India-Malaysia Ties: PM मोदी का बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी यूपीआई सेवाएं; नया वाणिज्य दूतावास भी खुलेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम जल्द ही मलयेशिया में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। इससे हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सिंगापुर भूटान नेपाल श्रीलंका फ्रांस मॉरीशस कतर गौरतलब है कि, संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, भारत का लोकप्रिय भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई अब निम्नलिखित देशों देशों में पूरी तरह से सक्रिय है:पीएम ने भारत की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है। इसके अलावा रक्षा निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, भारत का वैश्विक स्तर पर तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में उभरना और विश्व के सबसे बड़े डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण शामिल है, जहां विश्व के लगभग आधा डिजिटल लेनदेन भारत में यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से होते हैं। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और कहा कि पिछले एक दशक में सौर ऊर्जा क्षमता में 40 गुना वृद्धि हुई है।पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है। चाहे ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ हो या अम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Russia: रूस के विश्वविद्यालय में चाकूबाजी, चार भारतीय छात्रों समेत छह घायल; दूतावास ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक किशोर चाकू लेकर छात्रावास में घुसा और वहां रह रहे छात्रों पर हमला कर दिया। रूस के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि हमलावर को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान उसने दो पुलिस अधिकारियों को भी चाकू मार दिया। इसके अलावा, आरोपी ने खुद को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया।आंतरिक मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्क के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी का विरोध किया और इस दौरान हिंसक हो गया। हमलावर की उम्र 15 वर्ष बताई गई है और उसे गंभीर हालत में स्थानीय बच्चों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।भारत के दूतावास ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पुष्टि की कि घायलों में चार भारतीय छात्र शामिल हैं। दूतावास ने कहा कि वह स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कजान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा के लिए रवाना हो चुके हैं, ताकि घायल छात्रों को आवश्यक सहायता दी जा सके।रूसी संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में घायल चार लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर और तीन की स्थिति मध्यम बताई गई है। उफा प्रशासन ने घटना की उच्चस्तरीय जांच शुरू कर दी है। वहीं, टेलीग्राम चैनल ‘बाजा’ ने दावा किया है कि आरोपी एक प्रतिबंधित नव-नाजी संगठन से जुड़ा था।प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से मीडिया रिपोर्टों में बताया गया कि घटनास्थल पर चारों ओर खून फैला हुआ था और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड में टूटा सुनामी झूला: कौन हैं जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? दो साल में होने वाले थे रिटायर

1 of 5 इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम सुनामी झूला टूटने से 13 लोग घायल हो गए। जबकि पलवल पुलिस लाइन में तैनात 56 वर्षीय निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं जगदीश प्रसाद दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 सूरजकुंड मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला झूले पर सवार थे 15 लोग जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ। झूला ग्राउंड में स्थित सुनामी झूले पर करीब 15 लोग सवार थे। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा था तभी झूले का दूसरा हिस्सा भी टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। सभी को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने निरीक्षक जगदीश को मृत घोषित कर दिया। 3 of 5 सूरजकुंड मेले में हादसा, इंस्पेक्टर जगदीश - फोटो : अमर उजाला मथुरा के रहने वाले थे जगदीश प्रसाद निरीक्षक जगदीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे। करीब दो साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। शनिवार को उनकी ड्यूटी सूरजकुंड मेले में लगी थी। जैसे ही उन्हें झूला टूटने की सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। इसी दौरान झूले का दूसरा हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 4 of 5 सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला महा चौपाल पर होने वाला कार्यक्रम किया गया रद्द सूरजकुंड मेले के गेट नंबर दो पर एक सजावटी गेट भी गिर गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में महा-चौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Kota Building Collapse Live: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, एक की मौत; मलबे में दबे 10 लोगों को बाहर निकाला गया

11:36 PM, 07-Feb-2026 Kota News: मलबे में दबे एक शख्स ने फोन करके किसी परिचित को दी थी हादसे की जानकारी इस हादसे को लेकर लोगों ने जानकारी दी है कि मलबे में दबे किसी व्यक्ति ने फोन करके बाहर किसी को बताया था। इस हादसे को लेकर लोगों ने जानकारी दी है कि मलबे में दबे किसी व्यक्ति ने फोन करके बाहर किसी को बताया था। 11:30 PM, 07-Feb-2026 Kota News: राजीव दत्ता ने मृतक को बताया छात्र लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। 11:29 PM, 07-Feb-2026 कोटा बिल्डिंग हादसा: 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 घायल अस्पताल में भर्ती कोटा के तलवंडी इलाके में हुई बिल्डिंग गिरने की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में घायल पांच लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि मृतक युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार और CPR प्रदान किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 11:20 PM, 07-Feb-2026 कोटा इंद्रविहार हादसा: ओम बिरला ने जताया दुख, तेज राहत-बचाव के निर्देश लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के इंद्रविहार क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं। ओम बिरला ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों को और गति दी जाए, ताकि मलबे में फं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड में टूटा सुनामी झूला: कौन हैं जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? दो साल में होने वाले थे रिटायर

1 of 5 इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम सुनामी झूला टूटने से 13 लोग घायल हो गए। जबकि पलवल पुलिस लाइन में तैनात 56 वर्षीय निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं जगदीश प्रसाद दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 सूरजकुंड मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला झूले पर सवार थे 15 लोग जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ। झूला ग्राउंड में स्थित सुनामी झूले पर करीब 15 लोग सवार थे। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा था तभी झूले का दूसरा हिस्सा भी टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। सभी को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने निरीक्षक जगदीश को मृत घोषित कर दिया। 3 of 5 सूरजकुंड मेले में हादसा, इंस्पेक्टर जगदीश - फोटो : अमर उजाला मथुरा के रहने वाले थे जगदीश प्रसाद निरीक्षक जगदीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे। करीब दो साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। शनिवार को उनकी ड्यूटी सूरजकुंड मेले में लगी थी। जैसे ही उन्हें झूला टूटने की सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। इसी दौरान झूले का दूसरा हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 4 of 5 सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला महा चौपाल पर होने वाला कार्यक्रम किया गया रद्द सूरजकुंड मेले के गेट नंबर दो पर एक सजावटी गेट भी गिर गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में महा-चौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: टकराव, सुरक्षा पर सवाल और नैरेटिव की जंग, बजट सत्र के हंगामे पर विशेषज्ञों ने कैसे देखा?

संसद का मौजूदा बजट सत्र टकराव और नैरेटिव गढ़ने की जंग का मैदान बन गया है। राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना अध्यक्ष एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक का जिक्र करने से सदन में भारी हंगामा हुआ। गतिरोध पूरे हफ्ते चलता रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से पूरे मुद्दे को भुनाने की कोशिश की। इस हफ्ते ‘खबरों के खिलाड़ी’ के मंच पर इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार राम कृपाल सिंह, राकेश शुक्ल अनुराग वर्मा, बिलाल सब्जवारी और पीयूष पंत मौजूद रहे। जब नाम के साथ गांधी सरनेम जुड़ जाता है तो उस नाम की एोगेंस का लेवल डिफरेंट हो जाता है। हर संसद सत्र में वो एक मुद्दा दे देते हैं। वो पत्रकारों को विषय देते हैं और सरकार को भी व्यस्त रखते हैं। खबरों में बने रहने का जो इनकी नई कला है वह लेफ्ट से आई है। कांग्रेस अब ‘सेंटर’ की अपनी ताकत खो चुकी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में केवल हेडलाइंस बनाने के लिए लेफ्ट की वैचारिक जमीन पर खड़ी है। बिलाल सब्जवारी: संसद एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर पूरे देश के अंदर संदेश दे सकते हैं और राजनीति चलती ही नैरेटिव पे है। अगर कोई मुद्दा राहुल गांधी उठाते हैं तो उसे सुना तो जाना चाहिए। राहुल के मुद्दे सत्ता पक्ष को एक डिफेंसिव ग्राउंड पर ले जाते हैं। राहुल जिस तरह की राजनीति करते हैं वो जिस तरह के मुद्दे उठाते हैं उस पर विवाद होते रहते हैं। जहां तक नियम का सवाल रहा तो ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जहां राहुल को नियमों के होते हुए भी रोक दिया जाता है। ये सही है कि राहुल को नियम के तहत ही मुद्दों को उठाना चाहिए। राहुल गांधी एक नरेटिव गढ़ने को कोशिश कर रहे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News : पहली बार पप्पू यादव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, राहुल गांधी समेत किन नेताओं ने क्या लिखा

बिहार की राजनीति में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लोक सभा चुनाव में निर्दलीय रहे पप्पू यादव बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेसी नहीं बन सके थे। लेकिन शुक्रवार की देर रात से अब तक जो बिहार की राजनीति में जो कुछ भी हुआ, उसने पप्पू यादव को ठेठ कांग्रेसी बना दिया। कांग्रेस के नेताओं ने एक एक कर के उनके प्रति समर्थन जता दिया। ये अलग बात है कि राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से उनको ऐसा कुछ नहीं मिला लेकिन कांग्रेस पार्टी में पहले लोक सभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी, फिर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया पर उनका जोरदार समर्थन किया। बीती देर रात पटना पुलिस पप्पू यादव के घर पर पहुंची थी। पुलिस जबरन उनको ले जाने लगी तब पप्पू यादव ने पुलिस का विरोध किया और फिर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस नहीं मानी और फिर पटना पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच वह बेहोश होकर गिर गए, जिस वजह से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को पीएमसीच से लेकर बेउर और फिर बेउर से पीएमसीएच तक की मैराथन दौड़ हुई। पुलिस चाह रही थी कि उन्हें बेउर ले जाया जा सके, जबकि पप्पू यादव के समर्थक पीएमसीएच में इलाज कराना चाह रहे थे। पीएमसीच से बेउर भेजे जाने के बाद फिलहाल वह वापस पीएमसीएच में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के नेता भी राजनीतिक खेल खेल रहे हैं।पप्पू यादव की गिरफ्तारी के प्रकरण में राहुल गांधी पप्पू यादव के समर्थन में उतर आए। उन्होंने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पटना में नीट की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

India-US Deal: एमएसएमई के लिए मौके बढ़े, जानिए वित्त मंत्री और गृह मंत्री ने डील को क्यों बताया गेम चेंजर

भारत और अमेरिका के बीच हुए ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते को केंद्र सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक बूस्टर डोज करार दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गृह मंत्री अमित शाह ने इस समझौते को ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। सरकार का दावा है कि यह डील न केवल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को वैश्विक मूल्य शृंखला से जोड़ेगी, बल्कि लागत घटाने और रोजगार पैदा करने में भी अहम भूमिका निभाएगी। गृह मंत्री अमित शाह ने इस समझौते को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को हकीकत में बदलने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह अंतरिम समझौता भारत के विकास इंजन को नई गति देगा। शाह के मुताबिक, यह डील ‘मेक इन इंडिया’, मेहनती किसानों, उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटर्स और मछुआरों के लिए एक बूम साबित होगी, साथ ही युवाओं और महिलाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करेगी।एमएसएमई और उपभोक्ताओं को सीधी राहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को स्पष्ट किया कि यह ढांचा भारत के छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए वैश्विक बाजार में पहुंच आसान बनाएगा। उन्होंने कहा कि इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए लागत कम होगी।टैरिफ के गणित को समझाते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका भारतीय सामानों पर मौजूदा 50 प्रतिशत के टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा। इसके बदले में, भारत सभी अमेरिकी औद्योगिक वस्तुओं और कृषि उत्पादों की एक विस्तृत शृंखला पर आयात शुल्क खत्म या कम करेगा। इन अमेरिकी उत्पादों में ड्राइड डिस्टिलर्स ग्रेन्स, पशु चारे के लिए लाल ज्वार, ट्री नट्स, ताजे और प्रसंस्कृत फल, सोयाबीन तेल, वाइन और स्पिरिट शामिल हैं।इस समझौते …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Amar Ujala Batras: 'तीन साल की उम्र में खुद चुना था अपना नाम', आशुतोष राणा ने साझा किए जीवन के अनछुए संस्मरण

Amar Ujala Batras: ‘तीन साल की उम्र में खुद चुना था अपना नाम’, आशुतोष राणा ने साझा किए जीवन के अनछुए संस्मरण और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं। आशुतोष राणा बॉलीवुड के वो मंझे कलाकार हैं, जिन्होंने अपने विलक्षित अभिनय के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। यही वजह रही कि एक समय में वे विलेन के रूप में हीरो पर भारी पड़ते थे। एक समय था जब हर निर्देशक आशुतोष को अपनी फिल्म में जान डालने के लिए कास्ट करना चाहता था। अपने उम्दा अभिनय का लोहा मनवा चुके आशुतोष राणा की पहचान एक ऐसे अभिनेता की है जो लेखनी में भी माहिर है। अमर उजाला बतरस में इस हफ्ते आशुतोष राणा खास मेहमान रहे। अमर उजाला के संपादक जयदीप कार्णिक से बातचीत में इस हफ्ते आशुतोष राणा ने न सिर्फ अपने अभिनय के दिनों के बारे में बात की, बल्कि अपनी निजी जिंदगी के भी कई अनसुने किस्से साझा किए। आशुतोष राणा बताते हैं कि उनका जन्म मध्य प्रदेश के गाडरवारा में हुआ। वे ‘एक बड़े परिवार’ में ‘सबसे छोटे सदस्य’ थे। उन्हें मात्र तीन वर्ष की आयु में अपना नाम स्वयं चुनने की स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी। उन्होंने साझा किया कि एक शिव अभिषेक के दौरान जब उन्होंने ‘ओम आशुतोषाय नमः’ मंत्र सुना, तो उन्होंने इसका अर्थ पूछा। पंडित जी द्वारा यह बताए जाने पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मायावती ने फूंका चुनावी बिगुल, ब्राह्मण समाज को पूरी तरह से साथ लाने की कोशिश; 2007 की दिलाई याद

बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की नीतियों से कुछ लोगों को छोड़कर, जिनके स्वार्थ की पूर्ति की जा रही है, अन्य समाज के सभी वर्ग के लोग बेहद निराश और त्रस्त हैं। लेकिन, उनमें से ब्राह्मण समाज अपनी उपेक्षा, असुरक्षा व अपमान के खिलाफ काफी मुखर है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। बसपा ने हमेशा ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान और न्याय दिया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं वह शुक्रवार को विधानसभा चुनाव-2027 के मद्देनजर पार्टी कार्यालय पर उत्तर प्रदेश स्टेट यूनिट, मंडल, जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों संग बैठक करने से पहले प्रेस को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जिस तरह ब्राह्मण समाज मुखर है, उससे भाजपा काफी असजह व चिंतित है। इसके इतर बसपा ने उच्च समाज में खासकर ब्राह्मण समाज को बसपा ने जो पार्टी से लेकर सरकार में पद व आदर दिया वह किसी अन्य पार्टी या सरकार ने कभी नहीं दिया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 1 min · National Desk