Kishtwar Encounter: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, तीन जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डोलगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ के दौरान सूत्रों के अनुसार तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उधमपुर के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। : जम्मू-कश्मीर: डोलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एक हफ्ते से छिपे हैं जैश के आतंकी जानकारी के अनुसार इस ऑपरेशन में भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कॉर्प्स शामिल है और इसे ऑपरेशन त्राशी-I नाम दिया गया है। शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एक बार फिर संपर्क स्थापित हुआ, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया।सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश में अभियान जारी है। सुरक्षाबल हालात पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Delhi Riot Case: आगजनी और दंगे के आरोपी फैजान बरी...दंगाई भीड़ का था हिस्सा; अदालत ने बताई ये बड़ी वजह

28 जनवरी को जारी आदेश में अदालत ने कहा कि इन तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए, मैं यह पाता हूं कि अभियोजन पक्ष के गवाह (पीडब्ल्यू2 कांस्टेबल पीयूष) की एकमात्र गवाही पर भरोसा करना अत्यंत असुरक्षित होगा। इसलिए, यह निष्कर्ष निकाला है कि अभियोजन पक्ष संदेह से परे अपना मामला साबित करने में विफल रहा है और आरोपी संदेह के लाभ का हकदार है। फैजान पर आरोप था कि वह 25 फरवरी 2020 को कथित रूप से स्कूल में तोड़फोड़ करने और आग लगाने वाली दंगाई भीड़ का हिस्सा था, जिससे एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। अभियोजन पक्ष का दावा था कि करीब 200 लोगों ने जबरन परिसर में प्रवेश किया, संपत्ति और वाहनों को नुकसान पहुंचाया और इमारत में आग लगा दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Amit Shah Rally: 'टीएमसी की विदाई का समय आ गया', बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे शाह, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Addressing Karyakarta Sammelan, Union Home Minister Amit Shah says, “This year marks the 150th anniversary of Vande Mataram… PM Modi’s government has decided to celebrate the 150th anniversary of Vande Mataram nationwide… But look at… https://t.co/KHDufzeHO4 pic.twitter.com/bgYHkmUh2n — ANI (@ANI) January 31, 2026 अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि बंगाल के लोग टीएमसी को उखाड़ फेकेंगे। इनकी विदाई का समय आ गया है। इसी के साथ गृहमंत्री ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर वंदे मातरम के अपमान का भी आरोप लगाया।कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘इस साल वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ है। पीएम मोदी की सरकार ने पूरे देश में वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाने का फैसला किया है, लेकिन विडंबना देखिए। जब बंगाल में जन्मे और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम पर संसद में चर्चा हुई, तो ममता बनर्जी के सांसदों ने चर्चा का विरोध किया। क्या बंगाल की धरती वंदे मातरम के इस विरोध को बर्दाश्त कर सकती है? हमें यह संदेश बंगाल के हर व्यक्ति, हर वोटर, हर नागरिक तक पहुंचाना है कि ममता बनर्जी और टीएमसी वोट बैंक की राजनीति और घुसपैठियों को खुश करने के लिए वंदे मातरम का विरोध कर रहे हैं।“उन्होंने आगे कहा, ‘वंदे मातरम का विरोध करके ममता बनर्जी नरेंद्र मोदी का विरोध नहीं कर रही हैं, बल्कि वह बंगाल की पहचान और भारत के गौरव का विरोध कर रही हैं। मैं बंगाल के लोगों से अपील करता हूं कि अगले चुनावों में बंगाल की पहचान का विरोध करने वाली टीएमसी को पूरी तरह से उखाड़ फेंकें और यहां देशभक्तों की सरकार लाएं।‘वहीं आनंदपुर अग्न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: सुनेत्रा पवार के डिप्टी सीएम बनने पर सस्पेंस? सुनील तटकरे बोले- CM फडणवीस लेंगे पद पर फैसला

#WATCH | Delhi: On reports that Sunetra Pawar will take oath as the Deputy CM of Maharashtra today after Ajit Pawar’s death, Samajwadi Party MP Rajeev Rai says, “This is an internal matter for the NCP. It is their family and party matter; what decision they make is their choice.… pic.twitter.com/22yLksJ4av — ANI (@ANI) January 31, 2026 VIDEO | Baramati, Pune: Amid reports that Sunetra Pawar, wife of Ajit Pawar, will be sworn in as Maharashtra Deputy Chief Minister, NCP (SP) MLA Sandeep Kshirsagar says, “I was not aware of this earlier; I came to know about it only today. If a member of the Pawar family occupies… pic.twitter.com/NvrHAz7plc — Press Trust of India (@PTI_News) January 31, 2026 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Union Budget 2026: कैसे ट्रंप के टैरिफ से निपटने में कारगर साबित हो सकता है बजट? इन कदमों पर होगी देश की नजर

Union Budget 2026: कैसे ट्रंप के टैरिफ से निपटने में कारगर साबित हो सकता है बजट? इन कदमों पर होगी देश की नजर विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर भारत पर ट्रंप के टैरिफ का लंबी अवधि में क्या असर पड़ सकता है? मोदी सरकार इस साल कैसे बजट के जरिए अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों को और कम कर सकती है? कैसे इन कदमों से तात्कालिक से लेकर लंबी अवधि के लाभ हासिल करने की तैयारी की जा रही है? बजट में इसे लेकर क्या एलान होने की संभावना है? आइये जानते हैं… वैश्विक अर्थव्यवस्था में अमेरिका के उच्च टैरिफ की वजह से हड़कंप मचा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव भारत पर पड़ा है, जिस पर अमेरिका ने कुल 50 फीसदी तक का आयात शुल्क लगाया है। बीते कुछ दिनों में भारत ने ब्रिटेन, यूरोपीय संघ समेत कई पक्षों से मुफ्त व्यापार समझौता (एफटीए) पर मुहर लगाकर भविष्य में अमेरिकी टैरिफ के प्रभावों को कम करने की कोशिश की है। हालांकि, तत्कालिक स्तर पर भी कई कदम उठाए गए हैं। अब इन कदमों को धरातल पर उतारने और भारतीय अर्थव्यवस्था की आगे की चाल तय करने के लिए 1 फरवरी 2026 को पेश होने वाले केंद्रीय बजट बेहद अहम होने वाला है। पहले जानें- ट्रंप के टैरिफ का भारत पर क्या असर? भारत से अमेरिका को होने वाले कुछ निर्यातों पर 50% तक के टैरिफ का सामना करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: सरकार ने माना- नीट छात्रा की हत्या हुई; सीएम नीतीश कुमार ने CBI जांच के लिए केंद्र को लिखा

बिहार सरकार में गृह विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी सहित राज्य सरकार ने मान लिया है कि पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या थी। सम्राट चौधरी ने शनिवार सुबह जानकारी दी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले की CBI जांच का आग्रह किया है, ताकि घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन निश्चित किया जाए। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 1 min · National Desk

Weather: उत्तर पश्चिम भारत में 3 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, चलेंगी तेज हवाएं; दिल्ली में बरसेंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में शनिवार से 3 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। तेज हवाएं भी चलेंगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है। कुछ स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का भी अनुमान है। 5-7 फरवरी के दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जो उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम साफ रहा, धूप खिली और ठंड थोड़ी कम महसूस की गई। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर पूर्वी ईरान के ऊपर चक्रवाती हवा के झोंके के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी की रात से और तीसरा तीसरा 5 फरवरी से सक्रिय होने वाला है। इनके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 31 जनवरी और 2 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 1 फरवरी को हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, 1 से 3 फरवरी के दौरान उत्तराखंड, 1 और 2 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 31 जनवरी से 1 फरवरी तक राजस्थान में गरज, बिजली के साथ हल्की बारिश और ओलावृष्टि व पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं भी चल सकती हैं।दिल्ली-एनसीआर में वीकेंड पर फिर बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाएं चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। हिमालय में बन रहे एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। दिल्ली में पिछले दो दिनों से बादल छाए हैं। जल्द ही फिर से बारिश की संभाव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: ईरानी परमाणु ठिकानों पर हलचल; सुनेत्रा पवार का उप मुख्यमंत्री बनना लगभग तय; चांदी में भारी गिरावट

ईरान में नया राजनीतिक और सुरक्षा संकट उभर रहा है। हाल ही में जारी उपग्रह तस्वीरों से पता चला है कि इस्राइल और अमेरिका की तरफ से पिछले साल बमबारी किए गए दो प्रमुख परमाणु स्थलों इस्फहान और नतांज पर अब नई गतिविधियां शुरू हुई हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में अजित पवार के निधन के बाद बड़ा बदलाव सामने आता दिख रहा है। उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है। सत्तारूढ़ महायुति में शामिल एनसीपी के भीतर नेतृत्व को लेकर मंथन अंतिम चरण में बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है और शनिवार को होने वाली एनसीपी विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि वह कल ही डिप्टी सीएम पद की शपथ भी ले सकती हैं। रिकॉर्ड तेजी के बीच सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कोहराम मच गया। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के ठीक अगले ही दिन चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसमें ₹20,000 प्रति किलोग्राम की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। मुनाफावसूली की आंधी और वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के चलते न केवल चांदी बल्कि सोने की कीमतों में भी भारी मुनाफावसूली देखी। गुरुवार को अपने सर्वोच्च शिखर पर पहुंचने वाली चांदी शुक्रवार को औंधे मुंह गिरी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

Prayagraj: पुलिस मुठभेड़ में पैरों में गोली मारने से इलाहाबाद हाईकोर्ट खफा, कहा- सजा देना न्यायपालिका का काम

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस मुठभेड़ों में अभियुक्तों के पैरों में गोली मारने की बढ़ती घटनाओं पर नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कहा, किसी भी आरोपी को सजा देने का अधिकार केवल न्यायपालिका के पास है, पुलिस के पास नहीं। कोर्ट ने इसे कानून के शासन एवं सांविधानिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। इनकी अनदेखी पर अवमानना की कार्यवाही चेतावनी भी दी। घायल व्यक्ति का बयान मजिस्ट्रेट या मेडिकल अधिकारी के समक्ष दर्ज करना अनिवार्य होगा मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को किसी तरह का पुरस्कार या पदोन्नति नहीं दी जाएगी इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुठभेड़ करने वाली टीम व संबंधित जिले के पुलिस प्रमुख (एसपी/एसएसपी/कमिश्नर) भी सीधे तौर पर अदालत की अवमानना के जिम्मेदार होंगे सुनवाई के दौरान अपर मुख्य सचिव (गृह) और डीजीपी ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा जस्टिस अरुण कुमार सिंह देशवाल ने राजू उर्फ राजकुमार की जमानत अर्जी पर यह आदेश दिया। साथ ही, राजू को सशर्त जमानत दे दी। सुनवाई के दौरान वकील कुसुम मिश्रा ने दलील दी कि याची को झूठे मामले में फंसाया गया। कथित मुठभेड़ में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया। पीठ ने इसे गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्णा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये तलब कर जवाब मांगा था। दोनों अधिकारी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हाजिर हुए और भरोसा दिलाया कि मुठभेड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए सर्कुलर जारी किए गए हैं। इनका पाल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk

US: ट्रंप ने वेनेजुएला मिशन से भी बड़ा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर भेजा, तेहरान का बयान- बातचीत के लिए तैयार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने ईरान को दी धमकी ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘ईरान की तरफ बढ़ रहा नौसैनिक बेड़ा, वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है और यह तेजी से, पूरी शक्ति से और उत्साह और उद्देश्य के साथ आगे बढ़ रहा है।’ ईरान में हुए विरोध प्रदर्शन को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इन विरोध प्रदर्शनों में सैंकड़ों लोग मारे गए हैं। अमेरिका ने ईरान पर हमले की धमकी दी है और अपना नौसैनिक बेड़ा ईरान की तरफ रवाना कर दिया है। बुधवार को भी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर भयावह हमले करने की चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने भी पलटवार की धमकी दी। ईरान ने कहा- बातचीत के लिए तैयार, लेकिन उसी तरह युद्ध के लिए भी तैयार ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा, अमेरिका के साथ तनाव कम करने के लिए बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन वाशिंगटन के साथ बातचीत के लिए अभी कोई ठोस योजना अभी नहीं है। अराघची ने इस्तांबुल में तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान की अमेरिकियों से मिलने की कोई योजना नहीं है। अराघची ने कहा, ‘हम निष्पक्ष और न्यायसंगत बातचीत के लिए तैयार हैं। ऐसी बातचीत के लिए, सबसे पहले बातचीत के तरीके और बातचीत की जगह, और बातचीत के विषय के बारे में इंतजाम किए जाने चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान, जिस तरह बातचीत के लिए तैयार है, उसी तरह वह युद्ध के लिए भी तैयार है।’ ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘ईरान की तरफ बढ़ रहा नौसैनिक बेड़ा, वेनेजुएला भेजे गए बेड़े से भी बड़ा है और यह तेजी स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 31, 2026 · 2 min · National Desk