AI Summit: 'भारत एआई के क्षेत्र में असाधारण प्रगति के लिए तैयार', PM से मुलाकात के बाद बोले गूगल प्रमुख पिचाई

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने राजधानी दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पिचाई भारत में आयोजित ग्लोबल एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेने आए हैं और 20 फरवरी को समिट में मुख्य भाषण देंगे। भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। Nice to be back in India for the AI Impact Summit - a very warm welcome as always and the papers looked great too:) pic.twitter.com/szM9g2wB4d — Sundar Pichai (@sundarpichai) February 18, 2026 पीएम मोदी ने क्या कहा? It was a delight to meet Mr. Sundar Pichai on the sidelines of the AI Impact Summit in Delhi. Talked about the work India is doing in AI and how Google can work with our talented students and professionals in this field.@sundarpichai pic.twitter.com/lUCzOn0LSh — Narendra Modi (@narendramodi) February 18, 2026 गूगल देश के एआई परिवर्तन में साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध इंडिया-अमेरिका कनेक्ट इनिशिएटिव की घोषणा गूगल ने स्किलिंग कार्यक्रमों की घोषणा भारत पहुंचने पर पिचाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भारत लौटकर खुशी हो रही है और यहां हमेशा की तरह गर्मजोशी से स्वागत किया गया।पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि दिल्ली में एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान श्री सुंदर पिचाई से मिलकर बेहद खुशी हुई। हमने एआई के क्षेत्र में भारत द्वारा किए जा रहे कार्यों और इस क्षेत्र में हमारे प्रतिभाशाली छात्रों और पेशेवरों के साथ गूगल कैसे काम कर सकता है, इस बारे मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

Opposition Politics: क्या विपक्ष के पास नेतृत्व संकट? सामना के लेख में कई तीखे सवाल; राहुल-CM ममता का जिक्र

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी दल शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) ने बुधवार को दावा किया कि इंडिया ब्लॉक अब एक चौराहे पर खड़ा है, और उसे आंतरिक बहस से आगे बढ़कर यह तय करना होगा कि ममता बनर्जी, एमके. स्टालिन या कोई अन्य व्यक्ति राष्ट्रीय संकट में उनका नेतृत्व करेगा या नहीं। महत्वपूर्ण क्षेत्रीय चुनावों से पहले ब्लॉक और कांग्रेस पार्टी के भीतर आंतरिक कलह और नेतृत्व को लेकर चल रही बहसें एकता को कमजोर करने की धमकी दे रही हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

Indian Army: सेना की युद्धक तैयारी को बेहतर बनाएगा एआई; हथियार बनेंगे स्मार्ट, बढ़ेगी सटीकता

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एआई से युद्धक तैयारियों में क्या बदलेगा यहां डीजी ईएमई लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी ने कहा कि उद्योग जगत के पास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर ऑपरेशनल सटीकता प्रभावी बनाने का बड़ा अवसर है। बड़ी मात्रा में सेंसर से मिलने वाले डेटा को कार्रवाई योग्य जानकारी में बदला जा सकता है। उभरते खतरों का पहले से अनुमान लगाया जा सकता है और पुराने हथियार सिस्टम को आधुनिक, डेटा-सक्षम और स्मार्ट प्लेटफॉर्म में अपग्रेड किया जा सकता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्नत एनालिटिक्स के जरिए इंजीनियरिंग सपोर्ट को तेज करना जरूरी है, ताकि ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स अधिक मजबूत और सक्रिय बन सके। साथ ही उन्होंने भविष्य के युद्ध में निर्णायक बढ़त हासिल करने के लिए मानव रहित हवाई प्रणालियों, काउंटर-यूएएस सिस्टम और रोबोटिक प्लेटफॉर्म्स में एआई के एकीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की। सेना मौजूदा हथियार सिस्टम और प्लेटफॉर्म्स को भी स्मार्ट बना रही है। उनमें सेंसर लगाए जा रहे हैं। इससे बिना ज्यादा खर्च किए मौजूदा संसाधनों की ताकत कई गुना बढ़ाई जा सकेगी। सेमिनार में यह भी चर्चा हुई कि ड्रोन, काउंटर-ड्रोन सिस्टम और रोबोटिक प्लेटफॉर्म्स में एआई का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे स्पष्ट है कि भविष्य के युद्धों में इंसान से ज्यादा मशीनों की भूमिका होगी और जो सेना टेक्नोलॉजी में आगे होगी, वही बढ़त बनाएगी। लॉजिस्टिक्स यानी सप्लाई सिस्टम को भी पूरी तरह एआई से जोड़ने की तैयारी है। कौन सा स्पेयर पार्ट कब खत्म होगा, किस फॉर्मेशन में कितनी जरूरत पड़ेगी, किस सिस्टम को कब सर्विस की जरूरत है, यह सब पहले से अनुमान लगाकर संसाधन भेजे जाएंगे। इससे डाउनट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष, बिल गेट्स पर विवाद क्यों?

चर्चा है कि बिल गेट्स का नाम जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में आने के कारण सरकारी हलकों में थोड़ी हिचकिचाहट है। हालांकि, गेट्स पर किसी गलत काम का आरोप नहीं लगा है, लेकिन अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी रिकॉर्ड्स में कुछ पुराने दावों का जिक्र है, जिन्हें गेट्स के प्रवक्ता पहले ही पूरी तरह बेतुका करार दे चुके हैं।विवादों से दूर बिल गेट्स सोमवार को ही भारत पहुंच चुके हैं। उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत विजयवाड़ा से की, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य सरकार की स्वास्थ्य और तकनीक से जुड़ी पहलों की जमकर तारीफ की।एआई इम्पैक्ट समिट का आयोजन 16 से 20 फरवरी के बीच नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50 से ज्यादा मंत्री इसमें हिस्सा लेंगे। भारत मंडपम के 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 300 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। यहां दर्शक लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि एआई असल जिंदगी में कैसे काम करता है। प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद 17 फरवरी से यह एक्सपो आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

MP Budget 2026: 'चीता संरक्षण, धार्मिक पर्यटन और कृषि को समर्पित ये बजट', सीएम मोहन यादव की आई प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बजट पेश होने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज़ गति से आगे बढ़ रही है और मध्यप्रदेश भी विकास की नई रफ्तार पकड़ चुका है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘Gyan’ पर आधारित है और इसमें ‘I’ यानी Industry को जोड़कर इसे विकास और ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया है। सीएम ने स्पष्ट किया कि यह सिर्फ एक वर्ष का बजट नहीं, बल्कि आगामी दो वर्षों के विकास की रूपरेखा तय करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि यह बजट “समृद्ध मध्यप्रदेश, सुखद मध्यप्रदेश, संपन्न मध्यप्रदेश और संस्कृतिमय मध्यप्रदेश” के ध्येय वाक्य को साकार करने वाला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में मंजरे-टोले तक सड़कों का विस्तार किया जा रहा है, जिसके लिए 21,630 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही ‘द्वारका योजना’ नाम से एक नई योजना शुरू की गई है, जिसके लिए 5,000 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला रोलिंग बजट है, जिसमें दो वर्षों का खाका प्रस्तुत किया गया है। वर्ष 2026–27 के लिए 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष को कृषि को समर्पित किया गया है और किसान कल्याण के लिए 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रावधान किया गया है। सीएम ने कहा कि राज्य 30 फीसदी ग्रोथ रेट के साथ आगे बढ़ रहा है। पूंजीगत व्यय में बेहतर प्रबंधन किया गया है और एक रुपये का भी टैक्स नहीं बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है। प्रदेश में पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां मिल रही हैं और साढ़े 13 करोड़ से अधिक पर्यटक मध्यप्रदेश घूमने आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

MP Budget 2026: सोलर पंप, 25 हजार करोड़ ऋण और 12 हजार सालाना सहायता का संकल्प, किसानों के लिए हुए बड़े एलान

वित्त मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादन वाला प्रदेश है और सरकार दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री वृंदावन योजना लागू की गई है। वहीं, अहिल्या बाई कौशल विकास योजना के जरिए ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बजट पेश किए जाने के दौरान कांग्रेस विधायकों ने हंगामा भी किया, जिस पर वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया है और कथनी-करनी में अंतर नहीं है।वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि दाल उत्पादन में मध्यप्रदेश देश में पहले स्थान पर है, जबकि गेहूं और तिलहन उत्पादन में दूसरा स्थान रखता है। संतरा, धनिया और लहसुन उत्पादन में भी प्रदेश अग्रणी है। सरकार किसानों को खेत में उत्पादन से लेकर उपज की बिक्री तक हर स्तर पर सहायता दे रही है। किसानों के लिए अल्पकालीन ऋण योजना भी उपलब्ध कराई जा रही है।सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 3000 करोड़ रुपये की लागत से 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इससे किसानों को सिंचाई में सुविधा मिलेगी और बिजली पर निर्भरता कम होगी। किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसान परिवारों को प्रतिवर्ष कुल 12 हजार रुपये की नकद सहायता दी जा रही है। यह राशि छोटे और सीमांत किसानों को खाद और बीज खरीदने में सीधी मदद प्रदान कर रही है।भावांतर योजना की सफलता से प्रभावित होकर अन्य राज्यों ने भी इसमें रुचि दिखाई है। सरकार ने कृषक उन्नति योजना की घोषणा की है, जिसके तहत किसानों को विशेष प्रोत्साहन देने का प्रावधान किया गया है। जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 21 लाख 42 हजार हे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit: दिग्गजों के भारत आगमन का सिलसिला जारी, फिनलैंड के प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल; जानिए अपडेट्स

फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में भाग लेने के लिए उनके आगमन पर कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। PM मोदी की मौजूदगी के चलते एआई इम्पैक्ट समिट में प्रवेश सीमित विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने बताया कि यह दौरा भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करेगा, खासतौर पर डिजिटल, एआई, सतत विकास और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता, नीति-निर्माता और टेक उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान वीआईपी मूवमेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के चलते प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स को शाम 4:30 बजे तक कन्वेंशन एरिया खाली करना होगा, क्योंकि शाम 6 बजे के बाद प्रधानमंत्री राज्य अतिथियों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधियों में भारी उत्साह को देखते हुए एआई एक्सपो क्षेत्र 18 फरवरी से रात 8 बजे तक खुला रहेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

AI Impact Summit: दिल्ली में आज ट्रैफिक रहेगा बाधित, लगेगा महाजाम! इन सड़कों से बचें, ये वैकल्पिक मार्ग चुने

वीवीआईपी मूवमेंट और ट्रैफिक प्रतिबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों और 85 से अधिक मंत्रियों के समिट में शिरकत करने के कारण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शाम 4 बजे से वीवीआईपी काफिले की आवाजाही शुरू हो जाएगी, जो रात 10 से 11 बजे तक जारी रह सकती है। इस अवधि में, नई दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात को नियंत्रित किया जाएगा और वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा। ऑफिस से लौटने वाले लोगों और यात्रियों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में 2700 रुपये का उछाल, सोना 1.53 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट

Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। बुलियन की दरों के अनुसार चांदी की कीमत 2700 रुपये बढ़कर 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोना 960 रुपये की तेजी के साथ 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी का हाल एमसीक्स पर चांदी की कीमत 8000 रुपये गिरकर 2.59 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोने का भाव 3111 रुपये गिरकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण कम कारोबार के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 4,901 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी, जबकि स्पॉट सिल्वर में 1% से अधिक की गिरावट के साथ यह 72.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सर्वकालिक उच्च स्तर से सोने-चांदी में आई कितनी गिरावट? सोना अभी भी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 5,626.80 डॉलर प्रति औंस से करीब 15% नीचे है। वहीं चांदी की कीमतें अपने रिकॉर्ड हाई 121.78 डॉलर प्रति औंस से लगभग 67% नीचे बनी हुई हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोना और चांदी पर बिकवाली का दबाव बढ़ा है। डॉलर इंडेक्स 0.40% चढ़कर 97.28 पर पहुंच गया, जिससे डॉलर में कीमत तय होने वाली धातुएं अन्य मुद्राओं के निवेशकों के लिए महंगी हो गईं और मांग कमजोर पड़ी। क्या है गिरावट के कारण? इसके अलावा चीन, हांगकांग, सिंगापुर, ताइवान और दक्षिण कोरिया जैसे प्रमुख एशियाई बाजार लूनर न्यू ईयर के चलते बंद रहे, जिससे बाजार में तरलता घट गई और कीमतों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बोर्ड परीक्षाएं आज से, 8033 केन्द्रों पर होंगी आयोजित; 53 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए 8033 केन्द्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केन्द्र व्यवस्थापक, 8033 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 427 जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। साथ ही 69 मंडलीय और 440 जनपदीय सचल दल गठित किए गए हैं। शासन स्तर से सभी 75 जनपदों और 18 मंडलों के लिए राज्य स्तरीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी की गई है, ताकि परीक्षा संचालन में किसी प्रकार की शिथिलता न रहे। लखनऊ से लेकर क्षेत्रीय कार्यालयों तक कंट्रोल सेंटर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की सहायता के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम, लखनऊ में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 एवं 18001806608 जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के टोल-फ्री नंबर 18001805310 एवं 18001805312 भी सक्रिय रहेंगे। ईमेल, फेसबुक, एक्स हैंडल और व्हाट्सएप के माध्यम से भी शिकायत एवं सुझाव दर्ज कराए जा सकेंगे। प्रयागराज मुख्यालय के साथ-साथ वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालयों में भी कंट्रोल सेंटर स्थापित किए गए हैं। नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध नकल रोकने के लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। आकस्मिक स्थिति के लिए सभी विषयों के अतिरिक्त रिजर्व प्रश्नपत्र सेट डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखे गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं में चार रंगों में क्रमांक, परिषद का लोगो तथा सूक्ष्म “UPMSP” अंकन सहित विशेष सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं, जिससे अदला-बदली की संभावना समाप्त हो सके। इस वर्ष पहली बार यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा की भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी। अनुचित क्रियाकलाप पर होगा सख्त एक्शन प्रदेश में लागू ‘उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 18, 2026 · 2 min · National Desk