1 of 5 ताज महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी Link Copied जिलाधिकारी अरविंद बंगारी ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय संयुक्त रूप से करेंगे। वोकल फॉर लोकल की मुहिम को समर्पित इस महोत्सव में 500 स्टॉलों पर लघु भारत की झलक दिखेगी। ताजमहल के साए में वंदे मातरम की धुन पर बुधवार शाम 6 बजे से 34वें ताज महोत्सव का रंगारंग आगाज होगा। कला, शिल्प और संस्कृति के अद्भुत संगम के लिए मंच सजा चुका है। 27 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव का आयोजन पहली बार शिल्पग्राम की बजाय फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में किया जा रहा है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 ताज महोत्सव शुरू होने से पहले अभ्यास करते कलाकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी ताज महोत्सव समिति सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि यह महोत्सव सही मायनों में देशभर के हुनरमंदों के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाते हुए यहां 500 स्टॉल लगाए गए हैं। जहां प्रदेश के 50 जनपदों के एक जिला-एक उत्पाद के अलावा खादी, जूट और हथकरघा के बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध होंगे। कश्मीर की पश्मीना शॉल से लेकर बनारस की सिल्क तक, पर्यटकों को एक ही छत के नीचे पूरे भारत की शिल्प कला के दर्शन होंगे। 3 of 5 ताज महोत्सव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी नीरज श्रीधर और कृष्णा-अभिषेक बिखेरेंगे जलवा महोत्सव में मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए एक विशाल डिजिटल मुक्ताकाशीय मंच तैयार किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में 22 फरवरी को मशहूर सिंगर नीरज श्रीधर की बॉलीवुड नाइट होगी। 26 फरवरी को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें