IND vs USA: क्यों अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं बुमराह? मैच से पहले भारत के लिए आई चिंता की खबर और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं गत चैंपियन भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ शनिवार को टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से पहले ही भारत के लिए चिंता की खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मैच से बाहर रह सकते हैं। दरअसल, बताया जा रहा है कि बुमराह की तबीयत कुछ ठीक नहीं है और उन्होंने शुक्रवार की शाम ट्रेनिंग सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया था। बुमराह को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहता टीम प्रबंधन भारतीय टीम अमेरिका के खिलाफ काफी मजबूत है और माना जा रहा है कि यह मैच एकतरफा होगा। ऐसे में भारतीय टीम प्रबंधन बुमराह को लेकर कोई जोखिम लेना नहीं चाहता है। बुमराह ने शुक्रवार को नेट अभ्यास नहीं किया जिससे अटकलें लगाई जा रही है कि उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा सकता है। उन्हें हल्का बुखार हो गया है। वह समय पर ठीक नहीं हो पाते हैं तो मोहम्मद सिराज उनकी जगह लेंगे। सिराज को चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक कर सकते हैं गेंदबाजी की शुरुआत बुमराह अगर इस मैच में नहीं खेले तो उनकी अनुपस्थिति में हार्दिक पांड्या नई गेंद से शुरुआत कर सकते हैं, जबकि सिराज दूसरे छोर से जिम्मा संभाल सक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें