क्या है पैक्स सिलिका?: अमेरिका ने इसमें शामिल होने के लिए भारत को भेजा न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत

भारत और अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के रिश्तों को और बेहतर करने की दिशा में एक और नई पहल सामने आई है। अमेरिका ने भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है। इस बात को लेकर जारी बयान में अमेरिका की ओर से बताया कि भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है और जल्द ही भारत सरकार के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारी जैकब हेलबर्ग ने बताया कि यह पहल आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस आमंत्रण पर भारत के साथ संबंधों में बहुत सकारात्मक गति देखने को मिल रही है। अब समझिए क्या है कि पैक्स सिलिका? बता दें कि पैक्स सिलिका दिसंबर 2025 में अमेरिका ने शुरू की थी। इसका मकसद सिक्का (सिलिकॉन) और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में एक सुरक्षित और समृद्ध आपूर्ति श्रृंखला बनाना है। इस पहल में ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इस्राइल, सिंगापुर, कतर, दक्षिण कोरिया, यूएई और ग्रीस शामिल हैं और अब भारत को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। हेलबर्ग ने बताया कि अमेरिका और भारत ने जनवरी में ही इस पर सहमति बना ली थी। उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी खनन और प्रसंस्करण परियोजनाएं हैं, जो आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। हेलबर्ग ने यह भी कहा कि भारत चीन के मुकाबले युवा और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित जनसंख्या के मामले में एकमात्र देश है।उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर भी सहमति बन गई है। इसके तहत भारत अमेरिकी औद्योगिक और क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Mohan Bhagwat: 'आरएसएस प्रमुख किसी जाति का नहीं, केवल हिंदू होगा', मुंबई में मोहन भागवत का बड़ा बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आरएसएस प्रमुख कौन बन सकता है, इस बात को लेकर बड़ा बयान दिया। भागवत ने स्पष्ट किया कि संघ का सरसंघचालक किसी जाति का नहीं होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्राह्मण, क्षत्रिय या अन्य जाति का होना जरूरी नहीं है, केवल एक शर्त है, जो बने वह हिंदू होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जाति के आधार पर पद का चयन नहीं किया जाता, केवल हिन्दू होने की शर्त जरूरी है। बता दें कि मोहन भागतव ने मुंबई में आयोजित आरएसएस के शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में ये बातें कही। इस मौके पर कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जाति से नहीं बल्कि हिंदू होने से ही इस पद के लिए पात्रता तय होती है।इस दौरान भागवत ने अंग्रेजी भाषा के उपयोग को लेकर भी अपना रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि उनका अंग्रेजी से कोई विरोध नहीं है। जहां अंग्रेजी के बिना काम नहीं चल सकता, वहां इसका उपयोग किया जाता है। लेकिन उनका प्रयास हमेशा यह रहता है कि अपनी मातृभाषा या हिंदी का ही प्रयोग किया जाए।खबर अपडेट की जा रही है… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: प्रदेश में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, कोहरा-बारिश हुए गायब; आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी

कोहरे की विदाई के साथ राजधानी में ठंड में कमी आएगी। दो दिन बाद से तापमान बढ़ने के आसार हैं। शनिवार को तेज हवाएं चलीं। पछुआ के असर से तेज धूप के बावजूद नरमी महसूस की गई। सुबह और शाम को गलन में कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी तेज हवा चलने के आसार हैं। मंगलवार से पारे में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र न होने से तापमान बढ़ने की संभावना है। शनिवार को दिन का तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम पारा 10.3 डिग्री दर्ज किया गया। अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रविवार से कोहरे का असर खत्म होने के आसार हैं, जिससे ठंड में भी राहत मिलेगी। हालांकि, हवा की रफ्तार 15 से 25 किमी प्रति घंटा रहने से थोड़ी नरमी रहेगी। मौसम शुष्क रहेगा और धूप भी खिली रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, सात दिन तक मौसम संबंधी कोई चेतावनी नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

India-Malaysia Ties: रक्षा, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में सहयोग; भारत-मलयेशिया के बीच कई अहम समझौते

#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5 — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building. Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour. (Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2 — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. (Source: DD News) pic.twitter.com/d88u3G3WAy — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi says, “I express my heartfelt gratitude to you. The way you welcomed me and my delegation, and the way you presented Malaysian life so beautifully in these few hours, going beyond traditional customs, and the excellent… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/xEw2JE6p4N — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी: पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को आए तो दूसरा भी टूट गया, देखें झूला टूटने का वीडियो

1 of 15 Surajkund fair - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को एक-एक कर अस्पताल लाया गया जिससे इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगातार हलचल बनी रही। करीब 15 परिजन अस्पताल परिसर में मौजूद रहे जो बार-बार डॉक्टरों से इलाज और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखे। कई लोग घबराए और परेशान नजर आए जबकि अस्पताल का स्टाफ इलाज और व्यवस्थाओं में जुटा रहा। फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने से देर रात तक निजी अस्पताल में अफरा-तफरी और बेचैनी का माहौल बना रहा। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए थे जिनमें से 9 को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 4 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी के बाहर देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही और परिजन अपनों की सलामती के लिए दुआ करते दिखे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 15 सूरजकुंड मेले में हुए हादसे के बाद पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय रहा। उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान और पर्यटन विभाग के एमडी पार्थ गुप्ता देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और इलाज की व्यवस्थाओं पर नजर रखते रहे। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। 3 of 15 टूट कर गिरता झूला - फोटो : अमर उजाला रात करीब नौ बजे हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Alert: अगले दो दिन शुष्क रहेगा मौसम, हिमालय में बदलेगा मिजाज; हवाई और रेल यातायात पर भी असर संभव

देश में अगले दो दिन तक मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में नया सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई ऊंचाई वाले इलाकों में असर दिखेगा। इसे लेकर विभाग ने पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अभी उत्तर भारत सहित ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। हालांकि आठ फरवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बादल बढ़ेंगे और वर्षा तथा हिमपात की संभावना बनेगी। फिलहाल एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद है, जिससे ऊपरी वायुमंडल में हवाओं और बादलों की गतिविधि बढ़ी हुई है।मौसम विभाग ने बताया है कि नौ से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कुछ जगह हल्की तो कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर की वर्षा या हिमपात संभव है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ेगी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ जम सकती है। स्थानीय प्रशासन को तैयार रहने के संकेत दिए गए हैं।हिमाचल प्रदेश में आठ फरवरी तक सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की आशंका है। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत कम हो सकती है। इससे पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक हो जाएगा। मौसम विभाग ने फिसलन और दुर्घटना का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है। ड्राइवरों और यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।मौसम में बदलाव का असर यातायात सेवाओं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, पर्दाना पुत्र भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5 — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building. Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour. (Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2 — ANI (@ANI) February 8, 2026 वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। पीएम मोदी के इस दौरे पर व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: कोटा में तीन मंजिला इमारत ढहने से दो की मौत, रूस में चाकूबाजी में चार भारतीय घायल, पढ़ें सुर्खियां

अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर कई अहम मुद्दों पर हलचल बनी हुई है। रूसी तेल खरीद को लेकर भारत ने अपना पुराना रुख दोहराया है और कहा है कि ऊर्जा जरूरतों के लिए स्रोतों की विविधता जारी रहेगी। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी तेल खरीद पर फिर टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है, लेकिन भारत ने खरीद रोकने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया। मौसम विभाग ने अगले दो दिन देश में शुष्क मौसम और उसके बाद पश्चिमी हिमालय में बारिश व बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है, जिससे हवाई और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद मेड इन इंडिया उत्पादों को चीन पर बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। उधर, रूसी विश्वविद्यालय में चाकूबाजी की घटना में चार भारतीय छात्र घायल हुए हैं। पाकिस्तान से जुड़े मामलों में कश्मीर प्रोपेगेंडा और वैक्सीन आपूर्ति संकट की खबरें सामने आई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पति पर बिना सबूत अवैध संबंध का आरोप लगाना क्रूरता माना है। खेल क्षेत्र में अमर उजाला शतरंज प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और फाइनल मुकाबले जारी हैं। पढ़ें देश-विदेश की अहम खबरें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 1 min · National Desk

नक्शा बदला, नीयत बदली... महाशक्तियों में सौदा मजबूरी नहीं, कूटनीति का बड़ा परिणाम

राजनीतिक हल्ला चाहे जो हो, लेकिन डील ‘मजबूरी’ का सौदा नहीं, बल्कि एक उभरती महाशक्ति की मजबूत कूटनीति का परिणाम है, जिसने व्यापार के बहाने अमेरिका से अपना नक्शा तक सही करवा लिया। रूस से तेल और कृषि क्षेत्र को खोलने पर विपक्ष के तीखे सवालों ने सियासी पारा जरूर गरमा दिया है, लेकिन इसका एक पहलू यह भी है कि जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अदृश्य सुनामी भारत के सर्विस सेक्टर की नींव हिला रही है। ठीक उसी नाजुक मोड़ पर भारत और अमेरिका के बीच हुई यह ‘महाडील’ एक रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक बनकर उभरी है।यह सिर्फ टैरिफ घटाने-बढ़ाने का खेल नहीं, बल्कि अपने विशाल सेवा क्षेत्र में संभावित झटकों को उत्पादों के निर्यात से पाटने का एक दूरदर्शी आर्थिक समीकरण है। एक बात साफ है कि भारत अब सिर्फ रूस के तेल के भरोसे अपनी अर्थव्यवस्था का भविष्य नहीं लिख सकता। उसे अपने सर्विस एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग को अमेरिकी बाजार से जोड़कर एक अभेद्य आर्थिक कवच तैयार करना होगा।इस डील का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सच व्यापारिक नहीं, बल्कि कूटनीतिक है। इस समझौते के साथ ही अमेरिका ने भारत का जो आधिकारिक नक्शा जारी किया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में दिखाया गया है। दरअसल, नई दिल्ली ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि अगर अमेरिका की छवि ‘प्रो-पाकिस्तान’ बनी रही तो भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार होगा। अमेरिका को यह समझ आ गया कि एक दिवालिया पाकिस्तान के लिए वह भारत जैसे विशाल बाजार को दांव पर नहीं लगा सकता।इस डील के केंद्र में भारत का वह सर्विस सेक्टर है जो देश की जीडीपी में 56 प्रतिशत का योगदान देता है। टीसीएस और इंफोसिस जैसी कंपनियों में एआई के कारण आई सुस्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'भारत के पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी', रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी से भड़के ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘ट्रंप कह रहे हैं कि अगर भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल आयात करता है, तो ट्रंप हम पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि भारत के पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी। अब ट्रंप हमें धमकी दे रहे हैं।‘तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा, ‘मुझे परवाह नहीं कि आप मुझे गाली दें। लेकिन मुझे बताएं, क्या यह भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद है? क्या यह आपकी देशभक्ति है? चीन इसका पूरा फायदा उठा रहा है। चीन सारा सस्ता तेल ले रहा है।‘ओवैसी ने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस से हमारा सवाल यह है कि आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के बारे में सरकार क्या कहती है। आपने उत्पादन लिंक प्रोत्साहन योजना शुरू की। आपने घरेलू विनिर्माण क्षमता के लिए लाखों-करोड़ों सार्वजनिक धन का उपयोग किया। अब सरकार अमेरिका से टैरिफ कम करने पर सहमत हो रही है। तो, अमेरिकी औद्योगिक सामान यहां आएगा, फिर पीएलआई में आपके पिछड़े क्षेत्रों का क्या होगा?‘अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क हटाने का एलान किया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करेगा या नहीं। हाल के दिनों में भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद में कमी देखी गई है, फिर भी भविष्य की नीति को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है।डोनाल्ड ट्रंप के आदेश में कहा गया है कि अगर अमेरिका के वाणिज्य सचिव को यह पता चलता है कि भारत ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू किया है, तो भारत पर दोबारा 25 प्रतिशत शुल्क और अन्य कदमों पर विचार किया जा सकता है।भारतीय अधिकारियों ने विदेश मं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk