IND vs USA T20 Playing 11: तिलक की वापसी से सैमसन या ईशान, किसका कटेगा पत्ता? कैसी होगी संभावित प्लेइंग-11 और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम टी20 विश्व कप में अपना खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत का पहले मैच में सामना अमेरिका से होगा। भारत और अमेरिका के बीच यह मुकाबला शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जाएगा। भारत ने 2024 विश्व कप में अमेरिका को हराया था और इस टीम के खिलाफ भारतीय टीम का पलड़ा भारी होगा। भारत खिताब का प्रबल दावेदार भारत और श्रीलंका में शनिवार से टी20 विश्व कप शुरू हो रहा है जिसमें सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली गत चैंपियन भारतीय टीम खिताब की सबसे प्रबल दावेदार है। भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है और उसने हाल ही में न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से हराया था। भारत के लिए राहत की बात यह है कि लगभग उसके हर खिलाड़ी फॉर्म में हैं। सैमसन पर क्यों भारी ईशान का पलड़ा? संजू सैमसन खराब फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खुद को मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और सीरीज में लगातार दमदार पारियां खेली जिसमें एक शतक भी शामिल है। ईशान ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में भी अर्धशतक ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें