1 of 5 इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम सुनामी झूला टूटने से 13 लोग घायल हो गए। जबकि पलवल पुलिस लाइन में तैनात 56 वर्षीय निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं जगदीश प्रसाद दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 सूरजकुंड मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला झूले पर सवार थे 15 लोग जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ। झूला ग्राउंड में स्थित सुनामी झूले पर करीब 15 लोग सवार थे। फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला जा रहा था तभी झूले का दूसरा हिस्सा भी टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। इसमें करीब 13 लोग घायल हो गए। सभी को किसी तरह बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने निरीक्षक जगदीश को मृत घोषित कर दिया। 3 of 5 सूरजकुंड मेले में हादसा, इंस्पेक्टर जगदीश - फोटो : अमर उजाला मथुरा के रहने वाले थे जगदीश प्रसाद निरीक्षक जगदीश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले थे और पलवल पुलिस लाइन में तैनात थे। करीब दो साल बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। शनिवार को उनकी ड्यूटी सूरजकुंड मेले में लगी थी। जैसे ही उन्हें झूला टूटने की सूचना मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और लोगों को बचाने में जुट गए। इसी दौरान झूले का दूसरा हिस्सा टूटकर उनके सिर पर गिर गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 4 of 5 सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला महा चौपाल पर होने वाला कार्यक्रम किया गया रद्द सूरजकुंड मेले के गेट नंबर दो पर एक सजावटी गेट भी गिर गया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में महा-चौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
सूरजकुंड में टूटा सुनामी झूला: कौन हैं जान गंवाने वाले इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद? दो साल में होने वाले थे रिटायर
1 of 5 इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद - फोटो : अमर उजाला सूरजकुंड मेले में शनिवार की शाम सुनामी झूला टूटने से 13 लोग घायल हो गए। जबकि पलवल पुलिस लाइन में तैनात 56 वर्षीय निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं जगदीश प्रसाद दो साल बाद रिटायर होने वाले थे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 सूरजकुंड मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला झूले पर सवार थे 15 लोग जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब सवा छह बजे हुआ। झूला ग्राउंड में स्थित सुनामी झूले पर करीब 15 लोग सवार थे।