11:36 PM, 07-Feb-2026 Kota News: मलबे में दबे एक शख्स ने फोन करके किसी परिचित को दी थी हादसे की जानकारी इस हादसे को लेकर लोगों ने जानकारी दी है कि मलबे में दबे किसी व्यक्ति ने फोन करके बाहर किसी को बताया था। इस हादसे को लेकर लोगों ने जानकारी दी है कि मलबे में दबे किसी व्यक्ति ने फोन करके बाहर किसी को बताया था। 11:30 PM, 07-Feb-2026 Kota News: राजीव दत्ता ने मृतक को बताया छात्र लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता का कहना है कि हादसे में एक छात्र की मौत हुई है। 11:29 PM, 07-Feb-2026 कोटा बिल्डिंग हादसा: 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 घायल अस्पताल में भर्ती कोटा के तलवंडी इलाके में हुई बिल्डिंग गिरने की घटना में एक 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में घायल पांच लोगों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि मृतक युवक पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। घायलों में एक बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार और CPR प्रदान किया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। 11:20 PM, 07-Feb-2026 कोटा इंद्रविहार हादसा: ओम बिरला ने जताया दुख, तेज राहत-बचाव के निर्देश लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा के इंद्रविहार क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए कहा कि वे जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हैं। ओम बिरला ने जिला कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत एवं बचाव कार्यों को और गति दी जाए, ताकि मलबे में फं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें