LPG Crisis: गैस किल्लत का असर अयोध्या की राम रसोई और दरिद्रनारायण भोज पर, व्यवस्था में क्या हुआ बदलाव?

गैस की किल्लत का असर अब धार्मिक और सामाजिक सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर की ओर से अयोध्या में संचालित राम रसोई, नवैद्यम और महावीर मंदिर के दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण आंशिक रूप से प्रभावित हुई है। मंदिर प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए वैकल्पिक उपाय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने बताया कि समस्या से निपटने के लिए कई वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडक्शन, बायोगैस, स्टीम बेस्ड कुकिंग और इलेक्ट्रिक कुकर जैसे विकल्पों पर काम किया जा रहा है। इन उपायों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राम रसोई और दरिद्र नारायण भोजन की सेवा नियमित रूप से जारी रह सके और श्रद्धालुओं को समय पर भोजन मिल सके। साथ ही नवैद्यम तैयार करने के लिए भी आवश्यक वैकल्पिक उपाय किए जा रहे हैं।मंदिर प्रशासन के अनुसार यदि गैस आपूर्ति सामान्य नहीं होती है तो शनिवार से दरिद्र नारायण भोजन की व्यवस्था दो बार की बजाय केवल एक बार ही की जाएगी। यह व्यवस्था तब तक लागू रहेगी जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती या वैकल्पिक व्यवस्था पूरी तरह शुरू नहीं हो जाती। इसी तरह राम रसोई में भी फिलहाल तीन बार के बजाय दो बार भोजन की व्यवस्था की गई है।राम रसोई में प्रतिदिन बड़ी संख्या में राम भक्त भोजन करते हैं। वहीं पटना स्थित हनुमान मंदिर में दरिद्र नारायण भोजन के तहत प्रतिदिन दोनों समय लगभग 600 से 800 लोगों को भोजन कराया जाता है। ये दोनों सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं और वर्षों से लगातार संचालित हो रही हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि सेवा कार्य बाधित न हो, इसके लिए हर संभ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis LIVE: लद्दाख में US-इस्राइल के हमले के विरोध में मार्च; क्रैश अमेरिकी विमान से रेस्क्यू जारी

06:06 PM, 13-Mar-2026 ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में अब तक 1,444 की मौत ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 28 फरवरी से ईरान पर अमेरिकी-इस्राइली हमलों में कम से कम 1,444 लोग मारे गए हैं और 18,551 लोग घायल हुए हैं। 05:33 PM, 13-Mar-2026 तीन भारतीय नाविक की मौत; एक भारतीय ध्वज वाला जहाज सुरक्षित होर्मुज से पार हुआ भात सरकार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि खाड़ी युद्ध के बीच एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गया, जबकि 27 अन्य अभी भी संघर्षग्रस्त जलक्षेत्र में फंसे हुए हैं। सरकार ने बताया कि युद्ध जारी है और इस दौरान तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं और एक अभी भी लापता है। सरकार ने यह भी बताया कि इन जहाजों पर 700 से अधिक नाविक सवार हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है, बढ़ते तनाव के कारण सरकारों और जहाजरानी कंपनियों के लिए चिंता का केंद्र बन गया है। भात सरकार ने शुक्रवार को पुष्टि की कि खाड़ी युद्ध के बीच एक भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर गया, जबकि 27 अन्य अभी भी संघर्षग्रस्त जलक्षेत्र में फंसे हुए हैं। सरकार ने बताया कि युद्ध जारी है और इस दौरान तीन भारतीय नाविक मारे गए हैं और एक अभी भी लापता है। सरकार ने यह भी बताया कि इन जहाजों पर 700 से अधिक नाविक सवार हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य, जो फारस की खाड़ी को वैश्विक बाजारों से जोड़ता है, बढ़ते तनाव के कारण सरकारों और जहाजरानी कंपनियों के लिए चिंता का केंद्र बन गया है। 05:28 PM, 13-Mar-2026 युद्ध के कारण इंडोनेशिया म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

IPL 2026: क्या इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कहेंगे धोनी? इरफान ने रखी राय; बोले- उनके बिना सीएसके अधूरी

IPL 2026: क्या इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कहेंगे धोनी? इरफान ने रखी राय; बोले- उनके बिना सीएसके अधूरी और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने जा रहा है और एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आएंगे। हर बार की तरह इस बार भी एक सवाल सभी के मन में है कि क्या धोनी का यह आखिरी सीजन है? इसे लेकर पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी अपनी राय रखी है। इरफान का कहना है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कल्पना धोनी के बिना नहीं की जा सकती है। इरफान का मानना है कि धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। इरफान बोले- सैमसन और ऋतुराज को तैयार करेंगे धोनी इरफान ने कहा, धोनी के बिना सीएसके और आईपीएल की कल्पना करना मुश्किल होगा। उनकी भूमिका अब टीम में सभी को एक साथ लाना होगी। धोनी अब संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को तैयार करने में मदद करेंगे। मुझे पक्का नहीं पता कि वह कितने मैच खेलेंगे, लेकिन ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से बहुत मदद मिलेगी। संजू को फायदा होगा क्योंकि वह भी नेतृत्व ग्रुप का हिस्सा होंगे। ऋतुराज गायकवाड़ लीडर हैं। लेकिन एक ग्रुप के तौर पर, दो या तीन लोगों को भविष्य के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि धोनी कुछ अलग करेंगे। उनकी फिटनेस, बल्लेबाजी स्थान और क्या वह सभी मैच खेल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Farooq Abdullah Attack: असंभव कैसे हो गया संभव? जेड+ सुरक्षा के अभेद्य घेरे में डॉ. फारूक तक पहुंच गया हमलावर

1 of 14 Farooq Abdullah Attack - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स Link Copied ऐसे लगता कि सुरक्षा के लिए बनी ब्लू बुक के नियमों को ताक पर रख दिया गया। डॉ. फारूक का शादी समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम बुधवार सुबह ही बना था। उनके आने से पहले समारोह स्थल को सैनिटाइज नहीं किया गया था। देश की सर्वोच्च जेड प्लस सुरक्षा को भेदना आम तौर पर असंभव माना जाता है लेकिन जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक के मामले में यह असंभव, बेहद आसानी से संभव हो गया। हमलावर बिना किसी रोक-टोक के उनके पास पहुंच गया। यह वीआईपी सुरक्षा में बड़ी सेंध है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 14 डॉ. फारूक अब्दुल्लाह पर फायरिंग - फोटो : वीडियो ग्रैब नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने प्रशासन पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने कहा कि घटना के वक्त मौके पर स्थानीय पुलिस नहीं थी। हमलावर का प्रयास विफल करने के बाद उसे खुद नेकां नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और गाड़ी में गंग्याल थाने लेकर पहुंचे। 3 of 14 शादी समारोह में पहुंचे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए थे मेटल डिटेक्टर समारोह स्थल पर जिला पुलिस के सिक्योरिटी विंग के जवान तैनात किए गए थे। मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे लेकिन समारोह स्थल चारों तरफ से खुला होने के कारण कोई कहीं से भी अंदर पहुंच सकता था जिसे अब सुरक्षा में लापरवाही बताया जा रहा है। 4 of 14 आरोपी कमल को पकड़कर पुलिस के हवाले किया - फोटो : वीडियो ग्रैब वहीं प्रशासन ने दावा किया है कि पूरे प्रोटोकॉल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री समारोह स्थल पर पहुंचे थे। इसका एक सीसीटीवी फ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया में तनाव से रूस-चीन को कैसे मिल रहा फायदा? रिपोर्ट में बताई गई यह वजह

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच वैश्विक ऊर्जा और वित्तीय बाजारों की दिशा तेजी से बदल रही है। निवेश बैंक जेफरिज की एक रिपोर्ट के अनुसार इस संकट से रूस और चीन सबसे बड़े आर्थिक लाभार्थी के रूप में उभर रहे हैं। तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में आया तेज उछाल रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र में तनाव बढ़ने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है, जिससे रूस की ऊर्जा आय में वृद्धि की संभावना बढ़ गई है। तेल कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रूस की वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिति और मजबूत हो सकती है। रूस और चीन को मिल रहा फायदा रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस भू-राजनीतिक स्थिति के चलते भारत के लिए रूसी तेल खरीदने को लेकर चिंताएं भी कम हुई हैं। बढ़ती कीमतों के बीच रूस की ऊर्जा आपूर्ति फिर से महत्वपूर्ण बन गई है। दूसरी ओर चीन को अपेक्षाकृत स्थिर घरेलू बाजार का लाभ मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की सरकार शेयर बाजार को धीरे-धीरे मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है, ताकि गिरते रियल एस्टेट सेक्टर की जगह शेयर बाजार चीनी परिवारों के लिए संपत्ति सृजन का प्रमुख साधन बन सके। शंघाई बाजार में धीमी बुल मार्केट को सरकार की दीर्घकालिक नीति माना जा रहा है। वैश्विक ऊर्जा मार्गों में व्यवधान को लेकर दी गई चेतावनी हालांकि रिपोर्ट ने चेतावनी भी दी है कि अगर वैश्विक ऊर्जा मार्गों में व्यवधान लंबे समय तक बना रहता है, तो इसका असर वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। खास तौर पर हॉर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहने की स्थिति में वैश्विक ऊर्जा बाजार में बड़ा संकट पैदा हो सकता है। ऊर्जा संकट के बीच अमेरिका का फैसला इस बीच अमेरिका ने अगले सप्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: ईरान को अमेरिका की खुली धमकी, डोनाल्ड ट्रंप बोले- आज देखना इन पागलों का क्या हाल होता है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर तीखी चेतावनी दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि देखते रहिए आज इन पागलों के साथ क्या होता है। मोजतबा की धमकी के बीच ट्रंप की प्रतिक्रिया अपने पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने लिखा कि ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, वायुसेना भी अब नहीं रही और उसके मिसाइल, ड्रोन व अन्य सैन्य संसाधनों को नष्ट किया जा रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के कई नेता भी मारे जा चुके हैं।ट्रंप ने अपने संदेश में ईरान पर पिछले 47 वर्षों से दुनिया भर में निर्दोष लोगों की हत्या करने का आरोप लगाया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा कि उन्होंने 47 साल तक दुनिया भर में निर्दोष लोगों को मारा है और अब मैं, अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति, उन्हें खत्म कर रहा हूं। यह मेरे लिए बड़ा सम्मान है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया। बयान में खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और अमेरिका के ठिकानों पर हमले जारी रहेंगे। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच यह उनका पहला संदेश है। तेल बाजारों में मचा हड़कंप इस धमकी ने वैश्विक तेल बाजार में हड़कंप मचा दिया है और सप्लाई ठप पड़ने का डर और गहरा गया। इसी बढ़ते संकट के बीच अब अमेरिका ने अचानक रुख बदलते हुए दूसरे देशों को रूसी तेल खरीदने के लिए अस्थायी मंजूरी देने का फैसला किया है। अमेरिका ने रूस से तेल खरीद की दी अस्थायी ढील अ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट का तर्क? मासिक धर्म अवकाश पर केरल का दिया उदाहरण कानून के जरिए अनिवार्य बनाने से क्या होगा? मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि ऐसी मांगें अनजाने में महिलाओं के बारे में रूढ़िवादी सोच को भी मजबूत कर सकती हैं। अदालत ने टिप्पणी की कि मासिक धर्म को किसी कमजोरी या हीनता के रूप में पेश करना सही नहीं है।हालांकि, अदालत ने यह भी कहा कि संबंधित सक्षम प्राधिकारी इस विषय पर दी गई याचिकाकर्ता की प्रतिनिधित्व पर विचार कर सकते हैं और सभी हितधारकों से परामर्श करके नीति बनाने की संभावना की जांच कर सकते हैं।यह याचिका शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने दायर की थी, जिसमें महिलाओं के लिए छात्रों और कामकाजी महिलाओं दोनों के लिए मासिक धर्म अवकाश की राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की गई थी।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एम. आर. शमशाद ने बताया कि कुछ राज्य और संस्थान पहले ही इस दिशा में कदम उठा चुके हैं। उन्होंने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां स्कूलों में कुछ राहत दी गई है और कई निजी कंपनियां भी स्वेच्छा से कर्मचारियों को यह अवकाश दे रही हैं।इस पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि स्वैच्छिक रूप से दी गई ऐसी सुविधाएं अच्छी हैं, लेकिन अगर इसे कानून के जरिए अनिवार्य बना दिया गया तो इसके सामाजिक और पेशेवर प्रभाव पड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह धारणा बन सकती है कि महिलाओं को अतिरिक्त छुट्टियां मिलेंगी, जिससे उनके रोजगार के अवसर प्रभावित हो सकते हैं।अदालत ने यह भी कहा कि चूंकि याचिकाकर्ता पहले ही संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर प्रतिनिधित्व दे चुके हैं, इसलिए बार-बार अदालत से आदेश मांगने की आवश्यकता नहीं है। इसी के साथ सुप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

Pakistan: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयरस्ट्राइक; दोनों देशों में बढ़ा तनाव, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हवाई हमला किया है। खोस्त प्रांत में भी गोलाबारी मुझाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराती है। उन्होंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीय व्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन भंडारण पर हमला करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकों को भी निशाना बनाया। यह क्षेत्र तथाकथित डूरंड रेखा के पास स्थित है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, तोपखाने की गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। फरवरी से बढ़ा सैन्य टकराव दोनों देशों के बीच सीमा पर पिछले महीने से हवाई हमलों और सैन्य झड़पों का सिलसिला तेज हो गया है। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगान राजधानी काबुल समेत कई शहरों में हवाई हमले किए थे। टीटीपी और सीमा विवाद से बढ़ा संकट पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उस समय इसे खुला युद्ध बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान का सब्र का प्याला भर चुका है। उन्होंने तालिबान पर वैश्विक आतंकियों को पनाह देने और उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 26 फरवरी को डूरंड रेखा के पास जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। विश्लेषकों के अनुसार, 2021 में तालिबान के सत्ता म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

P Chidambaram: UNSC में ईरान के खिलाफ भारत के रुख पर विपक्ष का हमला, चिदंबरम बोले- भारत की विदेश नीति एकतरफा

चिदंबरम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत की विदेश नीति अब निष्पक्ष नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली अब पूरी तरह अमेरिका और इस्राइल के पक्ष में खड़ी दिख रही है। चिदंबरम के अनुसार, भारत ने ईरान के हमलों की निंदा करने वाले प्रस्ताव को पेश करने में मदद की, लेकिन अमेरिका और इस्राइल के उन हमलों पर एक शब्द नहीं कहा जिनमें 1300 ईरानी लोग मारे गए। उन्होंने बताया कि इन हमलों में 168 बच्चों की भी जान गई है। चिदंबरम ने सवाल उठाया कि क्या यही सही कूटनीति और निष्पक्ष विदेश नीति है? उन्होंने कहा कि रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट नहीं दिया, जबकि भारत ने अमेरिका और 12 अन्य देशों का साथ दिया।संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 2817 (2026) पास किया है। इस प्रस्ताव के पक्ष में 13 वोट पड़े, जबकि चीन और रूस ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। इस प्रस्ताव में ईरान के उन हमलों की कड़ी निंदा की गई है जो उसने अपने पड़ोसी देशों पर किए। अमेरिका ने कहा कि ईरान हर दिशा में हमले कर रहा है। भारत सहित करीब 140 देशों ने इस टेक्स्ट को समर्थन किया।प्रस्ताव में बहरीन, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर हुए हमलों को गलत बताया गया। इसमें ईरान से मांग की गई कि वह रिहायशी इलाकों पर हमले तुरंत रोके। साथ ही, समुद्री व्यापार में दखल देना और उकसावे वाली कार्रवाई बंद करे। बहरीन ने इस अंतरराष्ट्रीय फैसले का स्वागत किया है।इन सबके बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ने गुरुवार ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने खाड़ी क्षेत्र में बिगड़ते सुरक्षा हालातों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बढ़ता तनाव और आम लोगों की मौत बहुत दुखद है। पीएम मोदी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Update: घरेलू बाजार में गिरावट का दौर जारी; सेंसेक्स 934 अंक टूटा, निफ्टी 23400 के नीचे

पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों का मनोबल लगातार गिर रहा है। इसके चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी निधियों की लगातार निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी मंदी के रुझान को और बल दिया। सेंसेक्स की कंपनियों का हाल कारोबार के दौरान सेंसेक्स 934 अंक गिरकर 75,100.34 अंक पर आ गया। वहीं निफ्टी 322 अंक गिरकर 23,316.85 अंक पर आ गया।शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 708.38 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 75,326.04 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 222.05 अंक या 0.93 प्रतिशत गिरकर 23,417.10 पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा सबसे बड़े पिछड़ने वालों में शामिल थीं। पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फिनसर्व लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं। एशियाई बाजारों में दिखी गिरावट एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का बेंचमार्क कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। नैस्डैक कंपोजिट 1.78 प्रतिशत, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.56 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.52 प्रतिशत गिर गया। क्या कहते हैं विशेषज्ञ? जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि पश्चिम एशियाई संघर्ष को लेकर जारी अनिश्चितता के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 13, 2026 · 2 min · National Desk