सेवा तीर्थ: जिन भवनों का पीएम ने किया उद्घाटन वो कहां और क्यों बने, जहां से मंत्रालय चल रहे उनका क्या होगा?

सेंट्रल विस्टा क्या है? नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक के 3.2 किमी लंबे क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा कहते हैं। दिल्ली के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में शामिल इस इलाके की कहानी 1911 से शुरू होती है। उस समय भारत में अंग्रेजों का शासन था। कलकत्ता उनकी राजधानी थी, लेकिन बंगाल में बढ़ते विरोध के बीच दिसंबर 1911 में किंग जॉर्ज पंचम ने भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने का एलान किया। दिल्ली में अहम इमारतें बनाने का जिम्मा मिला एडविन लुटियंस और हर्बर्ट बेकर को। इन दोनों ने ही सेंट्रल विस्टा को डिजाइन किया। ये प्रोजेक्ट वॉशिंगटन के कैपिटल कॉम्प्लेक्स और पेरिस के शान्स एलिजे से प्रेरित था। ये तीनों प्रोजेक्ट नेशन-बिल्डिंग प्रोग्राम का हिस्सा थे। लुटियंस और बेकर ने उस वक्त गवर्नमेंट हाउस (जो अब राष्ट्रपति भवन है), इंडिया गेट, काउंसिल हाउस (पुराना संसद भवन), नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और किंग जॉर्ज स्टैच्यू (जिसे बाद में वॉर मेमोरियल बनाया गया) का निर्माण किया था। आजादी के बाद सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की सड़क का भी नाम बदल दिया गया और किंग्सवे राजपथ बन गया। इसका नाम भी अब कर्तव्य पथ हो गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 1 min · National Desk

Supreme Court: मणिपुर हिंसा मामले में कोर्ट ने सीबीआई से मांगी स्थिति रिपोर्ट, पुनर्वास पर दिए ये निर्देश

कोर्ट ने केंद्र और मणिपुर सरकार को निर्देश दिया कि वे जस्टिस गीता मित्तल कमेटी की सिफारिशों को हर हाल में लागू करें। यह कमेटी पीड़ितों के पुनर्वास और उनके कल्याण के लिए बनाई गई थी। इस कमेटी में तीन पूर्व महिला जज शामिल हैं, जो अब तक पीड़ितों की मदद के लिए कई रिपोर्ट सौंप चुकी हैं।मणिपुर में मई 2023 से शुरू हुई हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। हजारों लोग बेघर हुए हैं और कई घायल हुए हैं। यह हिंसा तब भड़की थी जब मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था।सुनवाई के दौरान पीड़ित की तरफ से पेश हुईं वकील वृंदा ग्रोवर ने एक पीड़ित महिला का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि गैंगरेप की शिकार एक कुकी महिला की पिछले महीने सदमे और बीमारी से मौत हो गई। वकील ने आरोप लगाया कि सीबीआई ने चार्जशीट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी और मुख्य आरोपी भी कोर्ट में पेश नहीं हो रहा है। उन्होंने जांच में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस पर सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि पीड़ितों के अधिकारों की रक्षा होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि मणिपुर में अब हालात पहले से बेहतर और शांतिपूर्ण हैं।चीफ जस्टिस ने कहा कि पीड़ितों को मुफ्त कानूनी मदद मिलनी चाहिए। अगर स्थानीय स्तर पर वकील उपलब्ध नहीं हैं, तो गुवाहाटी बार से वकील भेजे जा सकते हैं। वहीं, वकील कॉलिन गोंसाल्वेस ने शिकायत की कि उन्हें कमेटी की रिपोर्ट नहीं मिल रही है, जिससे पुनर्वास का काम धीमा पड़ा है। कोर्ट ने कहा कि रिपोर्ट में कुछ संवेदनशील जानकारी हो सकती है, इसलिए उसे सावधानी से साझा किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर 26 फरवरी को अगली सुनवाई कर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

रिकॉर्ड हाई से फिसला विदेशी मुद्रा भंडार: एक हफ्ते में 6.7 अरब डॉलर की गिरावट, सोने की कीमतों में नरमी वजह

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए ‘सुरक्षा कवच’ माने जाने वाले विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले हफ्ते की ऐतिहासिक तेजी के बाद अब गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा शुक्रवार को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 6 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 बिलियन डॉलर घटकर 717.064 बिलियन डॉलर रह गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

February 13, 2026 · 1 min · National Desk

IND vs PAK: मिस्ट्री बनाम माइंड गेम, कौन जीतेगा? अश्विन बोले- रुकने दो तारिक को, हमारे बैटर हटे तो बदलेगा खेल

1 of 6 अश्विन ने उस्मान तारिक का तोड़ बताया है - फोटो : PTI/ANI हालांकि, इस 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर के अपरंपरागत गेंदबाजी एक्शन ने पहले ही खेल के सबसे छोटे प्रारूप में कुछ खिलाड़ियों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। अब भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस पाकिस्तानी स्पिनर को काउंटर करने का दिलचस्प तरीका बताया है। उनकी बातों पर गौर करें तो भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर दिलचस्प हो सकती है और इस दौरान विवाद भी देखने को मिल सकते हैं। भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत से पहले चर्चा सिर्फ फॉर्म या प्लेइंग इलेवन की नहीं, बल्कि एक खास गेंदबाजी एक्शन की भी है। पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक अपनी रन-अप के दौरान अचानक रुकने और मूर्ति जैसी स्थिर मुद्रा बनाने के कारण सुर्खियों में हैं। इस पर बहस छिड़ी है कि क्या यह वैध है, क्या यह बल्लेबाज को भ्रमित करने की रणनीति है, और भारत इससे कैसे निपटेगा? यह वीडियो/ हटाएं 2 of 6 उस्मान तारिक - फोटो : IANS क्या है विवाद की जड़? तारिक की बांह में दो कोहनी? तारिक गेंद डालने से ठीक पहले पल भर रुकते हैं। बल्लेबाज की टाइमिंग और लय टूट जाती है। कुछ लोगों ने इसे ‘चकिंग’ से जोड़ा, हालांकि उनके एक्शन की जांच हो चुकी है और उन्हें आईसीसी से दो बार क्लीन चिट मिलती रही है। क्रिकेट के नियमों के अनुसार तारिक के एक्शन को अवैध ठहराना आसान भी नहीं है। किसी गेंदबाज के एक्शन को अवैध करार देने के लिए सबसे पहला कारण 15 डिग्री का नियम है। इस नियम के मुताबिक, गेंदबाज अपनी कोहनी को 15 डिग्री की सीमा से अधिक नहीं मोड़ सकता है जिसका मैदान पर मौजूद अंपायरों के लिए वास्तविक समय में सटीक आकलन करना लगभग असंभव है। ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन और दक्षि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

सेवा तीर्थ से नई शुरुआत: पीएम मोदी ने संभाला नया कार्यालय, पहले दिन किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को औपनिवेशिक दौर की पहचान रहे साउथ ब्लॉक से अपने नए कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में कार्यभार संभाल लिया। यह दिन खास भी रहा, क्योंकि 13 फरवरी को ही वर्ष 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ परिसर पहुंचकर नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय को एक ही स्थान पर समाहित किया गया है।प्रधानमंत्री ने परिसर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सेवा तीर्थ की दीवार पर देवनागरी में इसका नाम अंकित है और नीचे ‘नागरिक देवो भव’ का मंत्र लिखा गया है, जो नागरिक-केंद्रित शासन की भावना को दर्शाता है। इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।नए कार्यालय से काम शुरू करते ही प्रधानमंत्री ने कई अहम फैसलों पर हस्ताक्षर किए। इनमें ‘पीएम राहत योजना’ (PM RAHAT Scheme) की शुरुआत शामिल है। इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि समय पर उपचार के अभाव में किसी की जान न जाए।सरकार पहले ही तीन करोड़ ‘लखपति दीदी’ का लक्ष्य हासिल कर चुकी है, जो निर्धारित समयसीमा से एक वर्ष पहले पूरा हुआ। अब प्रधानमंत्री ने मार्च 2029 तक इस संख्या को बढ़ाकर छह करोड़ करने का नया लक्ष्य तय किया है। यह कदम महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के लिए ‘कृषि अवसंरचना कोष’ को बढ़ाकर दो लाख करोड़ रुपये कर दिया गय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1048.16 अंक या 1.25 प्रतिशत गिरकर 82,626.76 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 336.10 अंक या 1.30 प्रतिशत गिरकर 25,471.10 पर बंद हुआ। निफ्टी के टॉप 5 गेनर्स निफ्टी के लूजर्स बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि बाजार एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जिससे निवेशकों में कुछ घबराहट पैदा होगी, हालांकि साथ ही अवसर भी मिलेंगे। अमेरिकी बाजारों में एआई शेयरों में बिकवाली की उम्मीद थी, लेकिन बिकवाली का समय और सीमा अज्ञात थी। एआई शेयरों में गिरावट भारतीय बाजार के लिए सकारात्मक उन्होंने कहा कि भारतीय बाजार के लिए एआई शेयरों में यह गिरावट सकारात्मक है, क्योंकि पिछले साल की वैश्विक तेजी मुख्य रूप से एआई से संबंधित व्यापार पर आधारित थी, जिसमें भारत, जो एआई के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ देश है, भाग नहीं ले सका। इसलिए, यदि एआई व्यापार में गिरावट जारी रहती है, तो यह भारतीय दृष्टिकोण से सकारात्मक है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय बाजार को इस समय जो बात हिला रही है, वह आईटी शेयरों में भारी बिकवाली है, जो भारत की कंपनियों के मुनाफे का दूसरा सबसे बड़ा स्रोत है। आईटी क्षेत्र पर ‘मानवजनित संकट’ का वास्तविक प्रभाव अभी तक पता नहीं चल पाया है। (यह खबर अपडेट की जा रही है) …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Trade deal: राहुल गांधी की ट्रेड डील के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी? किसान संघ के नेताओं से की अचानक मुलाकात

FIR हो, मुकदमा दर्ज हो या Privilege प्रस्ताव लाएं - मैं किसानों के लिए लड़ूंगा। जो भी ट्रेड डील किसानों की रोज़ी-रोटी छीने या देश की खाद्य सुरक्षा को कमजोर करे, वह किसान-विरोधी है। अन्नदाताओं के हितों से किसान-विरोधी मोदी सरकार को समझौता नहीं करने देंगे। pic.twitter.com/gNVMEYFp3i — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 12, 2026 राहुल गांधी ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में देश भर के किसान संघों के नेताओं से मुलाकात की, जिसमें भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते का विरोध करने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन की आवश्यकता के साथ-साथ किसानों और कृषि मजदूरों की आजीविका की रक्षा करने पर चर्चा की गई। कांग्रेस ने बताया कि बैठक के दौरान किसान संघ के नेताओं ने अपना विरोध जताया और मक्का, सोयाबीन, कपास, फल और मेवे उगाने वाले किसानों की आजीविका के लिए अपनी गहरी चिंता व्यक्त की।पार्टी ने कहा गया है कि किसान नेताओं और राहुल गांधी ने इस समझौते का विरोध करने और किसानों-कृषि मजदूरों की आजीविका की रक्षा करने के लिए एक बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय आंदोलन की जरूरत पर चर्चा की।बता दें कि राहुल गांधी से मिलने वाले किसान नेताओं में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के प्रमुख सुखपाल एस खैरा, भारतीय किसान मजदूर यूनियन, हरियाणा के अशोक बलहारा, बीकेयू क्रांतिकारी के बलदेव एस जीरा, प्रगतिशील किसान मोर्चा के आर नंदकुमार, बीकेयू शहीद भगत सिंह के अमरजीत एस मोहरी, किसान मजदूर मोर्चा - भारत के गुरमनीत एस मंगत और जेके जमीदारा फोरम के हमीद मलिक शामिल थे।यह बैठक राहुल गांधी के उस बयान के एक दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार उनके खिलाफ मामले या विशेषाधिकार प्रस्ताव ला सकती है, लेकिन वे क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Seva Teerth: पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ का किया उद्घाटन, जानिए क्या है नए प्रधानमंत्री कार्यालय की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘सेवा तीर्थ’ नाम से बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन के साथ कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन किया। यह तारीख ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। प्रधानमंत्री शाम लगभग 6 बजे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। आज ही बनी थी दिल्ली आधुनिक भारत की राजधानी करीब 95 वर्षों में देश ने आजादी, गणतंत्र बनने और वैश्विक मंच पर अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव तय किए हैं। इन सभी बदलावों का साक्षी रहा राजधानी का प्रतिष्ठित रायसीना हिल परिसर, जो एक बार फिर एक बड़े प्रशासनिक परिवर्तन का गवाह बनने जा रहा है। प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय को एक ही स्थान पर समेकित किया गया है। पहले ये संस्थान सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग भवनों में स्थित थे। वहीं, नए कर्तव्य भवन 1 और 2 में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई प्रमुख मंत्रालयों के दफ्तर स्थापित किए जाएंगे। स्थापित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक समन्वय, दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएमओ के बयान के मुताबिक, यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक संरचना में एक परिवर्तनकारी पड़ाव है। है। यह आधुनिक, कुशल और सुलभ शासन व्यवस्था के निर्माण की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नॉर्थ ब्लॉक-साउथ ब्लॉक की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

SBI Report: महंगाई के आंकड़ों पर सवाल; CPI के नए आधार वर्ष में चुनिंदा राज्यों का दबदबा, पेंच कहां जानें?

भारत में खुदरा महंगाई मापने के पैमाने यानी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में हाल ही में किए गए बदलावों ने अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का ध्यान खींचा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की नवीनतम रिपोर्ट ने सीपीआई के नए गणना तरीके में बाजारों के चयन पर सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नए इंडेक्स में शामिल किए गए नए बाजारों का वितरण भौगोलिक रूप से असंतुलित है, जिसमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र का गैरवाजिब रूप में दबदबा है। यह गड़बड़ी देश की महंगाई की वास्तविक तस्वीर को धुंधला कर सकती है। नए बाजारों पर निर्भरता: पुरानी 2012 की सीरीज के मुकाबले नई सीरीज में कुल 565 नए ग्रामीण और शहरी बाजारों को जोड़ा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 565 नए बाजारों में से अकेले 43% हिस्सेदारी केवल दो राज्यों उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं। पुरानी 2012 की सीरीज के मुकाबले नई सीरीज में कुल 565 नए ग्रामीण और शहरी बाजारों को जोड़ा गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन 565 नए बाजारों में से अकेले 43% हिस्सेदारी केवल दो राज्यों उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से हैं। असंतुलित प्रतिनिधित्व: रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि नए बाजारों प्रतिनिधित्व बहुत हद तक असमान है और यह कुछ खास राज्यों की ओर झुका हुआ है।" इसका सीधा मतलब है कि राष्ट्रीय महंगाई दर पर इन दो राज्यों की कीमतों का असर जरूरत से अधिक हो सकता है। सरकार ने महंगाई के आंकड़ों को ज्यादा सटीक बनाने के लिए सीपीआई-2024 सीरीज पेश की है, जिसमें भौगोलिक कवरेज और वस्तुओं की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि, एसबीआई की रिपोर्ट इस विस्तार की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करती है: सीपीआई बास्केट से क्या बाहर क्या-अंदर? महंगाई की गणना क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP: सपा प्रवक्ता मनोज यादव छेड़छाड़ व एससी-एसटी एक्ट के तहत बाराबंकी में गिरफ्तार, दो दिन से थे लापता

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई दो दिन पहले दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मनोज यादव को उस समय पकड़ा गया जब वे अपने कुछ साथियों के साथ सफदरगंज क्षेत्र से गुजर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां नियमानुसार उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सफदरगंज थाने में दो दिन पूर्व छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। उसी प्रकरण में साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।उन्होंने स्पष्ट किया कि गिरफ्तारी स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है। पिछले दो दिनों से मनोज यादव के संपर्क में न होने को लेकर चर्चा तेज थी। उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।इसी बीच सफदरगंज में पुलिस की यह कार्रवाई सामने आई, जिससे पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ मिल गया। अभी तक समाजवादी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में चर्चा का दौर जारी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 1 min · National Desk