रणनीतिक है। उन्होंने बिना ठोस सबूत यह भी कहा कि वहां रूसी और चीनी गतिविधियां बढ़ रही हैं। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अमेरिका ही इस विशाल बर्फीले भूभाग की सही तरीके से रक्षा कर सकता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें