पुलिस लेगी रिमांड, जासूसी के कोण पर होगी जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा है। पुलिस जल्द ही आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बासिद के पास से फर्जी दस्तावेजों का मिलना किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। रिमांड के दौरान खुफिया एजेंसियां भी उससे पूछताछ करेंगी। मुख्य रूप से इस बात की जांच की जाएगी कि क्या वह सीमा पार किसी जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है? उसके मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स और संपर्क में रहने वाले स्थानीय लोगों की भी कुंडली खंगाली जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाएगी कि बुलंदशहर में उसे फर्जी दस्तावेज बनवाने में किन लोगों ने मदद की थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें