Harish Rana Euthanasia: हरीश को नहीं दिया जा रहा कोई ऑक्सीजन सपोर्ट, चरणबद्ध तरीके से हटा रहे जीवन रक्षक उपकरण

1 of 7 Harish Rana Case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स सोमवार को एम्स में एक मेडिकल कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निष्क्रिय इच्छामृत्यु की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में यह तय किया गया कि हरीश राणा को अब किसी भी प्रकार का ऑक्सीजन सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। अब तक उन्हें केवल ट्यूब के माध्यम से पोषण और हाइड्रेशन प्रदान किया जा रहा था, जिसे भी बंद कर दिया गया है। एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान), नई दिल्ली में गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी हरीश राणा के मामले में निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मंगलवार से हरीश राणा को पानी देना भी बंद कर दिया जाएगा, जो इस प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस निर्णय के साथ ही, धीरे-धीरे जीवन रक्षक उपकरणों को हटाकर उन्हें इस दुनिया से विदा करने की तैयारी की जा रही है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 7 बेटे हरीश के साथ मां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मंगलवार से पानी देना बंद करने के बाद, पोषण और हाइड्रेशन के लिए लगी ट्यूब पर कैप लगा दिया जाएगा, लेकिन उसे उनके शरीर से हटाया नहीं जाएगा। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार हरीश राणा के स्वास्थ्य की हर धड़कन और नब्ज पर मॉनिटर के जरिए कड़ी नजर रख रही है। जीवन रक्षक उपकरणों को चरणबद्ध तरीके से हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। 3 of 7 बेटे हरीश के साथ पिता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी आधिकारिक प्रतिक्रिया और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन हालांकि, एम्स अस्पताल प्रशासन ने इस मामले पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है और कोई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Hormuz Tension: जयराम रमेश ने 1956 के स्वेज संकट को किया याद, बोले- भारत की कूटनीति ने निभाई थी अहम भूमिका

दुनिया इस समय होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव से जूझ रही है, ऐसे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को 1956 के स्वेज संकट को याद करते हुए उस दौर की कूटनीतिक कोशिशों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय भारत के वरिष्ठ राजनयिक वीके कृष्ण मेनन संकट को सुलझाने की कोशिशों के केंद्र में थे। 70 साल पहले की किस घटना को किया याद? रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 70 साल पहले दुनिया स्वेज संकट से जूझ रही थी। 26 जुलाई 1956 को मिस्र के राष्ट्रपति गमाल अब्देल नासिर ने स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण कर दिया था, जिससे पश्चिमी देशों में तीखी प्रतिक्रिया हुई और युद्ध जैसे हालात बन गए। भारत ने क्या निभाई थी भूमिका? उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर 1956 को ब्रिटेन, फ्रांस और इस्राइल ने मिस्र पर हमला कर दिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति ड्वाइट आइजनहावर के हस्तक्षेप के बाद उन्हें पीछे हटना पड़ा। रमेश ने यह भी याद दिलाया कि यही आइजनहावर तीन साल पहले ईरान के प्रधानमंत्री मोहम्मद मोसद्देग को हटाने के संयुक्त अभियान को मंजूरी दे चुके थे।रमेश के अनुसार, नवंबर 1956 की शुरुआत में संघर्ष रुकने के बाद संयुक्त राष्ट्र की एक आपातकालीन सेना (UNEF) को सिनाई और गाजा क्षेत्र में तैनात किया गया था, जिसमें भारत सहित 10 देशों की भागीदारी थी। इस बल ने जून 1967 तक वहां शांति बनाए रखने में भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि इस मिशन में भारत की अहम भूमिका रही दिसंबर 1959 से जनवरी 1964 तक लेफ्टिनेंट जनरल पीएस ज्ञानि और जनवरी 1966 से जून 1967 तक मेजर जनरल इंदरजीत रिक्ये ने इसकी कमान संभाली। साथ ही, 20 मई 1960 को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने गाजा म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

UN: 'इस्लामोफोबिया की मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने में माहिर है हमारा पड़ोसी', यूएन में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

भारतीय राजदूत ने संयुक्त राष्ट्र को भी आईना दिखाते हुए कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र की परिकल्पना एक ऐसे संस्थान के रूप में की गई थी जो धर्म, संस्कृति और राजनीति से ऊपर उठकर काम करे। इसलिए हम ऐसे किसी भी ढांचे को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत पर जोर देते हैं, जो केवल एक धर्म पर ध्यान दे और धार्मिक भय (रिलिजियोफोबिया) की व्यापक समस्या पर ध्यान न दे। उन्होंने कहा, हमारे विचार में 1981 का ‘धर्म या आस्था के आधार पर सभी प्रकार की असहिष्णुता और भेदभाव के उन्मूलन संबंधी घोषणा’ एक संतुलित दस्तावेज है, जो किसी एक धर्म को विशेष महत्व दिए बिना सभी धर्मों को मानने वाले लोगों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करता है।’ संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र को धार्मिक पहचान को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने और संकीर्ण राजनीतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उसका गलत इस्तेमाल किए जाने के प्रति आगाह रहना चाहिए और इन खतरों की बढ़ती प्रवृत्ति पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। #WATCH | Permanent Representative of India to the United Nations, Parvathaneni Harish, says, “As a nation where followers of virtually every major world religion coexist peacefully and a nation that has given birth to four major world religions namely Hinduism, Buddhism, Jainism… pic.twitter.com/zfz8HOKyCJ — ANI (@ANI) March 17, 2026 संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा, ‘भारत एक ऐसा देश है जहां दुनिया के लगभग सभी प्रमुख धर्मों को मानने वाले लोग शांतिपूर्वक सह-अस्तित्व में रहते हैं। साथ ही, हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म जैसे चार प्रमुख धर् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Indian Ships Via Hormuz: आज गुजरात पहुंचेगा नंदा देवी जहाज, यूएई से सुरक्षित भारत आ रहा जग लाडकी; जानिए अपडेट

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बावजूद भारत के लिए एलपीजी और कच्चा तेल लेकर आए भारतीय ध्वज वाले टैंकर सुरक्षित रूप से गुजरात के बंदरगाहों तक पहुंच रहे हैं। इससे ऊर्जा आपूर्ति को लेकर तत्काल राहत मिली है। नंदा देवी आज पहुंचेगा कांडला पोर्ट कतर के रास लाफान पोर्ट से 46,000 टन एलपीजी लेकर चला टैंकर शिवालिक नौ दिन की यात्रा के बाद सोमवार को मुंद्रा पोर्ट पहुंच गया। इसी तरह लगभग 46,000 टन एलपीजी लेकर आ रहा नंदा देवी टैंकर मंगलवार सुबह कांडला पोर्ट पहुंचने वाला है। दोनों जहाज सरकारी कंपनी शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्वामित्व में हैं। जग लाडकी के आज मुंद्रा पोर्ट पहुंचने की उम्मीद वहीं, यूएई के फुजैरा पोर्ट से शनिवार को रवाना हुआ क्रूड ऑयल टैंकर जग लाडकी मंगलवार दोपहर मुंद्रा पहुंचने की उम्मीद है। यह जहाज करीब 81,000 टन मुरबन क्रूड लेकर आ रहा है। खास बात यह है कि जहाज उसी दिन रवाना हुआ था, जब फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि फारस की खाड़ी क्षेत्र में काम कर रहे सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। सरकार ने क्या दिए निर्देश? सूत्रों के अनुसार, शिवालिक से आए एलपीजी में से 20,000 टन मुंद्रा में उतारा जाएगा, जबकि बाकी 26,000 टन न्यू मैंगलोर पोर्ट भेजा जाएगा। वहीं नंदा देवी के एलपीजी को कांडला पोर्ट के पास वडिनार में समुद्र में ही छोटे जहाजों में ट्रांसफर किया जाएगा, जिससे अलग-अलग स्थानों तक सप्लाई की जा सके।अधिकारियों ने बताया कि मुंद्रा पोर्ट पर विशेष स्टोरेज सुविधा मौजूद है, जहां से गैस पाइपलाइन के जरिए गांधिधाम के मिथी रोहर होते हुए गेल को भेजी जाती है और फिर राष्ट्रीय गैस ग्रिड के जरिए देशभर में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बरसाए बम: तालिबान का आरोप- काबुल के अस्पताल पर हमले में 400 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के उप सरकारी प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने मंगलवार सुबह बताया कि सोमवार रात हुए हमले में अस्पताल का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक मृतकों की संख्या 400 है, जबकि 250 लोग घायल हुए हैं। फितरत ने कहा कि बचाव दल इमारत में लगी आग पर काबू पाने और पीड़ितों के शवों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं।तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर कहा कि पाकिस्तान की ओर से किया गया यह हमला अफगानिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि हमले में मारे गए और घायल हुए अधिकांश लोग अस्पताल में इलाज करा रहे नशा पीड़ित थे।पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि काबुल में किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया। पाकिस्तान का कहना है कि उसकी सेना केवल उन ठिकानों पर कार्रवाई करती है, जहां से उसके खिलाफ हमले किए जाते हैं।यह आरोप ऐसे समय सामने आया है जब दोनों देशों के बीच सीमा पर संघर्ष तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। अफगान अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सीमा पर हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत और दस लोग घायल हुए।इस बीच संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने भी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आह्वान किया है। पाकिस्तान लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि अफगानिस्तान में मौजूद समूह, खासकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान, देश के भीतर हमले करते हैं। काबुल इन आरोपों से इनकार करता रहा है।दोनों देशों के बीच तनाव फरवरी के अंत में शुरू हुआ था, जब पाकिस्तान के हवाई हमलों के जवाब में अफगानिस्तान ने सीमा पार कार्रवाई की थी। तब से सीमा पर लगातार गोलाबारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव परिणाम 2026: क्रॉस वोटिंग से एनडीए ने जीतीं नौ सीटें; कांग्रेस और BJD के खाते में आई एक-एक सीट

राज्य सीटें जीतने वाले उम्मीदवार हारने वाले उम्मीदवार बिहार 5 नितिन नवीन (BJP), शिवेश राम (BJP), नीतीश कुमार (JDU), रामनाथ ठाकुर (JDU), उपेंद्र कुशवाहा (RLSM) अमरेंद्र धारी सिंह (RJD) ओडिशा 4 मनमोहन सामल (BJP), सुजीत कुमार (BJP), दिलीप रे (निर्दलीय), संत्रुप्ता मिश्रा (BJD) दत्तेश्वर होता (BJD) हरियाणा 2 संजय भाटिया (BJP), कर्मवीर बौद्ध (कांग्रेस) सतीश नांदल (निर्दलीय) राज्य कुल सीटें NDA जीती विपक्ष जीता NDA उम्मीदवारों विपक्ष उम्मीदवारों महाराष्ट्र 7 6 1 विनोद तावड़े (BJP), रामराव वडुकुटे (BJP), माया इवनाते (BJP), पार्थ पवार (NCP-अजित), ज्योति वाघमारे (शिवसेना-शिंदे), रामदास आठवले (RPI) शरद पवार (NCP-शरद) तमिलनाडु 6 2 4 एम थंबीदुरई (AIADMK), अंबुमणि रामदास (PMK) तिरुची शिवा (DMK), जे रविंद्रन (DMK), एल के सुदीश (DMK), क्रिस्टोफर तिलक (कांग्रेस) पश्चिम बंगाल 5 1 4 राहुल सिन्हा (BJP) बाबुल सुप्रियो (TMC), राजीव कुमार (TMC), मेनका गुरुस्वामी (TMC), कोएल मलिक (TMC) असम 3 3 0 जोगेन मोहन (BJP), तेरोस गोवाला (BJP), प्रमोद बोरो (UPPL) – तेलंगाना 2 0 2 - अभिषेक मनु सिंघवी (कांग्रेस), वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस) छत्तीसगढ़ 2 1 1 लक्ष्मी वर्मा (BJP) फूलो देवी नेताम (कांग्रेस) हिमाचल प्रदेश 1 0 1 - अनुराग शर्मा (कांग्रेस) बिहार में कांग्रेस के तीन और राजद के एक विधायक के मतदान से दूरी बनाने के बाद एनडीए के चार उम्मीदवार सीएम नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, आरएलएम मुखिया उपेंद्र कुशवाहा और केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर प्रथम वरीयता के मत के आधार पर जीत गए। पांचवें प्रत्याशी शिवेश राम ने द्वितीय वरीयता के मत में बढ़त के आधार पर जीत हासिल कर ली। बिहार में नीती …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

होर्मुज खुलवाने पर अलग-थलग पड़े ट्रंप: जताई नाराजगी, ब्रिटेन-फ्रांस के रुख पर बोले- उन्हें साथ आना चाहिए

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है और उसे किसी की मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि फ्रांस इस पहल में सहयोग करेगा।इससे पहले मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत कर पश्चिम एशिया के देशों पर ईरान या उसके सहयोगी समूहों के हमले तुरंत रोकने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि फ्रांस क्षेत्र में अपने हितों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए रक्षात्मक भूमिका निभा रहा है।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान हजारों लक्ष्यों को निशाना बनाया है। उनके अनुसार अब तक 7 हजार से अधिक सैन्य और आर्थिक ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं, जिससे ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों को खतरा पैदा करने वाली ईरानी नौसैनिक क्षमता को भी काफी हद तक खत्म कर दिया गया है और कई जहाज नष्ट किए जा चुके हैं।इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप यूरोपीय सहयोगियों से लगातार संपर्क में हैं और उनसे इस अभियान में अधिक समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, बंगाल के शीर्ष अधिकारियों के एकतरफा ट्रांसफर पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात चुनाव आयोग के अधिकारियों ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखकर चार शीर्ष राज्य अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर पर गहरी चिंता और आश्चर्य जताया। मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि उन्हें यह पत्र लिखने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि 15 और 16 मार्च को आयोग ने कई वरिष्ठ अधिकारियों के एकतरफा स्थानांतरण के निर्देश जारी किए। इनमें मुख्य सचिव, गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। ममता बनर्जी ने कहा ऐसे व्यापक ट्रांसफर बिना किसी ठोस कारण, चुनाव से जुड़े किसी उल्लंघन या गलत आचरण के आरोप के बिना किए गए हैं।चुनाव आयोग ने रविवार रात राज्य के शीर्ष नौकरशाहों मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीना के ट्रांसफर के आदेश दिए। सोमवार को जारी अगले आदेश में डीजीपी पीयूष पांडे और कोलकाता पुलिस कमिश्नर सुप्रतीम सरकार को भी बदल दिया गया। आदेश के तुरंत बाद राज्य सरकार ने भी कई वरिष्ठ IPS अधिकारियों के स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की।मुख्यमंत्री ने संविधान की धारा 324 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारियों को आयोग के अधीन मानते हुए उनका स्थानांतरण राज्य सरकार की सलाह से होना चाहिए। उन्होंने कहा पिछले चुनावों में आयोग ने हमेशा ऐसी ट्रांसफर के लिए राज्य सरकार से परामर्श किया है। आम तौर पर आयोग राज्य सरकार से तीन अधिकारियों की सूची मांगता था, जिनमें से वह किसी एक को चयनित करता था। ममता बनर्जी ने कहा कि यह गहरी चिंता और आश्चर्य की बात है कि राज्य प्रशासन के प्रमुख अधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2026 की घोषणा के कुछ ही घंटों में हटाया गया।मुख्यमंत्री ने चुनाव आय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: होर्मुज खुलवाने पर अलग-थलग पड़े ट्रंप जताई नाराजगी, ब्रिटेन-फ्रांस के रुख पर बोले- उन्हें साथ आना चाहिए

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की सेना दुनिया की सबसे मजबूत सेना है और उसे किसी की मदद की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि फ्रांस इस पहल में सहयोग करेगा।इससे पहले मैक्रों ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से बातचीत कर पश्चिम एशिया के देशों पर ईरान या उसके सहयोगी समूहों के हमले तुरंत रोकने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि फ्रांस क्षेत्र में अपने हितों और समुद्री मार्गों की सुरक्षा के लिए रक्षात्मक भूमिका निभा रहा है।ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान हजारों लक्ष्यों को निशाना बनाया है। उनके अनुसार अब तक 7 हजार से अधिक सैन्य और आर्थिक ठिकानों पर हमले किए जा चुके हैं, जिससे ईरान की मिसाइल और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों को खतरा पैदा करने वाली ईरानी नौसैनिक क्षमता को भी काफी हद तक खत्म कर दिया गया है और कई जहाज नष्ट किए जा चुके हैं।इस बीच व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप यूरोपीय सहयोगियों से लगातार संपर्क में हैं और उनसे इस अभियान में अधिक समर्थन देने की अपील कर रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 17, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारतीय नौसेना तैनात, तेल-गैस लेकर आ रहे जहाजों को दे रही सुरक्षा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं भारत की ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है। नौसेना ने दो टास्क फोर्स यानी युद्धपोतों के विशेष समूह तैनात किए हैं, जो व्यापारिक जहाजों और तेल-गैस लेकर आने वाले टैंकरों को सुरक्षित रास्ता दिलाने में मदद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, ये जहाज ईरान के पास स्थित होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर भारत की ओर आते हैं। यह इलाका दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल और गैस की सप्लाई होती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

March 16, 2026 · 1 min · National Desk