Gold Silver Price: चांदी में 84000 रुपये की भारी गिरावट; सोना भी 15000 फिसला, एमसीएक्स पर जबरदस्त बिकवाली

रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। एमसीएक्स पर एक ही दिन में मार्च डिलिवरी वाली चांदी 84000 (83,977 रुपये पर) रुपये के करीब फिसल गई। इसमें करीब 21% फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और भाव 3,15,916 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस बीच, फरवरी डिलीवरी वाला सोना 15,246 रुपये यानी 9 फीसदी फिसलकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 20,000 रुपये (करीब 5%) टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई (सभी करों सहित)। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ने 19,500 रुपये की छलांग लगाई थी और 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्पॉट सिल्वर12.09% यानी 14 डॉलर टूटकर 101.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंट्रा-डे कारोबार में तो यह 17.5% गिरकर 95.26 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक पहुंच गई थी।चांदी की तरह सोने में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये (7.65%) गिरकर ₹1,69,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को सोना ₹12,000 चढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।बाजार विश्लेषकों ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी में 84000 रुपये की भारी गिरावट; सोना भी 15000 फिसला, एमसीएक्स पर जबरदस्त बिकवाली

रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। एमसीएक्स पर एक ही दिन में मार्च डिलिवरी वाली चांदी 84000 (83,977 रुपये पर) रुपये के करीब फिसल गई। इसमें करीब 21% फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और भाव 3,15,916 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इस बीच, फरवरी डिलीवरी वाला सोना 15,246 रुपये यानी 9 फीसदी फिसलकर 1,54,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 20,000 रुपये (करीब 5%) टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई (सभी करों सहित)। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ने 19,500 रुपये की छलांग लगाई थी और 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्पॉट सिल्वर12.09% यानी 14 डॉलर टूटकर 101.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंट्रा-डे कारोबार में तो यह 17.5% गिरकर 95.26 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक पहुंच गई थी।चांदी की तरह सोने में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये (7.65%) गिरकर ₹1,69,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को सोना ₹12,000 चढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।बाजार विश्लेषकों ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी में 20000 रुपये की भारी गिरावट; सोना भी 14000 फिसला, सर्राफा बाजार में मुनाफावसूली

रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी ‘करेक्शन’ देखने को मिला। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 20,000 रुपये (करीब 5%) टूटकर 3,84,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई (सभी करों सहित)। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी ने 19,500 रुपये की छलांग लगाई थी और 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छू लिया था।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा। स्पॉट सिल्वर12.09% यानी 14 डॉलर टूटकर 101.47 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। इंट्रा-डे कारोबार में तो यह 17.5% गिरकर 95.26 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर तक पहुंच गई थी।चांदी की तरह सोने में भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 14,000 रुपये (7.65%) गिरकर ₹1,69,000 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गुरुवार को सोना ₹12,000 चढ़कर 1,83,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था।बाजार विश्लेषकों ने सर्राफा बाजार में भारी गिरावट के पीछे तीन मुख्य कारण बताए हैं-एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी ने बताया कि लगातार कई सत्रों की तेजी के बाद बड़े संस्थागत निवेशकों ने अपनी ‘लॉन्ग पोजीशन’ काटी हैं, जिससे बाजार में भारी बिकवाली आई।कोटक सिक्योरिट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

कमांडो हत्याकांड: छह माह पहले अंकुर ने दिखाया था खौफनाक रूप, काजल को चुकानी पड़ी इस भूल की कीमत; हुए नए खुलासे

1 of 6 कमांडो काजल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला Link Copied दिल्ली पुलिस की कमांडो काजल की हत्या के मामले में अब एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज एंगल सामने आया है। परिजनों का दावा है कि काजल के पति अंकुर चौधरी का नाम उत्तर प्रदेश के एक पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ था, जिसकी पूरी जानकारी काजल को थी। इसी राज के उजागर हो जाने के डर ने अंकुर को इतना भयभीत कर दिया कि उसने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 काजल और पति अंकुर - फोटो : अमर उजाला काजल को थी पूरे नेटवर्क की जानकारी काजल के भाई निखिल और मां मीना ने आरोप लगाया है कि अंकुर और उसका एक दोस्त रुड़की में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक सेंटर चलाते थे। इस सेंटर का नाम पेपर लीक मामले और एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत से जुड़ा बताया जा रहा है। काजल को जब इस पूरे नेटवर्क की जानकारी मिली तो वह कई बार इसका जिक्र भी करने लगी थी। निखिल के मुताबिक, काजल मजाक में कहती थी कि “मेरठ कांड से तो बच गए, लेकिन अगर मैंने राज उगल दिए तो मुश्किल हो जाएगी।” 3 of 6 काजल के परिजन - फोटो : अमर उजाला अंकुर ने छह महीने पहले दिखाया था खौफनाक रूप परिजनों का दावा है कि इन्हीं बातों को लेकर अंकुर मानसिक दबाव में रहने लगा था। करीब छह महीने पहले इसी तनाव के चलते उसने काजल के साथ मारपीट की थी और बाद में पैर पकड़कर माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद हालात नहीं बदले। काजल के पास पति से जुड़े ऐसे कई राज थे, जिनके सामने आने से अंकुर की नौकरी और आजादी दोनों पर खतरा मंडरा रहा था। अगर काजल ने उस वक्त ही सख्त कदम उठाया होता तो आज यहां तक न आती ये नौबत। 4 of 6 कमांडो काजल - फोटो : अमर उजाला का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'स्कूलों में मुफ्त मिले सैनेटरी पैड', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; नहीं तो मान्यता होगी रद्द

स्कूली बच्चियों के स्वास्थ्य से जुड़े आदेश पर अदालत ने कहा है कि अगर सरकारें स्कूली छात्राओं को टॉयलेट और मुफ्त सैनेटरी पैड देने में फेल होती हैं, तो उन्हें भी जवाबदेह ठहराया जाएगा। वरिष्ठ न्यायाधीश जेबी पारदीवाला और जस्टिस आर महादेवन की बेंच ने कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की मासिक धर्म स्वच्छता नीति को पूरे देश में लागू करने पर यह आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि अगर प्राइवेट स्कूल लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग शौचालय और सैनेटरी पैड देने में फेल होते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी। कोर्ट ने कहा, ‘मासिक धर्म स्वास्थ्य का अधिकार संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन के अधिकार का हिस्सा है। अगर प्राइवेट स्कूल ये सुविधाएं देने में विफल रहते हैं, तो उनकी मान्यता रद्द कर दी जाएगी।‘इसी के साथ अदालत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सभी स्कूलों में दिव्यांगों के लिए अनुकूल शौचालय उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है। वहीं सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों में महिला और पुरुष छात्रों के लिए अलग-अलग शौचालय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।बता दें कि शीर्ष अदालत ने 10 दिसंबर, 2024 को जया ठाकुर की ओर से दायर एक जनहित याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की किशोर छात्राओं के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में केंद्र सरकार की ‘स्कूल जाने वाली लड़कियों के लिए मासिक धर्म स्वच्छता नीति’ को पूरे भारत में लागू करने की मांग की गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Rule Changes: एलपीजी से लेकर सिगरेट की कीमतों तक 1 फरवरी से क्या-क्या बदलेगा? आम आदमी की जेब पर सीधा असर!

1 of 6 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Link Copied जनवरी खत्म होते ही फरवरी की शुरुआत होने जा रही है और इस बार नया महीना आम लोगों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। 1 फरवरी 2026 को जहां देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव भी लागू होंगे। इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स प्लानिंग, निवेश और दैनिक जरूरतों पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक हर क्षेत्र में कुछ न कुछ बदलाव संभव है। ऐसे में जानना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या-क्या बदल सकता है और इसका आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 LPG Gas - फोटो : Adobe Stock एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हर महीने की तरह 1 फरवरी 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी। खास तौर पर 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की उम्मीद है। हाल के महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 1 जनवरी को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1804 रुपये हो गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी लोगों की नजर टिकी हुई है। 3 of 6 एटीएफ - फोटो : Adobestock CNG-PNG और एटीएफ की कीमतें एलपीजी के साथ-साथ 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी जारी होंगी। एटीएफ की कीमतों में बदलाव का असर सीधे हवाई यात्रा के किराए पर पड़ता है। पिछले महीने 1 जनवरी को दिल्ली में एटीएफ की कीमतों में करीब 7% की कटौती हुई थी। इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

IndiGo Flight: कुवैत से दिल्ली आ रहे इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी, अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

जानकारी के मुताबिक एक टिशू पेपर पर लिखे नोट में प्लेन को हाईजैक करने और बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद सभी 180 यात्रियों और उनके सामान की अच्छी तरह से जांच की गई और हर यात्री की पहचान की पुष्टि की जा रही है। इधर, विमान की सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (एसवीपीआईए) पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है।धमकी भरा नोट मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां फौरन सक्रिय हो गई है। फिलहाल हवाई अड्डे के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक किसी भी तरह की संदिग्ध या आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली है। एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के अनुसार बम निरोधक दस्ते ने विमान की पूरी तरह से जांच की है। सुरक्षा जांच पूरी हो चुकी है और प्रोटोकॉल के अनुसार आगे की जांच जारी है। वहीं दिल्ली के लिए उड़ान में लगभग दो घंटे की देरी हो सकती है।आज की घटना से पहले 18 जनवरी और 22 जनवरी को भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। 18 जनवरी (रविवार) को दिल्ली से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम की धमकी मिली थी। जिसको आनन-फानन में लखनऊ की ओर मोड़ा गया था।इसके बाद 22 जनवरी को दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। विमान के टॉयलेट में हाथ से लिखा धमकी भरा नोट मिला, जिसके बाद पुणे एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

Shashi Tharoor: बयानों से कैसे बनी भाजपा समर्थक नेता की छवि? राहुल गांधी से मुलाकात के बाद थरूर ने खोला राज

दिल्ली से तिरुवनंतपुरम लौटे शशि थरूर ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि कुछ मुद्दों पर उनके रूख को मीडिया ने भाजपा समर्थक के तौर पर देखा होगा, लेकिन उन्होंने इसे हमेशा सरकार समर्थक या भारत समर्थक के तौर पर ही देखा है।कांग्रेस के दिग्गज नेता थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह साफ किया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उन्हें राजनीति के बारे में बात करना पसंद नहीं है और इसके बजाय वह देश के बारे में बात करना पसंद करते हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, मैंने हमेशा ऐसा ही कहा है।दरअसल, पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष और पहलगाम हमले के बाद कूटनीतिक बातचीत पर उनकी टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उनकी टिप्पणियां कांग्रेस के रुख से अलग थीं और कई पार्टी नेताओं ने उन पर निशाना साधते हुए उनके इरादों पर सवाल उठाए थे। हालांकि थरूर ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी माना कि पार्टी के सदस्य को पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा संसद में पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं और इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’ वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह साफ तौर पर कह सकते हैं कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे, तो थरूर ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि मैं कांग्रेस में रहूंगा और कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं (केरल में) चुनाव कैंपेन का हिस्सा बनूंगा और यूडीएफ की जीत के लिए काम करूंगा।’ इसी के साथ उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि लेकिन, मुझसे ऐसे बयान देने के लिए क्यों कहा जा रहा है?‘थरूर ने गुरुवार को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

US-India Partnership: अमेरिका को आई भारत की याद, चीन से निपटने के लिए पैक्स सिलिका में स्वागत को तैयार

पैक्स सिलिका अमेरिका के नेतृत्व वाली एक ऐसी रणनीतिक पहल है, जिसे दिसंबर 2025 में शुरू किया गया था। इसका मुख्य मकसद वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और सेमीकंडक्टर की सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाना है। अमेरिका चाहता है कि आधुनिक तकनीक केवल भरोसेमंद लोकतांत्रिक देशों के पास ही रहे और चीन जैसे देशों पर निर्भरता कम हो सके। इस गठबंधन में अमेरिका के साथ जापान, दक्षिण कोरिया, इजरायल, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और ब्रिटेन जैसे देश पहले से ही शामिल हैं। हाल ही में कतर और संयुक्त अरब अमीरात भी इसके सदस्य बने हैं।जैकब हेलबर्ग ने जोर देकर कहा कि शुरुआत में इस गठबंधन का केंद्र जापान और दक्षिण कोरिया जैसे मैन्युफैक्चरिंग हब थे। लेकिन अब सप्लाई चेन को पूरी तरह सुरक्षित करने के लिए भारत का साथ आना जरूरी है। भारत के पास न केवल खनिज संसाधन हैं, बल्कि एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जरूरी सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की विशाल प्रतिभा भी है। अमेरिका का मानना है कि भारत के आने से हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में एक नया विकल्प तैयार होगा।इस गठबंधन की कार्यप्रणाली बहुत खास होगी। इसमें फंक्शनल वर्किंग ग्रुप बनाए जाएंगे, जो हर देश की विशेषज्ञता का फायदा उठाएंगे। जैसे नीदरलैंड लिथोग्राफी में माहिर है, ताइवान फैब्रिकेशन में और भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाएगा। हेलबर्ग ने स्पष्ट किया कि एआई की यह दौड़ 21वीं सदी की वैश्विक व्यवस्था को तय करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि विरोधी देश सप्लाई चेन को राजनीतिक दबाव के हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पैक्स सिलिका जैसा आर्थिक सुरक्षा गठबंधन जरूरी है।दिलचस्प बात यह है कि 2025 में जब पैक्स सिलिका की पहली बैठक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk

UP: माघी पूर्णिमा पर स्नान के लिए शंकराचार्य को मनाने में जुटे अफसर, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने रखी ये शर्तें

ज्योतिर्मठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगा सकते हैं। लखनऊ के कुछ उच्चाधिकारियों ने शंकराचार्य से संपर्क कर उन्हें मनाने की कोशिश शुरू कर दी है। अधिकारी शंकराचार्य से माघी पूर्णिमा पर संगम में स्नान के लिए आग्रह कर रहे हैं। शंकराचार्य ने स्नान करने के लिए कई शर्तें भी अधिकारियों के सामने रख दी हैं। जिसमें मौनी अमावस्या को अभद्रता करने वाले अधिकारी लिखित में माफी मांगें, संन्यासियों, बटुकों, ब्राह्मणों, साधु-संतों और वृद्धों की पिटाई करने वाले पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के साथ एफआईआर हो, गाय माता को राष्ट्रमाता घोषित किया जाए और चारों शंकराचार्यों के स्नान के लिए प्रोटोकॉल बने समेत ये चार मांग की हैं। यह सभी चार मांगें मानने पर ही शंकराचार्य ने स्नान की बात कही है। इसकी पुष्टि शंकराचार्य के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शैलेंद्र योगीराज सरकार ने की है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं मौनी अमावस्या पर प्रशासन ने रोक दी थी पालकी मौनी अमावस्या पर संगम स्नान करने जा रहे ज्योतिष्ठ पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के रथ को पुलिस प्रशास ने संगम जाने से रोक दिया। उनके रथ और जुलूस को रास्ते में रोकने पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। रथ रोकने पर शंकराचार्य के समर्थक साधु-संतों और पुलिस में तीखी नोकझोंक हो गई। अधिकारियों ने कहा कि पैदल जाकर स्नान करें, जिस पर विवाद और बढ़ गया। घटना के बाद देखते ही देखते पूरा संगम क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। गृह सचिव मोहित गुप्ता, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिका …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 30, 2026 · 2 min · National Desk