India-US Deal: एमएसएमई के लिए मौके बढ़े, जानिए वित्त मंत्री और गृह मंत्री ने डील को क्यों बताया गेम चेंजर

भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते को केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बूस्टर डोज करार दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह ने इस समझौते को ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार का दावा है कि यह डील न केवल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक मूल्य शृंखला से जोड़ेगी, बल्कि लागत घटाने और रोजगार पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को हकीकत में बदलने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरिम समझौता भारत के विकास इंजन को नई गति देगा। शाह के मुताबिक, यह डील ‘मेक इन इंडिया’, मेहनती किसानों, उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटर्स और मछुआरों के लिए एक बूम साबित होगी, साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी।एमएसएमई और उपभोक्ताओं को सीधी राहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को स्पष्ट किया कि यह ढांचा भारत के छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए वैश्विक बाजार में पहुंच आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत कम होगी।टैरिफ के गणित को समझाते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका भारतीय सामानों पर मौजूदा 50 प्रतिशत के टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इसके बदले में, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला पर आयात शुल्क खत्म या कम करेगा। इन अमेरिकी उत्पादों में ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, पशु चारे के लिए लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट शामिल हैं।इस समझौते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: 'तीन साल की उम्र में खुद चुना था अपना नाम', आशुतोष राणा ने साझा किए जीवन के अनछुए संस्मरण

Amar Ujala Batras: ‘तीन साल की उम्र में खुद चुना था अपना नाम’, आशुतोष राणा ने साझा किए जीवन के अनछुए संस्मरण और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं। आशुतोष राणा बॉलीवुड के वो मंझे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने विलक्षित अभिनय के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। यही वजह रही कि एक समय में वे विलेन के रूप में हीरो पर भारी पड़ते थे। एक समय था जब हर निर्देशक आशुतोष को अपनी फिल्म में जान डालने के लिए कास्ट करना चाहता था। अपने उम्दा अभिनय का लोहा मनवा चुके आशुतोष राणा की पहचान एक ऐसे अभिनेता की है जो लेखनी में भी माहिर है। अमर उजाला बतरस में इस हफ्ते आशुतोष राणा खास मेहमान रहे। अमर उजाला के संपादक जयदीप कार्णिक से बातचीत में इस हफ्ते आशुतोष राणा ने न सिर्फ अपने अभिनय के दिनों के बारे में बात की, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के भी कई अनसुने किस्से साझा किए। आशुतोष राणा बताते हैं कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ। वे ‘एक बड़े परिवार’ में ‘सबसे छोटे सदस्य’ थे। उन्हें मात्र तीन वर्ष की आयु में अपना नाम स्वयं चुनने की स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। उन्होंने साझा किया कि एक शिव अभिषेक के दौरान जब उन्होंने ‘ओम आशुतोषाय नमः’ मंत्र सुना, तो उन्होंने इसका अर्थ पूछा। पंडित जी द्वारा यह बताए जाने पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मायावती ने फूंका चुनावी बिगुल, ब्राह्मण समाज को पूरी तरह से साथ लाने की कोशिश; 2007 की दिलाई याद

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों से कुछ लोगों को छोड़कर, जिनके स्वार्थ की पूर्ति की जा रही है, अन्य समाज के सभी वर्ग के लोग बेहद निराश और त्रस्त हैं। लेकिन, उनमें से ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा, असुरक्षा व अपमान के खिलाफ काफी मुखर है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। बसपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और न्याय दिया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वह शुक्रवार को विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट, मंडल, जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों संग बैठक करने से पहले प्रेस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ब्राह्मण समाज मुखर है, उससे भाजपा काफी असजह व चिंतित है। इसके इतर बसपा ने उच्च समाज में खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा ने जो पार्टी से लेकर सरकार में पद व आदर दिया वह किसी अन्य पार्टी या सरकार ने कभी नहीं दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 1 min · National Desk

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: 'ऊर्जा सुरक्षा हमारी प्राथमिकता, किसानों के हितों पर आंच नहीं', सरकार ने साफ की स्थति

भारत और अमेरिका के बीच 45 लाख करोड़ रुपये की व्यापारिक डील के बाद केंद्र सरकार ने इसे ऐतिहासिक बताया है। जहां एक ओर विपक्ष इस समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बता रहा है, वहीं सरकार ने दो टूक कहा है कि न तो कृषि क्षेत्र के हितों से समझौता किया गया है और न ही देश की ऊर्जा सुरक्षा पर कोई आंच आने दी जाएगी। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के बाद विदेश मंत्रालय और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अलग-अलग बयानों में सरकार की स्थिति साफ की है। अमेरिका से डील के बाद वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से जब ये पूछा गया कि क्या ट्रंप से डील के लिए भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर रहा है, तो उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब विदेश मंत्रालय देगा। अब विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा खरीद को लेकर भारत की रणनीति पर स्थिति साफ की है। वैश्विक अनिश्चितताओं और बदलती अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता के बीच, मंत्रालय ने कहा है कि “140 करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है”।एमईए ने अपने बयान में कहा, “बाजार की वस्तुनिष्ठ स्थितियों और विकसित होती अंतरराष्ट्रीय गतिशीलता को ध्यान में रखते हुए हमारे ऊर्जा स्रोतों में विविधता लाना हमारी रणनीति के मूल में है”। इसका सीधा अर्थ है कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी एक देश पर निर्भर नहीं रहेगा और जहां भी देशहित में बेहतर विकल्प मिलेगा, वहां से ऊर्जा संसाधन खरीदेगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब वैश्विक स्तर पर ऊर्जा व्यापार के समीकरण तेजी से बदल रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को विपक्ष के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें कहा जा रहा था कि भारत-अमेरिका व्या …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

CG : नक्सलियों के ताबूत में आखिरी कील! अमित शाह के दौरे से पहले 51 नक्सलियों का सरेंडर, करोड़ों का था इनाम

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। जिले के 26 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का साहसिक निर्णय लिया है। इन माओवादियों पर करोड़ों का इनाम घोषित था, जो इस आत्मसमर्पण के महत्व को और बढ़ाता है। यह घटना सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों और नक्सलियों को मुख्यधारा से जोड़ने की उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। सुरक्षा बलों की सफलता और आत्मसमर्पण का महत्व सुकमा जिला लंबे समय से नक्सलवाद की गतिविधियों से प्रभावित रहा है। इन 21 माओवादियों का आत्मसमर्पण सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी कामयाबी है। यह न केवल नक्सल गतिविधियों में कमी लाएगा, बल्कि अन्य भटके हुए युवाओं को भी हिंसा का मार्ग छोड़कर सामान्य जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा। इन माओवादियों द्वारा छोड़ी गई हिंसा और उनके द्वारा समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय, क्षेत्र में शांति और विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। नक्सलियों का समर्पण और पुनर्वास की राह समर्पण करने वाले इन 51 नक्सलियों ने अपने हिंसक जीवन को त्यागकर एक नई शुरुआत करने का निर्णय लिया है। उन्हें मुख्यधारा में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘पुनर्वास से पुनर्जीवन’ योजना के तहत सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य उन नक्सलियों को समाज में सम्मानजनक स्थान दिलाना है जो हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास की ओर लौटना चाहते हैं। पुनर्वास पैकेज के तहत, उन्हें शिक्षा, रोजगार के अवसर, और सुरक्षित आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे भयमुक्त जीवन जी सकें और समाज के विकास में योगदान दे सकें। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

लोकसभा में हंगामा: केंद्रीय मंत्री रिजिजू का दावा- स्पीकर के कक्ष में घुस आए थे 40-50 सांसद, विपक्ष जिम्मेदार

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भाजपा नेता ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के भाषण से पहले 40-50 सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में घुस गए थे। उन्होंने आपत्तिजनक भाषा में बात की, जिसकी वजह हमने यह निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री का (सदन से) दूर रहना ही बेहतर होगा। रिजिजू पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान वह विपक्ष के आरोप पर जवाब दे रहे थे। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री ने इसलिए लोकसभा का सामना नहीं किया, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों का डर था। राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की किताब में चीन के साथ झड़पों का हवाला दिया था। रिजिजू ने क्या दावा किया है? रिजिजू ने कहा, मैं यह बात बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम किसी से नहीं डरते। हम सत्ता में हैं। हम सदन में मार्शल बुलाकर अपने विरोधियों को आसानी से चुप करा सकते थे। लेकिन हम इस तरह के अलोकतांत्रिक व्यवहार में भरोसा नहीं करते। इसलिए, शुरुआत में हमने विपक्ष को बातचीत की मेज पर लाने की कोशिश की। लेकिन जब 40-50 सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कक्ष में घुस गए और उन्होंने अनाप-शनाप कहा, तो हमने अपना निर्णय बदल दिया। हमें एहसास हुआ कि वे झगड़ा करने के लिए उतावले हैं और बेहतर यही होगा कि प्रधानमंत्री सदन में न आएं। मंत्री ने आगे कहा, नतीजतन, प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में विस्तृत संबोधन दिया और हमारे आग्रह पर लोकसभा में हुई चर्चा में भाग नहीं लिया। हमारे पास बहुमत था, इसलिए लोकसभा में ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो गया। ये भी पढ़ें: राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

आम, पपीता व मशरूम पर शून्य टैरिफ: चावल, गेहूं, पोल्ट्री व डेयरी डील में शामिल नहीं; सब्जियों पर क्या बदल गया?

भारत और अमेरिका के बीच 500 अरब डॉलर ( करीब 45,29,069.80 रुपये) के व्यापार समझौते के लिए एक अंतरिम ढांचे पर सहमति बन गई है। यह समझौता न केवल दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों में एक नया अध्याय है, बल्कि भारतीय निर्यातकों के लिए अमेरिकी बाजार में पैठ बढ़ाने का एक बड़ा मौका भी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को अमेरिका के साथ हुई इस डील पर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने की दिशा में यह समझौता अहम साबित होगा। गोयल ने कहा कि हमारे निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था मोस्ट प्रीफर्ड ड्यूटी के साथ खुलती है। कल देर रात जो भारत-अमेरिका के बीच संयुक्त बयान तय हुआ, दुनिया के सामने रखा गया, इसका हर तरफ स्वागत हुआ है। गोयल ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। पूरे देश में खुशी की लहर है। यह दिन विकसित भारत के लिए अहम माना जाएगा।पीयूष गोयल ने कहा कि आज का दिन विकसित भारत 2047 की राह में एक महत्वपूर्ण दिन है, और उन्होंने अंतरिम व्यापार समझौते को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक वार्ता फरवरी 2025 में शुरू हुई थी, जिसका लक्ष्य प्रति वर्ष 500 अरब डॉलर का निर्यात कारोबार हासिल करना था। गोयल ने समझौते की घोषणा के बाद देशभर में फैली खुशी और आशावाद की भावना पर प्रकाश डाला।उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करते हुए एक भव्य, दूरदर्शी दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की प्रशंसा की। द्विपक्षीय समझौते की चर्चा करते हुए हुए गोयल ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने और सहयोग को गहरा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs USA: क्यों अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं बुमराह? मैच से पहले भारत के लिए आई चिंता की खबर

IND vs USA: क्यों अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं बुमराह? मैच से पहले भारत के लिए आई चिंता की खबर और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गत चैंपियन भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले ही भारत के लिए चिंता की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मैच से बाहर रह सकते हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि बुमराह की तबीयत कुछ ठीक नहीं है और उन्होंने शुक्रवार की शाम ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था। बुमराह को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहता टीम प्रबंधन भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ काफी मजबूत है और माना जा रहा है कि यह मैच एकतरफा होगा। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है। बुमराह ने शुक्रवार को नेट अभ्यास नहीं किया जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा सकता है। उन्हें हल्का बुखार हो गया है। वह समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे। सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक कर सकते हैं गेंदबाजी की शुरुआत बुमराह अगर इस मैच में नहीं खेले तो उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या नई गेंद से शुरुआत कर सकते हैं, जबकि सिराज दूसरे छोर से जिम्मा संभाल सक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs USA T20 Playing 11: तिलक की वापसी से सैमसन या ईशान, किसका कटेगा पत्ता? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11

IND vs USA T20 Playing 11: तिलक की वापसी से सैमसन या ईशान, किसका कटेगा पत्ता? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11 और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत का पहले मैच में सामना अमेरिका से होगा। भारत और अमेरिका के बीच यह मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने 2024 विश्व कप में अमेरिका को हराया था और इस टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। भारत खिताब का प्रबल दावेदार भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं। सैमसन पर क्यों भारी ईशान का पलड़ा? संजू सैमसन खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और सीरीज में लगातार दमदार पारियां खेली जिसमें एक शतक भी शामिल है। ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी अर्धशतक ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Sudan Crisis: सूडान में RSF के हमले में आठ बच्चे समेत 24 की मौत, विस्थापितों को ले जा रहे वाहन को बनाया निशाना

सूडान में पिछले तीन साल से जारी गृह युद्ध के चलते देश में मानवीय संकट और ज्यादा गहरा होता जा रहा है। सेना और रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) के बीच जारी संघर्ष ने देश की राजनीतिक पारदर्शिता को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। इसी बीच सूडान के नॉर्थ कोर्डोफान प्रांत के रहाद के पास शनिवार को एक ड्रोन हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए, जिनमें आठ बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला देश के कुख्यात पैरा-मिलिट्री समूह रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) ने किया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 1 min · National Desk