Travel Advisory: इंडिगो और एअर इंडिया ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कहा- पश्चिम एशिया की स्थिति पर रख रहे नजर

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं एडवाइजरी में इंडिगो ने क्या कहा? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इंडिगो ने कहा, ‘हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े अपडेट पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों (क्रू) की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्थिति बदलने पर हमारी टीमें किसी जरूरी बदलाव को लागू करने के लिए तैयार हैं।’ एयलाइन ने यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी। इंडिगो ने कहा, यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करने की सलाह दी जाती है। किसी भी प्रभाव की स्थिति में अपडेट पंजीकृत संपर्क विवरण के जरिये तुरंत साझा किए जाएंगे। इंडिगो ने आगे कहा कि वह यात्रियों को लगातार जानकारी देता रहेगा और इस अवधि के दौरान पूरी तरह सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। Travel Advisory We are closely monitoring regional updates concerning Iran and its airspace. The safety and security of our customers and crew remain our highest priority. Our teams stand prepared to implement any necessary adjustments as the situation evolves. Customers are… — IndiGo (@IndiGo6E) February 28, 2026 इंडिगो ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ईरान और पश्चिम एशिया के आसपास हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों में बदलावों को देखते हुए वहां से आने-जाने वाली सभी उड़ानें 0000 बजे तक रद्द कर दी गई हैं। यह निलंबन भारतीय समयानुसार 0000 बजे तक लागू रहेगा। एक सूत्र के मुताबिक, दुबई, जेद्दा, दोहा, अबू धाबी, दम्माम, बहरीन, शारजाह, कुवैत और रस अल-खैमाह से आने-जाने वाली उड़ानें निलंबित कर दी गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Andhra Pradesh Explosion: आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्टरी में धमाका, 10 से अधिक लोग हताहत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक पटाखा यूनिट में धमाके के बाद 10 लोगों के हताहत होने की खबर है। राहत और बचाव कार्य में लगी पुलिस की टीम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इससे पहले राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में धमाके के बाद सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गृह मंत्री के मुताबिक धमाके में गंभीर रूप से घायल कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां

UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नमो भारत और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद मेरठ में इंफ्रास्ट्रक्टर को भी रफ्तार मिली है। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। हाल में ही आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई ई-नीलामी में 59 करोड़ की 28 संपत्तियों की बिक्री से इसके प्रमाण मिले हैं। आवास विकास परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम, शास्त्रीनगर और जागृति विहार विस्तार योजना के लिए बीती 19 फरवरी को ई-नीलामी की गई थी। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किए होने के बाद मेरठ एवं आसपास के लोगों ने संपत्तियों की खरीद -फरोख्त के प्रति काफी रुझान दिखाया है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ ही नहीं दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा से भी लोगों ने बोलियां लगाई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक भूखंड 73 लाख, माधवपुरम योजना में आवासीय 85 लाख, शास्त्रीनगर योजना में व्यावसायिक भूखंड व एक दुकान तीन करोड़ 55 लाख, व्यावसायिक भूखंड 26 करोड़ 44 लाख, नर्सिंग भूखंड 23 करोड़ दो लाख और जागृति विहार विस्तार योजना म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

कोलकाता में भारत का रिकॉर्ड कैसा?: ईडेन गार्डेंस किस तरह रहा है टीम इंडिया का गढ़, विंडीज के लिए खतरे की घंटी!

1 of 5 भारतीय टीम - फोटो : IANS Link Copied सेमीफाइनल से एक कदम दूर भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण का मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में जो टीम जीत दर्ज करेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। भारत के लिए राहत की बात यह है कि कोलकाता में टी20 में उसका रिकॉर्ड बेहद शानदार है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 भारतीय टीम - फोटो : IANS झटके के बाद संभली भारतीय टीम भारतीय टीम ग्रुप चरण में अजेय रही थी और उसने अपने सभी मुकाबले जीते थे। लेकिन सुपर आठ चरण में उसके अभियान को उस वक्त तगड़ा झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीका ने टीम को 76 रनों से करारी शिकस्त दे डाली। यह भारत के लिए काफी कठिन थी और इससे उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो गई। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने अगले मैच में वेस्टइंडीज को हराया जिससे भारत ने राहत की सांस ली। फिर भारत ने भी जिम्बाब्वे पर 72 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल के लिए कदम बढ़ा दिए। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक मार्च को होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। 3 of 5 भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : IANS कोलकाता में भारत से कभी नहीं जीता वेस्टइंडीज भारतीय फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वेस्टइंडीज का ईडेन गार्डेंस पर रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। वेस्टइंडीज ने कोलकाता में कुल सात टी20 मुकाबले खेले हैं जिसमें से तीन में उसे जीत मिली है, जबकि चार मैच टीम ने गंवाए हैं। दिलचस्प बात यह है कि वेस्टइंडीज को इस मैदान पर सभी हार भारत के खिलाफ ही मिली है। कोलकाता में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: चुनाव से पहले ममता का महिला सुरक्षा पर जोर, कोलकाता में पिंक बूथ और शाइनिंग पेट्रोलिंग टीमों का एलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कोलकाता पुलिस की दो नई पहलों की घोषणा की है। ऑल-वुमन पिंक बूथ से सुरक्षा कैसे बढ़ेगी? मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑल-वुमन पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे, जो शाम से लेकर आधी रात तक संचालित रहेंगे। इन बूथों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सीधे तौर पर महिलाओं की सहायता और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन पिंक बूथों के जरिए शहर की महिलाएं जरूरत पड़ने पर सीधे महिला अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगी, जिससे सुरक्षा के प्रति भरोसा और बढ़ेगा। शाइनिंग मोबाइल पेट्रोलिंग टीम क्या करेगी? इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘शाइनिंग’ नाम से ऑल-वुमन मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की भी घोषणा की। ये टीमें रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक ईएम बाइपास और शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर गश्त करेंगी, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं रात के समय करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ है और ये दो नई पहल महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों द्वारा इन पहलों की तैनाती, संचालन और रणनीति से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द साझा किए जाने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit Protest: कुबेर मीणा की 5 दिन की कस्टडी, भूदेव शर्मा की कस्टडी बढ़ी; दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

एआई समिट प्रदर्शन मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुबेर मीणा की पांच दिन की कस्टडी मंजूर की। कोर्ट ने भूदेव शर्मा की कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी। उन्हें आधी रात को जज के घर पर पेश किया गया। वहीं, कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बेल दे दी है। पुलिस ने आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।दोपहर बाद करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड से एआई समिट में प्रवेश किया। वह हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचे। इसे बाद स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।अचानक शुरू हुए हंगामे आयोजन स्थल पर हडकंप मच गया। सुरक्षा एजेसियों को हाथ-पांव फूल गए। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

MSC Bank Scam: दिवंगत अजित पवार और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत, 25000 करोड़ के घोटाले में क्लीन चिट

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा की दिवंगत उपमुख्यमंत्री की ‘सी-समरी’ रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। इससे अजित पवार समेत उन सभी राजनीतिक नेताओं को राहत मिली, जिसका नाम इस घोटाले में शामिल था। अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए कहा कि कथित 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में कोई दंडनीय अपराध साबित नहीं हुआ है।मुंबई की एक विशेष अदालत ने आज आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 25,000 करोड़ रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) मामले में दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिससे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और इस मामले में 70 से अधिक अन्य लोगों को क्लीन चिट मिल गई।अदालत ने कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अन्य द्वारा दायर विरोध याचिकाओं के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका को भी खारिज कर दिया। विशेष न्यायाधीश महेश जाधव ने सी-सारांश रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि सहकारी चीनी कारखानों से जुड़े कथित ऋण और वसूली अनियमितताओं में कोई आपराधिक अपराध नहीं बनता है। इस आदेश में ईओडब्ल्यू के इस निष्कर्ष का भी समर्थन किया गया कि अजित पवार, सुनेत्रा पवार, उनके रिश्तेदारों और अन्य संस्थाओं से संबंधित लेन-देन में ‘कोई आपराधिक अपराध’ नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

OpenAI: ट्रंप ने एंथ्रोपिक को दिखाया बाहर का रास्ता, सैम ऑल्टमैन के ओपनएआई की पेंटागन में एंट्री; जानें मामला

ऑल्टमैन ने कहा कि कंपनी के दो सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा सिद्धांत घरेलू स्तर पर सामूहिक निगरानी पर रोक और बल प्रयोग की जिम्मेदारी मनुष्यों के हाथ में रखने से जुड़े हैं, जिनमें स्वायत्त हथियार प्रणालियां भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत इस समझौते का हिस्सा बनाए गए हैं।ऑल्टमैन ने कहा, ‘हम अपने मॉडलों के सही ढंग से काम करने को सुनिश्चित करने के लिए तकनीकी सुरक्षा उपाय भी बनाएंगे, जैसा कि युद्ध विभाग भी चाहता था। हम अपने मॉडलों की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए FDE (फाइनल डेवलपमेंट ऑथेंटिकेशन) तैनात करेंगे, और इन्हें केवल क्लाउड नेटवर्क पर ही तैनात करेंगे। हम युद्ध विभाग से अनुरोध कर रहे हैं कि वह सभी AI कंपनियों को यही शर्तें प्रदान करे, जिन्हें हमारे विचार से सभी को स्वीकार करना चाहिए।‘यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब प्रतिद्वंद्वी एआई स्टार्टअप एंथ्रोपिक ने पेंटागन के साथ अपने समझौते में इसी तरह के सुरक्षा प्रावधानों पर जोर दिया था, जिस पर इस सप्ताह ट्रंप प्रशासन की नाराजगी सामने आई थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सभी संघीय एजेंसियों को एंथ्रोपिक टेक्नोलॉजी का उपयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।इसी के साथ पेंटागन और एंथ्रोपिक आमने-सामने आ चुके हैं। ट्रंप के एजेंसियों को दिए सख्त आदेश के बाद रिपोर्ट्स के मुताबिक एंथ्रोपिक ने अपनी एआई तकनीक पर ‘आपूर्ति चेन जोखिम’ का लेबल लगाने के मामले में पेंटागन को अदालत में चुनौती देगा।अमेरिका का रक्षा विभाग पेंटागन प्रसिद्ध एआई कंपनी एंथ्रोपिक के साथ उस वक्त गंभीर विवाद में फंस गया है। जब उसने एंथ्रोपिक से कह रहा है कि उसके एआई मॉडल क्लाउड (Claude) को अमेरिकी सेना में बिना रोक-टोक उपयोग करने की अनुमति दें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम: एक के बाद एक कई धमाके, तालिबान ने साझा किया हमले का Video

पाकिस्तान और अफगानिस्तान खुली जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव दे रहा है। दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। VIDEO | Afghanistan’s Taliban-led Defence Ministry releases footage of strikes on Pakistani targets. (Source: Third Party) pic.twitter.com/alqC13PuYD — Press Trust of India (@PTI_News) February 27, 2026 शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दिखा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है। मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है। एक के बाद कई बम बरसाए वीडियो में रात के समय हवाई हमले के फुटेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की चमक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं। हालांकि इन दृश्यों की प्रामाणिकता और सटीक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। लेकिन यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है, जब दोनों तरफ से हमले जारी हैं। इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया था। इधर, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

सेमीफाइनल का पेच: 64 रन से जीतो या इतने ओवर में मैच खत्म करो, पाकिस्तान के लिए क्या है समीकरण? आसान नहीं राह

टी20 विश्व कप का सुपर आठ चरण अब खत्म होने को है, लेकिन अब तक दो टीमें ही सेमीफाइनल में जगह बना सकी हैं। ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप-2 से इंग्लैंड अगले दौर में पहुंच चुके हैं। शेष दो स्थानों के लिए चार टीमों में होड़ है। ग्रुप-1 में स्थिति स्पष्ट है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, लेकिन ग्रुप-2 में पेच फंसा हुआ है और यहां नेट रन रेट की भूमिका काफी अहम हो गई है। ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति? सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 का है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 का है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका ने सुपर आठ में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए जिससे उसका सफर थम गया। श्रीलंका भले ही बाहर हो गई है, लेकिन अब शनिवार को उसका पाकिस्तान से सामना होना है। श्रीलंका के पास खोने के लिए कुछ नहीं बचा है, लेकिन पाकिस्तान के लिए सबकुछ अभी भी खत्म नहीं हुआ है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk