अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम: एक के बाद कई धमाके, तालिबान ने साझा किया हमले का वीडियो

पाकिस्तान और अफगानिस्तान खुली जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव दे रहा है। दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। VIDEO | Afghanistan’s Taliban-led Defence Ministry releases footage of strikes on Pakistani targets. (Source: Third Party) pic.twitter.com/alqC13PuYD — Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026 शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दिखा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है। मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है। एक के बाद कई बम बरसाए वीडियो में रात के समय हवाई हमले के फुटेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की चमक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं। हालांकि इन दृश्यों की प्रामाणिकता और सटीक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। लेकिन यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है, जब दोनों तरफ से हमले जारी हैं। इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया था। इधर, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: आज तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; इस्राइल को लेकर अमेरिका की चेतावनी; पढ़ें अहम सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे इन राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने उन्नत वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नाकाम करने में सक्षम है और इसने परीक्षण के दौरान उच्च गति वाले लक्ष्य को सटीकता से भेदा। एक तरफ नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज है। जेन-जी (जनरेशन-जी) विद्रोह के बाद पहली बार हो रहे आम चुनावों में तीन प्रमुख दावेदार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, जिनमें एक पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। 5 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर देश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ, क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की शानदार जीत ने सेमीफाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना अभी भी मुश्किल बना हुआ है, और उनकी राह की बाधाएं बनी हुई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री अजमेर से एक ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। वे 14 साल की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (एचपीवी) वैक्सीनेशन का राष्ट्रव्यापी अभियान लॉन्च करेंगे। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है और यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं की लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा में एक अहम मील का पत्थर है।कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें जयपुर से बांदीकुई के बीच 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक हिस्सा और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का 8-लेन सेक्शन शामिल है। इसके अलावा जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में नए स्टेट हाईवे का शिलान्यास भी होगा।हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री नोनेरा और परवन अकवाड़ पेयजल परियोजनाओं के कई पैकेजों की नींव रखेंगे। साथ ही, राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनाने के लिए वे नए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वे पांच 220 केवी और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे ताकि बिजली की सप्लाई बिना रुकावट हो सके।रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

बेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम

1 of 5 सचिन-विराट-सिराज-रिंकू - फोटो : ANI-ICC Link Copied भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे पल आए हैं जब खिलाड़ियों को अपने निजी जीवन और देश के बीच कठिन चुनाव करना पड़ा। कुछ ने अंतिम संस्कार के लिए घर लौटकर फिर मैदान संभाला, तो कुछ ने दिल पर पत्थर रखकर देश के लिए खेलना जारी रखा। इन घटनाओं में सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि कर्तव्य, त्याग और भावनाओं की गहराई झलकती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 रिंकू सिंह और उनके माता-पिता - फोटो : Rinku Singh (instagram) रिंकू सिंह: शोक के बीच जिम्मेदारी हाल ही में रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिता के अंतिम दर्शन के लिए रिंकू अलीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। ऐसे कठिन समय में उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि रिंकू शनिवार को कोलकाता में टीम से जुड़ेंगे। यह फैसला बताता है कि एक बेटा अपने पिता को अंतिम विदाई देने के बाद भी अपने पेशेवर दायित्व से पीछे नहीं हटता। रिंकू के संघर्षों में उनके पिता की अहम भूमिका रही थी। अब उसी सपने को आगे बढ़ाना उनके लिए पुत्र धर्म के साथ-साथ राष्ट्र धर्म भी है। 3 of 5 विराट कोहली और उनके पिता - फोटो : ANI-Virat Kohli (instagram) विराट कोहली: 18 साल की उम्र में असाधारण निर्णय आज दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली के जीवन में 18 दिसंबर 2006 की रात हमेशा के लिए दर्ज है। रणजी ट्रॉफी में दिल्ली बनाम कर्नाटक मुकाबले के दौरान उनके 54 वर्षीय पिता प्रेम कोहली का दिल का द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'कांग्रेस विरोध का टूलकिट, दुनिया को दिखाया बौद्धिक दिवालियापन'; AI समिट विरोध पर कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल विरोध की टूलकिट बनकर रह गई है और देश को बदनाम करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती। उन्होंने एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने न केवल अपने कपड़े उतारे, बल्कि पूरी दुनिया के सामने अपना बौद्धिक दिवालियापन भी प्रदर्शित कर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जहां पहले मिलेनियल्स ने कांग्रेस को सबक सिखाया था, वहीं अब जेन-जी भी उन्हें साफ करने के लिए तैयार है। 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर और बढ़ा आत्मविश्वास प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत की बदली हुई तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचाना है। उन्होंने कहा कि देश के बढ़ते आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि आज विकसित देश भी भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए आगे आ रहे हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमने अपनी अंतर्निहित शक्तियों को पहचान कर अपने संस्थानों को मजबूत किया है। यदि देश अब भी 2014 से पहले के युग की निराशा में डूबा हुआ होता, कमजोर पांच देशों में गिना जाता और नीतिगत गतिरोध से ग्रस्त होता, तो भला कौन हमारे साथ व्यापार समझौता करता?” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत अब गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय ऐसा था जब भारत अंतरराष्ट्रीय तकनीकों की नकल करता था और दुनिया से स्वीकृति मिलने का इंतजार करता था। यह केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि एक गहरी मानसिक गुलामी थी। डिजिटल क्रांति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलते हैं, तो वे जनधन, आधार और मोबाइल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Rajya Sabha Elections: टीएमसी ने उतारे चार उम्मीदवार, गायक, पूर्व आईपीएस, वकील से एक्टर तक पर दांव; देखिए सूची

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार शाम राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। टीएमसी के मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, वकील मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

Rajya Sabha Elections: टीएमसी ने उतारे चार उम्मीदवार, गायक, पूर्व आईपीएस, वकील से एक्टर तक पर दांव; देखिए सूची

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने शुक्रवार शाम राज्यसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। टीएमसी के मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार, वकील मेनका गुरुस्वामी और अभिनेत्री कोयल मल्लिक को उम्मीदवार बनाया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

अफगानिस्तान-पाकिस्तान तनाव: तालिबान सरकार ने कहा- संघर्ष के समाधान के लिए 'संवाद' जरूरी

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह हमला उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने सीमा पार कर पाकिस्तान पर हमला किया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कतर की मध्यस्था में हुआ संघर्षविराम समझौता अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, हमलों की सही जगह के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली। किसी के हताहत होने की भी तत्काल पुष्टि नहीं हुई। तालिबान शासन के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने दक्षिण में कंधार और दक्षिण-पूर्वी प्रांत पक्तिया में भी हवाई हमले किए। अफगानिस्तान ने कहा कि उसके लड़ाकों ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान की सीमा के अंदर हमला किया। यह कार्रवाई रविवार को अफगान सीमा क्षेत्रों पर पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में की गई। ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान ने यह भी दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना की एक दर्जन से अधिक चौकियों पर कब्जा किया है। वहीं, पाकिस्तान सरकार ने कहा कि रविवार के हवाई हमले उन कथित आतंकियों के खिलाफ थे, जो उस इलाके में छिपे हुए थे। पाकिस्तान ने गुरुवार को अफगानिस्तान की ओर से किए गए हमले को बिना उकसावे की कार्रवाई बताया। उसने इस दावे को भी खारिज किया कि उसकी सेना की चौकियों पर कब्जा कर लिया गया है। यह हमला उस समय हुआ, जब कुछ घंटे पहले ही अफगानिस्तान ने सीमा पार कर पाकिस्तान पर हमला किया था। दोनों पड़ोसी देशों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। कतर की मध्यस्था में हुआ संघर्षविराम समझौता अब कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।काबुल में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गई। हालांकि, हमलों की सही जगह के बारे में तत्काल कोई जानकार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs WI: क्या कोलकाता में भी बरसेंगे रन, क्यूरेटर ने बताया- भारत-वेस्टइंडीज मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 विश्व कप का मुकाबला कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाएगा। भारत ने पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ विशाल स्कोर बनाया था और दिखा दिया था कि उसकी बल्लेबाजी में कितना दम है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह है। यानी जो टीम यह मुकाबला हारेगी उसका सफर सुपर आठ में ही थम जाएगी, जबकि जीतने वाली टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि ये मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर स्कॉटलैंड और इटली के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला खेला गया था। स्कॉटलैंड ने तब 200 रनों का आंकड़ा पार किया था। यानी भारत और वेस्टइंडीज मैच में भी रन बसरते हुए नजर आ सकते हैं, जैसा कि पिछले मैच में भी देखने मिला था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 1 min · National Desk

AI का प्रहार: आईटी की 60 लाख नौकरियां खतरे में, क्या ₹2 लाख करोड़ का नया टोकन हब बनने से भारत को मिलेगी राहत?

एआई टोकन हब क्या है और इसमें 19 अरब डॉलर की कमाई कैसे होगी? जवाब: केंद्र सरकार विदेशी कंपनियों को भारत में एआई इन्फरेंस हब या टोकन कारखाने लगाने के लिए 20 साल की टैक्स छूट दे रही है। पश्चिमी देशों की दिग्गज टेक कंपनियां चीनी विकल्पों से मुकाबले के लिए भारत की सस्ती सौर ऊर्जा का उपयोग कर रही हैं, जिससे भारत एक आकर्षक वर्चुअल बैटरी बन गया है। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश ने 15 अरब डॉलर के डेटा-सेंटर के लिए गूगल को 2.4 अरब डॉलर का इंसेंटिव ऑफर किया है। एक अनुमान के मुताबिक, 2030 तक भारत सालाना 12 क्वाड्रिलियन टोकन का उत्पादन करेगा, जिसका 80 प्रतिशत हिस्सा निर्यात करके डेटा सेंटर्स 19 अरब डॉलर (रुपये में करीब 1.74 लाख यानी दो लाख करोड़ रुपये ) का भारी राजस्व प्राप्त कर सकते हैं। आईटी क्षेत्र पर एआई के असर पर बाजार क्या कह रहा? जानकारों का कहना है कि कृत्रित बुद्धिमत्ता (एआई) की वजह से आईटी शेयरों में बिकवाली तेजी से बढ़ रही है। अकेले फरवरी के महीने में निफ्टी आईटी शेयरों में 19.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। जिसकी वजह से आईटी इंडेक्स का मार्केट कैप 6.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया है। फरवरी का महीना आईटी कंपनियों के लिए सबसे खराब महीने में से एक रहा, क्योंकि नए और अधिक उन्नत एआई उपकरणों, एंथ्रोपिक जैसे स्टार्टअप से आने वाले नए उपकरणों के वजह आईटी कंपनियों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। जिसकी वजह से निवेशकों ने आईटी शेयरों में बिकवाली करना शुरू कर दिया है। ब्रोकरेज फर्मस के विशेषज्ञों के अनुसार एआई व्यवधान की आंशकाओं के चलते निफ्टी में आईटी शेयरों में 19 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इसी महीने अब निफ्टी में अब तक आईटी इंडेक्स का मार्केट कैप 6.4 लाख करोड़ रुपये से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 27, 2026 · 2 min · National Desk