Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिकी व्यापार समझौते में किसानों के हितों को लेकर अहम बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं। विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वालें किसानों के लिए क्या? संवेदनशील क्षेत्र को लेकर कही अहम बात बाजार विस्तार की संभावनाओं पर डाला प्रकाश राहुल गांधी पर साधा निशाना चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। और अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है।कृषि मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता विशेष रूप से विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करता है। चौहान ने कहा कि हमारे अनाज उत्पादक किसान गेहूं, चावल, मक्का, सोया, मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। हमारे प्रमुख फल और सब्जी उत्पादों किसानों के हितों को भी इस समझौते में पूरी तरह संरक्षीत किया गया है।चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कुछ संवेदनशील क्षेत्र के लिए सख्त सीमाएं बनाए रखी हैं। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री के लिए , डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए हैं। सच तो ये है हमारे मसाला उत्पाद किसानों को नया विशाल बाजार मिलेगा।मंत्री ने नए समझौते के तहत विभिन्न भारतीय उत्पादों के लिए बाजार विस्तार की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चाय, कॉफी, पनीर सहित अनेकों वस्तुओं को नया बाजार मिलने से निर्यात बढ़ेगा। इससे किसानों को फायदा होगा, उनकी आमदनी बढ़ेगी। टेक्सटाइल के न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: BNP ने PM मोदी का जताया आभार; आवामी लीग की पुरानी सहयोगी पार्टी की हार

12:48 PM, 13-Feb-2026 एक भी सीट नहीं जीत पाई अवामी लीग की पुरानी सहयोगी पार्टी बांग्लादेश चुनाव में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की आवामी लीग की पुरानी सहयोगी पार्टी जातीय पार्टी (जेपी) एक भी सीट जीत नहीं पाई। देखा जाए तो जेपी की इस चुनाव में हार अबतक की सबसे बड़ी हार है। पार्टी ने 196 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर जीत नहीं हासिल कर पाई। 12:36 PM, 13-Feb-2026 बीएनपी ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया बीएनपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है, जिन्होंने पार्टी के नेता तारिक रहमान को उनकी निर्णायक चुनावी जीत पर बधाई दी। बीएनपी के चुनाव समन्वय समिति के प्रमुख नजरुल इस्लाम खान ने कहा कि पीएम मोदी को बधाई देने के लिए पार्टी आभारी है और वे मानते हैं कि तारिक रहमान के नेतृत्व में दोनों देशों के बीच संबंध और लोगों के बीच भरोसा मजबूत होगा। 10:49 AM, 13-Feb-2026 इन तीन जगहों पर बीएनपी ने मारी बाजी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने ढाका, बारिसल और तंगेल जैसे सभी बड़े जिलों में जीत हासिल की है। पार्टी ने तंगेल की आठ में से सात सीटें और ढाका के सभी पांच जिलों की सीटें जीती हैं. 10:39 AM, 13-Feb-2026 सात महिलाओं ने दर्ज की जीत बांग्लादेश के 13वें राष्ट्रीय चुनाव में सात महिला उम्मीदवार संसद में जीत हासिल करने में सफल रहीं, यह जानकारी अनौपचारिक नतीजों पर आधारित है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी), जो पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है, के छह महिला उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों से जीतकर संसद में पहुंचे। ये उम्मीदवार धान के बंडल (Paddy Sheaf) प्रतीक के साथ चुनाव लड़ी थीं। चयनित महिला उम्मीदवारों में अफरोजा खान रीता- मणिकगंज-3, इसरत सुल्ताना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Live:बेरोजगारी-आरक्षण पर तकरार, सपा विधायक बोलीं- परीक्षा से नियुक्ति तक युवाओं के तीन-चार साल बर्बाद होते हैं

12:55 PM, 13-Feb-2026 विधायक मनोज पांडेय बोले, कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है। विधायक मनोज पांडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्रीराम के नाम से चिढ़ है तभी वो विकसित भरत जी राम जी योजना का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार का पेश किया गया बजट प्रदेश के हर वर्ग की आकांक्षाओं की पूर्ति करता है। 12:44 PM, 13-Feb-2026 सपा विधायक शिवपाल बोले, भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा ये बजट सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है। सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने यूपी सरकार के पेश किए गए बजट पर कहा कि ये बजट भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देगा। इससे विकास का कोई काम नहीं होना है। 11:53 AM, 13-Feb-2026 हंगामा होने के बाद उठकर चले गए विधानसभा अध्यक्ष सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर के सवालों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यूपीपीएससी व एसएससी की जितनी भी नियुक्तियां होती हैं। इसका पूरा कैलेंडर जारी किया जाता है जिसे 2026 के लिए अभी जारी किया जा चुका है। 2017 के बाद से अब तक 47,000 पदों पर नियुक्ति हो चुकी हैं जिसमें आरक्षण के नियमों का पालन किया जा रहा है। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष कुछ देर के लिए उठकर चले गए। 11:33 AM, 13-Feb-2026 सपा विधायक ने उठाया बेरोजगारी का मुद्दा, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

UP Assembly Live: डिप्टी सीएम बोले- कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान खोखला, विकसित भारत जी राम जी से आएगी खुशहाल

11:17 AM, 13-Feb-2026 “विकसित भारत जी राम जी योजना से आएगी खुशहाली” यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बजट सत्र की कार्यवाही शुरू होने से पहले कहा कि कांग्रेस का मनरेगा बचाओ अभियान खोखला है। इससे ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है जबकि विकसित भारत जी राम जी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली आएगी। कांग्रेस आज मनरेगा बचाओ अभियान प्रारंभ कर रही है। 09:31 AM, 13-Feb-2026 कानून व्यवस्था और शंकराचार्य के मुद्दे पर जवाब अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। अपने भाषण में सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सदन में उठे कानून व्यवस्था और प्रयागराज में शंकराचार्य के साथ हुए कथित तौर पर हुए अपमान का भी जवाब दे सकते हैं। 09:28 AM, 13-Feb-2026 शंकराचार्य पर सदन बना अखाड़ा विधान परिषद बृहस्पतिवार को शंकराचार्य के मुद्दे पर अखाड़ा बन गई। विपक्ष ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को प्रयागराज माघ मेले में स्नान से रोके जाने और उनसे प्रमाणपत्र मांगे जाने को अपमानजनक बताया। इस पर सत्ता पक्ष ने सपा शासनकाल में उन पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा उठाते हुए पलटवार किया। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सपा सदस्य मुकुल यादव ने कहा कि शंकराचार्य पूरे देश में सम्मानित हैं, फिर भी माघ मेले में उनके साथ अभद्रता हुई। आरोप लगाया कि तहसीलदार स्तर के अधिकारी ने उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांगा। नौ दिन धरने पर रहने के बावजूद कोई अधिकारी उनसे मिलने तक नहीं पहुंचा। इसके बाद वे बिना स्नान लौट गए। भाजपा सदस्य ऋषिपाल सिंह ने इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Seva Teerth: अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगा शासन, जानिए क्या है नए प्रधानमंत्री कार्यालय की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ‘सेवा तीर्थ’ नाम से बने नए प्रधानमंत्री कार्यालय भवन के साथ कर्तव्य भवन-1 और कर्तव्य भवन-2 का उद्घाटन करेंगे। यह तारीख ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 1931 में नई दिल्ली को औपचारिक रूप से आधुनिक भारत की राजधानी के रूप में उद्घाटित किया गया था। आज ही बनी थी दिल्ली आधुनिक भारत की राजधानी उद्घाटन कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण का अनावरण करेंगे, इसके बाद नए परिसर और कर्तव्य भवनों का औपचारिक उद्घाटन करेंगे तथा शाम लगभग 6 बजे यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब 95 वर्षों में देश ने आजादी, गणतंत्र बनने और वैश्विक मंच पर अपनी स्वतंत्र पहचान स्थापित करने जैसे अनेक ऐतिहासिक पड़ाव तय किए हैं। इन सभी बदलावों का साक्षी रहा राजधानी का प्रतिष्ठित रायसीना हिल परिसर, जो एक बार फिर एक बड़े प्रशासनिक परिवर्तन का गवाह बनने जा रहा है। प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव ‘सेवा तीर्थ’ परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) और कैबिनेट सचिवालय को एक ही स्थान पर समेकित किया गया है। पहले ये संस्थान सेंट्रल विस्टा क्षेत्र में अलग-अलग भवनों में स्थित थे। वहीं, नए कर्तव्य भवन 1 और 2 में कानून, रक्षा, वित्त, स्वास्थ्य, कृषि सहित कई प्रमुख मंत्रालयों के दफ्तर स्थापित किए जाएंगे। स्थापित किए जाएंगे। सरकार के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक समन्वय, दक्षता और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएमओ के बयान के मुताबिक, यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक संरचना में एक परिवर्तन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Bangladesh Election Results 2026 LIVE: बांग्लादेश में BNP को दो तिहाई बहुमत; US ने भी तारिक रहमान को दी बधाई

10:24 AM, 13-Feb-2026 कांग्रेस अध्यक्ष मल्लाकर्जुन खरगे ने तारिक रहमान को दी बधाई बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तारिक रहमान को उनकी पार्टी की ऐतिहासिक चुनावी सफलता पर बधाई दी है। खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि कांग्रेस की तरफ से, मैं मिस्टर तारिक रहमान और बीएनपी को बांग्लादेश में पार्लियामेंट्री चुनाव जीतने पर बधाई देता हूं। 10:11 AM, 13-Feb-2026 पाकिस्तानी पीएम ने भी तारिक रहमान को दी बधाई पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी तारिक रहमान को BNP की शानदार जीत के लिए बधाई दी है। शरीफ ने कहा कि वह रिश्तों को और मजबूत करने और दक्षिण एशिया और उससे आगे शांति, स्थिरता और विकास के अपने साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए नई बांग्लादेशी लीडरशिप के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। 10:09 AM, 13-Feb-2026 तारिक रहमान को ऐतिहासिक जीत पर अमेरिका ने दी बधाई बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी की जीत पर अमेरिका ने भी तारिक रहमान को बधाई दी है। बांग्लादेश में अमेरिका के राजदूत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बांग्लादेश के लोगों को सफल चुनाव के लिए और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और तारिक रहमान को आपकी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई। अमेरिकी राजदूत ने कहा कि यूनाइटेड स्टेट्स आपके साथ मिलकर दोनों देशों की खुशहाली और सुरक्षा के साझा लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करने का इंतजार कर रहा है। 09:05 AM, 13-Feb-2026 पीएम मोदी ने बांग्लादेश में बीएनपी की जीत पर तारिक रहमान को दी बधाई बांग्लादेश चुनाव के ताजा आंकड़े बताते है कि तारिक रहमान के नेतृत्व में बीएनपी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। ऐसे में अब पीएम नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान और ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

T20 World Cup: टी20 विश्व कप के छह सबसे लंबे छक्के, हार्दिक-दुबे की शीर्ष-पांच में एंट्री; पहले स्थान पर कौन?

1 of 4 टी20 विश्वकप 2026 के सबसे लंबे छक्के - फोटो : IANS टी20 विश्वकप 2026 में गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ हार्दिक पांडया ने 109 मीटर और शिवम दुबे ने 107 मीटर का छक्का लगाया, जो उन्हें टी20 विश्वकप इतिहास के सबसे लंबे छक्के लगाने वालों की लिस्ट में शीर्ष पांच में ले गया। हार्दिक और दुबे ने एक ही ओवर में ऐसा किया। नामीबिया के खिलाफ भारतीय पारी के दौरान 15वें ओवर में बर्नार्ड स्कोल्ज की गेंद पर दोनों ने ऐसा किया। ओवर की पहली गेंद पर दुबे ने मिड विकेट पर 107 मीटर का छक्का लगाया। इसके बाद ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक ने 109 मीटर का छक्का लगाया। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 4 युवराज - फोटो : Twitter युवराज के नाम सबसे लंबा छक्का टी20 विश्वकप के इतिहास में सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम दर्ज है। उन्होंने 2007 में टी20 विश्वकप के पहले संस्करण में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 119 मीटर लंबा छक्का जड़ा था। इतने वर्षों बाद भी तकनीक, फिटनेस और बैट में बदलाव आए, लेकिन यह आंकड़ा अब तक कोई पार नहीं कर पाया है। दूसरे स्थान पर 112 मीटर के छक्के के साथ इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टोन और तीसरे स्थान पर 111 मीटर के छक्के के साथ वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल हैं। लिविंगस्टोन ने 2021 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ और रसेल ने 2021 विश्वकप में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा किया था। 3 of 4 हार्दिक और शिवम दुबे - फोटो : IANS लिस्ट में इफ्तिखार-फिल सॉल्ट भी इसके बाद 109 मीटर के छक्के के साथ हार्दिक और यूएई के जुनैद सिद्दिकी संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। वहीं, 107 मीटर के छक्के के साथ वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल और दुबे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में BNP की शानदार जीत: पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई, भारत के साथ संबंधों पर दिया बड़ा संकेत

बांग्लादेश आम चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के नेतृत्व में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने शानदार बहुमत हासिल किया है। ऐसे में अब भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के प्रमुख तारिक रहमान को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत बांग्लादेश के लोगों के उनके नेतृत्व में भरोसे को दिखाती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। I convey my warm congratulations to Mr. Tarique Rahman on leading BNP to a decisive victory in the Parliamentary elections in Bangladesh. This victory shows the trust of the people of Bangladesh in your leadership. India will continue to stand in support of a democratic,…— Narendra Modi (@narendramodi) February 13, 2026 इसके साथ पीएम मोदी ने भारत और बांग्लादेश के रिश्ते को लेकर भी अपनी बड़ा संकेत दिया। पीएम मोदी ने कहा कि वह तारिक रहमान के साथ मिलकर भारत-बांग्लादेश के बहुआयामी संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के साझा विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हैं।बता दें कि बांग्लादेश में जारी सत्ता के लिए संघर्ष और घमासान के 18 महीनें के बाद हुए चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बड़ा जनादेश मिला। मतगणना के ताजा आंकड़ों के अनुसार बीएनपी को दो तिहाई बहुमत मिले है। वहीं जबकि जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को अभी तक केवल 73 सीटें मिली हैं।बांग्लादेश की संसद, जिसे जातीय संसद कहा जाता है, में कुल 300 सीटें हैं। इनमें से 299 सीटों पर मतदान हुआ। शेरपुर-3 सीट पर एक उम्मीदवार की मृ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

Weather Update: मौसम की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बढ़ी गर्मी; समुद्र में तूफानी हवाओं का अलर्ट

फरवरी के दूसरे हफ्ते में देश का मौसम एक साथ कई रूप दिखा रहा है। पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं, जबकि मैदानी इलाकों में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। कुछ तटीय इलाकों में समुद्र के ऊपर तेज और तूफानी हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की गई है। अलग-अलग मौसमी प्रणालियों के सक्रिय होने से देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय देश के ऊपर कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। पूर्वोत्तर भारत के ऊपर उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम तेज रफ्तार से बह रही है। यह ऊपरी वायुमंडल में चलने वाली तेज हवा की धारा है, जो मौसम को सीधे प्रभावित करती है। इसकी रफ्तार करीब 125 नॉट बताई गई है और यह लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इसके कारण पूर्वोत्तर राज्यों के मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।मौसम विभाग ने बताया है कि पहले सक्रिय रहा पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़ चुका है और उसका असर कमजोर पड़ गया है। लेकिन अब दो नए पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं। पहला सिस्टम 13 फरवरी से और दूसरा 16 फरवरी से सक्रिय होगा। इनके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में 13, 16 और 17 फरवरी को बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। 16 और 17 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फ गिरने के आसार हैं।पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर बना चक्रवाती प्रसार अब कमजोर पड़ गया है। इससे इन इलाकों में मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। अरुणाचल प्रदेश में 13 और 14 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। मेघालय में 13 फरवरी तक सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी को बहुमत, पीएम मोदी आज सेवा तीर्थ का करेंगे उद्घाटन; पढ़ें सुर्खियां

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं टॉप न्यूज में आज कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम सामने आए हैं। बांग्लादेश के आम चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी ने बहुमत हासिल कर सत्ता में वापसी का रास्ता साफ कर लिया है, जबकि जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका लगा है। उधर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज साउथ ब्लॉक में आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे, इसके बाद प्रधानमंत्री कार्यालय नए परिसर ‘सेवा तीर्थ’ से संचालित होगा, जिसका उद्घाटन भी आज ही होना है। मौसम को लेकर देशभर में दोहरी स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में तापमान बढ़ रहा है और तटीय इलाकों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। केरल से आए जनप्रतिनिधियों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा कि जनता अब भाजपा से उम्मीद कर रही है और जमीनी स्तर पर सेवा की राजनीति को आगे बढ़ाने की जरूरत है।भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सियासी घमासान तेज है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताया है। अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी है और चीन दौरे का संकेत दिया है, साथ ही इस्राइल नेतृत्व से सकारात्मक बातचीत की बात कही है। मनोरंजन जगत में ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर आगे है, जबकि ‘मर्दानी 3’ और ‘वध 2’ की कमाई कमजोर रही। वहीं चिनाब नदी पर सावलकोट परियोजना को लेकर पाकिस्तान ने भारत से फिर जानकारी मांगी है। केरल चुनाव की तैयारी में कांग्रेस ने नई समितियों का गठन भी कर दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 13, 2026 · 2 min · National Desk