1 of 6 सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Link Copied जनवरी खत्म होते ही फरवरी की शुरुआत होने जा रही है और इस बार नया महीना आम लोगों के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। 1 फरवरी 2026 को जहां देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई बड़े नियमों में बदलाव भी लागू होंगे। इन बदलावों का असर सीधे आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स प्लानिंग, निवेश और दैनिक जरूरतों पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक हर क्षेत्र में कुछ न कुछ बदलाव संभव है। ऐसे में जानना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या-क्या बदल सकता है और इसका आपके जीवन पर क्या असर पड़ेगा। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 LPG Gas - फोटो : Adobe Stock एलपीजी सिलेंडर के दाम में बदलाव हर महीने की तरह 1 फरवरी 2026 को भी एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जाएंगी। खास तौर पर 14 किलो घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव की उम्मीद है। हाल के महीनों में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 1 जनवरी को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपये की कटौती हुई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 1804 रुपये हो गई थी। अब घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों पर भी लोगों की नजर टिकी हुई है। 3 of 6 एटीएफ - फोटो : Adobestock CNG-PNG और एटीएफ की कीमतें एलपीजी के साथ-साथ 1 फरवरी को एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की नई कीमतें भी जारी होंगी। एटीएफ की कीमतों में बदलाव का असर सीधे हवाई यात्रा के किराए पर पड़ता है। पिछले महीने 1 जनवरी को दिल्ली में एटीएफ की कीमतों में करीब 7% की कटौती हुई थी। इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें