एलपीजी संकट से निपटने का मास्टरप्लान: सरकार क्यों कर रही है पीएनजी पर फोकस? 10 सवालों में समझें पूरी कहानी

एलपीजी और पीएनजी- दोनों तरह के गैस हम कहां से और कितना आयात करते हैं? एलपीजी और पीएनजी (प्राकृतिक गैस) दोनों ही मामलों में भारत अपनी जरूरतों के लिए आयात पर अत्यधिक निर्भर है। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (पीपीएसी) और अन्य व्यापारिक डेटाबेस के आंकड़े इस निर्भरता और आपूर्ति शृंखला की असलियत बताते हैं। एलपीजी पिछले एक दशक में भारत में एलपीजी की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। इसका मुख्य कारण सरकार की ओर से ग्रामीण भारत में स्वच्छ खाना पकाने का ईंधन उपलब्ध कराने के लिए ‘प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना’ (पीएमयूवाई) का सफलतापूर्वक विस्तार करना रहा है । हालांकि, इस भारी मांग को पूरा करने के लिए घरेलू उत्पादन में आनुपातिक रूप से वृद्धि नहीं हुई है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली छमाही के पीपीएसी डेटा के अनुसार, भारत ने कुल 6,219 टीएमटी एलपीजी का उत्पादन किया, जबकि इसी अवधि में खपत 16,200 टीएमटी दर्ज की गई । इस बड़े अंतर को पाटने के लिए भारत को 10,731 टीएमटी एलपीजी का आयात करना पड़ा, जो स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारत अपनी कुल एलपीजी मांग का 62 प्रतिशत विदेशों से आयात करता है । वर्ष 2024 में, भारत पेट्रोलियम गैस के आयात पर लगभग 30.7 बिलियन डॉलर खर्च करके दुनिया का 5वां सबसे बड़ा आयातक देश बन गया था । भारत की एलपीजी आयात आपूर्ति शृंखला पूरी तरह से पश्चिम एशिया पर केंद्रित है। नीचे दी गई तालिका भारत के शीर्ष पेट्रोलियम गैस आपूर्तिकर्ताओं को दर्शाती है। एलपीजी के सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता देश आयात अरब डॉलर में स्थिति कतर $9.96 बिलियन सबसे बड़ा प्राथमिक आपूर्तिकर्ता संयुक्त अरब अमीरात $7.51 बिलियन सबसे तेजी से बढ़ता स्रोत (2023 से $1.76B की वृद्धि) सऊदी अरब $2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

डिंडा पर भाजपा का भरोसा कायम: चुनावी पिच पर फिर ताल ठोकेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, मोयना सीट से मिला टिकट

डिंडा पर भाजपा का भरोसा कायम: चुनावी पिच पर फिर ताल ठोकेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, मोयना सीट से मिला टिकट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भरोसा कायम रहा और पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे और पार्टी ने उस वक्त भी उन्हें टिकट दिया था। डिंडा को पश्चिम बंगाल के मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। डिंडा पिछली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और एक बार फिर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने घोषित की पहली सूची पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। इस सूची में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट और नंदीग्राम दोनों से टिकट दिया गया है। वहीं, पहली सूची में डिंडा का नाम भी शामिल है जो एक बार फिर मोयना विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे। डिंडा ने 2021 में इस सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा अशोक डिंडा ने 2009 में भारत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

LPG Carrier: होर्मुज तनाव के बीच भारत को राहत, भारतीय जहाज शिवालिक 46 हजार टन गैस लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही पर संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। एलपीजी गैस लेकर आने वाला भारतीय जहाज शिवालिक सुरक्षित तरीके से गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया है। इस जहाज के सुरक्षित पहुंचने को ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में क्षेत्र में तनाव के कारण समुद्री मार्ग पर जोखिम बढ़ गया था। यह एलपीजी टैंकर रविवार शाम करीब पांच बजे मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है। यह गैस भारत के घरेलू आपूर्ति नेटवर्क में भेजी जाएगी। शिवालिक एक बहुत बड़ा गैस वाहक जहाज है, जिसे शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया संचालित करता है। यह जहाज फारस की खाड़ी से अरब सागर को जोड़ने वाले अहम समुद्री रास्ते होर्मुज से होकर भारत पहुंचा।होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक माना जाता है। दुनिया भर में तेल और गैस की करीब 20 प्रतिशत आपूर्ति इसी समुद्री रास्ते से गुजरती है। इसलिए इस मार्ग पर किसी भी तरह का तनाव पूरी दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति को प्रभावित कर सकता है। भारत भी अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए इस समुद्री रास्ते पर काफी हद तक निर्भर है।तनाव के बीच ईरान ने दो भारतीय जहाजों को होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी। इनमें शिवालिक और नंदा देवी नाम के एलपीजी टैंकर शामिल हैं। दोनों जहाज करीब 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत के लिए रवाना हुए थे। अधिकारियों के मुताबिक दोनों जहाज सुरक्षित तरीके से जलडमरूमध्य पार कर चुके हैं और भारतीय बंदरगाहों की ओर बढ़े।भारत में घरेलू और व्यावसायिक उपयोग के लिए एलपीजी की बड़ी मांग रहती है। ऐसे में इन जहाजों का समय पर पहुं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Air India: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते आयरलैंड डायवर्ट, जानिए अपडेट

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक ए350 विमान सेवा को सोमवार सुबह संदिग्ध तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियातन आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। प्रवक्ता ने क्या बताया? एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि 15 मार्च को न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI102 को संभावित तकनीकी समस्या के बाद शैनन, आयरलैंड की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के अनुसार विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विमान की स्थापित सुरक्षा मानकों के तहत विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के मद्देनजर यह एहतियाती फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विमान करीब छह घंटे तक हवा में रहने के बाद शैनन की ओर मोड़ा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk

Air India: न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खामी के चलते आयरलैंड डायवर्ट, जानिए क्या अपडेट

एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एक ए350 विमान सेवा को सोमवार सुबह संदिग्ध तकनीकी खराबी की आशंका के चलते एहतियातन आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया। विमान में करीब 300 यात्री सवार थे। प्रवक्ता ने क्या बताया? एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा कि 15 मार्च को न्यूयॉर्क (जेएफके) से दिल्ली के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI102 को संभावित तकनीकी समस्या के बाद शैनन, आयरलैंड की ओर डायवर्ट किया गया। एयरलाइन के अनुसार विमान ने स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे शैनन एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री व चालक दल सुरक्षित हैं। प्रवक्ता ने बताया कि विमान की स्थापित सुरक्षा मानकों के तहत विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसी के मद्देनजर यह एहतियाती फैसला लिया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार24 के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, विमान करीब छह घंटे तक हवा में रहने के बाद शैनन की ओर मोड़ा गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk

Hormuz Crisis: होर्मुज संकट से नाटो में दरार? मदद नहीं मिलने पर ट्रंप ने सहयोगी देशों को दे डाली चेतावनी

एक इंटरव्यू के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नाटो के सहयोगी देशों को साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से फायदा लेने वाले देशों को इसकी सुरक्षा की भी जिम्मेदारी उठानी चाहिए।ट्रंप ने कहा, ‘यह बिल्कुल ठीक है कि होर्मुज से फायदा लेने वाले देश ये सुनिश्चित करें कि वहां कुछ भी गलत न हो।’ ट्रंप ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘अगर कोई कुछ नहीं करता या मदद नहीं करता तो मुझे लगता है कि यह नाटो के भविष्य के लिए बहुत बुरा होगा।‘ट्रंप ने कहा, ‘हमें यूक्रेन के मामले में उनकी मदद की जरूरत नहीं पड़ी। अब देखते हैं कि वे हमारी मदद करते हैं या नहीं, क्योंकि मैं लंबे समय से कहता आ रहा हूं कि हम उनके साथ खड़े रहेंगे, लेकिन वे हमारे साथ नहीं खड़े रहेंगे।‘गौरतलब है कि ट्रंप होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में बारूदी सुरंगों को साफ करने के लिए युद्धपोतों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। हाल ही में भी मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा था ‘हम नाटो के लिए हमेशा तत्पर हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा देश होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने में हमारी मदद करेगा।‘पश्चिम एशिया संकट को लेकर अमेरिका फंसता नजर आ रहा है। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई और कई अन्य शीर्ष नेताओं की मौत के बाद भी ईरान झुकने के लिए तैयार नहीं है और लगातार पश्चिम एशिया में अमरिकी ठिकानों और इस्राइल पर हमले कर रहा है। अमेरिका और इस्राइल की ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिश भी सफल होती नहीं दिख रही है। ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने के चलते वैश्विक तेल आपूर्ति पर दबाव पड़ा है। अमेरिकी तेल कंपनियों ने भी इसे लेकर चिंता जताई है और ट्रंप से अपील की है कि अगर जल्द ही कोई रास्ता नहीं निकला तो हालात …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Trade: व्यापार घाटा फरवरी में घटकर 27.1 अरब डॉलर पर, क्या ईरान संकट और टैरिफ की अनिश्चितता से नई चुनौतियां?

फरवरी 2026 में भारत के व्यापारिक मोर्चे पर एक मिली-जुली तस्वीर सामने आई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश का व्यापार घाटा मासिक आधार पर कम होकर 27.1 अरब डॉलर रह गया है। हालांकि, यह राहत अस्थाई साबित हो सकती है, क्योंकि पश्चिमी एशिया में ईरान विवाद के कारण बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक टैरिफ नीतियों में अनिश्चितता ने व्यापार प्रवाह और भारतीय निर्यातकों की धारणा पर दबाव डालना शुरू कर दिया है। आयात-निर्यात की ताजा स्थिति वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 में भारत का वस्तु व्यापार घाटा 27.10 अरब डॉलर दर्ज किया गया। यह आंकड़ा जनवरी महीने के 34.68 अरब डॉलर के व्यापार घाटे से काफी कम है। रॉयटर्स पोल में अर्थशास्त्रियों ने इस घाटे के 28.8 अरब डॉलर रहने का अनुमान लगाया था, जिससे ताज़ा आंकड़े बेहतर साबित हुए हैं। भू-राजनीतिक तनाव और निर्यातकों पर असर हालांकि, पिछले साल फरवरी के 14.42 अरब डॉलर के मुकाबले वार्षिक आधार पर घाटे में विस्तार हुआ है, जिसका मुख्य कारण आयात में भारी वृद्धि है। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 में भारत का निर्यात 36.61 अरब डॉलर और आयात 63.71 अरब डॉलर रहा। वहीं, चालू वित्त वर्ष (2025-26) में अप्रैल से फरवरी की अवधि के लिए, भारत का कुल वस्तु निर्यात पिछले वर्ष के 395.66 अरब डॉलर से 1.84% बढ़कर 402.93 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। भले ही मासिक घाटे में कमी आई हो, लेकिन वैश्विक व्यापार प्रवाह पर नए संकट मंडरा रहे हैं। आपूर्ति शृंखला में बाधा: मध्य पूर्व, विशेषकर ईरान से जुड़े मौजूदा संघर्ष ने ऊर्जा बाज़ारों और पश्चिमी एशिया के प्रमुख समुद्री मार्गों को बाधित कर दिया है। मध्य पूर्व, विशेषकर ईरान से जुड़ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Air India: एअर इंडिया ने अपनी दुबई की सभी उड़ानें अस्थायी तौर पर रद्द की, सुरक्षा कारणों से लिया फैसला

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच एयर इंडिया ने सोमवार को अपने सभी दुबई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए निर्धारित उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा, “दुबई में उड़ान संचालन निलंबित। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई आने-जाने वाली उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं…” यह भी पढ़ें- ‘ईरान से हमारी दोस्ती’: जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को छोड़ने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग बता दे कि तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली अमीरात की एक फ्लाइट सोमवार को गंतव्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आई। दरअसल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बंद होने के बाद अमीरात की टीआरवी-डीएक्सबी उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आई। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। 353 यात्रियों और 19 चालक दल के सदस्यों वाली यह उड़ान सुबह 4.40 बजे रवाना हुई और सुबह 8.40 बजे वापस लौटी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे पहले, अमीरात की एक अन्य उड़ान, ईके533, जो सुबह 4.30 बजे 325 लोगों को लेकर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण वापस लौट आई और कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरी। यह भी पढ़ें- Odisha: ओडिशा अग्निकांड पर राष्ट्रपति-PMO ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख की सहायता राशि का ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

'ईरान से हमारी दोस्ती': जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को निकालने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग

पश्चिम एशिया में 17 दिन से जारी संघर्ष ने वैश्विक तेल बाजार को हिला कर रख दिया है। इसका बड़ा असर हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर देखने को मिला, जिसके चलते दुनियाभर की तेल आपूर्तियों संकट के बादल तक दिखने लगे। इसी तनावपूर्ण स्थिति के बीच भारत ने कूटनीतिक कदम उठाया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत ईरान के साथ सीधे और निर्णायक संवाद कर रहा है, जिससे भारतीय ध्वज के साथ जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो रहा है। जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि ईरानी अधिकारियों के साथ सीधे संवाद ने सकारात्मक परिणाम दिए हैं। इसके तहत अभी कई और भारतीय ध्वज वाले जहाजों को होर्मुज जलमार्ग से गुजरना बाकी है। फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने स्पष्ट किया कि हर भारतीय जहाज को व्यक्तिगत रूप से अनुमति दी जा रही है और इसके लिए भारत और ईरान के बीच कोई नया समझौता नहीं हुआ है।इस दौरान जयशंकर ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारतीय ध्वज वाले जहाजों के सुरक्षित आवागमन के बदले ईरान को भारत की तरफ से कोई लाभ नहीं दिया गया। उनका कहना था कि भारत और ईरान के बीच पुराना सहयोग रहा है, इसी आधार पर हमने यह कदम उठाया। यह कोई लेन-देन का मामला नहीं है।बता दें कि पिछले सप्ताह ईरान ने दो भारतीय झंडाधारी एलपीजी वाहनों को हॉर्मुज से गुजरने की अनुमति दी थी। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेसीयान के टेलीफोनिक संवाद के कुछ ही घंटे बाद आया, जो अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पहला संपर्क था। इसके अलावा, जयशंकर और उनके ईरानी समकक्ष सैयद अब्बास अराघची के बीच भी चर्चा हुई।हालांकि ईरान ने हॉर्मुज को केवल अमेरिकी और इस्राइली जहाजों और उनके सहयोगियों के लिए के लिए बंद रख …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

'न युद्धविराम की मांग न ही बातचीत की': ईरान ने खारिज किया अमेरिकी दावा, भड़के ट्रंप बोले- झूठी खबरें फैला रहा

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 17वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इसी उग्र हालात के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने रविवार को अमेरिका के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें कहा गया था कि ईरान युद्धविराम चाहता है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान ने न तो कभी सीजफायर मांगा है और न ही किसी तरह की बातचीत की मांग की है। अराघची ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि ईरान तब तक अपनी रक्षा करता रहेगा जब तक जरूरत होगी। अमेरिकी मीडिया संगठन सीबीएस न्यूज को दिए इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि ईरान अमेरिका के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा, जब तक कि अमेरिका इस युद्ध को गैरकानूनी मानकर अपना रुख नहीं बदलता। उन्होंने कहा फिर से इस बात को दोहराया कि हमने कभी सीजफायर नहीं मांगा और न ही बातचीत की मांग की है। हम जितने समय तक जरूरी होगा, अपनी रक्षा के लिए तैयार हैं।इधर, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के विदेश मंत्री की तरफ से उनके बयान को खारिज किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान जनता को सच्चाई नहीं बता रहा और गलत जानकारी फैला रहा है। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने सिर्फ सच्चाई सामने रखी है, जबकि ईरान झूठी खबरें फैला रहा है। उनके मुताबिक, ईरान ने यह दावा किया था कि उसने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन (CVN-72) पर हमला किया और उसे नुकसान पहुंचाया, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यह जहाज न तो कभी हमले का शिकार हुआ और न ही उसमें आग लगी थी।ट् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk