TOP News: राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव आज, पश्चिम बंगाल के मुख्य और गृह सचिव हटाए गए; ऑस्कर 2026 का हुआ आगाज

राज्यसभा चुनाव के लिए बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर मतदान आज होगा। वहीं, ग्लोबल ग्लैमर की दुनिया में ऑस्कर 2026 का आगाज हो चुका है और रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ छा गईं। राजनीति के दूसरे मोर्चे पर बंगाल चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर आई है, चुनाव आयोग ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटा दिया है। दिल्ली मेट्रो ने ड्राइवरलेस तकनीक में 2025 में दुनिया भर में रिकॉर्ड बनाया। घरेलू मामलों में भी राहत की खबर आई है, एलपीजी बुकिंग घटकर 77 लाख हुई है, जबकि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है और सरकार ने दोहराया कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk

Odisha: कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, दस मरीजों की मौत

ओडिशा के कटक में सोमवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। यहां के सरकारी एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के आईसीयू में भीषण आग लग गई। इस घटना में अब तक 10 मरीजों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि आग सुबह करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच लगी। मामले को लेकर एक अधिकारी ने बताया, आग अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग के आईसीयू में भड़की थी और देखते ही देखते आग ने बड़ा रूप ले लिया। यहां उन मरीजों का इलाज चल रहा था जिनकी हालत बहुत गंभीर थी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत अस्पताल पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। इस बचाव कार्य में अस्पताल के कर्मचारियों, पुलिस और मरीजों के साथ आए लोगों ने भी सहयोग किया।मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश में अस्पताल के 11 कर्मचारी भी झुलस गए। कुल 23 मरीजों को आनन-फानन में दूसरे विभागों और वार्डों में शिफ्ट किया गया।हादसे की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां के हालात का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट-सर्किट हो सकती है। आग ने ट्रॉमा केयर आईसीयू के साथ-साथ पास के कुछ और वार्डों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बताया कि सात गंभीर मरीजों की मौत शिफ्टिंग के दौरान ही हो गई थी। इसके बाद तीन और मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायल मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सरकार ने हर म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: पश्चिम एशिया के लिए आज से शुरू होगी 48 उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी रिफंड-रीबुकिंग की सुविधा

एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि सोमवार यानी 16 मार्च को दोनों एयरलाइन्स मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल उड़ानें संचालित करेंगी। एयरलाइन के प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन उड़ानों में जेद्दा और मस्कट के लिए शेड्यूल सेवाएं शामिल हैं। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के भविष्य की तारीख पर अपनी उड़ान रीकॉर्बुक कर सकते हैं या पूर्ण रिफंड का विकल्प चुन सकते हैं भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें संचालित होंगी। एअर इंडिया दिल्ली और मुंबई से एक-एक रिटर्न सेवा संचालित करेगी, जबकि एअर इंडिया एक्सप्रेस बंगलूरू, कोझिकोड और मंगलोर से एक-एक उड़ान संचालित करेगी।एअर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए कुल 12 शेड्यूल उड़ानें संचालित करेगी। इनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से एक-एक उड़ान शामिल है, जबकि कोच्चि से दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। ये उड़ानें नियमित समय-सारणी के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध होंगी।शेड्यूल उड़ानों के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त रूप से 26 नॉन-शेड्यूल उड़ानें यूएई और सऊदी अरब के लिए संचालित करेंगी। इन उड़ानों का संचालन उपलब्ध स्लॉट और प्रस्थान स्टेशनों की परिस्थितियों के अनुसार किया जाएगा। ये सभी उड़ानें भारतीय और स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।उत्तर अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और अन्य क्षेत्रों के लिए एअर इंडिया की सभी उड़ानें अपनी निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगी।वह यात्री जिनकी यात्रा की शेड्यूल सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं, वे: एअर इंडिया के यात्रियों को रीकॉर्बुकिंग या रद्द करने के लिए एयरलाइन की वेबसाइट पर आवेदन क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Oscar Awards 2026 Live: कुछ ही देर में शुरू होगा ऑस्कर समारोह, ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल..’ में होगा तगड़ा मुकाबला

11:19 PM, 15-Mar-2026 Oscar Awards 2026 Live: कुछ ही देर में शुरू होगा ऑस्कर समारोह, ‘सिनर्स’ और ‘वन बैटल..’ में होगा तगड़ा मुकाबला 98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन अमेरिका के हॉलीवुड स्थित डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। इस साल यह समारोह भारत के लिए खास है। सेरेमनी में भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर शामिल होंगी। कुछ ही देर में अवॉर्ड सेरेमनी शुरू होने वाली है जिसमें 24 कैटेगरी में साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम बंगाल चुनाव: ममता का चौका या कमल को मौका? एसआईआर और घुसपैठ के साये में दिलचस्प मुकाबला

तीन देशों भुटान, नेपाल और बांग्लादेश से घिरे इस राज्य में भाजपा बीते ढाई दशक से कमल खिलाने का सपना पाले हुए है। बीते चुनाव में पार्टी वाम दलों और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए मुख्य विपक्षी दल बनने में तो कामयाब रही, मगर सत्ता हासिल करने का सपना अधूरा ही रहा। इस बार वह घुसपैठ के कारण जनसांख्किीय बदलाव और भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाया है। साथ ही बीते चुनाव से सबक सीखते हुए पाला बदल करने वाले नेताओं की जगह खांटी कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाने की रणनीति बनाई है।राजनीतिक विश्लेषण के अनुसार पिछले चुनाव में लगभग 36 सीटों पर जीत का अंतर 5000 वोट से कम था। इनमें से कई सीटें ऐसी थीं जहां हार-जीत का फैसला कुछ सौ वोटों से हुआ। यही कारण है कि इन सीटों को आगामी चुनाव का सबसे अहम रणक्षेत्र माना जा रहा है। अगर इन सीटों पर थोड़े से वोटों का झुकाव बदलता है तो सत्ता का समीकरण भी बदल सकता है।भाजपा की रणनीति उत्तर बंगाल और जंगलमहल क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत करने की है। नॉर्थ बंगाल के कूचबिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग जैसे जिलों में भाजपा को पिछले चुनाव में अच्छी सफलता मिली थी। वहीं, ममता के नेतृत्व में तृणमूल सरकार सामाजिक और कल्याणकारी योजनाओं के सहारे उतर रही है। तृणमूल का दावा है कि महिलाओं, किसानों और गरीब तबकों के लिए चलाई गई योजनाओं ने उसे मजबूत जनसमर्थन दिलाया है।मुस्लिम वोट बैंक को साधे रखने के लिए ममता लगातार फ्रंट फुट पर खेल रही हैं। खासतौर पर एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट, सड़क और संसद में आक्रामक मोर्चा खोलना इसी वोट बैंक को साथ बनाए रखने की रणनीति है। बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा और तृणमूल के बीच मतों का अंतर सात फीसदी रहा है। भाजपा आदिवासी, मतुआ, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Weather: नारकंडा समेत चोटियों पर हिमपात, मैदानी जिलों में बारिश; राहत के साथ आफत भी लाया मौसमी बदलाव

हिमाचल प्रदेश में रविवार को अंधड़ और ओलावृष्टि के ऑरेंज अलर्ट के बीच कई क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। किन्नौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, मंडी और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। तेज हवाएं चलीं और कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से फिर से ठंड बढ़ गई है। वहीं, प्रदेशभर में 21 मार्च तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं। मौसम केंद्र शिमला ने 19 मार्च को अंधड़ व ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रविवार को हुई बर्फबारी के चलते जिला कुल्लू में 10,280 फीट ऊंचा जलोड़ी दर्रा बंद हो गया। दोपहर बाद बारिश के बाद शुरू हुई बर्फबारी के कारण हाईवे-305 पर यातायात ठप हो गया। इससे एचआरटीसी की तीन और एक निजी बस फंस गई। वहीं, जिला मुख्यालय से 69 पंचायतों का संपर्क कट गया। यहां दस सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। शिमला के नारकंडा में बर्फ गिरी, जबकि कुफरी में ओलावृष्टि हुई।जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र की कई पंचायतों में रविवार दोपहर बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे मटर की फसल के अलावा आड़ू की फसल को भी नुकसान पहुंचा। धार्मिक स्थल शिकारी देवी में 7 सेंटीमीटर और शैटाधार में 5 सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। किन्नौर के नाको सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। रिकांगपिओ, कल्पा और सांगला में देर शाम तक बारिश होती रही। शिमला के नारकंडा, हाटू पीक, कोटखाई, श्राईकोटी सहित अन्य ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि रामपुर सहित निचले क्षेत्रों में दोपहर बार बारिश जारी रही।चंबा जिले के मणिमहेश क्षेत्र की कैलाश, कुगति, चौबिया, दरुणी, काली छौ और अन्य ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कई ऊंचे क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई, जबकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: क्या अरब देशों पर अमेरिका-इस्राइल ही कर रहे हमले? ईरानी विदेश मंत्री अराघची ने किया बड़ा दावा

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, अराघची ने कहा कि ईरान क्षेत्रीय देशों के साथ मिलकर बैठक करने और हमलों के लक्ष्यों की प्रकृति की जांच के लिए एक संयुक्त समिति बनाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि ईरान के हमले केवल अमेरिकी ठिकानों और हितों को निशाना बनाते हैं। यह उन हमलों के जवाब में है, जो इन साइट्स से शुरू किए गए थे।अब्बास अराघची ने आगे कहा कि अमेरिका ने ईरान के शाहेद 136 ड्रोन के जैसा एक ड्रोन विकसित किया है, जिसका नाम “लुकास” है, जो अरब देशों में लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए है। उन्होंने इस्राइल पर अरब नागरिकों को निशाना बनाने और ईरान के साथ उनके संबंधों को खराब करने का आरोप लगाया, और कहा, “अब तक ईरान ने क्षेत्र में किसी भी नागरिक या आवासीय क्षेत्र को निशाना नहीं बनाया है।“उन्होंने कहा कि कतर, सऊदी अरब और ओमान जैसे पड़ोसियों के साथ संपर्क जारी हैं, और क्षेत्रीय देश तनाव कम करने और युद्ध को समाप्त करने के लिए विचार प्रस्तुत करने में मध्यस्थता कर रहे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य पर अराघची ने कहा कि यह अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के जहाजों को छोड़कर सभी के लिए खुला है।उन्होंने ईरान की स्थिति को स्थिर बताया, इस बात पर जोर देते हुए कि राज्य या सैन्य संस्थानों में कोई दोष नहीं है और सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई अच्छे स्वास्थ्य में हैं। फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉर्प्स ने रविवार को कहा कि सऊदी अरब के रियाद क्षेत्र और ईस्टर्न प्रांत पर हालिया ड्रोन हमले का ईरान से कोई संबंध नहीं है।ईरानी विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अराघची ने शनिवार की रात को अपने फ्रांसीसी समकक्ष जीन-नोएल बैरोट के साथ क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Elections: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटे; जानें किसे मिली नई जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव को बदलने का फैसला किया है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद रविवार रात आयोग ने यह आदेश जारी किया। आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब दुष्यंत नारियावाला को नया मुख्य सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य के गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा को भी उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह संघमित्रा घोष को नया गृह सचिव नियुक्त किया गया है। The Election Commission removed West Bengal’s Chief Secretary and Home Secretary soon after the Model Code of Conduct came into effect. IAS officer Dushyant Nariala has been appointed as the new Chief Secretary, while Sanghamitra Ghosh takes over as Home Secretary: ECI pic.twitter.com/Z06Wb6JmTL — IANS (@ians_india) March 15, 2026 इस बीच, सूत्रों से यह भी जानकारी मिल रही है कि पुलिस महानिदेशक और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर भी हटाए जा सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाती है। इसदौरान चुनाव आयोग को प्रशासनिक स्तर पर कई विशेष अधिकार मिल जाते हैं। आयोग जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक पदों पर तैनात अफसरों के तबादले या बदलाव का आदेश दे सकता है।पिछले चुनावों में भी आयोग ने कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को बदला था। कोलकाता पुलिस आयुक्त सहित कई वरिष्ठ पदों पर भी चुनाव से पहले तबादले के उदाहरण मिलते रहे हैं। हालांकि इस स्तर के शीर्ष पदों पर बदलाव हाल के वर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

South Africa: जोहानसबर्ग में हमलावरों की अंधाधुंध गोलीबारी में दो की मौत, छह लोग घायल

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, घायल छह लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। गौतेंग प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ब्रेंडा मुरीडिली के मुताबिक, “अब तक किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इस चरण में हमले का मकसद भी अज्ञात है।” उन्होंने बताया कि संदिग्धों की तलाश जारी है और लोगों से जांच में पुलिस की मदद करने की अपील की है।पुलिस ने कहा कि जिस किसी के पास भी इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी हो, वह क्राइम स्टॉप नंबर 0860010111 पर संपर्क करे या ‘माईएसएपीएस’ ऐप के जरिए गुमनाम सूचना दे सकता है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब सरकार ने एल्डोराडो पार्क और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने और चल रही जांच में मदद के लिए दक्षिण अफ्रीकी नेशनल डिफेंस फोर्स (एसएएनडीएफ) के जवानों सहित अतिरिक्त संसाधन तैनात किए हैं।इसी से जुड़ी एक अन्य घटना में, 11 मार्च, 2026 को एसएएनडीएफ सैनिक 11 मार्च, 2026 को एल्डोरैडो पार्क और रिवरली समेत जोहानसबर्ग के कुछ हिस्सों में उतरे, जहां उन्होंने अपनी ताकत का साफ प्रदर्शन किया। यह तैनाती देशव्यापी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत सैनिकों को दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा (एसएपीएस) की मदद के लिए लगाया गया है ताकि गैंगस्टर गतिविधियों, हिंसक अपराध और संगठित आपराधिक गतिविधियों पर काबू पाया जा सके।गैंग हिंसा से लंबे समय से प्रभावित एल्डोराडो पार्क इलाके में सेना के वाहनों के प्रवेश का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किया गया, जिससे इस तैनाती को लेकर कई तरह की बहस भी छिड़ गई। इससे पहले 14 जून 2025 को जोहानसबर्ग के एल्डोराडो पार्क में एक मस्जिद के बाहर गोलीबारी की घटना में नौ लोगों को गोली मारी गई थी, जिनमें तीन लोगों की मौत हो गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk

Iran War: यूएई में 35 लोग गिरफ्तार, 19 भारतीय भी शामिल; सोशल मीडिया पर ईरानी हमले के फेक वीडियो फैलाने का आरोप

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सोशल मीडिया पर भ्रामक और फर्जी वीडियो पोस्ट करने के आरोप में 35 लोगों की गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है। इन आरोपियों में 19 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों ने क्षेत्रीय तनाव के बीच इंटरनेट पर ऐसी सामग्री साझा की जिससे लोगों में भ्रम और डर फैल सकता था। यूएई की आधिकारिक समाचार एजेंसी WAM के अनुसार, सभी आरोपियों को तेज सुनवाई (फास्ट-ट्रैक ट्रायल) के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।यूएई के अटॉर्नी जनरल डॉ. हमद सैफ अल शम्सी ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म की सख्त निगरानी के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाकर सार्वजनिक व्यवस्था और देश की स्थिरता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे। जांच में पाया गया कि आरोपी तीन अलग-अलग समूहों में काम कर रहे थे और उन्होंने अलग-अलग तरीकों से भ्रामक सामग्री पोस्ट की।पहले समूह के 10 लोगों ने वास्तविक वीडियो क्लिप पोस्ट किए, जिनमें देश के हवाई क्षेत्र में मिसाइलों के गुजरने या उन्हें रोकने के दृश्य दिखाए गए थे। इन वीडियो के साथ ऐसे कमेंट और साउंड इफेक्ट जोड़े गए जिससे यह लगे कि देश पर हमला हो रहा है। अधिकारियों के अनुसार इससे लोगों में डर और घबराहट फैल सकती थी। इस समूह में 5 भारतीय, 1 पाकिस्तानी, 1 नेपाली, 2 फिलीपीन नागरिक और 1 मिस्र का नागरिक शामिल है।दूसरे समूह के 7 लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके विस्फोट, मिसाइल हमलों और आग लगने जैसे नकली दृश्य तैयार किए। इन वीडियो में राष्ट्रीय झंडे और तारीखें भी जोड़ी गईं ताकि लोग इन्हें असली समझ लें। कई वीडियो ऐसे थे जिन्हें दूसरे देशों की घटनाओं से जोड़कर यूएई का बताया गया। इस समूह में पांच भार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 2 min · National Desk