UP में रह रहा था कराची का बासिद: भारतीय आधार-DL बरामद, पाकिस्तानी पासपोर्ट भी मिला; शातिर ने मां को बनाया ढाल

पुलिस लेगी रिमांड, जासूसी के कोण पर होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बासिद के पास से फर्जी दस्तावेजों का मिलना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। रिमांड के दौरान खुफिया एजेंसियां भी उससे पूछताछ करेंगी। मुख्य रूप से इस बात की जांच की जाएगी कि क्या वह सीमा पार किसी जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है? उसके मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स और संपर्क में रहने वाले स्थानीय लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि बुलंदशहर में उसे फर्जी दस्तावेज बनवाने में किन लोगों ने मदद की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

खनन क्षेत्र में सुधार की तैयारी: जल्द नीलामी करने वाले राज्यों को तोहफा, केंद्र सरकार देगी इनाम, जानिए नई नीति

शुक्रवार को खनन मंत्रालय ने इस बड़े फैसले की जानकारी दी। सरकार ने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष की सफलताओं को देखते हुए, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ‘पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना’ (एसएएससीआई) के तहत 5,000 करोड़ रुपये के इस भारी इनाम को शामिल किया गया है। मंत्रालय ने इसके लिए काम करने के दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं। इस योजना का मुख्य मकसद खदानों का काम तेजी से शुरू करना, राज्यों की कमाई को बढ़ाना और खनन क्षेत्र के पूरे कामकाज और तकनीक को सुधारना है।इस योजना को सरकार ने तीन अलग-अलग हिस्सों में बांटा है। पहले हिस्से के तहत उन राज्यों को इनाम का पैसा दिया जाएगा जो खनन से जुड़े बड़े और जरूरी सुधारों को पूरा करेंगे। इसमें राज्यों को अपने डेटा को ‘राष्ट्रीय खनन पोर्टल’ के साथ पूरी तरह से जोड़ना होगा। इसके अलावा, राज्यों को हर साल खदानों की नीलामी का एक पूरा सालाना कैलेंडर भी प्रकाशित करना होगा ताकि सभी काम समय पर और सही तरीके से हो सकें।योजना के दूसरे हिस्से में सरकार ने नीलामी की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाने पर जोर दिया है। इसके तहत उन राज्यों को वित्तीय इनाम दिया जाएगा जो बड़े खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी करेंगे। लेकिन इसमें एक बड़ी शर्त यह है कि इन खदानों के लिए जंगल, पर्यावरण और जमीन से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरियां (क्लियरेंस) पहले से ही पूरी होनी चाहिए। इससे नीलामी के बाद तुरंत काम शुरू करने में कोई भी रुकावट या देरी नहीं होगी।5,000 करोड़ रुपये की इस भारी-भरकम योजना के तीसरे और आखिरी हिस्से में राज्यों के काम और प्रदर्शन को एक पैमाने के जरिए मापा जाएगा। खनन मंत्रालय ने बताया है कि तीसरे हिस्से के तहत इनाम की रकम सीधे तौर पर ‘स्टेट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

पीएम नेतन्याहू कैंसर से पीड़ित रहे: इस्राइली प्रधानमंत्री ने कब और कैसे कराया अपना इलाज? खुद किया इसका खुलासा

नेतन्याहू ने बताया है कि उन्हें शुरुआती चरण का प्रोस्टेट कैंसर था, जिसका उन्होंने समय रहते इलाज करवा लिया है। अपनी सालाना मेडिकल रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद नेतन्याहू ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह अहम जानकारी दी। उन्होंने देश और दुनिया को भरोसा दिलाया है कि एक घातक ट्यूमर को उनके शरीर से सफलतापूर्वक निकाल दिया गया है और अब उनकी शारीरिक स्थिति बिल्कुल बेहतरीन है।नेतन्याहू ने बताया कि यह बीमारी अचानक नहीं पकड़ी गई बल्कि एक रूटीन मेडिकल चेकअप के दौरान इसका पता चला था। करीब डेढ़ साल पहले उन्हें प्रोस्टेट के बढ़ने की समस्या हुई थी, जो कि उस समय कैंसर (बिनाइन) नहीं था। उस वक्त उनकी एक सफल सर्जरी की गई थी। उसी सर्जरी के बाद से डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रही थी।इसी रूटीन जांच के दौरान हाल ही में डॉक्टरों को एक सेंटीमीटर से भी छोटे आकार का एक बहुत ही ‘छोटा सा धब्बा’ दिखाई दिया। गहन जांच करने पर पता चला कि यह शुरुआती चरण का एक घातक कैंसर वाला ट्यूमर था। इसके बाद तुरंत इलाज शुरू किया गया, जिसने इस समस्या को पूरी तरह से खत्म कर दिया और अब शरीर में इसका कोई भी नामोनिशान बाकी नहीं है।इस्राइली प्रधानमंत्री ने इस बात का भी साफ और सीधा जवाब दिया है कि उन्होंने अपनी बीमारी की रिपोर्ट तुरंत सार्वजनिक क्यों नहीं की थी। नेतन्याहू ने बताया कि उन्होंने खुद अपनी मेडिकल रिपोर्ट जारी करने में देरी करने का अनुरोध डॉक्टरों से किया था।दरअसल, उस समय इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध अपने चरम पर था और हालात बहुत नाजुक थे। वे बिल्कुल नहीं चाहते थे कि इस संवेदनशील समय में ईरान (तेहरान) को उनके स्वास्थ्य को लेकर इस्राइल के खिलाफ ‘और भी ज्यादा झूठ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

UP: संस्कृत बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, कन्नौज की सृष्टि दीक्षित 10वीं, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव 12वीं टॉपर

वहीं 12वीं में श्रीराम टहल संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैफाबाद, प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 89.36% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। संस्कृत बोर्ड परीक्षा परिणाम में जहां छात्राओं ने बाजी मारी है।वहीं, मेरिट सूची में प्रतापगढ़ के मेधावी छाए हुए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशक व परिषद के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र देव और परिषद सचिव शिव लाल ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजधानी स्थित कार्यालय से परिणाम की घोषणा की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को 2026 की पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) और उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा के परिणाम की घोषणा की। 10वीं में राधा देवी आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरसहायगंज, कन्नौज की सृष्टि ने 94.43% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। महेंद्र देव ने बताया कि पूर्व मध्यमा द्वितीय (10वीं) परीक्षा में 21,915 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 16,615 शामिल हुए। इसमें 15,029 उत्तीर्ण हुए। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 95.91% रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 2.79% की वृद्धि हुई है। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.68% और बालिकाओं का 96.64% रहा है। इसी तरह उत्तर मध्यमा प्रथम (11वीं) की परीक्षा में 19,745 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 15,746 शाामिल हुए। इसमें 14,028 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 94.40% रहा। इसमें भी 2.32% की वृद्धि हुई है। बालकों का पास प्रतिशत 94.33% और बालिकाओं का 94.62% रहा है। जबकि उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) की परीक्षा में 14,162 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 13,302 शामिल हुए। इसमें 12,306 पास हुए। इनका पास प्रतिशत 94.86% रहा। इसमें 6.82% की वृद्धि हुई है। बालकों का पास प्रतिशत 94.47% और बालिकाओं का 9 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

The Bonus Market Updates: बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 983 अंक टूटा, निफ्टी 23900 के नीचे

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 982.71 अंक या 1.27% गिरकर 76,681.29 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 275.10 अंक या 1.14% गिरकर 23,897.95 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक शेयर बाजार ज्यादातर नीचे रहे जबकि तेल की कीमतें बढ़ीं क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत ठप रही। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे कमजोर होकर 94.23 पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में दिखी गिरावट वॉल स्ट्रीट के सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे आने के बाद अमेरिकी वायदा बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। एसएंडपी 500 का वायदा 0.1 प्रतिशत बढ़ा, जबकि डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज का वायदा 0.2 प्रतिशत गिर गया। पश्चिम एशिया में तनाव यूरोप में शुरुआती कारोबार में, जर्मनी का DAX 0.2 प्रतिशत गिरकर 24,106.17 पर आ गया, और पेरिस का CAC 40 1 प्रतिशत गिरकर 8,147.70 पर आ गया। ब्रिटेन का FTSE 100 0.6 प्रतिशत गिरकर 10,397.64 पर आ गया।एशियाई बाजार में ट्रेडिंग के दौरान, टोक्यो का निक्केई 225 सूचकांक तकनीकी शेयरों की भारी खरीदारी के चलते 1 प्रतिशत बढ़कर 59,716.18 पर पहुंच गया। गुरुवार को इसने इंट्राडे में 60,000 से ऊपर का रिकॉर्ड उच्च स्तर छुआ था।हांगकांग का हैंग सेंग शुरुआती नुकसान से उबरते हुए 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,978.07 पर बंद हुआ, जबकि शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.1 प्रतिशत गिरकर 4,079.90 पर आ गया। दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक लगभग अपरिवर्तित रहते हुए 6,475.63 पर बंद हुआ। ऑस्ट्रेलिया में, एसएंडपी/एएसएक्स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

CEC Gyanesh Kr Removal: कांग्रेस समेत विपक्ष के 73 सांसदों ने दिया नोटिस, सीईसी ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 73 विपक्षी सांसदों ने राज्यसभा में महाभियोग चलाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए राष्ट्रपति को एक नोटिस सौंपा है। कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसदों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक पत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से हटाने की मांग की है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

'पांच मिनट पहले पता चला कि पीएम मोदी आ रहे हैं': बोट मालिक को PM ने क्या दिया संदेश? जानें कैसे बुक की गई नाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह कोलकाता के हुगली नदी में नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने जिस नौका में सैर किया, उसके अलावा छह अन्य नौकाएं भी बुक की गई थीं। प्रधानमंत्री ने जिस नाव में सैर किया उसके नाव के मालिक मोहम्मद शेख इफ्तिकार ने नाव की बुकिंग और पीएम मोदी से साथ अपने संवादा का अनुभव साझा किया है। बता दें कि, पीएम मोदी पिछले कई दिनों से विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य का दौरा कर रहे हैं और इसी कड़ी में शुक्रवार की सुबह उन्होंने नौका सैर की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

'कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना': ट्रंप के विवादित पोस्ट पर ईरान ने कसा तंज, भारत की तारीफ में कही बड़ी बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद बड़ा कूटनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। ट्रंप ने एक पोस्ट साझा किया था जिसमें भारत और चीन जैसे देशों को नरक जैसे देश कहा गया था और अमेरिका की नागरिकता नीति में बदलाव की मांग की गई थी। इस बयान के बाद ईरान ने ट्रंप पर तंज कसा है। भारत के मुंबई स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महाराष्ट्र की संस्कृति और पर्यटन से जुड़ा एक वीडियो साझा किया और कहा कि ट्रंप को यहां की यात्रा सांस्कृतिक डिटॉक्स की तरह करनी चाहिए। पोस्ट में लिखा गया कि शायद किसी को ट्रंप के लिए एक वन-वे कल्चरल डिटॉक्स बुक कर देना चाहिए, जिससे उनका बिना मतलब का बयानबाजी कम हो सके। साथ ही लिखा गया कि कभी भारत आकर देखो, फिर बोलना। बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब ट्रंप ने अमेरिकी टिप्पणीकार माइकल सैवेज के एक पॉडकास्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें भारत और चीन जैसे देशों के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इसमें आरोप लगाया गया कि इन देशों से लोग अमेरिका आकर बच्चे पैदा कर लेते हैं ताकि उन्हें नागरिकता मिल जाए। Maybe someone should book a one-way cultural detox for Mr. #Trump, it might just reduce the random bakwaas 😏 Kabhi #India aa ke dekho, phir bolna. pic.twitter.com/kkocLZ31XX — Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 23, 2026 बता दें कि इससे पहले भारत ने भी ट्रंप के इस पोस्ट पर करारा जवाब दिया था। भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे गलत जानकारी, अनुचित और खराब स्वाद वाला बयान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह टिप्पणी भारत-अमेरिका रिश्तों की वास्तविकता को नहीं दर्शाती, जो आपसी सम्मान और सहयोग पर आधारित हैं। बा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Election: केरल में नतीजों से पहले कांग्रेस में घमासान, सीएम के चेहरे की लड़ाई से यूडीएफ की बढ़ी मुश्किलें

केरल में चुनाव नतीजों से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है, लेकिन इस बार मुकाबला केवल विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खींचतान ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हो चुका है और अब 4 मई को नतीजों का इंतजार है। करीब 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए यूडीएफ खेमे में उत्साह तो है, लेकिन इसी बीच नेतृत्व को लेकर उठी बहस ने माहौल असहज कर दिया है। कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के दावदेरी आ रही सामने केरल की राजनीति में लंबे समय तक हर चुनाव में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने दोबारा सरकार बनाकर इस परंपरा को तोड़ दिया था। ऐसे में इस बार का चुनाव कांग्रेस और यूडीएफ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुलकर दावेदारी सामने आने लगी है। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विपक्ष के नेता वी डी सतीशान और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के समर्थक सार्वजनिक रूप से अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। क्या है विशेषज्ञों की राय? यह बहस चुनाव परिणाम आने से पहले ही शुरू हो जाने से पार्टी नेतृत्व असहज स्थिति में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की खुली बयानबाजी से मतदाताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है। वरिष्ठ मीडिया आलोचक एम एन करासेरी ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि सत्ता मिलने से पहले पद की लड़ाई जनता का भरोसा कमजोर कर सकती है। इस विवाद का अस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला ‘भविष्य ज्योति’ 2026: बोर्ड परिणामों के बाद पंजीकरण में तेजी, जिला स्तर पर होगा मेधावियों का सम्मान

‘अमर उजाला भविष्य ज्योति 2026’ को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद अब तक हजारों छात्र-छात्राएं इस प्रतिष्ठित सम्मान समारोह के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के साथ ही रजिस्ट्रेशन में और तेजी देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में सफल विद्यार्थी अपने अंकों के साथ इस मंच से जुड़ने के लिए आवेदन कर रहे हैं, जिससे अभियान को व्यापक प्रतिक्रिया मिल रही है। ‘भविष्य ज्योति’ की खास बात इसका हाइपरलोकल स्वरूप है। यह पहल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों में आयोजित की जा रही है, जहां प्रत्येक जिले में अलग-अलग सम्मान समारोह आयोजित होंगे। इन जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्थानीय मेधावियों को उनके अपने शहर और समुदाय के बीच सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनकी सफलता एक सामूहिक उत्सव का रूप लेगी और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।अभियान के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं (CBSE, ICSE एवं अन्य सभी बोर्ड) में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि, जिला स्तरीय सम्मान समारोह के लिए अंतिम चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।पंजीकरण प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है। विद्यार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर अथवा दिए गए लिंकपे सीधे रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं और अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। बोर्ड परिणामों के बाद जिस तेजी से आवेदन बढ़ रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि यह पहल छात्रों और अभिभावकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।अमर उजाला ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस अवसर का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk