पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच एयर इंडिया ने सोमवार को अपने सभी दुबई उड़ानों को रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए निर्धारित उड़ानें पहले की तरह जारी रहेंगी। एयर इंडिया ने एक्स पर लिखा, “दुबई में उड़ान संचालन निलंबित। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस वजह से एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई आने-जाने वाली उड़ानें आज के लिए रद्द कर दी गई हैं…” यह भी पढ़ें- ‘ईरान से हमारी दोस्ती’: जयशंकर बोले- भारतीय झंडे वाले जहाजों को छोड़ने के लिए कोई समझौता नहीं, पुराना सहयोग बता दे कि तिरुवनंतपुरम से दुबई जाने वाली अमीरात की एक फ्लाइट सोमवार को गंतव्य हवाई अड्डे पर सुरक्षा संबंधी घटना की सूचना मिलने के बाद वापस लौट आई। दरअसल दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बंद होने के बाद अमीरात की टीआरवी-डीएक्सबी उड़ान बीच रास्ते से ही लौट आई। यह विमान तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरी। 353 यात्रियों और 19 चालक दल के सदस्यों वाली यह उड़ान सुबह 4.40 बजे रवाना हुई और सुबह 8.40 बजे वापस लौटी। उन्होंने बताया कि यात्रियों को टर्मिनल पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे पहले, अमीरात की एक अन्य उड़ान, ईके533, जो सुबह 4.30 बजे 325 लोगों को लेकर कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई थी, दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अचानक बंद होने के कारण वापस लौट आई और कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरी। यह भी पढ़ें- Odisha: ओडिशा अग्निकांड पर राष्ट्रपति-PMO ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख की सहायता राशि का ए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें