दिल्ली से तिरुवनंतपुरम लौटे शशि थरूर ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि कुछ मुद्दों पर उनके रूख को मीडिया ने भाजपा समर्थक के तौर पर देखा होगा, लेकिन उन्होंने इसे हमेशा सरकार समर्थक या भारत समर्थक के तौर पर ही देखा है।कांग्रेस के दिग्गज नेता थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह साफ किया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उन्हें राजनीति के बारे में बात करना पसंद नहीं है और इसके बजाय वह देश के बारे में बात करना पसंद करते हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कोई नई बात नहीं है, मैंने हमेशा ऐसा ही कहा है।दरअसल, पिछले साल भारत-पाकिस्तान संघर्ष और पहलगाम हमले के बाद कूटनीतिक बातचीत पर उनकी टिप्पणियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। उनकी टिप्पणियां कांग्रेस के रुख से अलग थीं और कई पार्टी नेताओं ने उन पर निशाना साधते हुए उनके इरादों पर सवाल उठाए थे। हालांकि थरूर ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी माना कि पार्टी के सदस्य को पार्टी लाइन के खिलाफ नहीं जाना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा संसद में पार्टी के साथ खड़ा रहा हूं और इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।’ वहीं जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह साफ तौर पर कह सकते हैं कि वह कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ेंगे, तो थरूर ने कहा, ‘मैं कह सकता हूं कि मैं कांग्रेस में रहूंगा और कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं (केरल में) चुनाव कैंपेन का हिस्सा बनूंगा और यूडीएफ की जीत के लिए काम करूंगा।’ इसी के साथ उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि लेकिन, मुझसे ऐसे बयान देने के लिए क्यों कहा जा रहा है?‘थरूर ने गुरुवार को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से मुलाकात क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Shashi Tharoor: बयानों से कैसे बनी भाजपा समर्थक नेता की छवि? राहुल गांधी से मुलाकात के बाद थरूर ने खोला राज
दिल्ली से तिरुवनंतपुरम लौटे शशि थरूर ने शुक्रवार को मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि कुछ मुद्दों पर उनके रूख को मीडिया ने भाजपा समर्थक के तौर पर देखा होगा, लेकिन उन्होंने इसे हमेशा सरकार समर्थक या भारत समर्थक के तौर पर ही देखा है।कांग्रेस के दिग्गज नेता थरूर ने कहा कि उन्होंने पहले भी यह साफ किया है कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उन्हें राजनीति के बारे में बात करना पसंद नहीं है और इसके बजाय वह देश के बारे में बात करना पसंद करते हैं। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह कोई