अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हवाई हमला किया है। खोस्त प्रांत में भी गोलाबारी मुझाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराती है। उन्होंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीय व्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन भंडारण पर हमला करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत के अलीशेर-तेरेजाई जिले के कई इलाकों को भी निशाना बनाया। यह क्षेत्र तथाकथित डूरंड रेखा के पास स्थित है। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, तोपखाने की गोलाबारी में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। फरवरी से बढ़ा सैन्य टकराव दोनों देशों के बीच सीमा पर पिछले महीने से हवाई हमलों और सैन्य झड़पों का सिलसिला तेज हो गया है। 27 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगान राजधानी काबुल समेत कई शहरों में हवाई हमले किए थे। टीटीपी और सीमा विवाद से बढ़ा संकट पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने उस समय इसे खुला युद्ध बताते हुए कहा था कि पाकिस्तान का सब्र का प्याला भर चुका है। उन्होंने तालिबान पर वैश्विक आतंकियों को पनाह देने और उग्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इसके जवाब में अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि 26 फरवरी को डूरंड रेखा के पास जवाबी कार्रवाई में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। विश्लेषकों के अनुसार, 2021 में तालिबान के सत्ता म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Pakistan: अफगानिस्तान पर पाकिस्तान ने फिर की एयरस्ट्राइक; दोनों देशों में बढ़ा तनाव, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
अफगानिस्तान में पाकिस्तान और तालिबान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। तालिबान के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार हवाईअड्डे के पास निजी एयरलाइन काम एयर के ईंधन डिपो पर हवाई हमला किया है। खोस्त प्रांत में भी गोलाबारी मुझाहिद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कंपनी घरेलू एयरलाइनों के साथ-साथ संयुक्त राष्ट्र के विमानों को भी ईंधन उपलब्ध कराती है। उन्होंने पाकिस्तान पर पहले भी एक राष्ट्रीय व्यापारी हाजी खान जादाह के ईंधन