डिंडा पर भाजपा का भरोसा कायम: चुनावी पिच पर फिर ताल ठोकेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, मोयना सीट से मिला टिकट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भरोसा कायम रहा और पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे और पार्टी ने उस वक्त भी उन्हें टिकट दिया था। डिंडा को पश्चिम बंगाल के मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। डिंडा पिछली बार इसी सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने थे और एक बार फिर पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने घोषित की पहली सूची पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कई अहम सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है। इस सूची में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी को भवानीपुर सीट और नंदीग्राम दोनों से टिकट दिया गया है। वहीं, पहली सूची में डिंडा का नाम भी शामिल है जो एक बार फिर मोयना विधानसभा सीट से ताल ठोकेंगे। डिंडा ने 2021 में इस सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तृणमूल कांग्रेस के संग्राम कुमार डोलाई को 1260 वोटों के अंतर से हराया था। भारत के लिए खेल चुके हैं डिंडा अशोक डिंडा ने 2009 में भारत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
डिंडा पर भाजपा का भरोसा कायम: चुनावी पिच पर फिर ताल ठोकेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, मोयना सीट से मिला टिकट
डिंडा पर भाजपा का भरोसा कायम: चुनावी पिच पर फिर ताल ठोकेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज, मोयना सीट से मिला टिकट और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का भरोसा कायम रहा और पार्टी ने एक बार फिर उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया। डिंडा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद 2021 में भाजपा से जुड़े थे और पार्टी ने उस वक्त भी उन्हें टिकट दिया था। डिंडा को पश्चिम बंगाल के मोयना विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। डिंडा पिछली बार